504204
మందమర్రిలో ఎన్నికలు నిర్వహించాలి: జేఏసీ
Mandamarri, Mamidighat, Telangana:మందమర్రిలో స్థానిక సంస్థల ఎన్నికల నిర్వహించాలని కోరుతూ ఎన్నికల సాధన జేఏసీ నాయకులు మున్సిపల్ కమిషనర్ వెంకటేశ్వర్లు, ఎంపీడీవో కు వినతిపత్రం అందజేశారు. గత 31 సంవత్సరాలుగా పాలకవర్గం లేక పరిపాలన అస్తవ్యస్తంగా మారిందన్నారు. ప్రజా సంక్షేమ అభివృద్ధి కుంటుపడిందన్నారు. స్థానిక సంస్థల ఎన్నికల విషయంపై ప్రభుత్వం దృష్టికి తీసుకువెళ్లాలని అధికారులను కోరారు.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण, उद्घाटन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
Noida, Uttar Pradesh:ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं एवं संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था अनुभव केंद्र का उद्घाटन0
0
Report
दौसा में कृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों श्रद्धालु मंदिरों तक पहुँचे
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा कृष्णजन्माष्टमी पर्व छोटे बड़े सभी मंदिरों में सजाई गई भव्य झांकियां गिरिराज धरण मंदिर और गोबिंद देव जी मंदिर में भव्य आयोजन जहां हजारों की तादाद में पहुंच रहे है श्रद्धालु सुरक्षा के लिहाज से जगह जगह पुलिस जाप्ता तैनात एएसपी शंकर लाल मीणा खुद कर रहे शहर का दौरा दौसा जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिले के छोटे बड़े सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वही मनमोहक राधा कृष्ण की झांकियां सजाई गई है जिला मुख्यालय पर स्थित गिरिराज धरण मंदिर और गोविंद देव जी मंदिर में भव्य आयोजन हो रहे हैं जहां हजारों की तादात में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं मान्यता है दौसा जिला मुख्यालय पर स्थित गोविंद देव जी मंदिर उस समय का है जब वृंदावन से जयपुर गोविंद देव जी को ले जाया गया था तो एक रात्रि विश्राम यहां दौसा में किया था और उसी स्थान पर यह भव्य मंदिर बनाया गया है जहां सैकड़ो वर्षों से यहां लोगों की आस्था है और इसी लिहाज से कृष्ण जन्माष्टमी पर बड़ी तादात में श्रद्धालु पहुंचते हैं सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है एएसपी शंकर लाल मीणा शहर का लगातार दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं वही श्याम मंदिर और दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ पहुंच रही है जहां कई जीवंत मनमोहक झांकियां सजाई गई है श्रद्धालु झांकियां देखकर अभीभूत हो रहे हैं0
0
Report
Wi-Fi सुरक्षित रखें: राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी से जानिए हैकिंग के खतरे!
Jaipur, Rajasthan:Wi-Fi चलाते समय सिर्फ स्पीड नहीं...सिक्योरिटी भी जरूरी ....साइबर क्राइम पुलिस की यह एडवाइजरी जरूर पढ़ें नॉट फाइल शॉट लगा लें जयपुर अगर आपका Wi-Fi राउटर भी साइबर अपराधियों के निशाने पर है...तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने Wi-Fi हैकिंग को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को राउटर की सुरक्षा मजबूत करने और अनधिकृत डिवाइस के नेटवर्क से जुड़ने की स्थिति में तुरंत जांच करने की सलाह दी है। आखिर कैसे सुरक्षित रखें अपना Wi-Fi...देखिए ये रिपोर्ट। इंटरनेट की रफ्तार बढ़ाने वाला Wi-Fi अगर सुरक्षित नहीं है, तो यही कनेक्शन साइबर खतरे का रास्ता भी बन सकता है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने Wi-Fi को हैकिंग से सुरक्षित रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक अनधिकृत डिवाइस के Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ने से इंटरनेट की स्पीड और डेटा खपत प्रभावित होने के साथ डिजिटल सुरक्षा और गोपनीयता को भी खतरा हो सकता है।''पहले जांचें, फिर करें कार्रवाई'' ... अगर आपको लगता है कि कोई अनजान डिवाइस आपके Wi-Fi से कनेक्ट है तो मोबाइल या लैपटॉप को अपने Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट कर ब्राउजर खोलें। इसके बाद राउटर के एडमिन पेज पर जाकर एडमिन यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें। कनेक्ट डिवाइस या डिवाइस लिस्ट में जाकर अनजान डिवाइस को रिमूव किया जा सकता है। अब बात Wi-Fi की सुरक्षा की...