icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डूंगरपुर के सरकारी स्कूल के 20 कमरे अब 4 में, पढ़ाई पर खतरा

Dungarpur, Rajasthan:सरकारी शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी के बीच महात्मा गांधी सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, भोईवाड़ा नंबर 7, डूंगरपुर में 20 कमरों के परिसर से सिर्फ 4 कमरों में पढ़ाई हो रही है. कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवी तक के नन्हे बच्चों को चार कमरों में बैठाकर पढ़ाने और कार्यालय चलाने को बाध्य किया गया है. 2025 में प्रशासन ने इस भवन के कई कमरों और बरामदों को जर्जर व असुरक्षित घोषित कर दिया, जिससे स्कूल का दायरा सिमटकर चार कमरों तक रह गया. इन चार कमरों में अस्थायी बंटवारे से कक्षाएं चलती हैं; खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जर्जर बरामदे के आगे कांटे लगा दिए हैं, ताकि बच्चे उसके नीचे न जाएं. 100 से ज्यादा बार स्कूल प्रशासन के समक्ष लिखित शिकायत भेजी गईं, लेकिन विभाग ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की. विभागीय लापरवाही के कारण न नया भवन मिला और न मरम्मत हुई. अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर.
0
0
Report

जामताड़ा अस्पताल में जच्चा-बच्चा मौत: बीजेपी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई

Ranchi, Jharkhand:जामताड़ा सदर अस्पताल में जच्चा बच्चा मौत मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसके बारे में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा , राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले की हालत ऐसी है कि न तो इलाज मिल रहा न ही एम्बुलेंस मिलता है, जिसके कारण मौत हो जाती है। बाइट दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बिहार में भी दो दिन पहले डॉक्टर की लापरवाही के कारण घटना घटी थी उसपर कोई कमेटी बनी थी क्या। भारत तिवारी इनकाउंटर में बीजेपी ने कोई जांच कमेटी बनाई थी क्या। मौत कभी भी हो दुर्भाग्यपूर्ण है ,लेकिन उसपर राजनीति उससे भी दुर्ल arrièreपूर्ण। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। मुद्दाविहीन राजनीति करती है। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हो रहा है। जामताड़ा में भी स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हुई है।राजनीति न करें बीजेपी को यही सुझाव होगा
0
0
Report

नीट यूजी 2026: जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने तीसरी रैंक हासिल कर राजस्थान रोशन

Jaipur, Rajasthan:नीट यूजी 2026 के रिजल्ट में जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने पूरे देश में THIRD रैंक हासिल कर राजस्थान का नाम रोशन किया है। उपलक्ष्य ने 711 अंक हासिल करते हुए अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। खास बात यह है कि उन्होंने तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से लगभग पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पढ़ाई में सबसे बड़ा डिस्ट्रैक्शन बन सकता है, इसलिए उन्होंने केवल पढ़ाई से जुड़े काम के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया। उपलक्ष्य बताते हैं कि परीक्षा रद्द होने के बाद वे कुछ समय के लिए निराश जरूर हुए, लेकिन जल्द ही खुद को संभालकर दोबारा तैयारी में जुट गए। उनका मानना है कि सफलता के लिए निरंतर पढ़ाई, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग सबसे जरूरी है। उपलक्ष्य अपने परिवार के पहले डॉक्टर बनने जा रहे हैं। उनके पिता मुकेश गोयल ने बेटे की इस उपलब्धि को पूरे परिवार के लिए गर्व का पल बताया।
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर दान चोरी पर शंकराचार्य का सरकार-ट्रस्ट पर तीखा हमला

