500051
కేంద్ర మంత్రి కిషన్ రెడ్డి ఇంటిని ముట్టడించిన యువజన విద్యార్థి సంఘాల నాయకులు
Hyderabad, Telangana:కేంద్ర మంత్రి కిషన్ రెడ్డి ఇంటిని ముట్టడించిన యువజన విద్యార్థి సంఘాల నాయకులు (NSUI, SFI, AISF, PDSU, PYC, DYFI, AIYF, PYL, VJS, YJS) ఎమ్మెల్సీ బల్మూర్ వెంకట్. నీట్ పరీక్ష పేపర్ లీకేజీ ,అవకతవకల పై NTA నీ రద్దు చేయాలని కోరుతూ కేంద్ర ప్రభుత్వ తిరుకు నిరసనగా ముట్టడించిన నేతలు.. నీట్ సమస్య పై కేంద్ర మంత్రి కిషన్ రెడ్డి అప్పోయింట్మెంట్ కోరగా అప్పోయింట్మెంట్ ఇవ్వకపోవడం తో ముట్టడించిన నేతలు. నల్లకుంట పోలీస్ స్టేషన్ కి తరలించిన పోలీసులు
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायसेन नगरपालिका में टैक्स वसूली के विरोध में कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजा
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन नगर पालिका के कर्मचारियों ने आज जनसुनवाई में पहुंचकर रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के नाम डिप्टी कलेक्टर रोहित लोधी को ज्ञापन दिया, ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है नगर पालिका में कुछ लोगों द्वारा ढोल बजाकर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया इस कारण नगर पालिका के कर्मचारी भयभीत हैं और किसी भी अनहोनी के होने से डर रहे हैं इस कारण शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं नगर पालिका के अंदर ढोल बजाने वाले लोगों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए, वहीं कर्मचारियों ने कहा कि पूरी नगर पालिका में डर का माहौल व्याप्त है और सभी कर्मचारी सदमे में है इस कारण ढोल बजाने वालों पर कार्रवाई होना चाहिए। आप को बता दे कि नगरपालिका द्वारा अपने टैक्स की वसूली के लिए नगरपालिका द्वारा घर घर जाकर और दुकानों पर पहुंचकर ढोल बजाकर टैक्स मांगा जा रहा है इसी के विरोध में कल कुछ भाजपा नेताओं द्वारा नगरपालिका के अंदर ढोल बजाकर विकास कार्य करने की मांग की थी उसी के विरोध में नगरपालिका के कर्मचारी आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और कार्यवाही की मांग की। वहीं डिप्टी कलेक्टर रोहित लोधी ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन दिया गया है इस विषय से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर पालिका के कर्मचारी शशिकांत मोहड़ का कहना है कि नगर पालिका द्वारा टैक्स की वसूली की जा रही है जिसका विरोध लोगों द्वारा किया जा रहा है इस कारण उनके द्वारा नगर पालिका के शासकीय कार्य में बाधा डाली जा रही है, वहीं नगर पालिका की कर्मचारी रानी तिवारी का कहना है कि नगर पालिका टैक्स वसूल तो करेगी इसमें लोगों को बुरा नहीं लगना चाहिए और लोगों को आगे आकर अपना टैक्स जमा करना चाहिए।0
0
Report
दुधारा में डेढ़ माह के बच्चे शिवराज की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी पर संदेह
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में दुधारा थाना क्षेत्र में एक डेढ़ माह के मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना डिघवा डिगेश्वर नाथ गांव में हुई। बच्चे के परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक बच्चे का नाम शिवराज था, परिजनों का कहना है कि पड़ोसी ने दो दिन पहले बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार रात पड़ोसी ने ही बच्चे का गला घोंट दिया। सूचना मिलते ही दुधारा पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी.0
0
Report
कानपुर में थाईलैंड नागरिक ने इरफान पर 60 लाख की ठगी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर, उत्तर प्रदेश: थाईलैंड से आई एक युवती ने युवक इरफान पर शादी के नाम पर करीब 60 लाख रुपये की ठगी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि इरफान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। मामले में पीड़िता ने एडीसीपी शिवा सिंह से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज की। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। पीड़िता ने कहा, "मैं शिकायत करना चाहती हूं, मैं उसे अपना पति कहती हूं, उसने पिछले दो सालों में मुझसे पैसे लिए थे हमने थाईलैंड में शादी की थी.. मुझे बस अपने पैसे वापस चाहिए। कल मैं उसके घर गई और मुझे पता चला कि उसने शादी कर रखी है। उसने पहले ही शादी कर रखी थी, लेकिन उसने मुझसे झूठ बोला कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। कल मुझे पता चला कि वह शादीशुदा है और उसने कहा कि अगर मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगी, तो वह मुझे पैसे नहीं देगा...