icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीतामढ़ी में कोचिंग संचालक की दबंगई, वीडियो वायरल; पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू

Sitamarhi, Bihar:वीडियो शहर के रिंग बांध इलाके का बताया जा रहा है, वीडियो में एक निजी कोचिंग संचालक की दबंगई साफ नजर आ रही है। आरोप है कि कोचिंग चलाने वाले राठौर नामक व्यक्ति ने एक युवक की लड़की से छेड़खानी के आरोप में न सिर्फ बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसे अपने ही कोचिंग संस्थान में अमानवीय तरीके से थूक चटवाकर प्रताड़ित किया है इस दौरान युवक को गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं। हैरानी की बात यह है कि दबंगई की इस पूरी घटना का वीडियो खुद से रिकॉर्ड करवाया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। घटना के बाद पूरे शहर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरल वीडियो पर सीतামढ़ी SP अमित रंजन ने संज्ञान लेते हुए दबंग कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

पंकज चौधरी ने महराजगंज में भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

Maharajganj, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज जनपद के सदर विधानसभा के चेहरी स्थित आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद का स्पष्ट संदेश दिया। चौधरी ने कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है और संगठन के आधार पर राजनीति करती है; कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से ओतप्रोत हों। पार्टी के कार्यक्रमों और कार्य पद्धति के आधार पर प्रशिक्षित किया जाता है ताकि हर कार्यकर्ता अनुशासन के तहत समाज व राष्ट्र की सेवा करे। कांग्रेस के डीजल पेट्रोल महंगाई पर टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि दुनियाभर में वैश्विक संकट है; पर भारत में एक्साइज ड्यूटी में कटौती से जनता को राहत मिली।
0
0
Report

ट्विशा शर्मा मौत मामले में SIT ने 2 घंटे से अधिक रीक्रिएशन और पति से 3 घंटे पूछताछ की; कई अहम खुलासे

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल | ट्विशा शर्मा मौत मामला | SIT ने घटनास्थल का 2 घंटे से ज़्यादा समय तक रीक्रिएशन किया; इससे पहले SIT ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की। समर्थ ने SIT को बताया कि गर्भपात के बाद ट्विशा काफी परेशान थी। जब उससे उसके फरार रहने की अवधि के बारे में पूछा गया, तो समर्थ ने बार-बार जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की। पूछताछ के दौरान, उसने फिर से वही दावा दोहराया कि उसने ट्विशा को 7 लाख रुपये दिए थे। SIT ने समर्थ का लैपटॉप, मोबाइल फ़ोन, पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ ज़ब्त कर लिए हैं।
0
0
Report

सीतामढ़ी में पार्षद शराब के नशे में पकड़े, कानून की धज्जियाँ उड़ाईं

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी- बिहार में शराब बंदी कानून का उद्देश्य स्वस्थ्य समाज बनाए जाना है लेकिन समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधि ही शराब बंदी कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। आये दिन बिहार में अक्सर ऐसी खबरें देखने और सुनने को मिलती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला सीतामढ़ी में देखने को मिला है जहां सीतामढ़ी नगर निगम के कई पार्षदों ने शराब बंदी का माखौल उड़ाते रंगे हाथ पकड़े गए हैं। सीतामढ़ी पुलिस ने इन्हें शराब के नशे में धुत कानून का माखौल उड़ाने के जुर्म में सलाखों के पीछे भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ये सभी माननीय नेपाल में जा कर जम कर शराब पार्टी करते थे और बिहार में शराब बंदी को धत्ता बताते हुए नशे में धूत होकर अपने घर लौट रहे थे। नेपाल बॉर्डर से सटे सोनबरसा थाना क्षेत्र में चांदनी चौक पर हंगामा करने लगे, स्थानीय लोगों ने सूचना सोनबरसा थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और सभी को नशे की हालत में पकड़ा गया। इसके बाद सभी को थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जाँच की गई जिसमें शराब अधिक मात्रा में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने इन पार्षदों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार पार्षदों में नगर निगम वार्ड संख्या 31 के पार्षद सीमांत खिरहर, वार्ड संख्या 04 के पार्षद अंशुल प्रसाद, वार्ड संख्या 03 के पार्षद पति मनीष पंडित, वार्ड संख्या 34 के पार्षद पति सुरेश कुमार चौधरी शामिल हैं। बिहार सरकार की मंशा शराब बंदी कानून के माध्यम से स्वस्थ्य समाज निर्माण की है, लेकिन समाज के ठेकेदार सरकार के मनसूबे पर पानी फेरने पर आमदा हैं; मानसिकता बदलने की जरूरत ताकि सरकार का लक्ष्य सार्थक हो सके।
0
0
Report
Advertisement

