icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरपुर थाने के सामने नवविवाहिता की रील बनाकर महंगा पड़ा; पुलिस ने माफी दिलवाई

Muzaffarpur, Bihar:नवविवाहिता को Muzaffarpur के एक थाने के सामने रील बनाना महंगा पड़ गया। पानापुर मॉडल थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहित महिला का हाल ही में एक युवक से शादी हुआ है और शादी के बाद वह दिल्ली में रहती थी, फिलहाल मायके पानापुर थाना क्षेत्र आई हुई थी। मॉडल थाना पानापुर के गेट पर जाकर उसने कई गाने पर रील बना डाली। थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार को यह सूचना लगी तो पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया और थाने पर लाकर कैमरे के सामने माफी मांगवाई, इसके साथ ही सोशल प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट करवाया गया। यह घटनाक्रम Muzaffarpur में चर्चा का विषय बन गया है।
0
0
Report

लखीसराय में दुर्गा पूजा से पहले 241 कार्टन विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में दुर्गा पूजा से पहले उत्पाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विद्यापीठ चौक के समीप डाक पार्सल वैन से 241 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान पटना जिले के दुल्हिन बाजार निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डाक पार्सल वैन से शराब की बड़ी खेप लखीसराय के रास्ते ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने विद्यापीठ चौक के पास वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान पिकअप से 241 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि शराब की खेप सीतामढ़ी ले जाकर डिलीवरी करनी थी। पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

मैनपुरी-करहल विशिष्ट अतिथि गृह की सफाई,डीएम और जिला जज ने रात में किया निरीक्षण,पीडब्ल्यूडी को फटकार

Ajay KumarAjay KumarFollow1m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। कस्बे में स्थित विशिष्ट अतिथि गृह की की साफ सफाई न होने से जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी व जिला जज ने बुधवार को रात लगभग 9:30 बजे निरीक्षण किया। जिसमें झाड़ियां एवं गंदगी देख दोनों अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग को जमकर फटकार लगाई। गेस्ट हाउस के कक्ष संख्या एक की छत की पीवीसी सीलिंग का एक सिरा टूटकर जमीन पर गिरा पाया गया। जिलाधिकारी कमियों को देख भड़क गए,पीडब्ल्यूडी विभाग की क्लास लगाते हुए सरकार द्वारा मेंटेनेंस के लिए आए धन का पूरा ब्यौरा मांगकर जांच भी बैठा दी। जानकारी विभागीय अधिकारियों को हुई तो सभी के पसीने छूट गए। जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने एडीओ पंचायत गौरव कुमार को निर्देश दिए कि सुबह 11:00 बजे तक अति विशिष्ट अतिथि गृह की साफ सफाई हो जानी चाहिए। गुरुवार सुबह ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी,नगर पंचायत करहल,बरनाहल के सफाई कर्मचारियों ने बड़ी-बड़ी झाड़ियां,घास,जाला,काई साफ कर पुताई शुरू कर दी। सफाई व्यवस्था को देखने के लिए जॉइंट मजिस्ट्रेट तेजस प्रसाद कृष्ण,न्यायिक एसडीएम केशव सिंह, तहसीलदार अरविंद कुमार गौतम ने गेस्ट हाउस में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। गेस्ट हाउस के कक्ष की टूटी सीलिंग को सही कराया गया और दीवारों पर पुट्टी लगाई गई।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल-परतवाड़ा रोड हादसे: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, घायलो की संख्या बढ़ने की आशंका

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हनुमान ढाना के पास RTO टीम द्वारा पिकअप का पीछा किए जाने के दौरान यह हादसा हुआ। पिकअप में बैतूल के ग्रामीण क्षेत्रों से मजदूरी के लिए महाराष्ट्र जा रहे मजदूर सवार थे। RTO कर्मचारी द्वारा पीछा किए जाने से घबराकर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन पुलिया से टकराकर पलट गया। हादसे में बच्चों और मजदूरों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी भी मजदूर के हताहत या गंभीर घायल होने की जानकारी नहीं मिल रही है कुछ घायलों को भैंसदेही अस्पताल में भर्ती किया गया है।
0
0
Report

