icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेजस्वी यादव ने पुलिस कस्टडी मौतों पर सवाल; न्यायिक जांच और कार्रवाई की मांग

MRMD RiyazJust now
Patna, Bihar:बिहार में कानून-व्यवस्था और पुलिस कस्टडी में मौत के मामलों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पटना में अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान का हवाला देते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जमुई की घटना को सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं की ओर से ‘छिटपुट घटना’ और ‘मोरल पुलिसिंग’ जैसे बयानों के जरिए हल्का करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझने की जरूरत है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने जमुई मामले में कई आरोपियों के शामिल होने का दावा करते हुए उनके खिलाफ तेज़ी से मुकदमा चलाने और कड़ी सजा की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले पर जवाब देने को कहा। पुलिस कस्टडी में मौत पर सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने सासाराम में अमरजीत यादव की पुलिस कस्टडी में हुई मौत का मामला भी उठाया। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात और उनकी ओर से लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की। आरजेडी की ओर से मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की सहायता देने की बात भी तेजस्वी यादव ने कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई और सासाराम जेल सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की तेजस्वी यादव ने बिहार के अलग-अलग जिलों में पुलिस कस्टडी और जेलों में हुई मौतों के कई मामलों का भी उल्लेख किया और दावा किया कि ऐसे मामलों की संख्या 19 से अधिक है। उन्होंने सभी मामलों की न्यायिक जांच की मांग की。
0
0
Report

भिवंडी गणेशोत्सव में चित्रा वाघ ने महिलाओं के लिए सिलाई मशीन वितरण की घोषणा

Thane, Maharashtra:भिवंडी - शेट्टी मित्र मंडळाच्या गणेशोत्सवात चित्रा वाघ यांची हजेरी, महिलांना शिलाई मशीन वाटप.. माजी आमदार नरेंद्र पवार प्रकरणावर पहिली प्रतिक्रिया... भिवंडीतील शेट्टी मित्र मंडळाच्या 38 व्या वर्षीच्या गणेशोत्सवात भाजप नेत्या आणि महिला आयोगाच्या माजी अध्यक्षा चित्रा वाघ यांनी भेट दिली. यावेळी त्यांच्या हस्ते एकल महिलांना आणि सिंगल मदर्सना स्वावलंबी बनवण्यासाठी शिलाई मशीनचे वाटप करण्यात आले. तसेच या वेळी कल्याणमधील माजी आमदार नरेंद्र पवार यांच्यावरील अत्याचाराच्या आरोपावर चित्रा वाघ यांनी पहिल्यांदाच प्रतिक्रिया दिली. भिवंडीतील शेट्टी मित्र मंडळाचा गणेशोत्सव गेल्या 38 वर्षांपासून मोठ्या उत्साहात साजरा केला जातो. बाप्पाच्या साक्षीने दहा दिवस विविध समाजोपयोगी उपक्रम येथे राबवले जातात. आज महिलांसाठी शिलाई मशीन वाटप आणि डायबिटीज तपासणीसाठी आरोग्य शिबिराचे आयोजन करण्यात आले होते. यावेळी बोलताना चित्रा वाघ म्हणाल्या की, भिवंडी हे मिनी भारत आहे आणि संतोष अण्णा शेट्टी हे सर्वांची काळजी घेतात. महिलांना स्वतःच्या पायावर उभे करण्याचे स्वप्न पंतप्रधान नरेंद्र मोदी आणि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांचे आहे. महाराष्ट्र हे देशातील पहिले राज्य आहे जिथे एकल महिलांसाठी, सिंगल मदर्ससाठी स्वतंत्र रजिस्ट्रेशन आणि वेगळी पॉलिसी बनवली जात आहे. बाप्ाकडे साकडे घालताना त्यांनी राज्यात काही ठिकाणी असलेल्या दुष्काळसदृश परिस्थितीतून बळीराजाला दिलासा मिळावा, अशी प्रार्थना केली. बाईट: -१ चित्रा वाघ - नेत्या, भारतीय जनता पार्टी (शिलाई मशीन वाटप आणि गणेशोत्सवावर)* VO-02: दरम्यान, कल्याणमध्ये एका महिलेने भाजपचे माजी आमदार नरेंद्र पवार यांच्यावर केलेल्या अत्याचाराच्या आरोपावर चित्रा वाघ यांना विचारले असता, त्यांनी या प्रकरणावर सविस्तर प्रतिक्रिया दिली. बाईट-२: चित्रा वाघ - नेत्या, भारतीय जनता पार्टी (नरेंद्र पवार आरोप प्रकरणावर) नरेंद्र पवार हे आमचे सहकारी आहेत, त्यामुळे ही घटना माझ्यासाठी sुद्धा शॉकिंग आहे. जर एखादी महिला तक्रार करत असेल तर पोलिसांनी त्याची दखल घेतली आहे. मी स्वतः तपास अधिकारी राठोड यांच्याशी संपर्कात आहे. चुकीच्या कामाला आमच्या पक्षाचे, आमचे नेते देवेंद्रजी फडणवीस किंवा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण यांचे अजिबात समर्थन नाही. आरोपी फरार असले तरी महाराष्ट्र पोलीस सक्षम आहेत, त्यांना शोधून काढतील. दोषी कोणीही असला तरी त्याला शिक्षा झाली पाहिजे, असे चित्रा वाघ म्हणाल्या.
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी में गणेशोत्सव के दौरान ठाणे पुलिस आयुक्त का सुरक्षा निरीक्षण दौरा