राजगीर के मलमास मेले में वैतरणी नदी पार कर श्रद्धालुओं की भीड़ का नज़ारा

Pariaunna, Bihar:भीषण गर्मी के बाबजूद ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी राजगीर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध मलमास मेले में आस्था का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। वहाँ लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच पुरुषोत्तम मास के इस पावन अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं के जनसैलाब से पूरी धर्मनगरी धर्ममय हो उठी। सुबह से ही पवित्र कुंडों और नदियों में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है। चारों तरफ भक्ति का माहौल बना रहता है। इस दौरान सबसे अद्भुत और आकर्षक दृश्य पवित्र वैतरणी नदी के तट पर देखने को मिला, जहाँ सदियों पुरानी सनातन परंपरा को जीवंत करते हुए हजारों श्रद्धालुओं ने गाय की पूंछ पकड़कर नदी पार की और अपने जीवन के लिए मोक्ष की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सनातन धर्म में वैतरणी नदी को पौराणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी मान्यता है कि मृत्यु के पश्चात आत्मा को परलोक जाते समय वैतरणी नदी पार करनी पड़ती है। गाय को इस भवसागर से पार लगाने वाली मोक्षदायिनी माना गया है। इसी अटूट विश्वास के साथ सुबह से लेकर देर शाम तक वैतरणी तट पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की लंबी कतारें लगी रहती है। महिलाओं में इस अनुष्ठान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, जिनका मानना है कि इस विधि-विधान से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। पुरोहितों के अनुसार पुरुषोत्तम मास में किया गया कोई भी जप, तप, दान और स्नान सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फलदायी होता है, जिससे इस परंपरा का महत्व और भी बढ़ जाता है। इतनी भारी भीड़ के बावजूद इस बार मेला क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता और मुस्तैदी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, साफ-सफाई से लेकर पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से पूरी गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
0
0
Report

सीतामढ़ी के पार्षद शराब पार्टी के दौरान रंगे हाथ, गिरफ्तार और जेल भेजे गए

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी नगर निगम के कई पार्षद शराब बंदी का माखौल उड़ाते रंगे हाथ पकड़े गए हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी पार्षद नेपाल में शराब पार्टी कर के नशे में धूत होकर अपने घर सीतामढ़ी लौट रहे थे इसी बीच सोनबरसा के चांदनी चौक पर हंगामा करने लगे जिसकी सूचना सोनबरसा थाना को मिली। पुलिस घटना स्थल पहुंची तो सभी पार्षदों को नशे की हालत में देखा गया जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार पार्षदों में नगर निगम वार्ड संख्या 31 के पार्षद सीमांत खिरहर, वार्ड संख्या 04 के पार्षद अंशुल प्रसाद, वार्ड संख्या 03 के पार्षद मनीष पंडित, वार्ड संख्या 34 के पार्षद सुरेश कुमार चौधरी शामिल हैं।
0
0
Report

छाता पुलिस व सर्विलांस टीम की अंतर राज्य वाहन चोरों से मुठभेड़...

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow8m ago
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा.... छाता पुलिस व सर्विलांस टीम की अंतर राज्य वाहन चोरों से मुठभेड़... मुठभेड़ में दो वाहन चोरों के पैर में लगी गोली... घायल चोरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती.... चोरों की पहचान शाकिर पुत्र रहमल निवासी रुंध थाना खोह जिला डीग व साबिर पुत्र इब्वर निवासी रुंध थाना खोह जिला डीग के रूप में हुई .... चोरों के कब्जे से 2 अवैध तमंचा, भारी मात्रा में खोखा व जिंदा कारतूस ,1010 रुपए व तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है.... दोनों चोरों पर आधा दर्जन से अधिक है आपराधिक मामले दर्ज .... थाना छाता क्षेत्र के चेतक अकेडमी के पास जंगल में हुई मुठभेड़.... बाईट.... भूषण वर्मा , सीओ छाता
0
0
Report
Advertisement

हाथी बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकराई, यात्रियों की जान बची

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून के शिमला बायपास पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया… जब अचानक सड़क पर आए एक जंगली हाथी को बचाने की कोशिश में एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। आदुवाला बल्लूपुर पounta साहिब हाईवे पर देर रात हाथी सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही वैगनआर कार चालक ने हाथी को बचाने का प्रयास किया, पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई। टक्कर से कार का फ्रंट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार आदुवाला और हाईवे पर वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ रही है; हाथी कभी-कभी सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ता है। स्थानीय लोग वन विभाग से बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और निगरानी की मांग कर रहे हैं ताकि इंसानों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0
0
Report

