icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमानत मिलने पर नाबालिग हत्यारे के गैंगस्टर स्टाइल शक्ति प्रदर्शन: बोलेरो बोनट पर सिगरेट के साथ जुलूस

Satna, Madhya Pradesh:नाबालिग के हत्यारे को बनाया जा रहा हीरो,जमानत मिली तो दिखाया लश्कर खुली कार में बैठकर निकाला जुलूस - जेल से बाहर आते ही गैंगस्टर स्टाइल में शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर पी सिगरेट... - ये हीरो नही हत्यारा है जिसे हीरो बनाया जा रहा है...16 साल के सत्यम शुक्ला की हत्या के मामले में 14 महीने से था बंद, साथियों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, बाइक रैली का वीडियो वायरल... - हत्या के मामले में 14 महीने जेल में रहने के बाद मंगलवार को जमानत पर बाहर आए आरोपी का शहर की सड़कों पर अंदाज देखकर लोग हैरान और दहशत में आ गए। जेल से सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित घर तक निकाली गई इस रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - इस रिहाई के बाद आरोपी और उसके साथियों का काफिला जेल परिसर से बिड़ला रोड होते हुए सिद्धार्थ कॉलोनी पहुंचा। बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीने और बाइक रैली निकालने के इस अंदाज को लेकर शहर में चर्चा है। हत्या के आरोपी के इस तरह खुलेआम शक्ति प्रदर्शन से लोगों में दहशत का माहौल बनने की बात सामने आई है। - 14 महीने पहले गोली मारकर की गई थी नाबालिग की हत्या... (वीडियो जुलूश)
0
0
Report

आग्निवीर सेवा अवधि 2 वर्ष बढ़ाने पर प्रमोद तिवारी बोले—खैरात नहीं, पूर्ण कार्यकाल चाहिए

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। अग्निवीरों की सेवा अवधि 2 साल बढ़ाए जाने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "मैं फिर कह रहा हूं कि मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं और मैं इसे खैरात मानता हूं। एक बार जब भारत का नौजवान सेना की वर्दी पहन ले तो वो जब तक सेवानिवृत्त ना हो जाए, ये विसातर (Extension) पर न चले। आपने 2 साल बढ़ाया। एक गोली जो चलती, जिससे शहीद होता है, उसमें तो एक पल लगता है तो 2 साल बढ़ा देने से क्या होगा? जब वर्दी पहन ले और भारत माता की रक्षा के लिए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दे तो सेवानिवृत तक, पहले जो कांग्रेस के सरकार के जमाने में था, पूर्ण कार्यकाल मिलना चाहिए। दूसरा हर हाल में उसके परिवार जो सुविधाएं मिलती हैं, उस पर कोई समझौता नहीं हो सकता...
0
0
Report
Advertisement

घाटशिला की सड़क गड्ढों से प्रभावित, दुखनी सोरेन ने मरम्मत की मांग तेज की

Ghatshila, Jharkhand:पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में रANKनी मंदिर फ्लाईओवर और दामाकी पुल की सड़क पर गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। सड़क की बदहाली के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ रहा है, खासकर दोपहिया चालकों के लिए यह चुनौती है। बारिश के बाद गड्ढे और गहरे हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी बहन दुखनी सोरेन ने मौके का निरीक्षण किया और तत्काल मरम्मत की मांग की। स्थानीय निवासियों ने भी सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई और कहा कि गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं व वाहन नुकसान भी होता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क दुरुस्त कराए जाने की मांग की है, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0
0
Report
Advertisement

संभल। दीवाली पर अग्निकांड हादसों से निपटने के लिए फायर बिग्रेड. फायर यूनिट ..फायर बुलट के साथ अलर्ट

