504204
తల్లి అంత్యక్రియలకు రాని మందమారి కొడుకు
Mandamarri, Mamidighat, Telangana:మందమరి నగరంలో మానవత్వం మంటగలుస్తోంది. పాత బస్టాండ్ ప్రాంతంలోని మున్సిపాలిటీ పక్కనే ఉన్న కాలనీలో మల్లక్క అనే వృద్ధురాలు ఒంటరిగా నివసిస్తోంది. వీరికి ముగ్గురు కుమారులు తిరుపతి, వెంకటేష్, సురేష్ ఉన్నారు. సురేష్ ఆర్మీ జవానుగా పనిచేస్తున్నాడు. మల్లక్క గురువారం మృతి చెందడంతో కుమారులు అంత్యక్రియలకు ముందుకు రాలేదు. ఈ ఘటనపై స్థానికులు ఆగ్రహం వ్యక్తం చేయడంతో చివరకు అంత్యక్రియలు నిర్వహించారు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
न्यू सीलमपुर जी-ब्लॉक में अवैध निर्माण पर MCD की कार्रवाई, छत ध्वस्त
New Delhi, Delhi:न्यू सीलमपुर जी-ब्लॉक में अवैध निर्माण पर MCD का हथौड़ा, हैमर मशीन से तोड़ी गई छत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ MCD की कार्रवाई लगातार जारी है। सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली में अवैध और असुरक्षित निर्माण के खिलाफ निगम की कार्रवाई तेज हुई है。 इसी कड़ी में आज सीलमपुर मार्केट के जी-ब्लॉक स्थित बिल्डिंग नंबर 31, सनातन धर्म मंदिर के ठीक सामने MCD की टीम ने कार्रवाई की। निगम की टीम ने अवैध रूप से किए गए निर्माण के हिस्से को हैमर मशीन की मदद से तोड़ा। मौके पर हथौड़ा भी चलाया गया और छत के हिस्से को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान MCD की टीम मौके पर मौजूद रही। निगम की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप देखने को मिला。 आपको बताते चलें कि सीलमपुर विधानसभा गौतमपुरी इलाके में 6 मंजिला बिल्डिंग को एमसीडी द्वारा तोड़ा गया था वही यह भी बताते हैं आपको ब्रह्मपुरी, गौतमपुरी, जाफराबाद, चौहान बांगर इसके आसपास के ऐसे इलाके हैं जहां 6 से 7 मंजिला इमारत बनाई गई है और एमसीडी की इस पर भी कार्रवाई होना अब जरूरी बनती है0
0
Report
नन्ही बच्ची की गुहार पर जिलाधिकारी ने रास्ता बनवाया और घर पर साइकिल-चॉकलेट दिए
Mau, Uttar Pradesh:नन्ही बच्ची की गुहार पर जिलाधिकारी ने रास्ता बनवाया और घर पर साइकिल-चॉकलेट दिए मऊ जिले में एक बेहद ही सुखद और प्रेरणादायक मामला सामने आया है। यहां एक छोटी बच्ची के हौसले और उसकी जायज मांग पर जिला प्रशासन ने न सिर्फ तत्परता दिखाई, बल्कि उसकी मुराद भी तुरंत पूरी कर दी। जिलाधिकारी ने बच्ची की मांग पर न केवल उसके मोहल्ले का रास्ता बनवाया, बल्कि उसके घर पहुंचकर उसे खास तोहफे भी दिए। यह पूरा मामला शहर के हकीकतपुरा इलाके का है। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों इस इलाके की रहने वाली एक नन्ही बच्ची ने रास्ते की समस्या को लेकर सीधे जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा था। बच्ची ने अपने ज्ञापन में रास्ता बनवाने की गुहार लगाई थी। बच्ची के इस आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकार को देखकर जिलाधिकारी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया और नगर पालिका को हकीकतपुरा इलाके में रास्ता बनवाने का आदेश दिया। डीएम के सख्त निर्देश के बाद नगर पालिका ने भी बिना किसी देरी के रास्ते का निर्माण कार्य पूरा कर दिया। रास्ता बन जाने के बाद जिलाधिकारी खुद उस छोटी बच्ची के घर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के हौसले और जागरूकता की तारीफ करते हुए उसे एक नई साइकिल और चॉकलेट भेंट की। अपनी मांग पूरी होने और जिलाधिकारी को खुद अपने घर आया देख बच्ची की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नन्ही बच्ची ने रास्ता बनवाने और इस प्यारे से तोहफे के लिए जिलाधिकऱा का तहे दिल से धन्यवाद किया। फिलहाल, शहर भर में जिलाधिकारी की इस संवेदनशीलता और छोटी बच्ची की हिम्मत की जमकर तारीफ हो रही है।0
0
Report
