icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश में 16 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त, नष्ट

Noida, Uttar Pradesh:Hapur, Uttar Pradesh: Food Safety Department Seizes and Destroys 16 Quintals of Adulterated Khoya Ahead of Diwali. Chandrashekhar Mishra (Assistant Commissioner, Food Safety Department, Hapur) S/B हापुड़, उत्तर प्रदेश: दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने 16 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त कर नष्ट किया। हापुड़ जनपद के खाद्य सुरक्षा विभाग में सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया, "यह सूचना मिली कि लालपुर गाँव में खोए का निर्माण हो रहा है। जब हमारी टीम वहाँ पहुँची तो पाया गया कि वहाँ खोया बना हुआ था, जिसकी मात्रा लगभग 16 क्विंटल थी। यह एसएमपी (स्किम्ड मिल्क पाउडर) और वनस्पति मिलाकर बनाया गया था। टीम मौके पर पहुँची, चार नमूने लिए गए, JCB का इस्तेमाल करके गड्ढे भरकर उसे नष्ट किया गया। इसका मूल्य लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये है।"
0
0
Report

रामसनेहीघाट मुठभेड़: दो शातिर गिरफ्तार, 40 हजार इनाम घोषित

Noida, Uttar Pradesh:Barabanki (Uttar Pradesh): Police Arrest Two Wanted Criminals Carrying Combined Reward of ₹40,000 Following Encounter in Ramsanehighat Ram snehighat निर्माण में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया; इन पर कुल ₹40,000 का इनाम था राम स्नेही घाट थाना पुलिस द्वारा पुलिस मूठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मूठभेड़ में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हुए हैं तथा पुलिस का एक जवान अभिषेक भी घायल हुआ है जिन्हें उपचार हेतु सीएससी राम स्नेही घाट में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार घायल अभियुक्त क्रमशः राहुल दीक्षित निवासी सिदौली जनपद सीतापुर के विरुद्ध जनपद लखनऊ सीतापुर और बाराबंकी में दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के अभियोग पंजीकृत हैं; दूसरा अभियुक्त सौरभ वर्मा थाना रामस्नेही घाट जनपद बाराबंकी का निवासी है, जिसके विरुद्ध बाराबंकी के विभिन्न थानों में लगभग 1 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 2 अदद अवैध तमंचा कारतूस तथा 1 स्कूटी बरामद हुई है; दोनों अभियुक्तों में सौरभ वर्मा के विरुद्ध ₹15,000 का तथा राहुल दीक्षित के विरुद्ध ₹25,000 का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। यह दोनों अभियुक्त दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को थाना राम सनेहीघाट में दो सर्राफा कारोबारी भाइयों पर फायरिंग करते हुए आभूषण लूटने के प्रयास की घटना में वांछित अभियुक्त थे। इस घटना में 2 अभियुक्त पूर्व में थाना राम स्नेहीघाट पुलिस द्वारा जेल भेजे जा चुके हैं; प्रकरण में अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

मड़ावरा बाजार की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के बीच बाजार में स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गईं , चंद ही मिनटों में आग कुछ इस तरह भड़की कि पूरी दुकान को चपेट में लेकर आग ने विकराल रूप ले लिया । त्यौहार की वजह से बाजार में लोगों की काफी भीड़ थी जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया । साथ ही आग को बढ़ता हुआ देख अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा रहा , आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । आग की सूचना पाकर मौके पर मड़ावरा थाना सहित आस पास के थानों की पुलिस टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी , वहीं मौके पर फायर बिग्रेड की दो टीमों ने पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका , जब तक आग बुझती तब तक दुकान और दुकान के अंदर रखा हुआ लाखों रूपये का समान जलकर पूरी तरह से खाक हो चुका था । फिलहाल आग की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

इथियोपिया के शांत ज्वालामुखी का अचानक फटना विमान के कैमरे में कैद

Noida, Uttar Pradesh:हजारों फीट की ऊंचाई से कैमरे में कैद हुआ कुदरत का बेहद दुर्लभ नजारा! इथियोपिया में लंबे समय से शांत पड़ा ज्वालामुखी अचानक फट पड़ा। आसमान में राख और धुएं का विशाल गुबार उठने लगा। इसके निचले हिस्से में बिजली जैसी चमक भी दिखाई दे रही है। एक कमर्शियल विमान से कैद हुआ ये नजारा ज्वालामुखी की ताकत दिखाता है। इथियोपिया में लंबे समय से शांत ज्वालामुखी फटा! ज्वालामुखी के फटने का दुर्लभ नजारा! विमान से दिखा विस्फोट का नजारा! आसमान में उठा राख और धुएं का विशाल गुबार! ज्वालामुखी से निकली राख, आसमान में चमकी बिजली!
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

चंदला के मिठाई दुकानों पर एक्सपायर्ड मिल्क केक मिलने से दुकान सील, प्रशासन सख्त कार्रवाई

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के चंदला में खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मिठाई की दुकान पर एक्सपायरी मिल्क केक मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया। कार्रवाई कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर की गई। एसडीएम लवकुशनगर आयुष जैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने चंदला में मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जय कामतानाथ स्वीट्स की दुकान पर एक्सपायरी मिल्क केक के पैकेट मिले। टीम ने मिल्क केक को जब्त कर नियमानुसार नष्ट कराया और दुकान को सील करने की कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। दीपावली के सीजन में मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को लेकर प्रशासन सख्त है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top