Thane, Maharashtra:भिवंडी - गणेशोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर ठाणे सहपोलीस आयुक्त आशुतोष डुंबरे यांचा भिवंडीत पाहणी दौरा गणेशोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर संवेदनशील भिवंडी शहराची शांतता व सुव्यवस्था अबाधित राहावी यासाठी ठाणे सह पोलीस आयुक्त आशुतोष डुंबरे यांनी शहरातील विविध ठिकाणी भेटी देऊन पाहणी दौरा केला. गणेशोत्सव काळात भिवंडी शहरात कायदा व सुव्यवस्था राखण्यासाठी पोलीस प्रशासन अलर्ट मोडवर आहे. या पार्श्वभूमीवर ठाणे सह पोलीस आयुक्त आशुतोष डुंबरे यांनी आज भिवंडी शहराचा दौरा केला. यावेळी त्यांनी भिवंडी शहरातील प्रमुख गणेश विसर्जन घाट, कामवारी नदी परिसर आणि महानगरपालिकेने तयार केलेल्या कृत्रिम तलावांच्या ठिकाणी भेट देऊन पाहणी केली. विसर्जनाच्या वेळी होणारी गर्दी, वाहतूक व्यवस्था आणि सुरक्षा व्यवस्थेचा त्यांनी आढावा घेतला. तसेच बंदोबस्तासाठी तैनात असलेल्या पोलीस अधिकारी व कर्मचाऱ्यांना सूचना देत, कोणताही अनुचित प्रकार घडू नये यासाठी दक्ष राहण्याचे आदेश दिले. संवेदनशील ठिकाणी अतिरिक्त पोलीस बंदोबस्त आणि सीसीटीव्ही द्वारे लक्ष ठेवण्याच्या सूचना देखील त्यांनी संबंधित विभागांना दिल्या आहेत
0
0
Report

मीर तक़ी मीर की बरसी: काटजू की पहल से महफ़िल में उर्दू-हिंदुस्तानी संस्कृति का जश्न

Lucknow, Uttar Pradesh:मीर तक़ी मीर साहब की बरसी के मौक़े पर माननीय जस्टिस Markandey Katju साहब की सदारत में एक ऑनलाइन महफ़िल में शिरकत का शरफ़ हासिल हुवा। जिसमे उर्दू अदब और हिंदुस्तानी कल्चर की मशहूर और मारूफ़ शक्सीयतो ने शिरकत की। यह उर्दू ज़बान और हिंदुस्तानी कलचर को बढ़ावा देने के लिए माननीय काटजू जी के प्रयासों में से एक है। जब तक ज़ुबान के माहिर ओ मारूफ़ लोगों को वह इज़्ज़त और मक़ाम नहीं दिया जाता जो वह डिज़र्व करते है तब तक आज की पीढ़ी अपने हिंदुस्तानी ज़बान और कल्चर से नहीं जुड़ेगी तब तक वह अपनी मीरास की कद्र नहीं कर पायेगी और ना ही उसका संग्रक्षण।
0
0
Report
Advertisement