SKSuni Kumar SinghFollow2m ago
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । दीवाली को लेकर फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड पर है। डीजी फायर की सख्त गाइडलाइन के बाद जिले में दीवाली पर अग्निकांड से निपटने के लिए संभल फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। संकरी गलियों के लिए फायर बुलेट यूनिट तैनात की गई है, जो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी। 24 घंटे फायर यूनिट अलर्ट रहेगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतिशबाजी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पटाखा बाजार आबादी से बाहर लगेगा। एक क्लस्टर में 50 से ज्यादा दुकानें नहीं लगेंगी। आमने-सामने और 3 मीटर से कम दूरी पर दुकानें नहीं होंगी। हर क्लस्टर पर 2 फायर टेंडर, पानी और एंबुलेंस अनिवार्य होगी। एसडीएम, सीओ और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने पटाखा गोदामों की चेकिंग शुरू कर दी है। अस्थाई लाइसेंस के लिए जांच प्रक्रिया भी सख्त कर दी गई है। अब देखना यह होगा ..दीवाली पर संभल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के जो दावे है .. उनका कितना पालन होता है।
0
0
Report

राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर बीजेपी विधायक ने तीखा हमला

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को डिबेट के लिए चैलेंज करने को लेकर बीजेपी सदर विधायक मनोज प्रजापति ने नेता प्रतिपक्ष पर उठाये सवाल, सदर विधायक ने वीडियो जारी कर नेता प्रतिपक्ष पर किया तीखा हमला, LOP को सदर विधायक ने बताया चोंगा, चर्चा के स्थान लोकसभा राज्यसभा से पीछे भागने का लगाया आरोप, सदर विधायक बोले कि यदि नेता प्रतिपक्ष चौराहे पर चर्चा करना चाहते हो तो अफगानिस्तान चले जाओ या अपने मामा के यहाँ चले जाओ इटली, वहां चर्चा करो लोगों से वहाँ सब चौराहे में होता है, तुम बांग्लादेश चाहते हो यहां पर श्रीलंका चाहते हो पाकिस्तान चाहते हो हिंदुस्तान के लोग बहुत समझदार लोग आप जैसे लोगों जनता यहां की नकार चुकी है, और आगमी आने वाले समय में आपको अपनी हैसियत भी पता लग जाएगी, देश के गृहमंत्री ने लोकसभा में चर्चा के लिए आपको चैलेंज किया है कि जिस विषय में चर्चा करनी है कर लो देश की जनता जानती है कि एक व्यक्ति के 2 जगह वोट नही हो सकते, बांग्लादेशियों का वोट हिंदुस्तान की मतदाता सूची में नही हो सकता है फिर भी आप चाहते हो जेन जी का नाम लेकर यहां के युवाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हो ये सारी चीजें इस देश में नही चलेगी, लोग आपको जान चुके हैं अगर आप चाहते हो कि राजनीति आपको करनी है तो आप मामा के यहाँ जाओ वही राजनीति करो अपने ममाने में।
0
0
Report
Advertisement

जगदीशपुर में सौतेली माँ और बड़े भाई की हत्या: पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के तेंदूनी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में अब भोजपुर पुलिस शख्त तेवर दिखाना शुरू शुरू कर दिया है।कल भोजपुर एस पी अवधेश दीक्षित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव पहुंचकर दोहरे हत्याकांड के घटनास्थल का जायजा लिया और वहीं पर जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया किस कांड में जो लोग भी शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी के बाद जल्द से जल्द चार्जशीट सौंपा जाए ताकि उन पर कड़ी कार्रवाई कैसे की जा सके। कल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी सौतेली मां और बड़े भाई की बड़े ही बेरहमी से गला रेतकर कर हत्या कर दिया था। जिसके बाद से इलाके में दहसत का माहौल है।बताया जा रहा है कि पुत्र ने संपत्ति विवाद में सौतेली मां और अपने बड़े भाई की गला रेतकर कर हत्या कर दी थी।हालांकि इस कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पुत्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है ।फिलहाल पुलिस इस कांड की तहकीकात में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

यमुना प्रदूषित नाले के बीच छठ पूजा कैसे होगी?