बागेश्वर जिला स्थापना दिवस पर 29 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में जिला स्थापना दिवस इस बार पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। वन विभाग ने कार्यक्रम आयोजित कर जिले की 29वीं वर्षगांठ पर 29 पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण का संकल्प लिया गया। बागेश्वर में जिला स्थापना दिवस के मौके पर वन विभाग ने अनूठी पहल की। जिले की स्थापना के 29 साल पूरे होने पर 29 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।0
0
Report
Advertisement
भाजपा 25 वर्ष के पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाने जा रही है
Kusu, Chhattisgarh:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के तौर पर पूरा होने जा रहे आगामी दिनों में 25 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भाजपा के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से देश के जन-जन को जोड़ने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से अपील भी की गई है कि देश के 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आशीर्वाद का एक दिया जलाने की अपील की गई है।0
0
Report
दरभंगा से पटना तक छात्र आंदोलन: रोहित कुमार की दुखती याद पर परीक्षा पारदर्शिता मांग
Patna, Bihar:दरभंगा के एक घर से शुरू हुई एक दर्दनाक कहानी आज पटना के छात्र आंदोलन तक पहुंच गई है, जुलाई महीने में 25 साल के रोमित कुमार ने दरभंगा स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया। रोमित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और सकमापुल के पास डिजिटल लाइब्रेरी भी चलाते थे, वह BPSC समेत दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे, उस समय सामने आई जानकारी के मुताबिक BPSC परीक्षा में लगातार तीसरी बार असफल होने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे, पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसकी जांच की जा रही है। रोमित के परिवार के मुताबिक उन्होंने अपने नोट में दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद सिस्टम पर से भरोसा उठने की बात लिखी थी। रोमित के भाई के मुताबिक, रोमित सिर्फ नौकरी पाने के लिए परीक्षा नहीं दे रहा था बल्कि वह चाहता था कि भर्ती और पुलिस व्यवस्था ईमानदार और बेहतर बने। परिवार का कहना है कि रोमित मेधावी और ईमानदार छात्र था उसके कई अच्छे रिजurt नतीजे आए थे और उसे सम्मानित भी किया गया था। लेकिन अपने मन की परेशानी उसने परिवार से साझा नहीं की, भाई का कहना है कि रोमित दूसरों की काउंसलिंग करता था लेकिन अपने दर्द को परिवार से छिपाए रहा। अब करीब दो महीने बाद वही परिवार दरभंगा से पटना पहुंचा है, वजह है आज का छात्र आंदोलन, पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्र सड़क पर उतरे तो रोमित की मां उमा देवी, पिता शिव शंकर और भाई भी उनके बीच पहुंच गए। एक मां, जिसने जुलाई में अपना बेटा खो दिया, आज उन छात्रों के बीच खड़ी होकर कह रही है कि उनकी लड़ाई अब सिर्फ रोमित के लिए नहीं है। रोमित के पिता शिव शंकर का कहना है कि वह अपने बेटे और आंदोलन कर रहे बच्चों के समर्थन में पटना आए हैं, उनकी मांग है कि परीक्षा व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता हो, अगर प्रश्नपत्र और परीक्षा को लेकर सबकुछ सही है तो बच्चों के सामने पूरी जानकारी रखने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि जिस बच्चे को जितने अंक मिलने चाहिए उसे उतने ही अंक मिलें और छात्रों को उनकी मेहनत का न्याय मिले, बेटे को खोने का दर्द बयां करते हुए पिता कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा और अब वह नहीं चाहते कि किसी दूसरे परिवार को ऐसा दर्द झेलना पड़े। रोमित के भाई का कहना है कि आज छात्र उनके भाई की आवाज को आगे बढ़ा रहे हैं, परिवार को उम्मीद है कि यह आवाज व्यवस्था में बदलाव लाएगी। भाई की मांग है कि ऐसे ईमानदार और मेहनती बच्चे सिस्टम का हिस्सा बनें ताकि पुलिस और भर्ती व्यवस्था बेहतर हो सके। यानी दरभंगा में जुलाई में खत्म हुई रोमित की जिंदगी की कहानी आज पटना की सड़कों पर छात्रों के सवालों के साथ फिर सामने है, एक परिवार अपने बेटे को खोने का दर्द लेकर आंदोलन में खड़ा है और उसकी मांग है परीक्षा व्यवस्था पारदर्शी हो, मेहनत करने वाले छात्रों को न्याय मिले और किसी दूसरे परिवार को रोमित जैसा दर्द न सहना पड़े0