केतकी सिंह ने मौलाना गोरा के बयान पर कहा उलेमा पहले पर्दा करें

Ballia, Uttar Pradesh:इस्लाम में उलेमा भी बेशकीमती हैं लिहाजा स्त्रियों के पहले उलेमा करें पर्दा-केतकी सिंह, बीजेपी विधायक रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी स्थान- बलिया दिनाँक-22-09-2026 एंकर -सहारनपुर के देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इशहाक गोरा द्वारा मुस्लिम महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर तंज कसते हुए बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मौलाना के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग इस्लाम को बदनाम करते रहते हैं। अगर महिलाएं या ऐसी चीज इस्लाम में बेस कीमती होती है और उन्हें पर्दे में रखा जाता है तो उलेमा तो बहुत लोगों के लिए कीमती है तो सबसे ज्यादा ढकने की जरूरत तो उन्हीं को है। सर्वप्रथम वह अपने आप को ढके फिर स्त्रियों की बात करें इस तरीके की बातें करना हमेशा से गलत रहा है किसी भी स्त्री को परदा करना है या नहीं यह उसे स्त्री की इच्छा होनी चाहिए उसे पर कोई दबाव नहीं बनना चाहिए।
0
0
Report

तेज़ रफ्तार एक्सयूवी ने मंदिर के भंडारे में हादसा, कई घायल; चालक फरार

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बबीना थाना क्षेत्र के मथुरा पुरा गांव में सड़क किनारे स्थित मंदिर में भंडारा और कन्या भोज का आयोजन चल रहा था, तभी तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी आई पहले गाड़ी पेड़ से टकराई फिर मंदिर किनारे बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ गई, जिससे करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग कुचले कर घायल हो गए, घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है, वही चार बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस के शाब्बीर कुरैशी जीते, भाजपा हार गई

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- लक्ष्मणगढ़ पालिका उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के शाब्बीर कुरैशी जीते भाजपा प्रत्याशी नसीम बानो हारी लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका मण्डल के उपाध्यक्ष पद को लेकर नगरपालिका भवन में आज सुबह प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी शाब्बीर कुरैशी को विजय घोषित किया गया। उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी भावेश कुमार धनवंत ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी शाब्बीर कुरैशी को 23 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी नसीम बानो को 22 मत मिले। मतगणना के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी शाब्बीर कुरैशी को 1 मत से विजय घोषित किया गया। लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शाब्बीर कुरैशी ने कहा कि मेरी जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के सहयोग से गोविन्द सिंह डोटासरा की जीत हुई है। शाब्बीर कुरैशी ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के सहयोग से शहर का भरपूर विकास कार्य करवाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जमुई गैंगरेप-घटना पर मुमताज़ पटेल का बयान: महिलाएं नियंत्रित नहीं, जवाबदेही जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:DELHI : MUMTAZ PATEL (CONGRESS) ON JAMUI MOLESTATION CASE / KALKAJI MANDIR PARK RAPE INCIDENT / MP BJP MLA RAMESHWAR SHARMA'S REMARKS ON MUSLIMS AT GARBA EVENTS दिल्ली: जमुई की घटना पर कांग्रेस नेता मुमताज़ पटेल कहती हैं, "कल बिहार में एक लड़का और एक लड़की ट्यूशन से लौट रहे थे। किसी को ऐसी 'मॉरल पुलिसिंग' करने का हक किसने दिया? जिन लोगों ने ये हरकतें कीं—मॉरल पुलिसिंग, बदसलूकी, बदतमीज़ी और यौन उत्पीड़न—वे एक खास तरह की सोच दिखाते हैं... हमने हाल ही में एक फ़ेस्टिवल के दौरान एक एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर बहुत हंगामा देखा। जब लीडरशिप या ऊंचे ओहदों पर बैठे लोग लगातार पीड़ित को ही दोषी ठहराते हैं (विक्टिम-शेमिंग), महिलाओं को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं और सारा दोष उन्हीं पर मढ़ देते हैं, तो इससे समाज की सोच बनती है—एक ऐसी सोच जो हालात चाहे जैसे भी हों, महिलाओं को कंट्रोल करना चाहती है... हमें न सिर्फ़ नैतिक जवाबदेही, बल्कि आपराधिक जवाबदेही भी तय करनी होगी। हमें डर पैदा करना होगा और समाज को साफ़ संदेश देना होगा: अगर आप महिलाओं पर ऐसी पाबंदियां लगाएंगे और पीड़ित को ही दोषी ठहराते रहेंगे, तो ऐसी घटनाएं निश्चित रूप से होती रहेंगी।"
0
0
Report