पुलिस ने सबसे पहले राउटर का डिफॉल्ट ''एडमिन'' पासवर्ड तुरंत बदलने की सलाह दी है। Wi-Fi पासवर्ड कम से कम 12 अंकों का हो और उसमें अपरकेस, लोअरकेस, नंबर और विशेष चिन्ह शामिल हों। साथ ही Wi-Fi का नाम यानी SSID ऐसा रखें जिससे आपकी व्यक्तिगत पहचान या राउटर के ब्रांड का आसानी से पता न चले। ग्राफिक्स इन ''Wi-Fi की सुरक्षा के 3 जरूरी कदम'' पहला- WPA3 या कम से कम WPA2-AES Encryption इस्तेमाल करें। दूसरा-WPS फीचर को Disable रखें। तीसरा- रिमोट मैनेजमेंट बंद रखें, ताकि इंटरनेट के जरिए बाहर से राउटर की सेटिंग्स तक पहुंच न हो सके। पुलिस ने नेटवर्क और डिवाइस मैनेजमेंट को लेकर भी कई सुझाव दिए हैं। गेस्ट या स्मार्ट टीवी और IoT डिवाइस के लिए अलग गेस्ट नेटवर्क बनाने की सलाह दी गई है। इससे मुख्य नेटवर्क को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा राउटर के Firmware यानी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने और सुरक्षा के लिए भरोसेमंद डिवाइस के MAC Address को Whitelist करने की सलाह दी गई है। राजस्थान पुलिस ने साइबर ठगी या हैकिंग की कोशिश होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन को सूचना देने की अपील की है। इसके अलावा साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की जा सकती है और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी संपर्क किया जा सकता है। एडवाइजरी में 9256001930 और 9257510100 हेल्पडेस्क नंबर भी जारी किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
वार्ड 7 में भाजपा-कांग्रेस की चुनौती: अजय अग्रवाल की पत्नी टिकट से मुकाबला गर्म
Alwar, Rajasthan:वार्ड 7 में भाजपा-कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला, अजय अग्रवाल के लिए अपनों की चुनौती अलवर। नगर निगम के 65 वार्डों में हो रहे पार्षद चुनाव में कई वार्डों में रोचक और कांटे के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वार्ड नंबर 7 में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने पूर्व सभापति अजय अग्रवाल की पत्नी सुमन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने स्थानीय प्रत्याशी पीयूष जैन पर भरोसा जताया है। अजय अग्रवाल भाजपा से पूर्व सभापति रह चुके हैं। विधायक का टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए और वर्ष 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां उन्हें भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के दौरान उनका कांग्रेस के तत्कालीन जिला अध्यक्ष योगेश प्रधान के साथ विवाद भी चर्चा में रहा। इसके बाद अजय अग्रवाल ने कांग्रेस से दूरी बना ली। अब अजय अग्रवाल एक बार फिर भाजपा में वापसी की कोशिशों में जुटे हैं। इसी बीच उनकी पत्नी सुमन अग्रवाल को भाजपा से वार्ड 7 का टिकट मिलना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि वार्ड में मुकाबला आसान नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी पीयूष जैन को स्थानीय स्तर पर मिलनसार और सक्रिय प्रत्याशी बताया जा रहा है। वहीं भाजपाके भीतर भी सुमन अग्रवाल की उम्मीदवारी को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है। ऐसे में अजय अग्रवाल के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पीयूष जैन के अलावा पार्टी के भीतर संभावित भीतरघात भी बड़ी चुनौती माना जा रहा है。 पीयूष जैन के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी पहुंचे। दोनों नेताओं ने पीयूष जैन की जीत का दावा करते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास और जनता के हित में काम करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अलवर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने का भी दावा किया। वार्ड नंबर 7 को भाजपा का गढ़ माना जाता है। ऐसे में इस बार भाजपा अपने गढ़ को बचा पाती है या कांग्रेस यहां सेंध लगाने में कामयाब होती है, यह चुनाव परिणाम के बाद ही साफ होगा। फिलहाल वार्ड 7 में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा है。0
0
Report
मकान खाली कराने के विवाद में हत्या; किरायेदार गिरफ्तार, मालिक की मौत
