icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
504302
RRaviFollow19 Jun 2024, 06:14 am

పొదుభూములకు పట్టాలు ఇవ్వాలని కలెక్టర్ కార్యాలయం ముందు ఆదివాసీ నాయకుల ధర్నా

Naspur, Telangana:

బంజరు భూములు సాగు చేసుకుంటున్న గిరిజన రైతులపై ఫారెస్ట్ అధికారుల వేధింపులు ఆపాలని తెలంగాణ గిరిజన సంఘం నాయకులు ప్రభుత్వాన్ని డిమాండ్ చేశారు. బంజరు భూముల్లో ఉన్న రైతుల సమస్యలను పరిష్కరించాలని డిమాండ్ చేస్తూ ఆదివాసీ రైతు సంఘం నాయకులు మంగళవారం చలో మంచిర్యాల కలెక్టరేట్ కార్యక్రమాన్ని నిర్వహించారు. ఈ సందర్భంగా ఆయన మాట్లాడుతూ కేంద్ర ప్రభుత్వం తీసుకొచ్చిన అటవీ హక్కుల నిబంధనలు-2022ను రద్దు చేసి వానాకాలంలో వ్యవసాయం చేస్తున్న గిరిజన రైతులపై అటవీశాఖ అధికారులు దౌర్జన్యానికి పాల్పడ్డారని ఆరోపించారు.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज: 150 फर्जी एडमिट कार्ड पकड़े, AISF जांच मांगे

Begusarai, Bihar:एंकरों द्वारा Begusarai में श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर कॉलेज पहुंचीं छात्राओं के दस्तावेजों की जांच की गई, तो कई एडमिट कार्ड संदिग्ध पाए गए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 150 फर्जी एडमिट कार्ड जब्त किए। आरोप है कि कॉलेज के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी फॉर्मेट तैयार किया गया और छात्रों से पैसे लेकर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए। मामले में कॉलेज गेट के सामने संचालक से पूछताछ की गई है। वहीं, छात्र संगठन AISF ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बेगूसराय के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज की हैं, जहां फर्जी एडमिट कार्ड का मामला सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बन गया। दरअसल, बुधवार को छात्राएं परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर कॉलेज पहुंचीं। कॉलेज प्रशासन ने जब दस्तावेजों की जांच शुरू की, तो कई एडमिट कार्ड संदिग्ध पाए गए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और जांच के दौरान करीब 150 फर्जी एडमिट कार्ड जब्त किए गए। मामले में कॉलेज गेट के सामने स्थित पेपर हाउस दुकान के संचालक नवीन कुमार पर आरोप लगे हैं। AISF के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार का आरोप है कि कॉलेज के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर एक फर्जी फॉर्मेट तैयार किया गया। इसी फॉर्मेट के आधार पर कथित तौर पर इंटरनल एडमिट कार्ड और बीएससी सेमेस्टर-3 के एडमिट कार्ड तैयार कर छात्राओं को दिए गए और इसके बदले उनसे पैसे लिए गए। फर्जी एडमिट कार्ड तैयार करने से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। हालांकि, वायरल वीडियो और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जानकारी मिलते ही महिला कॉलेज के प्रोफेसर सह प्रभारी प्राचार्य विमल कुमार समेत कॉलेज प्रशासन सक्रिय हो गया। कॉलेज प्रशासन पेपर हाउस की दुकान पर पहुंचा और संचालक नवीन कुमार से पूछताछ की। इसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर संचालक से पूछताछ की। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, पूछताछ के दौरान संचाला ने पुलिस के समक्ष माफी मांगी। वहीं, दोबारा इस तरह की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई के बाद कुछ छात्राओं से लिए गए पैसे वापस कराए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, कितनी छात्राओं से कितनी राशि ली गई और कितनी राशि वापस कराई गई, इसका विस्तृत आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है। इस पूरे मामले को लेकर छात्र संगठन AISF ने भी मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। AISF ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं, प्रभारी प्राचार्य विमल कुमार ने छात्राओं से अपील की है कि एडमिट कार्ड, परीक्षा फॉर्म या कॉलेज से संबंधित किसी भी दस्तावेज के लिए बाहरी व्यक्तियों पर भरोसा करने से पहले कॉलेज प्रशासन से जानकारी जरूर लें। किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल कॉलेज को सूचित करें। फिलहाल, श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में करीब 150 संदिग्ध फर्जी एडमिट कार्ड जब्त किए जाने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कॉलेज के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी फॉर्मेट किसने तैयार किया? कितनी छात्राओं को ऐसे एडमिट कार्ड दिए गए? और इस पूरे मामले में कितने रुपये का लेन-देन हुआ? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। अब देखना होगा कि कॉलेज प्रशासन और पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करते हैं।
0
0
Report