मैं बिना किसी को बताए उसके घर चली गई। उसकी शादी को तो 14 साल हो चुके हैं। मुझे यह बात अभी पता चली है...", कानपुर, उत्तर प्रदेश: एडीसीपी शिवा सिंह ने कहा, "आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को एक थाईलैंड की सिटीजन हमारे ऑफिस में आई हैं। अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया है कि एक कानपुर का व्यक्ति जिसका नाम इरफान है, उसके द्वारा इनसे झूठे तथ्य बताकर पहले शादी की, जिससे इंस्टाग्राम पर इनकी बातचीत शुरु हुई थी और इनसे लगभग 60 लाख रुपए भी लिए हैं... इस संबंध में इन्होंने हमें अपनी सारी चीजें बताई हैं, अब हम इनसे एक एप्लीकेशन ले रहे हैं और हमने अपनी जांच इसमें शुरू भी कर दी है और आगे इसमें विधिक कार्रवाई हम अमल में ले रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
कटनी: दलित युवक और उसकी माँ के साथ घर में घुसकर मारपीट वीडियो वायरल
Katni, Madhya Pradesh:कटनी: ग्राम मटवारा में दलित युवक और उसकी मां के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दलित युवक को अर्धनग्न अवस्था में बेरहमी से मारपीट करते दिखाया गया है। पीड़ित परिवार ने स्लीमनाबाद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है. अरविंद ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर जाने को निकला था तभी उसकी गाड़ी से टक्कर के बाद स्कूटी में धोखे से टकराई गई, जिसके बाद मौजूद लोगों ने उससे मारपीट की। अरविंद वहां से बचकर अपने घर मटवारा पहुंचा... कुछ देर बाद बहुत सारे लोग उसके घर पहुंच गए और घर में घुसकर अर्धनग्न कर मारपीट की, और बीच में उसकी माता के साथ भी मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार स्लीमनाबाद थाने पहुंचा, जहां से उन्हें वापस भेज दिया गया, जिसके बाद मारपीट करने वालों ने फोन पर धमकी देना शुरू किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है. बाइट: पीड़ित युवक अरविंद बाइट: पीड़ित महिला0
0
Report
राजस्थान: संविदा सफाई भर्ती के लिए अनुभव प्रमाणपत्र के बिना ऑनलाइन आवेदन की राहत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर बड़ी राहत। अब अनुभव प्रमाण पत्र के बिना भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन। स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया शुद्धि पत्र। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद भर्ती की शर्त में बदलाव। 25 सितंबर 2026 को पारित हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार मिली राहत। सभी आवेदक बिना अनुभव प्रमाण पत्र के कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन। संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों को बड़ी राहत। भर्ती की बाकी सभी शर्तें पहले की तरह यथावत रहेंगी। स्वायत्त शासन विभाग निदेशक ने जारी किए आदेश।0
0
Report
Akhilesh Yadav: अब हमारी नज़र चार सौ तीन पर है
Noida, Uttar Pradesh:Akhilesh Yadav@yadavakhilesh नोट पंकज के लिए अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है.0
0
Report
Advertisement
मनोरपुर थाना निरीक्षण के दौरान SP ने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद ने किया मनोहरपुर थाने का निरीक्षण आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निस्तारण करने के दिये निर्देश अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए दिशा-निर्देश थाने की व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण DSP लक्ष्मीनारायण सैनी, SHO आशुतोष कुमार रहे मौजूद मनोहरपुर जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा मंगलवार को मनोहरपुर पहुंचे। मनोहरपुर पुलिस थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी मीणा ने थाने का निरीक्षण करते हुए मैस, रिकॉर्ड रूम और मालखाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने में रखे रिकॉर्ड और पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही थाने की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और पुलिस कार्यों में तत्परता बरतने पर जोर दिया।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश से संविदा सफाई भर्ती में ऑनलाइन आवेदन राहत