48 घंटे में बदले बीकानेर नगर निगम की सियासत: मेयर कांग्रेस से, उपमहापौर बीजेपी

Bikaner, Rajasthan:48 घंटे में बदले बीकानेर नगर निगम के सियासी समीकरण कल कांग्रेस ने बीजेपी को शिकस्त देकर बनाया मेयर, आज बीजेपी ने छीन ली उप महापौर की कुर्सी मेयर चुनाव में कांग्रेस के अनिल कल्ला को मिले थे 50 वोट, बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 आज डिप्टी मेयर चुनाव में बीजेपी के पंकज गहलोत को 40 वोट, कांग्रेस की नसीम बानो को 38 वोट एक वोट नोटा, एक वोट खारिज-80 पार्षदों के मतदान में बीजेपी के खाते में गई जीत कल के 50 वोट आज 38 कैसे हुए? कांग्रेस के भीतर क्रॉस वोटिंग और सियासी समीकरणों पर सवाल बीजेपी ने जताया पार्षदों का आभार, कांग्रेस ने हार को बताया चिंताजनक, मंथन की बात बीकानेर नगर निगम में दो दिन में दो तस्वीरें-पहले मेयर कांग्रेस का, अब डिप्टी मेयर बीजेपी का बीकानेर नगर निगम की राजनीति में महज 48 घंटे के भीतर सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल गई कल तक जिस नगर निगम में कांग्रेस की एकतरफा जीत की चर्चा थी आज उसी निगम में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर करते हुए उप महापौर की कुर्सी अपने नाम कर ली कल मेयर चुनाव में कांग्रेस के अनिल कल्ला ने बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 50 के मुकाबले 30 वोटों से शिकस्त दी थी लेकिन आज डिप्टी मेयर के चुनाव में पूरा गणित पलट गया। सुबह नामांकन से शुरू हुआ सियासी खेल शाम तक नतीजे में बदल गया बीजेपी ने पंकज गहलोत को मैदान में उतारा जबकि कांग्रेस की ओर से छह पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया नाम वापसी के दौरान पांच ने अपने नामांकन वापस ले लिए और नसीम बानो कांग्रेस की आधिकारिक प्रत्याशी बनीं। नामांकन से नतीजे तक बदली तस्वीर- उप महापौर चुनाव में सुबह से ही नगर निगम परिसर में सियासी हलचल तेज थी नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों दलों के पार्षदों और समर्थकों की मौजूदगी रही इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और गर्मागर्मी का माहौल भी देखने को मिला नाम वापसी का समय आया तो कांग्रेस के छह नामांकन में से पांच वापस हो गए इसके बाद मुकाबला बीजेपी के पंकज गहलोत और कांग्रेस की नसीम बानो के बीच सीधा हो गया कांग्रेस ने महिला और अल्पसंख्यक चेहरे पर दांव खेला, तो बीजेपी ने पंकज गहलोत को मैदान में उतारा。 