कथारा वाशरी स्लरी पॉन्ड टूटने से दामोदर नदी प्रदूषित, किसानों के खेत संकट में

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के कथारा वाशरी का स्लरी पॉन्ड टूटा, हजारों टन स्लरी बही, दामोदर का पानी काला, जलीय जीवों पर छाया संकट। CCएल की लापरवाही आया सामने। बताये चलेकि कथारा वाशरी के स्लरी पॉन्ड का तटबंध टूटने से हजारों टन कीमती स्लरी पानी में बह गई है। तटबंध टूटने से स्लरी सीधे दामोदर नदी में जा समाई है, जिससे दामोदर नदी का पानी काला हो गया है। प्रदूषण बढ़ने से जलीय जीवों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। घटना के बाद हजारों टन स्लरी तेज बहाव से सीधे दामोदर नदी में जा समाई है। इस बात की जानकारी जब निकटवर्ती सरहचिया बस्ती के ग्रामीणों को तब लगी जब देखा कि दामोदर नदी का पानी काला हो रहा है तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया कि आखिर दामोदर नदी का पानी इतना काला कैसे हो जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह देखा तो दामोदर का पानी काला पड़ गया था। यहां दामोदर नदी की जलधारा काली हो जाने व जल प्रदूषण बढ़ने के साथ ही जलीय जीवों पर संकट गहरा गया है। इसका असर किसानों के खेतों में भी देखा गया जहां नदी किनारे के खेतों में भी स्लरी युक्त पानी भर गया है, जिससे अब किसानों के फसलों की बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 50 हजार टन नंबर-वन कोल स्लरी का स्टॉक जहां पॉन्ड में जमा था, जो बहकर दामोदर में जा रहा है। वही दूसरी तरफ इस दूषित पानी के चलते दामोदर नदी में स्थित मछली व जंतुओं पर भी मरने का खतरा उत्पन्न होने लगा है। फिलहाल दामोदर का पानी काला हो गया है। वहीं इस मामले में परियोजना पदाधिकारी, कथारा वाशरी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि कोल स्लरी पॉन्ड का तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही उसे दुरुस्त कराने में प्रबंधन जुट गया। जल्द ही पॉन्ड के तटबंध को बना दिया जाएगा। सीसीएल प्रबंधन काफी गंभीरता से स्लरी पॉन्ड के तटबंध टूटने के कारण की जांच करा रहा है। बार-बार टूट रहा है तटबंध: स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। हर साल स्लरी पॉन्ड का तटबंध टूटता है, तब कच्चा तटबंध पानी के दबाव से न टिक पाता है। वही इस सेलरी के बहने से करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। कथारा वाशरी के स्लरी पॉन्ड के बार-बार टूटने से जहां एक तरफ CCL को करोड़ों का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ दामोदर नदी के प्रदूषण और किसानों की फसल पर भी गहरा असर पड़ रहा है। देखना होगा कि प्रबंधन इस बार तटबंध को कितना मजबूत बनाता है।
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर में दबंगों ने पुलिस चौकी के अंदर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में दबंगों ने युवक को पुलिस चौकी के अंदर घुसकर लाठी डंडों से मारापीटा. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने धामपुर कोतवाल रविन्द्र प्रताप सिंह और जैतरा पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार को लाइन हाजिर किया. दबंगों ने पुलिस चौकी के सामने और अंदर युवक की जमकर पिटाई की. पीड़ित युवक जान बचाने के लिए पुलिस चौकी में घुसा. कानून से बेखौफ दबंगों ने पुलिस चौकी में भी युवक को जमकर मारा पीटा. पुलिस चौकी के अंदर दबंगों ने जमकर तांडव मचाया. चौकी के सामने बवाल हुआ. पूरे घटना क्रम के दौरान पुलिस नदारद. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पीड़ित समीर की तहरीर पर तीन दबंगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया.
0
0
Report

SSB के 13वें बटालियन ने भारत दर्शन यात्रा शुरू की; 30 स्थानीय युवक भोपाल-दिल्ली रवाना