गांधी जयंती पर नरसिंहपुर जेल में तीन कैदियों को विशेष माफी पर रिहा

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नरसिंहपुर केंद्रीय जेल में बंद तीन कैदियों को विशेष माफी का लाभ देते हुए रिहा कर दिया गया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग और जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत की गई है। गांधी जयंती के मौके पर, नरसिंहपुर जेल प्रशासन ने तीन ऐसे बंदियों को रिहा किया, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। इनमें से दो बंदी नरसिंहपुर खुली जेल में थे, जबकि एक बंदी केंद्रीय जेल में निरुद्ध था। शासन द्वारा मिली इस विशेष माफी से रिहा होने वाले इन तीनों बंदियों को जेल प्रशासन की ओर से फूलमाला पहनाई गई, श्रीफल भेंट किया गया और उनका स्थायी रिहाई प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया गया। बाइट- श्रीमती अदिति चतुर्वेदी (जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल नरसिंहपुर)
0
0
Report
Advertisement

खुनुवां बॉर्डर पर कस्टम ने ट्रकों से 13,840 किलोग्राम कद्दू बीज पकड़े

Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर भारत-नेपाल सीमा के खुनुवां बॉर्डर पर कस्टम, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से भारत आ रहे दो फ्लाई ऐश के 2 ट्रकों की जांच में करीब 14 टन चीन का कद्दू बीज और करीब 11 टन छिलके वाला अखरोट बरामद किया है। टीम ने एक ट्रक के चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में लेकर दोनों ट्रकों समेत खुनुवां कस्टम को सौंप दिया। दूसरे ट्रक का चालक और सहचालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हिरासत में लिए गये चालक का नाम उमापति तिवारी पुत्र केश कुमार तिवारी है वह बहपुरा, थाना कोड़वा, सुल्तानपुर का निवासी है जबकि सहचालक अखिलेश पांडेय पुत्र अरविंद पांडेय, बरेठा, कोतवाली अमेठी का रहने वाला है। पकड़े गए यूपी 47 एटी 2501 और यूपी 47 एटी 1913 नंबर के दोनों बुलेट ट्रक 21 सितंबर को टांडा से फ्लाई ऐश लादकर नेपाल के रुपनदेही जिले के भैरहवा स्थित सम्राट सिंह ट्रेडिंग कंपनी के लिए रवाना हुए थे। 22 सितंबर को दोनों ट्रक खुनुवां सीमा से नेपाल में प्रवेश किए। निर्धारित स्थान पर फ्लाई ऐश खाली करने के बाद गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों ट्रक भारत लौट रहे थे। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने खुनुवां कस्टम बैरियर के पास दोनों ट्रकों को रोक लिया। केबिन समेत सामान्य जांच में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। हालांकि चालक और सहचालक के पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर टीम को संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर शुक्रवार सुबह ट्रकों की दोबारा गहन जांच की गई। जांच के दौरान ट्रकों के ऊपरी हिस्से में बोरियां छिपाने के लिए बॉडी काटकर अलग से फाटक बनाए जाने का पता चला। इन फाटकों को एमसीिल पदार्थ से बंद किया गया था। टीम ने ट्रक यूपी 47 एटी 2501 से 40-40 किलोग्राम के 346 बोरे में कुल 13,840 किलोग्राम चाइनीज कद्दू बीज बरामद किया। वहीं यूपी 47 एटी 1913 से 10-10 किलोग्राम के 1,082 बैग में कुल 10,820 किलोग्राम छिलके वाला अखरोट बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए ने बताया कि सामान तौलिहवा से लादकर बस्ती ले जाया जा रहा था। वहीं दूसरे ट्रक के चालक और सहचालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। बरामद माल और दोनों बुलेट ट्रकों को कस्टम एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
0
0
Report

भीलवाड़ा पाली भरतपुर निकाय चुनाव में कांग्रेस हार की जाँच के लिए समिति गठित

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा, पाली और भरतपुर निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार से जुड़ी खबर कांग्रेस करेगी इन जिलों में हार की जांच, प्रदेश कांग्रेस ने बनाई जांच समिति डॉ. सीपी जोशी को बनाया समिति का संयोजक भीलवाड़ा, पाली और भरतपुर निकाय चुनाव में हार की करेंगे जांच निकायों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी होगी जांच राम सिंह कस्वां को बनाया समिति का सचिव 7 सदस्य भी बनाए गए हैं समिति में सदस्य मुरारीलाल मीणा, कुलदीप इंदौरा, प्रमोद जैन भाया, शकुंतला रावत, हाकम अली, गणेश घोघरा, रघुवीर सिंह राठौड़ को बनाया सदस्य जांच कमेटी 7 दिन में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट
0
0
Report
Advertisement