Ayodhya, Uttar Pradesh:राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले को लेकर एक बार फिर सियासत और बयानबाज़ी तेज हो गई है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी को "निर्लज्ज" तक कह दिया। शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि जब मंदिर के कोष में चोरी हुई तो कोषाध्यक्ष का यह कहना कि मुझे इससे कोई मतलब नहीं बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें केवल बलि का बकरा बनाया गया है, जबकि असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि एसआईटी की रिपोर्ट तो सार्वजनिक हो गई, लेकिन ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के इस्तीफे की केवल चर्चा की गई। उनके मुताबिक चंपत राय ने कोई इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि सिर्फ इसका प्रचार किया गया। राम मंदिर में चल रहे अयोध्या प्रायश्चित पूजा, प्रायश्चित पूजा के साथ चल रहा शुद्धिकरण यज्ञ पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा पहले पाप बताये उसके बाद शुद्धिकरण यज्ञ करे। आपको बता दें कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर जनजागरण यात्रा पर हैं। इसी क्रम में आज उनकी यात्रा अयोध्या पहुंची, जहां रुदौली से यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा मिल्कीपुर, बीकापुर और गोसाईगंज होते हुए अयोध्या विधानसभा पहुंचेगी, जहां शंकराचार्य रात्रि प्रवास करेंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
0
0
Report
Advertisement

कई स्कूल ब्लैकलिस्ट, 100 वाहन अब भी नियमों से बाहर

Jungle Nahar Chhapra, Khesia, Uttar Pradesh:कई स्कूल ब्लैकलिस्ट, 100 वाहन अब भी नियमों से बाहर मिशन सेफ योजना के तहत नोटिस जारी किया गया है कि सभी गाड़ियों का फिटनेस होना है। सड़क पर प्रवर्तन की भी कार्यवाही किया गया। वहीं अभिभावकों की स्वतंत्रता के आड़ में स्कूल प्रबंधन ने नाजायज फायदा उठाते हुए बोलेरो, मैजिक और टेम्पो का उपयोग करते हैं। वीओ :: कुशीनगर जिले में लगभग 10 प्रतिशत विद्यालयों को छोड़कर सभी विद्यालयों ने फिटनेस करवा लिया है। वहीं रोज इसकी मानीटरिंग भी की जाती है। वहीं एआरटीओ ने बताया कि की बार फिटनेस के प्रति जागरूक करने और नोटिस जारी करने के बावजूद कई विद्यालयों द्वारा गाड़ियों का फिटनेस नहीं कराने पर उनको ब्लैकलिस्ट किया गया। वहीं फिटनेस कराने आए विद्यालयों के गाड़ियों का ब्लैकलिस्ट खोला गया और फिटनेस करवाया गया। इस दौरान रजली देवी इण्टरमीडिएट कालेज परगन मठिया, मदरसा अब्दुल कलाम आजाद हरपुर मजहर, कोटवा व द मैनेजर सीता देवी जनकल्याण स्वयं सेवी संस्था डिबनी बन्जरवा आदि विद्यालयों ने ब्लैकलिस्ट खोलवाकर अपने गाड़ियों का फिटनेस की प्रक्रिया आगे बढ़ाया। वहीं एआरटीओ ने कहा कि जब वह आए तो 176 ऐसी गाड़ियां थी जिनके फिटनेस समाप्त हो गया था और आज 100 वाहन बच गया है। इस दौरान एआरटीओ ने बताया कि अगर स्कूलों की मान्यता व रिनुवल से पूर्व परिवहन विभाग से विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की जाए तो शासन के मांसानुरूप सभी गाड़ियों का फिटनेस सम्भव हो जाएगा।
0
0
Report

1.70 करोड़ जमीन धोखाधड़ी: पचम्बा पुलिस ने आरोपी अनूप कुमार राय को गिरफ्तार

Giridih, Jharkhand:पचम्बा थाना पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 70 लाख की कथित धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनूप कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जमुआ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पचम्बा थाना क्षेत्र के निवासी राजीव रंजन ने आरोप लगाया था कि अनूप कुमार राय ने जमीन दिलाने का झांसा देकर उनसे 1.70 करोड़ लिए, लेकिन न तो जमीन उपलब्ध कराई और न ही राशि वापस की। बताया जाता है कि अनूप कुमार राय मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला है और पिछले कुछ वर्षों से घोड़थंबा में रह रहा था। पचम्बा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह इन दिनों जमुआ थाना क्षेत्र में ऑरेंज रंग की स्कोडा कार से आ-जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रैक कर जमुआ से गिरफ्तार कर लिया। पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अनूप कुमार राय के विरुद्ध गिरिडीह नगर थाना में भी जालसाजी का एक मामला दर्ज है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
0
0
Report

