500076
ఉప్పల్ టౌన్ ప్లానింగ్ ఏసిపి వెంకటరమణ పై ఉప్పల్ ఎమ్మెల్యే ఫైర్
Hyderabad, Telangana:అక్రమ కట్టడాలను ప్రోత్సహిస్తున్న టౌన్ ప్లానింగ్ ఏసిపి వెంకట రమణ పై ఉప్పల్ ఎమ్మెల్యే ఫైర్. ఉప్పల్ జీహెచ్ ఎంసీ కార్యాలయంలో అధికారులతో ఎమ్మెల్యే బండారి లక్ష్మారెడ్డి సమీక్ష సమావేశం. అలసత్వం వహిస్తున్న టౌన్ ప్లానింగ్ ఏసిపి వెంకటరమణపై ఎమ్మెల్యే గరం గరం.పేదలకు ఒకరకంగా, పెద్దలకు ఒకరకంగా వ్యవరిస్తున్న టౌన్ ప్లానింగ్ అధికారులు. అక్రమ కట్టడాలపై టౌన్ ప్లానింగ్ అధికారుల అలసత్వానికి ఎమ్మేల్యే క్లాస్ తీసుకున్నారు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स singरौली पुलिस ने चोरी के माल से लदी पिकअप पकड़ी, आरोपी फरार
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली निवास पुलिस ने की कार्रवाई, चोरी के लोहे-एंगल से लदी पिकअप वाहन को किया जब्त, अधेरे का फायदा उठाकर चालक समेत अन्य लोग फरार, पुलिस ने चोरी के माल से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ा, पिकअप में चोरी के लोहे के एंगल और गैस कटर से काटा गया माल लदा था, जब्त वाहन को चौकी में रखा गया है, पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है, पूछताछ के बाद चोरी के स्रोत और नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है0
0
Report
मानसून सत्र में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जलभराव पर सरकार को घेरेंगे आफताब अहमद
Nuh, Haryana:हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधायक ने कहा कि इस बार विधानसभा सत्र में प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जलभराव समेत नूंह जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा और सरकार से जवाब मांगा जाएगा। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और भ्रष्टाचार के मामलों में बड़े-बड़े अधिकारी जेल तक पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद सरकार इन मामलों में जिम्मेदारी तय करने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश में सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों से पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। आफताब अहमद ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा भी विधानसभा में उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है। एचकेआरएन के खिलाफ तीन दिन पहले किए गए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को भी विधानसभा में मजबूती से रखा जाएगा। विधायक ने बरसात के बाद प्रदेश के कई शहरों में पैदा होने वाली जलभराव की समस्या को भी गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे आधुनिक शहर में भी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन जाती है। सरकार से इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा आम जनता पर बढ़ते प्रॉपर्टी टैक्स के बोझ का मुद्दा भी विधानसभा में उठाया जाएगा। आफताब अहमद ने कहा कि सरकार को जनता पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। विधायक ने कहा कि नूंह जिले से जुड़े स्वास्थ्य, शिक्षा, पीने का पानी, सिंचाई के लिए पानी, सड़क व्यवस्था और बूचड़खानों सहित कई स्थानीय मुद्दे भी विधानसभा में उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नूंह जिले की समस्याओं को सदन के माध्यम से सरकार के सामने मजबूती से रखा जाएगा। आफताब अहमद ने कहा कि मानसून सत्र में ऐसे कई मुद्दे हैं, जिनको लेकर सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। कांग्रेस विधायक ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े सवालों पर सरकार से जवाब मांगा जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।0
0
Report
भिवंडी-ठाणे बायपास पर ट्रक चालक की हत्या: CCTV से दो आरोपी गिरफ्तार
Thane, Maharashtra:भिवंडी - ठाणे बायपास पर ट्रक चालक पवनकुमार काजू महतो 33, बिहार का निवासी, ट्रक MH 46 BU 2110 पर भोजन कर रहा था. रात 2:45 के आसपास दो आरोपी वहां आए और चोरी के उद्देश्य से उसे धमकाकर लूटने का प्रयास किया. चालक ने विरोध किया तो दोनों ने उसकी गरदन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और उसके पास के पैसे लेकर मोटरबाइक से भाग गए. कोनगाव थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद भिवंडी शहर में पुलिस उपायुक्त पवन बनसोड और सचिन सांगळे के मार्गदर्शन में 5 टीमों का गठन किया गया. घटनास्थल पर कोई साक्ष्य नहीं था, सिर्फ प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर जांच शुरू हुई. करीब 150 CCTV कैमरों को तीन दिनों तक गहनता से ताला गया. तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने रमिज अब्दुल राशिद अन्सारी (23) और मोहम्मद अलकैश मोमीन (25) को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया. रमिज पर एक मामला और मोहम्मद पर चोरी, स्नैचिंग जैसे 18 गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. कोनगाव पुलिस की इस सफलता से हत्या का खुलासा हुआ. बाईट: डॉ. पवन बनसोड - पुलिस उपायुक्त, भिवंडी परिमंडळ 20
0
Report
Advertisement
दिल्ली कूच कैंसिल: FIR के आश्वासन के बाद कांग्रेस की योजना बदली
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस ने दिल्ली कूच का ऐलान किया कैंसिल दिल्ली में FIR का आश्वासन मिलने के बाद दिल्ली कूच का ऐलान किया कैंसिल0