0
Report
बैतूल के बोर्देही में गणेश उत्सव: आसपास के गांवों की आस्था का केंद्र
Betul, Madhya Pradesh:पूरे देश में इन दिनों गणपति बप्पा की धूम है। गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बैतूल के ग्रामीण इलाकों में भी गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बैतूल के बोरदेही में वर्षों पुरानी गणेश स्थापना की परंपरा आज भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ जारी है। गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना को लेकर समिति और ग्रामीण कई दिनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। आकर्षक पंडाल,साज-सज्जा और रोशनी के साथ यहां गणेश उत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियां की जाती हैं। बोरदेही के गणपति उत्सव की खास बात यह है कि आसपास के सैकड़ों गांवों से श्रद्धालु यहां गणपति महाराज के दर्शन करने पहुंचते हैं। गणपति स्थापना के साथ ही पूरा क्षेत्र भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठता है और कई दिनों तक यहां भक्तिमय माहौल बना रहता है। यही वजह है कि बोरदेही का गणपति उत्सव अब सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि आसपास के सैकड़ों गांवों की आस्था,श्रद्धा और उत्साह का बड़ा केंद्र बन चुका है।0
0
Report
Advertisement
DM आनंद वर्धन ने समरा नाज हकीकतपुर को दिया खास उपहार, एक सप्ताह में बन गई सड़क
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्धन से मुलाकात कर रास्ते की समस्या बताने वाली मासूम समरा नाज की फरियाद रंग लाई। डीएम के निर्देश के बाद महज एक सप्ताह में सड़क का निर्माण करा दिया गया। सड़क बनने के बाद जिलाधिकारी ने समरा नाज को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल भेंट की, मिठाई खिलाई और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। डीएम की इस संवेदनशील पहल से बच्ची और उसके परिवार में खुशी का माहौल है।0
0
Report
कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर 50 क्विंटल प्रतिबंधित मांगुर पकड़ा, तीन कारोबारी गिरफ्तार
Katihar, Bihar:पश्चिम बंगाल कटिहार के रास्ते पूर्णिया जा रही थी 50 क्विंटल प्रतिबंधित मांगुर पकड़ाया, तीन कारोबारी Detained. कटिहार-पूर्णियां सड़क पर रौतारा toll प्लाजा पर मत्स्य विभाग की बड़ी कार्रवाई पूछताछ में कारोबारी ने थाना मैनेज करने का दावा अवैध कारोबार के_network_ की जांच शुरू मांगुर प्रजाति के पालन और व्यापार पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि इसके जलाशयों में फैलने से स्थानीय जलीय पारिस्थितिकी और देशी मछलियों को नुकसान पहुँचने की आशंका रहती है। मछली के कारोबार की आड़ में प्रतिबंधित और पर्यावरण के लिए खतरनाक मानी जाने वाली चाइनीज थाई मांगुर की बड़ी खेप कटिहार में पकड़ी गई है। कटिहार-पूर्णियां सड़क पर रौतारा टोल प्लाजा के पास मत्स्य विभाग की टीम ने दो 407 मिनी जीप को रोककर करीब 50 क्विंटल प्रतिबंधित मांगुर मछली जब्त की। कार्रवाई के दौरान तीन कारोबारियों को Detained किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मछली की बरामदगी ने कटिहार से पूर्णिया तक चल रहे संभावित अवैध मछली कारोबार के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कटिहार जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि कोलकाता से दो ट्रकों में प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगुर लोड