Aram Pora, Ganderbal, The 13th Battalion of the Sashastra Seema Bal (SSB) today organised a Bharat Darshan Tour at its Unit Headquarters in Dignibal, Ganderbal. The flag-off ceremony was held in the presence of Imtiaz Ismail Parray, IPS, DIG, SHQ (Spl. Ops), SSB Srinagar, who attended the event as the chief guest. A total of 30 local youths from Ganderbal, Budgam, Kupwara, Srinagar, Baramulla and Bandipora districts, besides students from the Gujjar Bakarwal Hostel in Srinagar, are participating in the seven-day tour. During the tour, the participants will visit historical monuments and important places in Bhopal and Delhi. They will also get an opportunity to meet the Director General of SSB and other senior officers at the SSB Force Headquarters in New Delhi. While talking to media, DIG Imtiaz Ismail Parray encouraged them to make the best use of the opportunity and gain knowledge and experience for the benefit of society. He also appreciated the efforts of the 13th Battalion SSB for organising such welfare-oriented programmes. One of the youth says, “This is my first time visiting a place outside Jammu and Kashmir. I am very happy and excited about this Bharat Darshan Tour. It is a great opportunity for all of us to visit new places, learn about our country and gain new experiences.”
0
0
Report
Advertisement

गुवाहाटी में 57 बांग्लादेशी हिरासत, रेलवे सुरक्षा बल ने जांच बढ़ाई

Guwahati, Assam:गुवाहाटी के कामाख्या रेलवे स्टेशन पर 57 बांग्लादेशी हिरासत में\n\nगुवाहाटी: असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या रेलवे स्टेशन पर कल साम रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 57 लोगों को हिरासत में लिया। सभी के बांग्लादेशी नागरिक होने का संदेह है।\n\nजानकारी के अनुसार, इन लोगों को मलिगांव स्थित कामाख्या रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से पकड़ा गया। आरपीएफ को संदेह है कि ये लोग जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से फरार होकर यहां पहुंचे थे।\n\nवहीं, पिछले दो दिनों के दौरान गुवाहाटी में अलग-अलग अभियानों में कम से कम 17 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुलेन्द्र नाथ डेका के अनुसार, इन लोगों पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है।\n\nपुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को नियमित जांच के दौरान पलटन बाजार रेलवे स्टेशन के पास लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया था।\n\nप्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इन लोगों ने मेघालय के डावकी मार्ग से भारत में प्रवेश किया था। इसके बाद वे 5 अक्टूबर को गुवाहाटी पहुंचे और एक होटल में ठहरे थे।\n\nपुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तारी में से एक ने होटल के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की तथा पान बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया।\n\nफिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report

चंबल की रेत पर नाना पाटेकर का धौलपुर वादा टूटा, यादें बन गईं कहानी

Dholpur, Rajasthan:चंबल की रेत पर छूट गया एक वादा, नाना बोले थे - फिर मिलेंगे धौलपुर में बीहड़ को बताया था सुकून की जगह, हॉरर फिल्म में बने थे तांत्रिक, राजघाट पर बनाया था स्पेशल घाट धौलपुर। ये कहानी एक शूटिंग की नहीं, एक एहसास की है जो अब सिर्फ यादों में रह गया है। मई के महीने में जब चंबल के बीहड़ों में हॉरर फिल्म शक्ति शालिनी की शूटिंग चल रही थी, तो मुंबई की चकाचौंध से दूर एक कलाकार सबसे देसी अंदाज में यहीं टहल रहा था। वो थे नाना पाटेकर। यहां के सन्नाटे, यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर उन्होंने कहा था कि धौलपुर बहुत खूबसूरत है, दिल को सुकून देता है। जाते-जाते वो एक जुमला छोड़ गए थे कि मौका मिला तो दोबारा जरूर आऊंगा, भले ही सड़क किनारे क्यों न रुकना पड़े। ... किसे पता था कि बीहड़ों से किया गया ये वादा कभी पूरा नहीं हो पाएगा। नाना इस दुनिया में नहीं हैं और उनका वो कहा हुआ धौलपुर के लिए एक स्मृति शेष बनकर रह गया है। बताया जाता है कि शक्ति शालिनी उनकी आखिरी फिल्मों में से एक होगी। इस फिल्म में वो एक गंभीर और रहस्यमयी तांत्रिक के किरदार में थे। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि चंबल की धरती पर फिल्माया जा रहा ये किरदार पर्दे पर उनकी आखिरी यादों में से एक बन जाएगा। फिल्म के स्थानीय लाइनअप प्रोड्यूसर पप्पू कसांना बताते हैं कि नाना साहब स्टारडम से बिल्कुल अलग थे। सादा जीवन, सादा अंदाज। शूट के दौरान भी वो आम लोगों से उसी अपनत्व से मिलते, फोटो खिंचवाने से कभी मना नहीं करते। उनके इसी अंदाज ने धौलपुर वालों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के लिए चंबल के राजघाट पर एक अलग ही दुनिया बसाई गई थी। नाना के एक अहम सीन के लिए पत्थरों से एक नया घाट तैयार कराया गया। सीन कुछ यूं था कि नाव में बैठकर घाट पर उतरते हैं और गोद में एक बच्चे को लेकर तांत्रिक के वेश में आगे बढ़ते हैं। कुछ शॉट तो भूराखेड़ा के बीहड़ों में रात के अंधेरे में शूट किए गए, जो काफी चुनौती भरे थे। इस फिल्म में प्रमुख हीरोइन अनीत पड्डा हैं。
0
0
Report
Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने रांची में आईएबीटीआई के नए भवनों का वर्चुअल उद्घाटन किया