Jaipur, Rajasthan:मकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी किराएदार को महज 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किराएदार हाउसिंग बोर्ड में जूनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। शहर के मानसरोवर में गुरुवार रात एक मकान के अंदर हुई हत्या से सनसनी फैल गई... पुलिस को सूचना मिली कि राजपथ के मकान नंबर 48/65 में एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा है... सूचना मिलते ही मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच 시작 की... मौक़े पर मृतक की पहचान दीपक कुलश्रेष्ठ के रूप में हुई... शुरुआती जांच में हत्या की आशंका सामने आई... पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर घर के बाहर खड़े वाहन नंबर के आधार दीपक कुलश्रेष्ठ का होना सामने आया, लेकिन पता दूसरे स्थान का था। इसके बाद वाहन रजिस्ट्रेशन में मिले पते पर पुलिस ने संपर्क किया तो जानकारी सामने आई कि 48/65 मकान दीपक कुलश्रेष्ठ का अतिरिक्त मकान है। इसके बाद मौके पर दीपक की बहन को बुलाकर शव की पहचान करवाई गई। बहन ने मौके पर ही भाई की हत्या की रिपोर्ट दी। इधर जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस मकान में हत्या हुई वहां आरोपी महेश शर्मा करीब तीन साल से किरायेदार के तौर पर अपनी बहन के साथ रह रहा था. गुरुवार को ही मकान खाली कर जाने की बात सामने आई। हालांकि महेश शर्मा न्यू सांगानेर रोड पर सुमेर नगर का निवासी था, लेकिन राजपथ पर किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर महेश शर्मा को पकड़ा। पूछताछ में हत्या की वजह मकान खाली करने और सिक्योरिटी राशि को लेकर चल रहा विवाद सामने आया। पुलिस के अनुसार मृतक दीपक कुलश्रेष्ठ अपना मकान खाली करवाना चाहता था... लेकिन किरायेदार महेश शर्मा मकान खाली नहीं करना चाहता था... दीपक मकान में जन्माष्टमी से नव निर्माण शुरू करवाना चाहता था, इसलिए महेश को जन्माष्टमी के दिन तक मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। इधर महेश शर्मा ने मकान खाली करने के बाद सिक्योरिटी राशि वापस लेने तथा हिसाब करने के लिए 3 सितम्बर को दीपक कुलश्रेष्ठ को बुलाया। इस बीच मकान खाली कराने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ... पुलिस के अनुसार इसी विवाद के बाद आरोपी महेश ने पत्थर से दीपक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए... जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद महेश अपना मोबाइल बंद कर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पत्थर आदि को जब्त किया... आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है... फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है.0
0
Report
गंगा नदी में नाव पलटने से अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा नदी में अचानक एक नाव पलटने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। नाव पर सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के असरफा दियारा का है। गंगा नदी में लोगों को लेकर जा रही नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव के पलटते ही उस पर सवार लोग नदी में गिर गए। वहीं नाव पर रखी साइकिल और मोटरसाइकिल भी देखते ही देखते गंगा नदी के गहरे पानी में समा गई।नाव पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर और अन्य संसाधनों की मदद से नाव पर सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से कई लोगों की जान बचाई जा सकी।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाके में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल नाव पलटने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।गंगा नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और तेज बहाव के बीच इस तरह नाव पलटने की घटना ने एक बार फिर नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घटना में किसी के हताहत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में जन्माष्टमी शोए: बाल गोपाल झांकी ने दिल जीत लिया
Jehanabad, Bihar:देशभर के साथ-साथ जहानाबाद में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर शहर में ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ एक आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। दक्षणी दौलतपुर से शुरू हुई इस भव्य झांकी में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में सजे दो छोटे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा में रथ पर सवार बाल-गोपाल और राधा रानी को देखने के लिए शहर भर में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सिर पर टोकरी में बाल-कृष्ण को उठाए श्रद्धालु परंपरा के अनुसार भक्ति नृत्य करते नजर आए। झांकी में शामिल महिला और पुरुष श्रद्धालु डीजे की धुन और धार्मिक भक्ति गीतों पर पूरी तरह रमे और झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्माष्टमी पर व्यापक तैयारियां की गई थीं। भगवान का जन्मोत्सव मनाने के बाद अब श्रद्धालु छठी पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। यह झांकी राजाबाजार के दक्षिणी दौलतपुर से प्रारम्भ होकर अरवल मोड़ और काको मोड़ पहुंची, जहां से मुख्य मार्ग से होते हुए वापस राजाबाजार लौटकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद का वितरण किया गया। वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे झांकी के मार्ग पर प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।0