0
Report
वाराणसी में गंगा के जलस्तर से बाढ़ का खतरा, 84 घाट डूबे
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में उफान पर गंगा; काशी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, तटीय क्षेत्रों में दहशत का माहौल. चेतावनी बिंदु से महज 1 मीटर दूर बचा गंगा का जलस्तर. वाराणसी में गंगा का मौजूदा जलस्तर 68.80 मीटर दर्ज किया गया. शहर में गंगा नदी का खतरे का निशान 71.26 मीटर पर स्थित है. जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण वाराणसी के सभी 84 घाट पूरी तरह पानी में डूबे. नमो घाट का प्रसिद्ध नमस्ते करता हाथ गंगा के पानी में जलमग्न हुआ. घाटों पर जलभराव के चलते एक घाट से दूसरे घाट जाने का मार्ग बाधित. काशी के निचले और तटवर्ती रिहाइशी इलाकों में बाढ़ کا खतरा मंडराया. हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कीं. प्रभावित इलाकों और घाटों पर एनडीआरएफ/जल पुलिस की पैनी नजर.0
0
Report
2025-26 में टॉप 5% छात्राओं को स्कूटी देकर ड्रॉपआउट कम करने की योजना
Lucknow, Uttar Pradesh:प्रदेश में छात्राओं की उच्च शिक्षा में ड्रॉपआउट दर कम करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लागू की जा रही है। 2025-26 में स्नातक पास करने वाली टॉप पांच फीसदी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। शहीद परिवार, दिव्यांग और निराश्रित छात्राओं को मेरिट में 10 फीसदी तक की छूट मिलेगी। दिव्यांग छात्राओं को रेट्रोफिटेड किट भी दी जाएगी। स्कूटी पैकेज में रजिस्ट्रेशन, बीमा, हेलमेट और चार लीटर पेट्रोल भी शामिल है। हर जिले में समारोह आयोजित कर स्कूटी का वितरण किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज के सिविल लाइंस: पानी टंकी पर चढ़ी महिला पर रेप के आरोप
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज सिविल लाइंस में पानी टंकी पर चढ़ी महिला, रेप का आरोप लगाते हुए पानी टंकी पर चढ़ी महिला, पुलिसकर्मी पर रेप का आरोप लगा रही है महिला, मौके पर आरोपी पुलिसकर्मी को बुलाने पर अड़ी महिला, सूचना के मौके पर सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंची, महिला को समझाकर टंकी से उतारने का प्रयास जारी।0
0
Report
कौन मुद्दा? कौन बेकार—जनता में बहस तेज
Prayagraj, Uttar Pradesh:कौन मुद्दा..कौन बेकार ?0
0
Report
हरदा के सुल्तानपुर बस स्टॉप पर 7 फीट सांप का रेस्क्यू, सर्प मित्र दिनेश चंदेले
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा के सुल्तानपुर बस स्टैंड पर 7 फीट लंबा सांप निकला, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू। बस स्ट Stand स्थित गोमती वेयर हाउस में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह वेयर हाउस में निकलने वाला चौथा सांप है। करीब 7 फीट लंबे सांप को सर्प मित्र दिनेश चंदेले ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई。0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में गोलीबारी: पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
जीतू पटवारी का महंगाई-स्वास्थ्य एजेंडा: भाजपा सरकार पर ताबड़तोड़ हमला
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज मुरैना जिले के कैलारस दौरे पर रहेंगे। कैलारस जाते समय ग्वालियर नेशनल हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार पर महंगाई किसान दतिया उपचुनाव और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार किसान कल्याण वर्ष मनाने की बात कर रही है लेकिन दूसरी तरफ आम जनता और किसान महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैलारस विधायक पंकज उपाध्याय महंगाई के मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन सरकार ने महंगाई को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। पटवारी ने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस का हक है। कांग्रेस किसानों के साथ-साथ शिक्षा के अधिकार के लिए भी लगातार संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं, उसे कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से लड़ेंगे। दतिया उपचुनाव को लेकर भी पटवारी ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने भाजपा को संदेश दे दिया है और आने वाले समय में जनता भाजपा को उखाड़कर फेंक देगी। पटवारी ने दावा किया कि यदि प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी नहीं होती तो कांग्रेस दतिया विधानसभा चुनाव करीब 25 हजार वोटों से जीतती। ग्वालियर की धरती से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब आने वाला समय कांग्रेस का होगा। उन्होंने भाजपा पर विवादों की राजनीति करने और देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने का आरोप लगाया। बालाघाट में बच्चों की मौत के मामले को लेकर भी पटवारी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लगातार बच्चों की मौत स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार कई विभागों में फैल चुका है और स्वास्थ्य विभाग भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मौके पर पहुंचे हैं और सरकार को पत्र लिखकर मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया गया है। पटवारी ने मांग की कि सरकार तत्काल मामले को संज्ञान में ले ताकि आगे किसी बच्चे की जान न जाए。0