गरियाबंद में 130 किलोग्राम गांजा, चार दिन में 325 किलोग्राम कुल जब्ती

Noida, Uttar Pradesh:গারিা̄ন্দ (छत्तीसगढ़): पुलिस 130 किलोग्राम गांजा 65 लाख के मूल्य का आरोपी से जब्त, चार दिनों में 325 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। देवभोग में खड़ग बैरियर पर नियमित जांच के दौरान, एक पिकअप गाड़ी से लगभग ₹5,00,000 की कीमत का 130 किलोग्राम गांजा सफलतापूर्वक ज़ब्त किया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह गांजा ओडिशा से खरीदा था और इसे उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। पिछले चार दिनों में, अधिकारियों ने लगभग 325 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत ₹1,62,00,000 है। क्षेत्र में लगातार अभियान जारी हैं, ताकि गांजे की तस्करी का यह रास्ता भविष्य में बंद किया जा सके। इस सफलता के पीछे दो कारण बताए गए: क्षेत्र जनवरी में नक्सल-मुक्त हुआ था, जिससे तस्करों के लिए रास्ता सुरक्षित लगने लगा था; दूसरा, नशीले पदार्थों के खिलाफ सुरक्षा बल की मैनपावर और ऑपरेशनल फोकस बढ़ना। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि पिछले दो वर्षों में गरियाबंद जिले में नशीले पदार्थों की इतनी बड़ी मात्रा कभी नहीं ज़ब्त की गई थी।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 10 वर्षीय बच्ची घायल

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, फिर सामने आया अज्ञात जंगली जानवर का कहर, बकरी चराने गयी 10 वर्षीय बच्ची अल्फिशा पर अज्ञात जंगली जानवर ने किया हमला, हमले से बुरी तरह घायल हुई मासूम अल्फिशा, थाना बौंडी क्षेत्र के खैरा बाजार के पास स्थित चंगिया गांव की घटना, चंगिया गांव के पास स्थित टेंगनहिया तालाब के पास बकरी चराते समय अज्ञात जंगली जानवर ने किया हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल बच्ची का चल रहा इलाज, पड़ोस में जानवर चरा रहे लोगों की मदद से बची बच्ची की जान, लोगों का शोर शराबा सुनकर हमलावर जानवर जंगल की ओर हुआ फरार, वन विभाग की टीम कर रही मामले की जांच
0
0
Report

हाईकोर्ट ने नाबालिग युवती को 2027 तक माता-पिता के पास रहने का निर्देश दिया

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, कौशांबी के प्रेमी युगल की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सीलबंद लिफ़ाफ़े में युवती की मेडिकल रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की गई, एमएलएन कॉलेज की मेडिकल टीम ने हाईकोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश की, मेडिकल रिपोर्ट में युवती की उम्र अनुमानित 16 से 17 वर्ष दर्शाई गई है, हाईकोर्ट के निर्देश पर अदालत में पेश युवती का बयान भी दर्ज किया गया, कोर्ट ने युवती के बयान के बाद उसे अगले एक साल तक माता पिता के साथ रहने का निर्देश दिया, हाईकोर्ट ने कहा इस दौरान युवती को कोई दिक्कत न होने पाए, हाईकोर्ट ने कहा युवती की मर्जी के बगैर उसके माता पिता कहीं भी उसकी शादी नहीं कर सकते हैं, कोर्ट ने कहा 25 मई 2027 के बाद युवती अपनी मर्जी के व्यक्ति के साथ रहने के लिए स्वतंत्र है, हाईकोर्ट के संज्ञान में लाया गया कि युवती गर्भवती है, कोर्ट ने कहा युवती की मर्जी के बिना और कानून के विरुद्ध गर्भावस्था का चिकित्सकीय समापन नहीं किया जाएगा, कौशांबी के सीएमओ को हाईकोर्ट ने युवती की चिकित्सकीय जांच के लिए एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति का निर्देश दिया, कोर्ट ने कहा सीएमओ द्वारा नियुक्त महिला डॉक्टर 15 दिनों में युवती का मेडिकल चेकअप करेगी, हाईकोर्ट ने कौशांबी के डीजे को एक न्यायिक अधिकारी भी नियुक्त करने का निर्देश दिया, कहा डीजे द्वारा नियुक्त न्यायिक अधिकारी हर एक महीने के अंदर युवती से मुलाकात करेंगी, इस दौरान न्यायिक अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगेगी कि युवती को कोई दिक्कत न होने पाए, जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की डिविजन बेंच ने मामले में सुनवाई के बाद दिया आदेश, कौशांबी के महेवाघाट निवासी युवती ने युवक के साथ भागकर शादी की, परिजनों से खतरा जताते हुए युवती और उसके प्रेमी ने सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान युवती के माता पिता ने उसे नाबालिग बताया, हालांकि युवती के नाबालिग होने का कोई भी वैध दस्तावेज उसके माता पिता कोर्ट में पेश नहीं कर पाए, हाईकोर्ट ने युवती की सही उम्र का पता लगाने के लिए तीन मेडिकल जांच कराई, तीनों मेडिकल जांच रिपोर्ट में युवती नाबालिग बताई गई, जिसके बाद हाईकोर्ट ने युवती के बालिग होने यानी 25 मई 2027 तक उसे माता पिता के घर रहने का निर्देश दिया, हाईकोर्ट ने कहा वह 25 मई 27 के बाद किसी भी व्यक्ति के साथ रहने के लिए स्वतंत्र है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top