0
Report
रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, भारत की आर्थिक महाशक्ति पर जोर
Patna, Bihar:युवा चेतना सुप्रीमो का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला रोहित सिंह ने कहा की तेजस्वी यादव आपसे बिहार और देश जीडीपी के जी का मतलब जानना चाहता है रोहित ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने की ओर बढ़ चुका है रोहित ने कहा कि तेजस्वी यादव सबसे कमजोर इकोनॉमिक्स में ही रहे हैं कारण वह छात्र जीवन में निजी पारिवारिक इकोनॉमिक्स को ठीक करने में लग गए थे रोहित ने कहा कि तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं फिर जल्दी ही विदेश जाएँगे0
0
Report
यमुनानगर दामला में टूटी सड़क दिखाकर किसानों ने CM सैनी रोकने धमकी दी
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर- यमुनानगर में किसानों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले को टूटी सड़क का दर्द दिखा दिया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने मुख्यमंत्री को दामला में रोकने का ऐलान किया था। ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और किसान संगठन के जिला कार्यालय को भारी पुलिस बल ने घेर लिया। लेकिन मुख्यमंत्री को जब किसानों के ऐलान की जानकारी मिली तो उन्होंने खुद जिला कार्यालय पर रुककर किसानों से बातचीत की और सड़क निर्माण जल्द करवाने का आश्वासन दिया। वीओ- यमुनानगर में टूटी सड़क को लेकर किसानों के विरोध का ऐलान आखिरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंच ही गया। मामला दामला का है, जहां मुख्यमंत्री के काफिले को किसानों ने टूटी सड़क का दर्द दिखाने का ऐलान किया था। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने साफ ऐलान किया था कि मुख्यमंत्री को दामला में रोककर इलाके की बदहाल सड़क की हकीकत दिखाई जाएगी। किसान संगठन के इस ऐलान के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया। डीएसपी रादौर सुनील कुमार समेत कई थानों की पुलिस किसान संगठन के जिला कार्यालय के आसपास पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी से साफ था कि प्रशासन किसी भी तरह के टकराव को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार था। लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को किसानों के ऐलान और सड़क की समस्या की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री ने रास्ते में ही किसान संगठन के जिला कार्यालय पर रुककर किसानों से बातचीत की। किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने टूटी सड़क की समस्या रखी और जल्द निर्माण करवाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने किसानों की बात सुनी और सड़क का निर्माण जल्द करवाने का आश्वासन दिया। यानी जिस सड़क के मुद्दे पर किसान मुख्यमंत्री को रोकने की तैयारी में थे, उसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री खुद किसानों के बीच पहुंच गए। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री का आश्वासन जमीन पर कब उतरता है और दामला की टूटी सड़क को आखिर कब राहत मिलती है। बाइट- सुभाष गुर्जर, जिला अध्यक्ष,.भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र के लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शिरकत
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिवाला रामकुंडी में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में की शिरकत0
0
Report
गोरखपुर में युवक ने अपनी बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, CCTV ने कहानी पलट दी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के मिनवा गाँव में बुधवार शाम एक युवक शराब के नशे में अपनी ससुराल वालों को फंसाने की कोशिश में लगा। उसने बाइक से पेट्रोल निकाला और उसी पर आग लगा दी, जिससे वह खुद झुलस गया। बाद में उसने ससुराल पक्ष पर फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया। CCTV फुटेज और वीडियो से स्पष्ट हुआ कि युवक ने अपनी ही बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो–सीसीटीवी फुटेज की मदद से असल कहानी सामने आई।0