बहराइच बर्खास्त सिपाही वर्दी पहनकर करते थे वसूली, 4 गिरफ्तार

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में हरदी थाना पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो बर्खास्त सिपाहियों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर रुपये वसूलते थे। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन में एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के साथ प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह को सूचना मिली कि लाल-नीली बत्ती लगी कार में कुछ लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर संदिग्ध गतिविधियां कर रहे हैं। पुलिस ने सिंघिया नसीरपुर के पास कार को रोककर जांच की। कार में पुलिस की वर्दी पहने समर बहादुर सिंह और श्रीप्रकाश द्विवेदी उर्फ प्रकाश दूबे मिले। पुलिस ने दोनों से परिचय पत्र और वाहन के दस्तावेज मांगे। दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुलिसकर्मी बनकर दुकानदारों को गांजा रखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देते थे। इसके बदले उनसे रुपये वसूलते थे। आरोपियों की निशानदेही पर मूले अवस्थी उर्फ अवधेश अवस्थी और वीरेंद्र उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। 7.795 किलो गांजा और हथियार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 795 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा दो तमंचे, दो कारतूस, पुलिस की वर्दी, पुलिस संबंधी बैज, फर्जी नंबर प्लेट, छह मोबाइल फोन, नकदी और रेनॉल्ट ट्राइबर कार बरामद की गई है। दो सिपाही पहले हो चुके हैं बर्खास्त पुलिस के मुताबिक, समर बहादुर सिंह को वर्ष 2018 में मारपीट के मामले में जबरिया रिटायर किया गया था। वहीं श्रीप्रकाश द्विवेदी पीएसी में आरक्षी था। उसे वर्ष 2007 में बर्खास्त किया गया था।
0
0
Report

एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीतने वाले गुरिंदरवीर का आदमपूर एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

Jalandhar, Punjab:एशियन गेम्स में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लौटे आदमपुर हलके के गांव पतियाल निवासी एथलीट गुरिंदरवीर सिंह का शुक्रवार को आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर गुरिंदरवीर सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि एशियन गेम्स में 100 मीटर रिले रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर वह बेहद खुश हैं, लेकिन उनका लक्ष्य अभी और बड़ा है। वह आगामी ओलंपिक खेलों के लिए कड़ी मेहनत और तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के सहयोग के साथ-साथ परिवार, कोच और लोगों से मिले प्रोत्साहन की बदौलत वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आने वाले समय में वह और मेहनत कर देश, पंजाब, अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करने के लिए और पदक जीतने का प्रयास करेंगे। पवन टीनू ने कहा कि गुरिंदरवीर ने पूरे क्षेत्र और पंजाब का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आदमपुर के गांव पतियाल का यह युवा आज खेलों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है और गुरिंदरवीर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की युवा पीढ़ी में आज भी जोश, जज्बा और मेहनत की भावना कायम है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। गुरिंदरवीर के कोच सुरिंदर सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि 10.08 सेकेंड का समय निकालकर भारतीय रिकॉर्ड कायम करने के बाद एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतना उनकी बड़ी उपलब्धि है। उन्हें पूरा विश्वास है कि गुरिंदरवीर आने वाले ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड कायम करेगा। बाइट:- पवन कुमार टीनू ( आप हल्का इंचार्ज आदमपुर ) सुरिंदर सिंह ( कोच गुरिंदरबीर सिंह )
0
0
Report

कोटा विज्ञान नगर में दिनदहाड़े चाकूबाजी: आज़म खान गंभीर घायल

Kota, Rajasthan:कोटा.. विज्ञान नगर थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात से हड़कंप मच गया। अय्यप्पा मंदिर रोड पर घात लगाकर आए बदमाशों ने युवक आजम खान पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। एक के बाद एक 9 बार चाकुओं से वार किए। हमला इतना गंभीर था कि आजम के शरीर पर चाकू के कई वार किए गए और एक वार फेफड़े तक पहुंचने की बात सामने आई है। गंभीर हालत में आजम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक आजम जुमे की नमाज के लिए घर से निकला था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और हमला कर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर विज्ञान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमलावर कौन थे और हमले की वजह क्या थी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी के 12 निजी अस्पतालों में औचक निरीक्षण, दवाओं के मूल्य और स्टॉक पर जाँच