कर उसे पूर्णिया ले जाया जा रहा था। रौतारा toll प्लाजा के पास विभागीय टीम ने दोनों ट्रकों को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान ट्रकों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मछली मिली, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। Detained किए गए कारोबारियों की पहचान अभिजीत सरकार, मोहम्मद कलीम और मोहम्मद अब्दुल्ला के रूप में हुई है। विभाग तीनों से पूछताछ कर रहा है। जांच का मुख्य सवाल है कि करीब 50 क्विंटल मछली की यह खेप आखिर कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे इस कारोबार से जुड़े कितने लोग और कारोबारी सक्रिय हैं। 50 क्विंटल मछली कोई छोटी खेप नहीं है। दो 407 जीप में इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मछली का परिवहन यह सवाल खड़ा करता है कि क्या यह केवल तीन कारोबारियों तक सीमित मामला है या इसके पीछे सप्लाई, भंडारण, थोक बिक्री और बाजार तक पहुंचाने वाला बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। पूछताछ के दौरान कारोबारियों की ओर से कथित तौर पर यह दावा किए जाने की बात सामने आई है कि वे रोजाना थाना मैनेज करते हुए प्रतिबंधित मछली का कारोबार करते हैं. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यदि यह दावा सही पाया जाता है तो जांच का दायरा केवल मछली कारोबारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कथित संरक्षण देने वाले लोगों और पूरे तंत्र की भूमिका भी जांच के घेरे में आ सकती है। प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगुर का मामला सिर्फ अवैध कारोबार तक सीमित नहीं है। इसके पीछे पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल भी हैं। ऐसी मांगुर प्रजाति के पालन और व्यापार पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि इसके जलाशयों में फैलने से स्थानीय जलीय पारिस्थितिकी और देशी मछलियों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। बाइट -- सनत कुमार सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कटिहार0
0
Report
बाड़मेर बजरी लीजों पर फर्जीवाड़ा: खान विभाग ने दो कंपनियों पर जुर्माना
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी नोट- खबर में जुर्माना लगाने के 2 आदेश 2 सी किए हैं। इनमें जी राजस्थान न्यूज की खबर का लिखा हुआ है, इसे हाइलाइट कर सकते हैं। हैडर- - रंग बदलती गाड़ियां : बजरी लीजों पर जुर्माना - जी मीडिया की खबर के बाद कार्रवाई - बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना में पकड़ा फर्जीवाड़ा - जी मीडिया ने 27 जून को किया था खुलासा - खान विभाग ने जांच कर लगाया जुर्माना - दोनों फर्मों पर करीब 15 लाख का जुर्माना एंकर बाड़मेर में रंग बदलती गाड़ियों के फर्जीवाड़े पर खान विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां नम्बर प्लेट बदलकर एक ही गाड़ी के फोटोज से अलग-अलग रवन्ने काटे जा रहे थे। जी मीडिया ने इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। जी मीडिया की खबर के बाद खान विभाग ने जांच करते हुए 2 बजरी लीज धारकों पर करीब 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। एक रिपोर्ट- वीओ- 1 बाड़मेर में रंग बदलती गाड़ियों का खुलासा किए जाने के बाद खान विभाग ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। खान विभाग ने 2 बजरी लीजधारकों की गलती मानते हुए दोनों कम्पनियाें पर करीब 15 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। दरअसल बाड़मेर में यह फर्जीवाड़ा बजरी लीजों पर चल रहा था। बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना जारी करने में यह फर्जीवाड़ा हो रहा था। एक ही गाड़ी पर नम्बर प्लेट बदल-बदलकर फोटो खींचे जा रहे थे। इन्हीं फोटो के जरिए रवन्ना काटे जा रहे थे। यहां तक कि जो वाहन सरकारी खनन कम्पनी आरएसएमएम की लीज में