और फिर आया चौंकाने वाला आंकड़ा- मतदान हुआ और 80 पार्षदों ने अपने मत का इस्तेमाल किया मतगणना के बाद जो आंकड़े सामने आए उन्होंने कल के नतीजे की पूरी तस्वीर बदल दी बीजेपी के पंकज गहलोत को 40 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की नसीम बानो को 38 वोट मिले। एक वोट नोटा रहा और एक वोट खारिज हुआ यानी कल मेयर चुनाव में 50 वोट हासिल करने वाली कांग्रेस आज उप महापौर चुनाव में 38 वोट पर आ गई। वहीं कल 30 वोट पाने वाली बीजेपी आज 40 के आंकड़े तक पहुंच गई। सबसे बड़ा सवाल—कहां बदला गणित? अब बीकानेर की सियासत में सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर 24 घंटे में ऐसा क्या बदला कि कांग्रेस के 12 वोट कम हो गए? और बीजेपी के 10 वोट बढ़ गए? क्या दोनों चुनावों में अलग-अलग सियासी समीकरण बने? क्या पार्षदों की प्राथमिकताएं बदलीं? या फिर क्रॉस वोटिंग हुई?हालांकि मतदान गोपनीय होने के कारण यह सार्वजनिक रूप से तय नहीं किया जा सकता कि किस पार्षद ने किसे वोट दिया लेकिन नतीजों के आंकड़ों ने कांग्रेस के भीतर जरूर नए सवाल खड़े कर दिए हैं。 बीजेपी का जश्न, कांग्रेस का मंथन- बीजेपी की जीत के बाद विधायक जेठानंद व्यास समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया विधायक ने पार्षदों का आभार जताते हुए कहा कि कल जो गलती हुई थी आज उसे सुधारने की कोशिश की गई है बीजेपी नेताओं ने इस जीत के बाद कांग्रेस पर भी निशाना साधा। दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए ये नतीजे मंथन का विषय बन गए हैं नए मेयर अनिल कल्ला ने नतीजे को अपने लिए भी चौंकाने वाला बताया और कहा कि कहां चूक हुई इसका आकलन किया जाएगा। पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला और जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने भी 50 से 38 वोट आने को गंभीरता से लेते हुए क्रॉस वोटिंग और अंदरूनी गड़बड़ी की संभावनाओं पर मंथन की बात कही。 दो दिन, दो तस्वीरें - बीकानेर नगर निगम के इतिहास में ये चुनावी घटनाक्रम अपने आप में अलग सियासी तस्वीर पेश कर रहा है कल कांग्रेस के अनिल कल्ला मेयर बने और आज बीजेपी के पंकज गहलोत उप महापौर। यानी 80 पार्षदों वाले सदन में दो दिन में सत्ता के समीकरणों की दो अलग तस्वीरें सामने आईं।अब कांग्रेस के सामने सिर्फ उप महापौर चुनाव की हार नहीं, बल्कि कल के 50 और आज के 38 वोटों के बीच के अंतर को समझने की चुनौती है वहीं बीजेपी के लिए आज की जीत उसके चुनावी समीकरणों की नई तस्वीर लेकर आई है ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों दलों के भीतर होने वाला मंथन बीकानेर की सियासत की अगली दिशा तय करने वाला होगा。 बाईट - जेठानन्द व्यास (विधायक) बाईट - अनिल कल्ला ( मेयर ) बाईट - बीडी कल्ला (पूर्व मंत्री) बाईट - मदन गोपाल मेघवाल (जिलाध्यक्ष)
0
0
Report
Advertisement

महिलाओं से ब्लैकमेलिंग करने वाले साधु को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले

Mathura, Uttar Pradesh:महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी की महिलाओं और विहिप कार्यकर्ताओं ने की धुनाई, पुलिस के हवाले मथुरा।महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और मारपीट करने वाले आरोपी साधु हिम्मत गिरी को पीड़ित महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी साधु संबंध बनाने के साथ-साथ महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लेता था। इसके बाद वह इन वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। बदनामी के डर से कई महिलाएं उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से कतराती थीं। जब साधु की हरकतें अत्यधिक बढ़ गईं, तो महिलाओं के साथ मारपीट की शिकायतें भी सामने आने लगीं। फेसबुक के जरिए महिलाओं को फंसाने का जाल एक अन्य पीड़िता के अनुसार, फेसबुक के माध्यम से उसकी आरोपी साधु से पहचान हुई थी। आरोपी साधु अलग-अलग फर्जी नामों से महिलाओं से संपर्क साधता था। वह खास तौर पर निसंतान और विधवा महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने की कोशिश करने पर आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था और उसने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसके बाल भी खींचे थे। योजना बनाकर वृंदावन बुलाया और की पिटाई साधु हिम्मत गिरी को पकड़ने के लिए पीड़ित महिलाओं ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों से संपर्क किया। विहिप के मथुरा महानगर गोरक्षा प्रमुख लक्ष्मण सिंह के अनुसार, महिलाओं और विहिप कार्यकर्ताओं ने मिलकर साधु को पकड़ने का जाल बिछाया और संपर्क करके उसे वृंदावन बुलाया। जैसे ही साधु चैतन्य बिहार स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचा, पीड़ित महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। महिलाओं ने साधु के बाल पकड़े, चप्पलों और लाठी-डंडों से उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद उसे कमरे से खींचकर गेस्ट हाउस के बाहर लाया गया, जहां लात-घूसों से उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साधु हिम्मत गिरी को अपनी हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे वृंदावन कोतवाली ले गई है।
0
0
Report

नीमकाथाना नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस जीती, समर्थकों में जश्न

Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना नगरपालिका उपाध्यक्ष के लिए परिणाम जारी। कांग्रेस से जेपी यादव 6 मतों से जीतकर बने नगरपालिका उपाध्यक्ष। कांग्रेस के जेपी यादव को मिले 23 मत भाजपा के इंद्राज सैनी को 17 वोट। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं उत्साह। एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना में नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी जेपी यादव ने भाजपा प्रत्याशी इंद्राज सैनी को 6 मतों से हराकर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के अनुसार कांग्रेस के जेपी यादव को 23 मत मिले, जबकि भाजपा के इंद्राज सैनी को 17 मत प्राप्त हुए। इस तरह जेपी यादव ने 6 मतों के अंतर से जीत हासिल की। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। समर्थकों ने जेपी यादव के पक्ष में नारेबाजी करते हुए खुशी जताई। जीत के बाद विधायक सुरेश मोदी ने जेपी यादव को बधाई देते हुए कहा कि नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। अब आगामी पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस को लगातार सफलता मिल रही है।
0
0
Report

फर्जी RGHS अधिकारी बनकर 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जयपुर में मामला

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर ने फर्जी RGHS अधिकारी बनकर 40 हजार लेने वाले संदिग्ध को पकड़ा. आरोपी ने अस्पताल की ऑडिट के नाम पर 40 हजार रुपए ले लिए थे. संदिग्ध मनीष कुमार शर्मा बंशीपुरी जगतपुरा का रहने वाला है. एसकेआई हॉस्पिटल डीडवाना की ऑडिट करवाने की एवज में मांगे रुपए. मनीष कुमार शर्मा ने पहले 35 हजार रुपए, बाद में राशि बढ़ाकर 45 हजार रुपए मांगे. कार्रवाई के दौरान संदिग्ध मनीष कुमार शर्मा को परिवादी से 40 हजार रुपए लेते पकड़ा. प्रारंभिक जांच में सामने आया संदिग्ध मनीष कुमार शर्मा फर्जी पत्र तैयार करता था. RGHS में डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर पहचान पत्र संतोष कुमार शर्मा के नाम से फर्जी ID बनाकर दिखाया गया. एस.के.आई. हॉस्पिटल, डीडवाना को जारी पत्र तैयार करवाया. फर्जी ID एवं पत्र को हॉस्पिटल के मैनेजर को दिखाकर पूर्व में भी राशि मांग चुका. मनीष ने खुद को RGHS में यूडीसी के पद पर बताकर आज 40 हजार रुपए लिए. सरकारी कर्मचारी नहीं होने के कारण एसीबी ने मामला ज्योति नगर थाना पुलिस को सौंपा. मनीष के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पहचान पत्र तैयार करने की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top