Imran Shah ने पानी बंटवारे में भेदभाव का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग

Aram Pora, Ganderbal, Jammu & Kashmir National Conference (JKNC) leader and Vice President Anantnag, Imran Amin Shah, reiterated the party's unwavering commitment to addressing public grievances and ensuring equitable development across the district. Addressing a meeting of party workers at Magraypora, Shah expressed serious concern over the alleged partisan practices in the distribution of irrigation water in the Magraypora and Nunwani areas. He urged the administration to take immediate cognizance of the matter and initiate prompt action against officials of the Irrigation Department allegedly causing hardships to local farmers. Imran Shah alleged that certain officials were favouring influential individuals while allocating irrigation water and indulging in corrupt practices, resulting in severe inconvenience to genuine farmers who depend on irrigation for their livelihoods. Describing the alleged conduct of the concerned officials as "totally unacceptable," Shah called for a fair and impartial inquiry into the matter and demanded strict action against anyone found guilty. He stressed that the administration must ensure a transparent, accountable, and equitable distribution of irrigation water and address the grievances of the affected farmers without any further delay. Reaffirming the National Conference's people-centric approach, Shah said the party remains steadfast in safeguarding the interests of the farming community and will continue to raise public issues at every appropriate forum to ensure justice, transparency, and balanced development across the region.
0
0
Report
Advertisement

श्रीनगर में कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग तेज की

Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस की प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनका पहले से कहना है कि जब तक जम्मू कश्मीर में स्टेटहुड वापस नहीं दिया जाएगा तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हमे संसाध के बाहर प्रदर्शन भी इसको लेकर किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि वह J&K को राजे का दर्जा देने के लिए आगे भी प्रदर्शन करते रहेंगे। प्रेस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेता मीर लसजन ने कहा कि J&K में इस समय स्टेटहुड की मांग काफी बढ़ गई है। कांग्रेस ने कहा कि इसके लिए उनकी पार्टी 19 को जम्मू में जमकर करेंगे प्रदर्शन।
0
0
Report
Advertisement

रींगस के घुमंतू परिवार के बेटे ने नीट में सफलता पाई, डॉक्टर बनने की राह

Sikar, Rajasthan:रींगस के घुमंतू परिवार के बेटे ने नीट में सफलता पाई, डॉक्टर बनने की राह सीकर जिले के रींगस में संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए घुमंतू गाड़िया लोहार परिवार के होनहार छात्र सुनील पुत्र भगवान सहाय गाड़िया लोहार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देर रात घोषित हुए नीट परीक्षा परिणाम में सुनील की सफलता से पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। विशेष बात यह है कि सुनील का परिवार आज भी पारंपरिक घुमंतू जीवन जी रहा है। सीमित संसाधनों और अनेक कठिन परिस्थितियों के बावजूद उसने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः सुनील गाड़िया लोहार समाज से राजस्थान का पहला छात्र है जिसने नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है। गौरतलब है कि गाड़िया लोहार समाज स्वयं को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशजों में मानता है और वर्षों से अपनी पारंपरिक जीवनशैली को बनाए हुए है। ऐसे समाज से निकलकर सुनील का डॉक्टर बनने की दिशा में कदम बढ़ाना समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना गया है। सुनील की सफलता पर शहर में उत्साह का माहौल रहा। निवर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में शहरवासियों ने सुनील एवं उसके पिता भगवान सहाय गाड़िया लोहार का मुंह मीठा करवाकर सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि सुनील ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
0
0
Report

