504208
అద్దె చెల్లించడం లేదనీ ఎంపిడిఒ కార్యాలయానికి తాళం వేసిన యజమాని మురళీదర్ రావు
Mancherial, Telangana:మంచిర్యాల జిల్లా కన్నెపల్లి మండలంలో అదే చెల్లించడం లేదని ఎంపీడీవో కార్యాలయానికి తాళం వేసిన యజమాని గంగ మురళీధర్ రావు0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चमोली में मॉक ड्रिल से आपदा प्रतिक्रिया में त्वरित विभागीय समन्वय की पुष्टि
Karnaprayag, Uttarakhand:जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 08 स्थानों पर मॉक ड्रिल शुरू की गई है। मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप, भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी एवं अग्निकांड, आपातकालीन हेलीकॉप्टर लैंडिंग, सुरंगों में चट्टान टूटने एवं जलभराव, भू-धसाव, मानव-वन्यजीव संघर्ष तथा सड़क दुर्घटना जैसी संभावित आपदा परिस्थितियों का कृत्रिम घटनाक्रम तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जा रहा है। चमोली जिले में मॉक ड्रिल को लेकर उपजिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) टीमों के नेतृत्व में निर्धारित स्थलों पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किए जा रहे हैं। वहीं अपर जिलाधिकारी सहित आईआरएस प्रणाली से जुड़े विभिन्न अधिकारी जिला आपदा परिचालन केंद्र से सभी स्थलों पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए संबंधित टीमों के बीच समन्वय स्थापित कर रहे हैं, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। मॉक ड्रिल में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, परिवहन, नगर निकायों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक प्रतिभाग कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान खोज एवं बचाव कार्यों, घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, अस्पताल पहुंचाने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय एवं प्रभावी प्रतिक्रिया का परीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार से पैनिक न हों और न ही घबराएं। यह केवल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित अभ्यास है। उन्होंने आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने में सहयोग करने की अपील की है।0
0
Report
जालौन के OYO होटल में आग, दमदार आग बुझाने की कोशिश जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में औरैया रोड पर OYO होटल में अचानक लगी आग, OYO 호텔 में अचानक आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, होटल से धुंआ उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल, सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड और स्थानीय पुलिस, दमकलकर्मी होटल में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन-औरैया रोड स्थित चुंगी नंबर-4 के पास का मामला।0
0
Report
हरदोई: चारा मशीन बेल्ट में फंसी बीएससी छात्रा का दर्दनाक हादसा, सिर चोटी अलग
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा! चारा मशीन की बेल्ट में फंसी बीएससी छात्रा, सिर की खाल समेत अलग हुई चोटी हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र के शेखापुर नगरिया गांव में चारा काटते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। चारा काटने वाली मशीन के इंजन की बेल्ट में फंसकर 20 वर्षीय बीएससी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर की खाल समेत चोटी अलग हो गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, किसान रामवीर की सबसे छोटी बेटी अंजू सांडी क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह घर में चारा काटने के लिए मशीन चालू कर रही थी। इसी दौरान इंजन की बेल्ट में उसका दुपट्टा फंस गया और वह मशीन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इस दौरान उसका भाई हिमांशु सिर की खाल समेत अलग हुई चोटी भी पोटली में लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को दिखाई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंजू की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मां उर्मिला देवी भी अस्पताल पहुंचीं। बेटी की हालत देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में आपदा दिवस पर मॉक अभ्यास में भूकंप, भीड़, बाढ़ के परिदृश्य दिखे