Ranchi, Jharkhand:केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से रांची स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इन भवनों का शिलान्यास वर्ष 2014 में हुआ था। संस्थान में कृषि और किसान कल्याण से जुड़े शोध को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी हुए शामिल रहे।रांची के गढ़खटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि के विकास और किसानों की आय बढ़ाने में कृषि अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। संस्थान में जैव प्रوثौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले शोध से कृषि क्षेत्र को लाभ मिलेगा, मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना तभी साकार होगी, जब देश के किसान समृद्ध बनेंगे। बाइट- भागीरथ चौधरी, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
0
0
Report

प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में रत्नागिरी कांग्रेस का प्रदर्शन

Ratnagiri, Maharashtra:चिपळूण - रत्नागिरी.. काँग्रेस नेत्या खासदार प्रियंका गांधींना ताब्यात घेतल्याच्या निषेधार्थ रत्नागिरी जिल्हा काँग्रेस आक्रमक चिपळूणमध्ये सोनालक्ष्मी घाग यांच्या नेतृत्वाखाली आंदोलन; प्रांताधिकाऱ्यांना निवेदन ............ काँग्रेस नेत्या, खासदार प्रियंका गांधी यांना ताब्यात घेतल्याच्या निषेधार्थ रत्नागिरी जिल्हा काँग्रेसकडून आंदोलन करण्यात आलं.. चिपळूणमध्ये काँग्रेस कार्यकर्त्यांनी एकत्र येत कारवाईचा निषेध केला.. जिल्हाध्यक्ष सोनालक्ष्मी घाग यांच्या नेतृत्वाखाली आंदोलन करण्यात आलं.. आंदोलनादरम्यान ‘इन्कलाब जिंदाबाद’ आणि ‘वंदे मातरम्’च्या घोषणा देण्यात आल्या.. प्रियंका गांधी यांच्यावरील कारवाईचा काँग्रेस कार्यकर्त्यांकडून यावेळी जोरदार निषेध करण्यात आला.. आंदोलनानंतर काँग्रेसच्या शिष्टमंडळाने प्रांत कार्यालयात जाऊन प्रांताधिकाऱ्यांना निवेदन दिलं
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर के मोहद्दीपुर चौराहे पर ट्रक के नीचे छात्रा बची, नो-एंट्री पर सवाल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के अति व्यस्त मोहद्दीपुर चौराहे पर गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मिक्सर मशीन ट्रक ने स्कूटी सवार इंटरमीडिएट की छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्रा स्कूटी समेत ट्रक के नीचे जा फंसी और दर्द से कराहने लगी। गनीमत रही कि इसी दौरान ट्रक के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया, जिसके चलते मिक्सर चालक ने ब्रेक लगा दिया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों की नजर ट्रक के नीचे फंसी छात्रा पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और ट्रक को रुकवाकर छात्रा को उसके नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद घायल छात्रा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। समय रहते यातायात पुलिस की सजगता से छात्रा की जान बच गई। लेकिन इस हादसे ने शहर में नो-एंट्री के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही और उनके खिलाफ निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल ये है कि शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल मोहद्दीपुर में नो-एंट्री के वक्त भारी-भरकम मिक्सर मशीन जैसे वाहन आखिर कैसे पहुंच रहे हैं? अगर ट्रक चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।
0
0
Report

बागपत हाईवे पर ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत: ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट, दो घायल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। जहाँ ईंटो से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमे दो लोग घायल हुए है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है | दरअसल बागपत के गौरीपुर गांव निवासी साबिर अपने ट्रैक्टर में ईंटें भरकर निरोजपुर जा रहे थे। तभी पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया। हादसे के बाद पूरी सड़क पर ईंटें बिखर गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top