जमशेदपुर: डिमना डैम में डूबने से आयुष कुमार की मौत, परिजन शोक में डूबे

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: डिमना डैम में शुक्रवार सुबह डूबने से सोनारी कागलनगर निवासी 22 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टर हाउस पहुंचे मृतक की मां और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल था。 जानकारी के अनुसार आयुष कुमार शुक्रवार सुबह अपने छोटे भाई पीयूष के साथ डिमना लेक घूमने गया था। घूमने के दौरान दोनों भाई नहाने के लिए डैम में उतर गए। इसी बीच आयुष गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। छोटे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी。 सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद आयुष का शव डैम से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि आयुष एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार का सहारा था। उसकी असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम हाउस में मां और छोटे भाई की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बोड़ाम थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डैम, नदी और अन्य जलाशयों में नहाते समय पूरी सावधानी बरतें तथा गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
0
0
Report

श्रीनगर पुलिस ने NDPS प्रतिबंध के तहत ₹3.34 करोड़ की चार प्रॉपर्टी अटैच कीं

Srinagar, Uttarakhand:Srinagar Police Attaches Four Properties Worth Over ₹3.34 Crore Under NDPS Act In a major action against drug trafficking under the Nasha Mukt Bharat Abhiyan – 100 Days Campaign, Srinagar Police has attached four (04) immovable properties worth ₹3,34,51,957 (Rupees Three Crore Thirty-Four Lakh Fifty-One Thousand Nine Hundred Fifty-Seven only) under the provisions of Section 68F of the Narcotic Drugs and Psychotropic Substances (NDPS) Act, 1985. The attachment was carried out by *Police Station Safakadal* during the investigation of NDPS cases. The properties have been identified as illegally acquired assets derived from proceeds of narcotic drugs and psychotropic substances. The attached properties are as follows: 1. Three-storey residential house constructed on land recorded as Abadi Deh, valued at ₹1,19,90,765, falling under Survey No. 1819 Min situated at Estate Nawakadal, belonging to Adnan Lateef Sheikh S/o Late Mohd Lateef Sheikh R/o Braripora, Nawakadal, involved in FIR No. 74/2026 under Section 8/22 NDPS Act of Police Station Safakadal. 2. Single-storey residential house constructed on land measuring 7 Marlas and 50 Sq. Ft., valued at ₹1,18,28,965, falling under Survey No. 386 Min situated at Estate Palpora, belonging to Danyal Ahmad Bisati S/o Aijaz Ahmad Bisati R/o Palpora, Noorbagh, involved in FIR No. 24/2025 under Sections 8/20, 29 NDPS Act of Police Station Safakadal. 3. Double-storey residential house constructed on approximately 4.5 Marlas of land, valued at ₹71,31,905, falling under Survey No. 201 Min situated at Estate Barthana, Qammerwari, belonging to Shahid Gul S/o Ghulam Mohammad Sheikh R/o Barthana, Qammerwari, involved in FIR No. 48/2026 under Section 8/20 NDPS Act of Police Station Safakadal. 4. Single-storey residential house constructed on 03 Marlas of land (under and appurtenant thereto), valued at ₹25,00,322, falling under Survey No. 490 Min situated at Estate Goripora, belonging to Adil Ahmad Mir S/o Mohammad Sultan Mir R/o Palpora, Srinagar, involved in FIR No. 62/2025 under Sections 8/21, 29 NDPS Act of Police Station Safakadal. The accused persons have been served with attachment orders and have been prohibited from selling, leasing, mortgaging, transferring, or otherwise disposing of the attached properties, or creating any third-party interest therein, without prior permission of the competent authority. This action forms part of the sustained campaign of Srinagar Police against the menace of drug trafficking and reflects its firm resolve to dismantle the financial infrastructure of narcotics networks by targeting assets acquired through the proceeds of illicit drug trade. Srinagar Police reiterates its commitment to making society drug-free and urges citizens to cooperate by sharing information related to drug trafficking with the nearest police station or through the Police Helpline.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top