लगे हुए हैं, उन्हें भी बजरी लीजधारकों ने अपने फोटोज में दर्शाया हुआ था। यह एमवी एक्ट के उल्लंघन का है। क्योंकि आरएसएमएम के खनिज का परिवहन करते समय ट्रक का अगला हिस्सा सफेद रंग का था। लेकिन इसी गाड़ी के बजरी लीजों पर खींचे गए फोटोज में ट्रक का अगला हिस्सा नारंगी रंग का दिखाया जा रहा था। रोचक यह भी है कि बजरी लीजों से 80 टन तक के ओवरलोड रवन्ना जारी कर दिए गए। जबकि ट्रक-डम्परों की क्षमता अधिकतम 40 टन तक की ही है। जी मीडिया ने 27 जून को 'रवन्नों में फर्जीवाड़ा... रंग बदलती गाड़ियां' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी। Gfx In जांच में बजरी लीजों पर यह गड़बड़ियां मिली ? - जी मीडिया ने जो गड़बड़ि बताई, जांच में हुई उनकी पुष्टि - बाड़मेर खनि अभियंता मनीष वर्मा द्वारा की गई जांच में हुई पुष्टि - 2 रवन्ने, जिनमें एक में वजन 30 टन, दूसरे में 84 टन मिला - जबकि गाड़ी की क्षमता ही अधिकतम 40 टन की - गाड़ी की नम्बर प्लेट बदलकर एक ही वाहन के फोटो से काटे रवन्ने - खान विभाग ने स्टॉक की जांच की तो पाई गई गड़बड़ी - एक ही वाहन से 1 से 14 जून की अवधि में 70 रवन्ने काटे गए - बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर 1288 मीट्रिक टन अधिक स्टॉक मिला - कम्पनी पर 600 रुपए प्रति टन के हिसाब से लगाया गया जुर्माना - बजरी लीजधारक पर कुल 7.92 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया - इसी तरह दूसरे लीजधारक कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर हुई गड़बड़ी - 27 जून को एक ही दिन में 49 रवन्ने काटे गए - स्टॉक में भिन्नता के आधार पर 7.28 लाख रुपए जुर्माना लगाया Gfx Out वीओ- 2 खान विभाग ने इस पूरे मामले में दोनों बजरी लीजधारकों पर जुर्माना लगा दिया है। हालांकि गाड़ियों के नम्बर प्लेट बदलने की अनियमितता पर खान विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। इसके जवाब में जहां लीजधारक ने खनिज परिवहन के लिए एक अन्य ठेकेदार के साथ समझौता होने का जवाब प्रस्तुत किया है। खान विभाग के अधिकारियों ने माना है कि परिवहन ठेकेदार के वाहन की जिम्मेदारी खान लीजधारक की नहीं बनती। लेकिन सवाल यह है कि जब एक तरफ खान विभाग वीएलटीडी और तुलाई कांटों के ऑटोमेशन पर जोर दे रहा है, तब नम्बर प्लेट बदलकर हो रहे फर्जीवाड़े पर विभाग अपनी जवाबदेही से कैसे बच सकता है ? जी मीडिया ने जब इस सम्बंध में खनि अभियंता मनीष वर्मा से पूछा तो वे बोले कि ओवरलोड रवन्ना और नम्बर प्लेट बदलने के प्रकरण परिवहन विभाग से सम्बंधित हैं, जिन पर कार्यवाही परिवहन विभाग द्वारा ही की जा सकती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या परिवहन विभाग को इस बारे में सूचित किया गया है, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
Advertisement
शहापुर में 370 गणेश मूर्तियों का विसर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Thane, Maharashtra:शहापुर: शहापूर तालुक्यातील वाफे ग्रामपंचायत प्रशासन आणि पोलीस यंत्रणा दीड दिवसांच्या बाप्पाच्या विसर्जनासाठी सज्ज झाली आहे. शहापूर तालुक्यात आज संध्याकाळी एकूण 370 गणेश मूर्तींचे जड अंतःकरणाने विसर्जन होणार आहे. कोणताही अनुचित प्रकार घडू नये यासाठी प्रशासनाने विविध ठिकाणी चोख पोलीस बंदोबस्त तैनात केला आहे. जागोजागी पोलीस आणि होमगार्ड तैनात करण्यात आले आहेत. गणेश घाट, नदी, तलाव आणि ओढे या विसर्जनाच्या ठिकाणी प्रशासन पूर्णपणे सज्ज झाले आहे.0
0
Report
पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग पर भारी प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प