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आज जनपद में राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन से जुड़ा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। जनपद के 09 चयनित स्थलों पर यह मॉक अभ्यास किया गया सुबह 08:30 बजे से शुरू हुए इस अभ्यास में अलग-अलग आपदा परिदृश्यों को जीवंत रूप में दिखाया गया, ताकि वास्तविक आपदा के समय सभी विभाग तालमेल के साथ काम कर सकें। मॉक अभ्यास में जनपद में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है। केंद्र घनी आबादी वाले पर्वतीय क्षेत्र गणेशपुर के निकट, गहराई लगभग 10 किमी बताई गई। लगभग 35-40 सेकंड के तीव्र झटकों से जनपद में व्यापक क्षति का परिदृश्य बनाया गया। इस पर तुरंत सभी रेस्क्यू टीमें अलर्ट हो गईं। वहीं सुबह 10:10 बजे पीक दर्शन समय में विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के संकरे पहुँच मार्ग पर अत्यधिक भीड़ हो जाने की सूचना मिली। प्रवेश/निकास मार्ग सीमित होने और भीड़ से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस परिदृश्य पर पुलिस, प्रशासन और SDRF ने भीड़ नियंत्रण, घायलों को निकालने और सुरक्षित मार्ग बनाने का अभ्यास किया। हर्षिल में पानी का विशाल सैलाब, बोल्डर, कीचड़ एवं मलबा तीव्र गति से बहाव क्षेत्र की बस्तियों, सड़कों, पुल, जल विद्युत परियोजना तथा अन्य महत्वपूर्ण अवसंरचना को खतरा पैदा कर रहा है। इस परिदृश्य में 1500 व्यक्ति, 8 गांव प्रभावित और लगभग 02 व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सुबह 10:16 बजे टीम रेस्क्यू उपकरणों के राजकीय वाहन संख्या UK 07 GA 2767 से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय सूचना, समन्वय, रेस्क्यू और राहत की गति को परखना था। अभ्यास के दौरान सभी विभागों ने तत्परता दिखाई। वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पूरे मॉक अभ्यास पर आपदा कन्ट्रोल रूम से नजर बनाए हुए हैं0
0
Report
गृह मंत्री के UCC फैसले पर जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने किया समर्थन
Kishanganj, Bihar:गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा भाजपा शाषित राज्यों में UCC लागू करने के फैसले का जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व के देशों में एक देश एक संविधान लागू है। चाहे पाकिस्तान हो या सऊदी अरब देश में सिर्फ एक मात्र सीरिया कानून लागू है। वही उन्होंने एक देश मे दो कानून का विरोध कर कहा कि किसी भी मायने में ये सही नहीं है। जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने कहा कि गृह मंत्री ने जो फ़ैसला लिए है वो सोच समझ कर ही निर्णय लिए होंगें। गौरतलब हो कि गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान दिवस के मौके पर कहा था कि जिन-जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी।0
0
Report
पॉस मशीनों की खराबी से राशन वितरण प्रभावित, लाभार्थी परेशान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था पर संकट, पॉस मशीनों की खराबी से खाद्य सुरक्षा लाभार्थी परेशान, पिछले 4-5 दिनों से राशन वितरण प्रभावित होने की शिकायत, गेहूं लेने के लिए राशन दुकानों के चक्कर काट रहे लाभार्थी, तीन माह पहले ही समाप्त हो चुका पॉस मशीनों के रखरखाव का टेंडर, इसके बावजूद राशन डीलर्स के कमीशन से कटौती बदस्तूर जारी, रखरखाव के नाम पर 9.21 रुपए प्रति क्विंटल की हो रही कटौती, इसके बावजूद मशीनों का रखरखाव नहीं होने की शिकायत, आखिर कमीशन से कटौती के बावजूद मशीनों का रखरखाव क्यों नहीं? टेंडर खत्म होने का खामियाजा खाद्य सुरक्षा लाभार्थी क्यों भुगतें? पॉस मशीनों की खराबी ने खाद्य विभाग की व्यवस्थाओं पर खड़े किए सवाल0
0
Report
Advertisement
उन्नाव हादसे: तेज लोडर ने दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव : तेज रफ्तार लोडर ने दो बाइको मे मारी टक्कर, दो क़ी मौत。 पहली बाइक पर सवार 26 वर्षीय अजय क़ी घटनास्थल पर और साथी तुलसीराम क़ी इलाज के दौरान हुई मौत。 टक्कर के बाद लोडर भागने के चक्कर में अपाचे बाइक में टक्कर मार दी जिससे वो भी घायल。 पुरवा के पूर्व विधायक उदयराज यादव ने एम्बुलेंस क़ी मदद से घायलों को CHC मे करवाया भर्ती और घटना क़ी पुलिस को दी सूचना。 मांगलिक कार्यक्रम मे शामिल होकर घर लौट रहे थे दोनों बाइक सवार। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला पुरवा मौरावां मार्ग आर्यावर्त पेट्रोल पंप से 100 मीटर आगे के पास ।0
0
Report
Hanumangarh: रावतसर पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव के नामांकन शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : रावतसर पंचायत समिति उपप्रधान पद चुनाव से जुड़ी खबर, पंचायत समिति कार्यालय में नामांकन प्रकिया शुरू,रावतसर एसडीएम शुभम शर्मा,तहसीलदार अशोक कुमार और पुलिस थाना प्रभारी मदन बिश्नोई मौके पर मौजूद,कांग्रेस प्रत्याशी ममता ने भरा पहला नामांकन,कल कांग्रेस की निर्विरोध बनी थी महिला प्रधान,मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए व्यापक किए इंतजाम0
0
Report
साक्षी महाराज का दावा: परिसीमन से भाजपा मजबूत, विपक्ष बेनकाब