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर बड़ी राहत। अब अनुभव प्रमाण पत्र के बिना भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन। स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया शुद्धि पत्र। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद भर्ती की शर्त में बदलाव। 25 सितंबर 2026 को पारित हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार मिली राहत। सभी आवेदक बिना अनुभव प्रमाण पत्र के कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन। संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों को बड़ी राहत। भर्ती की बाकी सभी शर्तें पहले की तरह यथावत रहेंगी। स्वायत्त शासन विभाग निदेशक ने जारी किए आदेश।0
0
Report
दरभंगा स्नातक एमएलसी चुनाव: डब्बू खान ने पर्चा दाखिल किया, कॉकरोच विचारधारा पर चर्चा
Darbhanga, Bihar:दरभंगा: बिहार के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व वार्ड पार्षद सह मेयर पति मो. शिवगतुल्लाह उर्फ डब्बू खान ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। डब्बू खान ने छात्रों और शिक्षकों की समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाने की बात कही है। वहीं नामांकन के बाद डब्बू खान ने कहा अब बदलाव का समय है स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना हमारी प्राथमिकता होगी। शिक्षा, रोजगार और छात्र-शिक्षक हित से जुडे सवालों को लेकर वे अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचाएंगे. वहीं कॉकरोच पार्टी के सवाल पर कहा कि कॉकरोच के आने के बाद भारत की सत्ता हिल गई, यह भविष्य का निर्माण करने वाले लोग हैं; देश के आज के माहौल में हर युवा बेरोजगार है, वो सभी कॉकरोच हैं। अभी पार्टी नहीं बनी है लेकिन एक विचारधारा बना है। नामांकन के साथ दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। विभिन्न राजनीतिक धाराओं और निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से प्रचार तेज होने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
तृणमूल के समर्थकों के पक्ष में मालदा जिला परिषद पर बीजेपी का कब्जा
Malda, West Bengal:তৃণমূলের সমর্থনে মালদা জেলা পরিষদ দখল করল বিজেপি।0
0
Report
युवा इन्फ्लुएंसर्स का मध्यप्रदेश प्रवास: विकास की सच्ची तस्वीर देश तक पहुंचाने का मिशन
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत झारखंड के युवा इन्फ्लुएंसर्स की टीम चार दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर है। इंदौर से शुरू हुई यह यात्रा उज्जैन, भोपाल और जबलपुर होते हुए मंगलवार को रीवा पहुंची। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश में हुए विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर देखना और सोशल मीडिया के माध्यम से विकास की वास्तविक तस्वीर को आम लोगों तक पहुंचाना है। रीवा पहुंचने पर एक निजी होटल में युवा इन्फ्लुएंसर्स की टीम का स्वागत किया । इस दौरान भारत और मध्यप्रदेश के विकास कार्यों के साथ-साथ विंध्य क्षेत्र में हुए विकास और भविष्य की संभावनाओं को लेकर युवाओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर युवा इन्फ्लुएंसर्स ने विकास कार्यों को करीब से समझने और उन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर तक पहुंचाने की बात कही। यात्रा के जरिए युवाओं को विकास की जमीनी हकीकत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे स्वयं विकास कार्यों के साक्षी बनकर उसकी कहानी देश के सामने रख सकें। उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में मध्यप्रदेश के इन्फ़्लुएंसर्स की एक टीम भी हाल ही में झारखंड का दौरा कर वहां हो रहे विकास कार्यों का अवलोकन कर चुकी है।0
0
Report
कैसरबाग पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर छापा, 42 हिरासत में
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ की कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से हुक्का परोसने वाले कैफे पर पुलिस की छापेमारी, 42 व्यक्तियों पुलिस हिरासत में, अवैध हुक्का बार का खुलासा, 14 हुक्के, चिलम, पाइप, फ्लेवर पैकेट, 3 मोबाइल फोन और ₹2,420 बरामद। सिटी होटल के ऊपर स्थित कैफे टेल्स में अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का परोसा जाने की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही, कैफे मे अलग-अलग टेबलों पर बैठकर हुक्का पीते हुए लोग मिले, हुक्का कैफे का संचालन हुआ फरार, पुलिस मौके पर 11 टेबलों पर मिले 14 हुक्के, कैफे टेल्स का सैय्यद जिया अली उर्फ दाऊद, बिलाल और सारिक करते थे संचालन, पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की0
0
Report
Advertisement
गोंडा में सपा नेताओं के आक्रोश और बिजली विभाग पर आरोप; धरना-प्रदर्शन की धमकी