Patna, Bihar:पटना में आज BPSC, BSSC सहित दरोगा की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर भारी संख्या में छात्रो ने हंगामा किया. पटना के जेपी गोलंबर पर रोके जाने के बाद छात्र फ्लाईओवर के रास्ते विधानसभा की ओर बढ़ गए तो पुलिस ने छात्रो को रोका और कई छात्रों को पुलिस ने किया डिटेन किया. दरअसल, 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद इस परीक्षा में चीटिंग की शिकायत और EOU की कारवाई के बाद परीक्षा को रद्द करने के साथ ही 70 वीं BPSC परीक्षा को भी रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज हो गया. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गांधी मैदान स्थित जैपी गोलंबर पहुंचे और परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो अभ्यर्थी और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई. अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी में भी थे. जेपी गोलंबर पर अपनी तीन मांगो को लेकर अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाए. प्रशासन की ओर से पहले से बैरिकेडिंग की गई थी. प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान बैरिकेडिंग को हटाने और तोड़ने की कोशिश हुई. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. इसके बाद मौके पर हंगामा बढ़ गया. जेपी गोलंबर पर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई. प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण रखने की कोशिश की गई. लेकिन भीड़ आगे बढ़ने लगी और पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बनी. जेपी गोलंबर पर पुलिस ने छात्रों को आगे बढ़ने से रोका, तो कई अभ्यर्थी गांधी मैदान गेट नंबर 10 के सामने स्थित फ्लाईओवर के रास्ते विधानसभा की ओर बढ़ने लगे. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र फ्लाईओवर पर पहुंच गये. अभ्यर्थी सीएम आवास को घेरने जा रहे हैं. कई छात्र गर्दनीबाग के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचे गए हैं. छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए फ्लाईओवर पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी. रास्ते को रस्सी से घेर दिया गया, जिसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच आगे बढ़ने को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. पुलिस ने छात्रों को फ्लाईओवर के बीच में ही रोक दिया. अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पटना एसएसपी भी फ्लाईओवर पर चढ़े दिखाई दिए. छात्रों का कहना था कि वे अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जाना चाहते हैं. फ्लाईओवर और प्रमुख रास्तों पर पुलिस की रोक के बीच कुछ छात्र गर्दनीबाग के पास रेलवे ट्रैक की ओर भी पहुंच गये. आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, जबकि पुलिस उन्हें अलग-अलग स्थानों पर रोकती रही. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया, तो वे वहीं रहकर आंदोलन जारी रखेंगे. छात्रों ने अपने प्रदर्शन को मौन आंदोलन बताया और कहा कि वे अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरे हैं. प्रदर्शन के दौरान कुछ अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश भी देखने को मिला. एक अभ्यर्थी ने कहा, सरकार भूखे मरना चाहती है, पुलिस ही मार दे. अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्षों से परीक्षा का इंतजार करने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से उनके सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है.0
0
Report
खौफ गैंग: ड्रोन से हथियार पहुंचाने की साजिश जम्मू-कश्मीर तक फैल गई