0
Report
तल्हेड़ी में नशे के कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई, 6 किलो अफीम और संपत्ति जब्त
Kurukshetra, Haryana:एंकर कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ आदर्श थाना के प्रभारी सुरेंद्र सिधू ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तल्हेड़ी गांव में कुछ लोग नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की कार्रवाई करते हुए। करीब 6 किलो अफीम और कुछ नशीला पाउडर बरामद किया है। साथ मे सोने के जेवरात व चांदी जेवरात व केश भी बरामद किए। टोटल कीमत 1 करोड़ रु की बताई गई है पुलिस अब आरोपियों की संपत्ति की भी जांच करेगी। पुलिस के मुताबिक तल्हेड़ी गांव के रहने वाले सोहिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और किशन पाल पर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की सूचना मिली थी। तीनो के किलाफ मामला दर्ज कर लिया है जांच में यह भी सामने आया कि कथित तौर पर नशे के कारोबार से इन लोगों ने काफी संपत्ति अर्जित की है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रेड की। रेड के दौरान करीब छह किलो अफीम और कुछ नशीला पाउडर बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि इस परिवार के खिलाफ पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। अब पुलिस इनके द्वारा अर्जित संपत्ति की भी जांच करेगी। अगर जांच में यह सामने आता है कि संपत्ति अवैध साधनों से अर्जित की गई है, तो नियमानुसार उस संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नशे के नेटवर्क और आरोपियों की कथित संपत्ति से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
धमधा के पेण्डावन में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नाबालिग छात्रों का रोड जाम
Dhamdha, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र के ग्राम पेण्डावन में शिक्षक की कमी को लेकर शासकीय स्कूल के नाबालिग विद्यार्थियों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर बड़ी संख्या में बच्चे खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हैरानी की बात यह रही कि बच्चों के अचानक सड़क पर उतरने की जानकारी स्कूल के शिक्षकों को भी नहीं थी। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। धमधा तहसीलदार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। बच्चे शिक्षक की तत्काल नियुक्ति की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल के प्राचार्य पर भी कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे मामला और गरमा गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं थे。 आखिरकार धमधा एसडीओपी डॉ. चित्रा वर्मा ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से बातचीत की और काफी समझाइश के बाद चक्का जाम समाप्त कराया। नाबालिग बच्चों के लंबे समय तक मुख्य सड़क पर बैठे रहने से उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रही। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गृह जिले में शिक्षक की मांग को लेकर बच्चों का इस तरह सड़क पर उतरना शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन बच्चों की मांग पर क्या कदम उठाता है।0
0
Report
भीषण बारिश में बस नदी में फंसी; चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के Amarpatan में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कल शाम एक बड़ा हादसा टल गया। बीहर नदी का जलस्तर बढ़ने से बिधुई पुल के ऊपर पानी बह रहा था, इसके बावजूद यात्री से भरी बस के चालक ने बस को पुल से पार कराने का प्रयास किया। नदी के बीच पहुंचते ही बस अचानक बंद हो गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के नदी के बीच फंसने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए काफी मशक्कत के बाद बस को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर सम्बंधित बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बहते पानी में बस डालना बेहद खतरनाक कृत्य है। चालक ने जानबूझकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली, जिसे किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं किया जा सकता। एसपी के मुताबिक बस चालक के खिलाफ थाना ताला में बीएनएस की धारा 110 के तहत गैर इरादतन हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।0
0
Report
मुंबई में मराठी अनिवार्यता के खिलाफ टैक्सी-ऑटो चालकों पर पुलिस कार्रवाई, विरोध जारी
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में टैक्सी ड्राइवर और ऑटो रिक्शा ड्राइवरों को मराठी बोलना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसको लेकर अलग-अलग जगहों पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि मराठी बोलने और सीखने के लिए हमें वक्त देना चाहिए, क्योंकि इतनी जल्दी हम मराठी नहीं सीख सकते। हमें बीस साल से ज्यादा टैक्सी चलाते हुए हो गया है, लेकिन हमें किसी ने नहीं कहा था कि मराठी बोलनी पड़ेगी। और मुंबई में पूरी दुनिया से लोग आते हैं, तो क्या हमें सब भाषा सीखनी पड़ेगी, जिसको लेकर टैक्सी वालों के अंदर काफी ज्यादा आक्रोश नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