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - परिसीमन बिल की साक्षी महाराज ने की प्रशंसा कहा विपक्ष बेनकाब, सपा की सरकार आ गई तो फिर सैफई में होगा मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है एंकर : zee media से विशेष बातचीत में उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने लोकसभा परिसीमन बिल, महिला आरक्षण, समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र, और यूपी में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे पर खुलकर बात की। साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्ष एक बार फिर बेनकाब हुआ है यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। विडियो : उन्नाव सांसद साक्षी महाराज zee media से विशेष बातचीत में लोकसभा परिसीमन बिल्कुल लेकर बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने कहा है कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के साथ जो आधी आबादी हैं, मातृशक्ति उनका भी सम्मान करना, वो केवल चौका बर्तन करना, रोटी बनाने वाली महिलाएं ना रहे, अपने भाग्य का निर्णय पार्लियामेंट में बैठकर करें। परिसीमन बिल लागू होने के बाद हिंदी भाषी क्षेत्र के सांसदों की संख्या बढ़ने से साउथ के और गैर हिंदी भाषी प्रदेशों के चुनाव और उनके प्रतिनिधित्व प्रतिनिधित्व को लेकर विपक्ष के सवाल को साक्षी महाराज ने निराधार बताया। महिला आरक्षण लागू होने पर केवल अपर क्लास महिलाओं को लाभ मिलने के और विपक्ष के आप पर भी साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्ष चाहता ही नहीं की महिला आरक्षण बिल लागू हो। अगर विपक्ष का कोई कंसर्न है तो उसके लिए पार्लियामेंट है वहां खड़े होकर सवाल उठाए। kdacitiv अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बन गई तो सैफई में फिर वही होगा कि हमारे अंगना में तुम्हारा क्या काम है। ज़ब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बात हुई तो उन्होंने कहा कि मोदी और योगी का कोई जोड़ नहीं कमल का फूल ही जीतेगा। TT- साक्षी महाराज सांसद उन्नाव0
0
Report
Advertisement
पंकज चौधरी का विपक्ष पर हमला: परिसीमन और महिला आरक्षण से हिस्सेदारी बढ़ेगी
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन- परिसीमन और महिला आरक्षण पर पंकज चौधरी का विपक्ष पर हमला, ज़ी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत में 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का किए दावा स्वास्थ्य, स्टोरी फीड स्लग-2811zup_mghj_pankaj_tt_r, स्टोरी लोकेशन: महराजगंज, रिपोर्टर: अमित त्रिपाठी एंकर- महाराजगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष के विरोध को विरोध की राजनीति करार देते हुए समाजवादी पार्टी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। पंकज चौधरी ने कहा कि बढ़ती आबादी के हिसाब से लोकसभा क्षेत्रों का परिसीमन लंबे समय से लंबित था। महिला आरक्षण लागू होने से संसद और सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने देश के सभी सांसदों से इस विधेयक का समर्थन करने की अपील भी की। वी/ओ- केंद्र सरकार ने कल परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि परिसीमन और महिला आरक्षण देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने विपक्ष के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव का सभी सांसदों को समर्थन करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर महिला विरोधी राजनीति करने का आरोप भी लगाया। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के बारे में विपक्षी गठबंधन की चुनौती के सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि इस तरह के गठबंधन पहले भी दो बार बन चुके हैं और जनता उनका परिणाम देख चुकी है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने भ्रम फैलाने का काम किया था लेकिन अब जनता उसकी सच्चाई समझ चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की ताकत और सरकार के कामकाज के दम पर 2027 में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।0
0
Report
रायसिंहनगर में गोवंश सुरक्षा अभियान तेज, 100 बेसहारा पशु सुरक्षित आश्रयों में
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और आवारा पशुओं से मुक्त बनाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। नगरपालिका चेयरमैन डॉ. मयंक सिंघल के कार्यभार संभालने के बाद से अब तक शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों से लगभग 100 बेसहारा गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाया जा चुका है। चेयरमेन डॉ. सिंघल ने बताया कि पकड़े गए सभी गोवंशों की उचित देखभाल, चारे और सेवा की व्यवस्था वार्ड नंबर 18 स्थित गोशाला तथा कल्याण भूमि गोशाला के संचालकों और कर्मियों के सहयोग से की जा रही है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहयोग देने के लिए दोनों गोशालाओं की सराहना की। शहरवासियों से की विशेष अपील नगरपालिका अध्यक्ष ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अक्सर लोग घरों की बची हुई रोटियां, सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर डाल देते हैं। इससे गोवंश सड़कों पर जमा हो जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।0