Jammu, खौफ गैंग का बड़ा नेटवर्क! हथियारों की खेप से युवाओं की भर्ती तक सीमा पार से हथियार… कश्मीर तक पहुँचाने की साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की साजिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। घुसपैठ पर शिकंजा कसने के बाद अब ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने और स्थानीय युवाओं को अपराध के रास्ते पर धकेलने की आशंका सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। इसी कड़ी में जम्मू के अरनिया सेक्टर में खौफ गैंग से जुड़े छह लोगों की गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। इनके कब्जे से तीन पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, नाबालिगों का इस्तेमाल हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। बरामद हथियारों को आगे कश्मीर तक पहुंचाने की योजना होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अब सवाल यह है कि क्या यह नेटवर्क सिर्फ स्थानीय गैंग तक सीमित है या इसके तार सीमा पार बैठे हैंडलरों से भी जुड़े हैं? सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद गैंगस्टरों के जरिए बाहर के युवाओं को जोड़ने का एंगल भी सामने आया है। क्या विक्की खौफ जैसे नाम इस नेटवर्क में युवाओं की भर्ती या संचालन से जुड़े हैं? और क्या 17 से 27 वर्ष की उम्र के युवाओं को भी इस नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश की गई? सूत्रों का दावा है कि 200 हथियारों की कथित बड़ी खेप का एंगल भी सामने आया है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि और पूरी जानकारी का इंतजार है। एजेंसियां हथियारों के स्रोत, ड्रोन कनेक्शन और पाकिस्तान में बैठे संभावित हैंडलरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। सवाल सिर्फ हथियारों का नहीं, बल्कि उन युवाओं का भी है जिन्हें अपराध और आतंकी नेटवर्क का मोहरा बनाए जाने का खतरा है। जम्मू पुलिस की कार्रवाई के बाद अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती है。0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह के अहिल्यापुर में मोबाइल चोरी: एक चोर पकड़ा गया, दूसरा फरार
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पिपरा सिंघा गांव में मंगलवार को मोबाइल चोरी की घटना में ग्रामीणों ने एक युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया. गुस्साए ग्रामीणों ने चोर को बिजली के खंभे में रस्सी से बांध दिया और जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को दो युवक बाइक पर सवार होकर पिपरा सिंघा गांव पहुंचे थे. गांव में सुधीर मंडल के घर में महिला को अकेला देखकर एक युवक घर में घुस गया और महिला के हाथ से मोबाइल झपट कर भागने लगा. महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के ग्रामीण जुट गए और दोनों युवकों का पीछा करने लगे. एक युवक बाइक लेकर भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर मारपीट की. बाद में घटना की सूचना अहिल्यापुर थाना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई. पुलिस फरार दूसरे युवक की तलाश में जुटी है. गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
अमित जी के लिए नया प्रोमो रिलीज़—देखिए खास क्या है?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान: 17 सितम्बर से एक महीना जोरदार जनसेवा का लक्ष्य
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बीजेपी ने एक महीने तक चलने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की रूपरेखा जारी कर दी है। BJP के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों, मंडलों और बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और महिला सम्मान कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा युवा संवाद, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक सेवा, गौसेवा, गरीबों को खाद्य सामग्री वितरण और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस 16 सितंबर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति देना और विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करना है, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे। बीजेपी ने इस अभियान को जनसेवा और जनसंपर्क का विशेष अभियान बताया है।0
0
Report
Advertisement
