icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ईद पर उदयपुरवाटी पुलिस ने भाईचारे की अपील के साथ शांति बनाए रखने की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:ईद पर्व को लेकर उदयपुरवाटी थाने में शांति समिति की बैठक थानाधिकारी रामपाल मीणा ने सीएलजी सदस्यों साथ की चर्चा ईद पर भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भी हुई चर्चा आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उदयपुरवाटी पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी रामपाल मीणा ने की। बैठक में क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही ईदगाह और क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा कराने तथा त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ सामग्री से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कस्बे की यातायात व्यवस्था और सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर थानाधिकारी ने संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ईद पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा क्षेत्र में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट में गौ-राष्ट्र यात्रा ने हिन्दू समाज में जागरूकता का संदेश दिया

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड-चित्रकूट की धर्मनगरी में उस वक्त माहौल पूरी तरह गौमय हो गया… जब जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गो-राष्ट्र धर्मयुद्ध यात्रा शहर पहुंची। ढोल-नगाड़ों… पुष्प वर्षा… और जय श्रीराम के नारों के बीच श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। संतों, धर्माचार्यों और हिंदू संगठनों की भारी भीड़ ने पूरे चित्रकूट को भगवामय कर दिया। सत्संग भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान देते हुए कहा—“यह यात्रा सिर्फ गोरक्षा के लिए नहीं… बल्कि समाज को जागरूक करने का अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से हमें पता चल रहा है कि कौन असली हिंदू है… और कौन नकली हिंदू…” उन्होंने साफ कहा कि अब लड़ाई केवल आस्था की नहीं… बल्कि गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की है। शंकराचार्य ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश की हर विधानसभा तक जाएगी… और इस बार चुनाव भी गौमाता के नाम पर लड़ा जाएगा। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा—“एक-एक वोट गाय को बचाने के नाम पर पड़ेगा… जो गौमाता की बात करेगा… वही देश की बात करेगा…” शंकराचार्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है… और सरकार को देश की मूल समस्याओं पर गंभीरता से काम करना चाहिए। सभा में उस समय जोरदार जयघोष गूंज उठा… जब शंकराचार्य ने कहा—“जो कहे माई… वो है हमारा भाई… गईया जिसकी मइया… वो हमारा भैया… और गईया जिसकी गाय नहीं है… वो है कसाई…” उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज की भावनाओं को देखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सहयोग और सम्मान का ऐलान किया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा समेत कई संत, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में मौजूद रहे। बाइट- जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महराज
0
0
Report

दिल्ली के मुस्तफाबाद में गर्भवती नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से मौत

New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया। थाना दयालपुर क्षेत्र की गली नंबर-19 में रहने वाली 26 वर्षीय गर्भवती नवविवाहिता ने कथित रूप से मकान की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। जानकरी के मुताबिक, मृतका ने तीन महीने पहले अपनी पसंद से प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में सोना और नकदी की मांग की गई, जिसके कारण उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका गर्भवती भी थी, जिससे उसकी मानसिक स्थिति और अधिक प्रभावित हो रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया। शव पीएम के लिए भेजा गया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर देहात में कबाड़ दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात आग लगने से लाखों का नुकसान डिलवल रोड स्थित समसुल की दुकान में रखा प्लास्टिक, गद्दे और लोहे का कबाड़ जलकर राख। आग की लपटें उठते ही इलाके में मचा हड़कंप, आसपास की दुकानें और कोचिंग सेंटर कराए गए बंद। सूचना पर पहुंची डेरापुर फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर पाया काबू। आग लगने से कुछ देर के लिए डिलवल रोड पर यातायात भी रहा बाधित। दुकान मालिक के भाई शाहिद ने दो युवकों और एक बालक की लापरवाही पर लगाया आग लगाने का आरोप। हादसे के बाद दुकान मालिक की मां मेहरून फूट-फूट कर रोईं, स्थानीय लोगों और पुलिस ने ढांढस बंधाया। मंगलपुर कस्बे में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग
0
0
Report
Advertisement

पुष्कर सर्जन शिविर में सचिन पायलट का जोरदार स्वागत, सरकार पर बेरोजगारी- महंगाई निशाना