0
Report
जयपुर में हैकाथॉन-2026 का आगाज; 37 टीमें 24 घंटे में तकनीकी समाधान बनायेंगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का आगाज, राजस्थान पुलिस अकादमी में हुआ हैकाथॉन का आगाज, डीजीपी राजीव शर्मा के साथ डीजी (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल, एडिजीपी संजीव नार्जरी, एडजीपी वीके सिंह सहित साइबर एक्सपर्ट, स्टूडेंट और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद। साइबर अपराधों से निपटने के लिए आज से जुटेगी 37 टीमें, देशभर से चयनित 109 प्रतिभागी 24 घंटे तक विकसित करेंगे तकनीकी समाधान, साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने पर रहेगा खास फोकस, 1930 हेल्पलाइन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और मनी रिकवरी के लिए खोजे जाएंगे नए रास्ते.0
0
Report
Advertisement
स्व-गणना 2027 की तैयारी: डीएम की समीक्षा, सभी विभाग 100% भागीदारी के निर्देश
Greater Noida, Uttar Pradesh:भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित स्व-गणना कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के लिए आज एनआईसी सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मेधा रूपम ने की, जिसमें संबंधित चार्ज अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। स्व-गणना अभियान की समीक्षा करते हुए प्रमुख जनगणना अधिकारी मेधा रूपम ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में लगाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी समय से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्मिकों ने अभी तक जनगणना कार्य के लिए निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन नहीं किया है, वे तत्काल लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें, जिससे जनगणना से जुड़े दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन किया जा सके। सबھی विभागों के कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें तथा विभाग के सभी कार्मिकों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराएं। मेधा रूपम ने जोर दिया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता के लिए प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। कार्यालय अध्यक्ष इस कार्य को प्राथमिकता दें और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें। जनसामान्य को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। इसके तहत हाईराइज सोसाइटियों की आरडब्ल्यूए और एओए, श्रमिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, व्यापारिक समूहों तथा अन्य संबंधित संस्थाओं का सहयोग लेने को कहा गया। इन माध्यमों से लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिक निर्धारित अवधि में स्वयं और अपने परिवार की स्व-गणना पूरी कर सकें। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने आपसी समन्वय से कार्य में तेजी लाने और प्रतिदिन प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।0
0
Report
आगरा में 442 करोड़ की 70 पर्यटन परियोजनाएं पूरी, रात में फतेहपुर सीकरी का वैभव
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा को दी दो बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात फतेहपुर सीकरी में लाइट एंड साउंड शो और पाथवे इल्यूमिनेशन का किया लोकार्पण 9.26 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हुआ लाइट एंड साउंड शो अब पर्यटक रात में भी देख सकेंगे फतेहपुर सीकरी का ऐतिहासिक वैभव यमुना किनारा रोड स्थित काली माता मंदिर ka 2.78 करोड़ से हुआ सौंदर्यीकरण पार्क में गणेश स्कल्पचर और मॉडर्न आर्ट स्कल्पचर बने आकर्षण का केंद्र श्रद्धालुओं और मॉर्निंग वॉकर्स के लिए आधुनिक ओपन जिम भी स्थापित मंत्री बोले- लाइट एंड साउंड शो से आगरा में बढ़ेगा पर्यटन और रात्रि प्रवास आगरा में 442 करोड़ की लागत से 70 पर्यटन परियोजनाएं हो चुकी हैं पूरी जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया सहित एडीए के अधिकारी रहे मौजूद0
0
Report
जयपुर में पुलिस मारपीट का वीडियो वायरल; नाकाबंदी के दौरान चालक के साथ सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu पुलिस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, नाकाबंदी के दौरान गाड़ियाँ रोकते दिख रहे पुलिस के जवान, गाड़ियाँ रोककर की जा रही चालकों के साथ मारपीट, वीडियो में एक साथ दिख रहे बड़ी संख्या में पुलिस जवान, खोनागोरियान थाना इलाके का बताया जा रहा वीडियो, वीडियो कब का है इस बारे में नहीं चल पा रहा पता, हालाँकि इस वायरल वीडियो की हम नहीं करते पुष्टि, यदि किसी ने कानून का उलंघन किया है तो उसको सजा कोर्ट देगा, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अब उठ रहे नाकाबंदी पर सवाल ?0
0
Report
Advertisement