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा के कौड़िया थाने में पूर्व सपा नेता विनोद शुक्ला पर इलेक्ट्रीशियन सीताराम की मौत को लेकर शव रखकर प्रदर्शन करने को लेकर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब समाजवादियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। गोंडा सपा कार्यालय पर आज कटरा बाजार पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन और तमाम समाजवादियों ने आज मंगलवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस करके पुलिस पर भड़क गए। पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए कहा कि "एक बार हम बालपुर बाजार में धरने पर बैठे थे हमारे खिलाफ उसे समय मुकदमा कायम हुआ था। हमारी सरकार बनी तो जी इंस्पेक्टर ने हमारे खिलाफ मुकदमा कायम करवाया था उसके भाई के खिलाफ मैं हरिजन एक्ट में मुकदमा लिखवाया था। यह जो जिले वाले लोग हैं दरोगा और इंस्पेक्टर लोग हैं इनको मुकदमा जो कायम करने के लिए अच्छा लगता है यह लोग भी जान जाए आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इनके नाम,इनके लड़कों के नाम, इनके मामा के नाम इनके नाना के इनके भाई के नाम सबके नाम मुकदमा लिखवाया जाएगा।" आगे पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि जिला प्रशासन यादव मुकदमा को वापस ले एक बार हमारे अध्यक्ष प्रशासन के खिलाफ बोले थे उनके खिलाफ मुकदमा हुआ था। योगी जी जो चोरी करके भाग रहे थे उसे बक्से को जो हमने लगाया था उसे पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा सरकार और जिला प्रशासन के लोग बहुत कायम करवाते हैं तो हम लोग एक दिन जेल भरो आंदोलन करेंगे मुकदमा वापस नहीं लिए जाते हैं फाइनल रिपोर्ट नहीं लगाई जाती है। हम जनता के अधिकारी हैं जनता के तकलीफ में हमको जाना पड़ेगा बिजली कटौती होगी उसमें करना पड़ेगा रोड खराब होगी उसमें करना पड़ेगा गैस नहीं मिलेगा तो उसमें भी धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिला प्रशासन वाली लोकतंत्रात्मक ढांचे को ध्वस्त करना चाहते हैं इसीलिए हम लोगों के खिलाफ हाउस अरेस्ट की कार्रवाई करते हैं या तुरंत मुकदमा दर्ज कर देते हैं इसकी लड़ाई लड़ने के लिए हम सब तैयार हैं। वहीं बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीताराम की मौत को लेकर के पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि मुख्य अभियंता बिजली विभाग गोंडा झूठ बोल रहे हैं वह अपना केवल नहीं जोड़ रहा था बल्कि लाइनमैन के बुलाने पर काम करने गया था उसके मोबाइल में भी है उसने एप्लीकेशन में भी लिखा है। प्राइवेट व्यक्ति से लोग काम करवाते हैं मैनपॉवर इनके पास है। नहीं पैसा उनके पास है नहीं जो लोग बिजली चोरी करते हैं उनसे मिलकर के बिजली विभाग और विजिलेंस के लोग उन्हें बिजली जलाने दे रहे हैं उनसे पैसा ले रहे हैं सबसे भ्रष्ट और बेईमान गोंडा का बिजली विभाग है।0
0
Report
शामली से गाजियाबाद की खबर पर पीटीसी—ताज़ा अपडेट
Shamli, Uttar Pradesh:शामली से गाजियाबाद की खबर पर पीटीसी0
0
Report
प्रयागराज के झूंसी में 17 वर्षीय शान्तनु दुबे की हत्या, पुलिस तीन टीमों से जांच में जुटी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के झूंसी में युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या, हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को नाले में फेंका, मंगलवार की सुबह में नाले के पास युवक का रक्तरंजित शव पाया गया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया। संगम नगरी प्रयागराज में 17 साल के शान्तनु दुबे की हत्या से सनसनी मच गयी। सोमवार की शाम से लापता किशोर का शव घर से कुछ ही स्थित दूर नाले में मंगलवार की सुबह में मिला। जिसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। हत्या की इस वारदात के पीछे क्या वज़ह है अभी इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 17 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी सिटी सागर जैन का कहना है कि घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगा रही है। डीसीपी का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। प्रयागराज के झूंजी निवासी 17 वर्षीय शांतनु दुबे के परिजनों की तहरीर के अनुसार सोमवार की शाम को किसी ने कॉल करके बुलाया था। शाम को घर से निकलने के बाद शान्तनु वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश की। मंगलवार को शान्तनु का शव मिलने की जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।वही पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।0
0
Report
Advertisement