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के 12 निजी अस्पतालों में 26 औषधि निरीक्षकों की टीम ने किया औचक निरीक्षण मरीजों को दवाओं की उचित कीमत पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपीएफएसडीए की बड़ी कार्रवाई दवाओं के क्रय मूल्य और मरीजों से वसूले जा रहे मूल्य में बड़े अंतर की जांच, 38 औषधियों के लिए गए नमूने फार्मेसी में स्टॉक, बिलिंग, कोल्ड चेन, फार्मासिस्ट की उपलब्धता और दवाओं की गुणवत्ता समेत कई बिंदुओं पर हुई सघन जांच लखनऊ, 02 अक्टूबर। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उचित दरों पर उपलब्ध कराने और अस्पतालों की फार्मेसियों में दवाओं की खरीद-बिक्री व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश (यूपीएफएसडीए) का प्रदेशव्यापी विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभाग की टीमों ने 30 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 के बीच लखनऊ के 12 निजी अस्पतालों की फार्मेसियों का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान में 26 औषधि निरीक्षकों की टीमों ने अस्पतालों की फार्मासिस्ट की उपलब्धता, मेडिकल ऑक्सीजन, जीवनरक्षक दवाओं के बिलिंग एवं स्टॉक रिकॉर्ड, कोल्ड-चेन मेंटेनेंस, भंडारण व्यवस्था, औषधियों की गुणवत्ता तथा अस्पतालों द्वारा दवाओं की खरीद और मरीजों को बिक्री की दरों की प्राथमिकता से जांच की। दवाओं के खरीद मूल्य और मरीजों से वसूले मूल्य में अंतर पर विभाग की नजर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अत्यधिक उपयोग में आने वाली तथा कुछ जीवन रक्षक औषधियो के क्रय मूल्य और मरीजों से वसूले गए विक्रय मूल्य में बड़ा अंतर है। अस्पताल द्वारा इन औषधियो को प्रिंटेड एमआरपी से काफी कम कीमत पर खरीदा जाता है, लेकिन मरीजों को लेबल पर अंकित एमआरपी पर या उस पर मामूल छूट देकर बेचा जा रहा है। जांच टीम द्वारा ऐसी औषधियों को चिन्हित करके उनकी गुणवत्ता विश्लेषण हेतु 38 नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही, दवाओं के प्रिंटेड एमआरपी और अस्पतालों को आपूर्ति करने वाली थोक फर्मों/स्टॉकिस्ट द्वारा वसूले गए मूल्य यानी पीटीआर के बीच अंतर की भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। 12 निजी अस्पतालों में हुई सघन जांच अभियान के तहत डॉ. के.एन.एस. मेमोरियल हॉस्पिटल विकास खंड 2, शेखर हॉस्पिटल इंदिरा नगर, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल विराज खंड, तलवार स्किन इंस्टिट्यूट इंदिरा नगर, मेदांता लखनऊ, ग्लोब हॉस्पिटल निराला नगर, अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कानपुर रोड, अवध हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर आलमबाग, विवेकानंद हॉस्पिटल निराला नगर, चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर दुबग्गा, मिड्लैन्ड हॉस्पिटल महानगर तथा रीजेंसी मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खुर्रम नगर की फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। अपोलोमेडिक्स की ओपीडी फार्मेसी बंद करने के निर्देश अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कानपुर रोड में जांच के दौरान जहां औषधियों की बिक्री के लिए ड्रग्स रूल्स, 1945 के नियम के अनुरूप बिक्री बीजक जारी किए जाने की स्थिति मिली, वहीं औषधियों से संबंधित स्टॉक लेजर, मरीजों की आईपीडी फाइलें और शेड्यूल एच1 औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित अनिवार्य रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किए गए। जांच के दौरान उपलब्ध रिकॉर्ड में बैच नंबर भी अंकित नहीं पाए गए। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए ओपीडी फार्मेसी को बंद करने के निर्देश दिए गए। ग्लोब हॉस्पिटल में एक स्थान सील ग्लोब हॉस्पिटल, राजाजीपुरम में औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही औषधियां दो अलग-अलग स्थानों पर भंडारित मिलीं। इस स्थिति के दृष्टिगत औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत एक स्थान को सील किया गया। रीजेंसी में बैच नंबर और स्टॉक में मिली विसंगतियां रीजेंसी मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, खुर्रम नगर में बिक्री बीजकों पर फर्म का सही पता अंकित नहीं पाया गया। कुछ औषधियों के विभिन्न बैचों में भौतिक स्टॉक और अभिलेखीय स्टॉक में अंतर मिला। वितरित दवाओं के बैच नंबर और संबंधित बिक्री बीजकों में दर्ज बैच नंबरों में भी भिन्नता पाई गई। कई फार्मेसियों में स्टॉक रिकॉर्ड में अंतर डॉ. के.एन.एस. मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रावधानों के अनुरूप बिक्री बीजक जारी नहीं किए जाने की स्थिति सामने आई। इन बीजकों पर मरीज का पता, चिकित्सक का पंजीकरण नंबर और शेड्यूल एक्स औषधियों के लिए आवश्यक लाइसेंस नंबर अंकित नहीं पाया गया。 