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के पुष्कर में आयोजित 10 दिवसीय कांग्रेस सृजन संगठन और चिंतन शिविर में शिरकत करने अजमेर पहुंचे एआईसीसी के महासचिव और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया गया... पुष्कर पहुंचने से पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन महेंद्र सिंह रलावता पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ कांग्रेस नेता हेमंत भाटी और अमोलक सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में पहुंचे नेता और कार्यकर्ताओं ने पायलट का क्रेन से फूल माला के माध्यम से जोरदार स्वागत किया... इस मौके पर पत्रकारों से मुखातिब हुए पायलट ने कांग्रेस के सर्जन संगठन और चिंतन शिविर को कांग्रेस की रीति नीति के अनुरूप बताते हुए कहा कि इससे कांग्रेस के नए अध्यक्षों को एक साथ मिलने जुलने और पार्टी के रीति-नीति के बारे में जानकारी का मौका मिलेगा जो आगामी दिनों में कांग्रेस के लिए बेहतर सिद्ध होगी... तो वहीं उन्होंने महंगाई बेरोजगारी पानी और पेट्रोल के दामों में हुई मूल्य वृद्धि को सरकार की विफलता करार दिया... उन्होंने प्रदेश की भजनलाल सरकार के आज ढाई वर्ष पूर्ण होने पर भी सरकार को असफल बताते हुए कहा कि प्रदेश में पानी के लिए लोग परेशान है तो वही कानून व्यवस्था के हालात बहुत खराब है, सरकार चुनाव से पीछे भाग रही हे, बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं और भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं।
0
0
Report

लुहारली टोल प्लाजा पर देशभक्ति गीत, यात्रियों में गर्व और उत्साह का माहौल

Noida, Uttar Pradesh:एसकेएम कॉन्ट्रैक्टर एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वार संचलित लुहारली टोल प्लाजा पर गूंजते देशभक्ति गीत: राष्ट्र समर्पण की अनोखी पहलग्रेटर नोएडा क्षेत्र स्थित लुहारली टोल प्लाजा इन दिनों केवल यातायात संचालन के लिए ही नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को जागृत करने वाली एक सकारात्मक पहल के लिए भी चर्चा में है। टोल प्लाजा परिसर में प्रतिदिन बजने वाले देशभक्ति गीत वहां से गुजरने वाले यात्रियों और कर्मचारियों के मन में राष्ट्रप्रेम और सम्मान की भावना को मजबूत कर रहे हैं। जब इस संबंध में टोल प्लाजा अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह पहल देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, “देशभक्ति केवल विशेष अवसरों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमारी दैनिक जीवनशैली और कार्य संस्कृति का हिस्सा बननी चाहिए। इसी सोच के साथ टोल प्लाजा परिसर में देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जा रहा है।” अधिकारियों ने यह भी बताया कि इन गीतों से कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यात्रियों को भी एक अलग वातावरण का अनुभव मिलता है। कई वाहन चालकों और यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि व्यस्त यात्रा के दौरान जब देशभक्ति गीत सुनाई देते हैं तो मन में गर्व और उत्साह की भावना उत्पन्न होती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रकार की पहल समाज में राष्ट्रप्रेम और जागरूकता बढ़ाने का एक अच्छा माध्यम बन सकती है। टोल प्लाजा प्रशासन की यह कोशिश न केवल कार्यस्थल के माहौल को बेहतर बना रही है, बल्कि लोगों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद भी दिला रही है।
0
0
Report