New Delhi, Delhi:यमुना में कैसे होगी छठ पूजा? नजफगढ़ नाले के प्रदूषित पानी ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की चिंता... राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर दिल्ली सरकार तैयारियों में जुटी है. लेकिन सवाल यह है कि जिस यमुना नदी में हजारों श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करते हैं, वह यमुना छठ पूजा के लिए कितनी तैयार है? उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद स्थित सूर घाट के पास यमुना में गिरने वाला नजफगढ़ नाला नदी को प्रदूषित कर रहा है. ऐसे में श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है. तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद स्थित सूर घाट के पास की हैं, जहां छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना किनारे पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं. दिल्ली सरकार की तरफ से राजधानी में करीब 1400 छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं। घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभाग सक्रिय हैं, लेकिन यमुना की हालत एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. दरअसल, वजीराबाद यमुना सूर घाट के पास ही नजफगढ़ नाला यमुना नदी में आकर मिलता है. इस नाले के जरिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का गंदा पानी यमुना में पहुंचता है. नाले से आने वाले प्रदूषित पानी की वजह से यमुना की स्वच्छता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु आखिर किस तरह नदी के पानी में उतरकर पूजा-अर्चना करेंगे, यह चिंता का विषय बना हुआ है.छठ व्रतधारियों के लिए यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि आस्था का बड़ा केंद्र है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती नदी और जलाशयों में खड़े होकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. लेकिन जब यमुना में प्रदूषित पानी और गंदगी का सामना करना पड़ रहा हो, तो श्रद्धालुओं के मन में कई सवाल उठना लाजिमी है. श्रद्धालुओं का कहना है कि हर साल छठ पूजा से पहले यमुना की सफाई और प्रदूषण खत्म करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी तस्वीर में अब भी बदलाव की जरूरत दिखाई देती है. सवाल यह भी है कि क्या सरकार केवल अस्थायी छठ घाट बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेगी या फिर नजफगढ़ नाले के प्रदूषित पानी को रोकने और यमुना को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लिए स्थायी कदम भी उठाएगी? फिलहाल छठ महापर्व नजदीक है और श्रद्धालुओं को इंतजार है उस यमुना का, जिसमें वे स्वच्छ जल के बीच अपनी आस्था का महापर्व मना सकें. अब देखना होगा कि सरकार के दावे जमीन पर कितना उतरते हैं।
0
0
Report

गोंडा के चंपारण मीट हाउस में आग, लाखों के नुकसान, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिला मुख्यालय स्थित चंपारण मीट हाउस में आज गुरुवार सुबह उसे समय हड़कंप मच गया। जब चंपारण मीट हाउस के अंदर कारीगर द्वारा तेल डालकर के भट्टी जलाने का काम किया जा रहा था ज्यादा तेल डालने के कारण आग की लपटे तेज उठी और फिर चंपारण मीट हाउस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया घंटे तक लगी आग के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 1 घंटे बाद स्थानीय लोग फायर ब्रिगेड की टीम और चंपारण मीट हाउस के कर्मचारियों द्वारा किसी तरीके से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारण दुकान के अंदर लक्खा लाखों रुपए का फर्नीचर, मीट बनाने के तमाम लाखों रुपए के उपकरण इसके साथ ही साथ काफी संख्या में आटा और चावल भी खराब हो गया है। रास्ता जा रहे स्थानीय लोग चंपारण मीट हाउस में लगी आग को देखकर के तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना भी दिए साथ ही साथ राहगीरों ने भी आग बुझाने में काफी मदद की है। आपको बता दे कि यहां पर बीते 2 सालों से चंपारण मीट हाउस संचालित किया जा रहा है। सड़क से लगभग 5 फीट नीचे यह दुकान स्थित है गनीमत रही कि आसपास की दुकान में तो आग नहीं पहुंची।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top