शेखर हॉस्पिटल में शेड्यूल एक्स औषधियों की खरीद निर्धारित लाइसेंस के बजाय चिकित्सक के नाम से किए जाने और भौतिक स्टॉक एवं स्टॉक लेजर में अंतर पाया गया। तलवार स्किन इंस्टिट्यूट में फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला। यहां भी भौतिक स्टॉक और स्टॉक लेजर में अंतर, बैच नंबर से जुड़ी अनियमितताएं, आवश्यक अभिलेखों के समुचित रखरखाव के बिना MEDVOL ऐप के माध्यम से दवा ऑर्डर करने तथा क्रय बीजकों पर गलत पता दर्ज होने की स्थिति मिली। मेदांता लखनऊ और चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में उच्च मूल्य वाली कुछ औषधियों के लिए वैकल्पिक दवाओं की उपलब्धता नहीं पाई गई। विभाग द्वारा फार्मेसियों में दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को विकल्प मिलने की स्थिति को भी जांच के दायरे में रखा गया। अवध हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर में कई औषधियों के भौतिक स्टॉक और लेजर में अंतर मिला। फर्म की ओर से थोक औषधि लाइसेंस के अंतर्गत कारोबार न करने का दावा किया गया, जबकि खरीद अभिलेखों में लुपिन लिमिटेड सहित निर्माताओं से उसी लाइसेंस पर औषधियों की खरीद का विवरण मिला। फार्मेसी में भंडारण और साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। पहले चरण में 21 मेडिकल कॉलेजों की फार्मेसियों की भी हुई जांच प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत 24 सितंबर 2026 से की गई थी। प्रथम चरण में 16 जनपदों में स्थित 21 सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों की फार्मेसियों की जांच की गई। इस दौरान श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बरेली, शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, नोडाा और सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ में फार्मासिस्ट अनुपस्थित या आवश्यकतानुसार अपेक्षित संख्या से कम संख्या में नियुक्त पाए गए। हिंद मेडिकल कॉलेज बाराबंकी, सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ और हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज वाराणसी में औषधियों के कोल्ड-चेन प्रबंधन एवं रखरखाव की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। हिन्द मेडिकल कॉलेज, बाराबंकी और यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, प्रयागराज में एसेंशियल नारकोटिक्स ड्रग्स की अनुमोदित मात्रा से अधिक मात्रा में औषधियों की खरीद भी सामने आई। नोटिस से लेकर थोक विक्रेताओं की जांच तक आगे बढ़ेगी कार्रवाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहेगा। अस्पतालों की फार्मेसियों में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही दवाओं के प्रिंटेड एमआरपी और अस्पतालों को आपूर्ति करने वाली थोक फर्मों/स्टॉकिस्ट के पीटीआर के बीच पाए गए अंतर के संबंध में निर्माता/मार्केटिंग फर्म और अस्पताल से स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। अस्पतालों को दवा आपूर्ति करने वाले होलसेलर्स की भी जांच की जा रही है, ताकि दवाओं की आपूर्ति से लेकर मरीज को बिक्री तक पूरी प्रक्रिया की जांच की जा सके। विभाग का फोकस केवल दवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज को दवा उचित कीमत पर मिले, फार्मेसी में पारदर्शी खरीद-बिक्री व्यवस्था हो और प्रत्येक स्तर पर निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो, इसी व्यापक उद्देश्य के साथ अभियान को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाकर रह है।
0
0
Report

धनबाद में पेड़ से बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल; जांच जारी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा इलाके से एक वीडियो तेजी से वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो में एक महिला को पेड़ से बांधकर कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है। महिला चीखती-चिल्लाती नजर आ रही है, जबकि पास में खड़ी कुछ महिलाएं घटना को देख रही हैं। वहीं, एक महिला डंडे से पिटाई करती दिखाई दे रही है। घटना के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने की बात सामने आई है। मामला कथित तौर पर पैसे के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी बीच, वीडियो में दिखाई देने वाली महिला पर मानवाधिकार संगठन के नाम पर लोगों पर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले झरिया थाना क्षेत्र में भी एक घर में घुसकर मारपीट करने और पैसे ऐंठने के आरोप इस महिला से जुड़ी महिलाओं पर लगे थे। इन आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, किसी महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट करना भी गंभीर मामला है और कानून को अपने हाथ में लेने का सवाल खड़ा करता है। फिलहाल, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह, मारपीट में शामिल लोगों और मानवाधिकार संगठन से जुड़े होने के दावों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top