0
Report
जालौन: दिवाली से पहले अवैध आतिशबाजी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दीवाली से पहले अवैध आतिशबाजी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, लाइसेंस धारकों की दुकानों और मकानों पर की गई छापामार कार्रवाई, तहसीलदार और सीओ समेत पुलिस की संयुक्त टीम ने की जांच पड़ताल, प्रशासन ने आतिशबाजी विक्रेताओं को विस्फोटक भंडारण न करने की दी सख्त हिदायत, कौशाम्बी में हुए हादसे के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन चला रहा अभियान, छापेमारी के दौरान दुकानों और मकानों में नही पाया गया आतिशबाजी का भंडारण, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में प्रशासन ने की कार्रवाई。 बाइट:- परमेश्वर प्रसाद--सीओ कोंच0
0
Report
Advertisement
देवसर के सरकारी क्वार्टर में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर: SDM ने सील कर दिया
Singrauli, Madhya Pradesh:सरकारी क्वार्टर में चल रहा था ‘साई डायग्नोस्टिक सेंटर’, प्रशासन ने मारा छापा और कर दिया सील देवसर में SDM की बड़ी कार्रवाई, बिना अनुमति शासकीय आवास में चल रही थी निजी लैब सिंगरौली जिले के देवसर में सरकारी क्वार्टर के अंदर निजी डायग्नोस्टिक सेंटर चलाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद SDM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर का औचक निरीक्षण किया तो अस्पताल परिसर के पीछे स्थित शासकीय आवास मेंसाई डायग्नोस्टिक सेंटर’ चलता मिला। मामला सामने आते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर के पूरे परिसर को आगामी आदेश तक सील कर दिया। जांच के दौरान सामने आया कि शासकीय रेजिडेंशियल क्वार्टर, जो चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार गुप्ता को आवंटित था, उसमें ग्राम जोगीनी निवासी रामलौटन बैस द्वारा डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित किया जा रहा था। प्रशासन के मुताबिक मौके पर सेंटर संचालन से जुड़े जरूरी वैध अनुमति और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। SDM सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम ने सेंटर संचालक को तीन कार्य दिवस का समय दिया है। इस दौरान सेंटर संचालन की अनुमति समेत सभी जरूरी दस्तावेज उपखंड कार्यालय में जमा करने होंगे। वहीं, SDM के प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय भवन के कथित दुरुपयोग के मामले में डॉ. आनंद कुमार गुप्ता के खिलाफ भी नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सरकारी आवास के उपयोग के संबंध में किराया वसूली के निर्देश भी जारी किए गए हैं। फिलहाल प्रशासन ने सेंटर को सील कर दिया है और सील किए गए परिसर की जिम्मेदारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.एल. सिंह को सौंप दी गई है। सरकारी आवास में निजी लैब कैसे और किसकी अनुमति से चल रही थी? अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद यह सवाल भी चर्चा में है।0
0
Report
सीएम मोहन चरण माझी ने 2026-27 की पांचवीं किस्त सहायता जारी की
ସି.ଏମ୍- କିଷାନ୍ ରବି ୨୦୨୬-୨୭ ପଞ୍ଚମ କିସ୍ତି ସହାୟତା ପ୍ରଦାନ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଅବସରରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଶ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାਝୀ। କୃଷି ଶିକ୍ଷା ସଦନ, ଓୟୁଟି, ଭୁବନେଶ୍ୱର0
0
Report
प्रदूषण विभाग Sambalpur-बारगढ़ में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम शुरू
Sambalpur, Odisha:ପରିବେଶ ବା ପର୍ଯ୍ୟାବରଣ କୁ ସ୍ୱଚ୍ଛ ଓ ସୁନ୍ଦର ରଖିବା ପାଇଁ ପ୍ରଦୂଷଣ ବିଭାଗ ତରଫରୁ ସଚେତନତା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ |ଆସନ୍ତା ଛ ତାରିଖରୁ ସମ୍ବଲପୁର ସହ ବରଗଡ଼ ଜିଲ୍ଲା ରେ ଅନେକ ଗୁଡିଏ ପରିବେଶ ସଚେତନତା ଉପରେ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ହାତ କୁ ନେଇଛି ପ୍ରଦୂଷଣ ବିଭାଗ |ସେ ନେଇ ସାଇକଲିଂ,ଚିତ୍ରାଙ୍କନ ପ୍ରତିଯୋଗିତା,ବିଭିନ୍ନ ପାରମ୍ପରିକ ଖାଦ୍ୟ ଷ୍ଟଲ ଓ ଅନେକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍رମ କରାଯିବା ସହ ସାଧାରଣ ଲୋକଙ୍କୁ ସଚେତନ କରିବ ପ୍ରଦୂଷଣ ବିଭାଗ |ଏ ନେଇ ଆଜି ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ରେ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ପ୍ରଦୂଷଣ ବିଭାଗ ଅଧିକାରୀ |0
0
Report
Advertisement