बिलासपुर नगर निगम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया; कोनी-सरकंडा में ट्रैफिक राहत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।नगर निगम आयुक्त के सख्त निर्देश पर शहर को जाम और अवैध कब्जों से मुक्ति दिलाने के लिए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत निगम अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में कोनी और सरकंडा क्षेत्र में सड़क बाधित करने वाली कबाड़ी दुकानों पर ताबड़तोड़ बुलडोजर कार्रवाई की। इसी क्रम में कोनी मुख्य मार्ग पर सड़क तक अवैध रूप से शेड लगाकर व्यवसाय संचालित करने वाले दुकानदारों के निर्माण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया, क्योंकि इस अतिक्रमण के कारण आम जनता और वाहन चालकों को आए दिन भारी ट्रैफिक जाम और परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानदारों को पहले ही नोटिस देकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेश का पालन न करने पर निगम को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। कोनी के बाद यह पीला पंजा सरकंडा क्षेत्र के जबड़ापारा पहुंचा, जहाँ 'शिव साहू' की कबाड़ी दुकान द्वारा सड़क और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्र को घेरकर बनाए गए अवैध हिस्से को पूरी तरह ध्वस्त कर मार्ग को खाली कराया गया। नगर निगम प्रशासन ने इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी है कि शहर में यातायात बाधित करने और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, इसलिए सभी व्यापारी नियमों का पालन करें और सड़कों को मुक्त रखें।
0
0
Report
Advertisement

धनोखर चौराहे पर किन्नर समाज ने लिखी सामाजिक समरसता की नई इबारत,बजरंगबली की पूजा के बाद कराया भंडारा

NNitinFollow17m ago
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी शहर के सबसे व्यस्त धनोखर चौराहे पर मंगलवार को उस समय अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला, जब अखिल भारतीय मंगला मुखी किन्नर समाज पीरबटावन किन्नर समाज की ओर से ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाज में अक्सर अलग नजरिए से देखे जाने वाले किन्नर समुदाय ने यहां सेवा, श्रद्धा और सामाजिक एकता का ऐसा संदेश दिया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भंडारे की अगुवाई गुरु हीरा किन्नर ने की। उनके साथ प्रियंका चेला, प्रीत चेला, सानिया पोती चेला सहित अन्य किन्नर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते नजर आए। आयोजन शुरू होने से पहले सभी किन्नरों ने विधि-विधान से भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समाज में भाईचारे की कामना की। इसके बाद शुरू हुए भंडारे में राहगीरों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने बड़े उत्साह और सम्मान के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कई लोगों ने कहा कि किन्नर समाज द्वारा इस तरह का धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है। आमतौर पर ताली बजाकर आशीर्वाद देने वाले किन्नर समुदाय का यह सेवा भाव लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। धनोखर चौराहे पर देर तक भक्ति, सेवा और मानवता का संगम दिखाई देता रहा। यह आयोजन सिर्फ भंडारा नहीं बल्कि समाज को यह संदेश भी था कि आस्था और इंसानियत में कोई भेदभाव नहीं होता।
0
0
Report

यूपी उन्नाव हादसे में सीवान के दरोगा शहीद, साथ ही तीन पुलिसकर्मी घायल

Siwan, Bihar:एंकर यूपी के उन्नाव सड़क हादसे में सीवान पुलिस के एक बहादुर पुलिस पदाधिकारी शहीद हो गए, जबकि एक कैदी की भी मौत हो गई। हादसे में सीवान पुलिस के तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दरोगा रविचरण राम की मौत के बाद सीवान पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं शहीद दरोगा रविचरण राम के गांव में मातम पसरा हुआ है। शहीद दरोगा रविचरण राम सीवान जिले के महाराजगंज के बिशुनपुर mhuauri गांव के रहने वाले थे। जो 1986 से बिहार पुलिस में सेवा दे रहे थे और जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। अवर निरीक्षक रविचरण राम सीवान पुलिस लाइन में तैनात थे। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिसकर्मी के रूप में अपनी पहचान बनाई। बताया जा रहा है कि सीवान मंडल कारा में बंद हत्या के आरोपित कैदी डॉ. सी.एस. तोमर उर्फ छत्रसाल सिंह तोमर को पेशी के लिए गुरुग्राम कोर्ट ले जाया गया था। पेशी के बाद पुलिस टीम बस से वापस सीवान लौट रही थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह उन्नाव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में सीवान पुलिस लाइन में तैनात अवर निरीक्षक रविचरण राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिपाही रोधन कुमार, मो. वसीम और राम जी घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने इस हादसे पर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक रक्षित के नेतृत्व में एक पुलिस दल को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया है। शव को सीवान लाने की प्रक्रिया की जा रही है। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन शव लेने के लिए लखनऊ रवाना हो चुके हैं। रविचरण राम अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top