509301
ఓ వ్యక్తి అనుమానాస్పద స్థితిలో ఉరివేసుకుని మృతి చెందిన ఘటన నవాబ్ పేట్ మండలంలో కలకలం రేపింది.
Jadcherla, Telangana:నవాబ్ పట్టె మండలం కరూర్ గ్రామంలో ఓ వ్యక్తి అనుమానాస్పద స్థితిలో ఉరివేసుకుని మృతి చెందిన ఘటన కలకలం రేపింది. అతను, నాగోలుకు చెందిన విట్టలాచారి, స్నేహితులతో కలిసి బయటకు వెళ్తున్నానని ఇంట్లో చెప్పి వెళ్లిపోయాడు. చీకటి పడే వరకు ఇంటికి రాకపోవడంతో కుటుంబ సభ్యులు ఫోన్ చేస్తే ఆలస్యం అవుతుందని చెప్పారు. కుటుంబీకులు స్థానిక పోలీస్స్టేషన్కు సమాచారం అందించడంతో ఎస్ఐ అభిషేక్రెడ్డి సంఘటనా స్థలానికి చేరుకుని విచారణ చేపట్టారు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपेंद्र हुड्डा का दावा: हरियाणा के मुद्दे उठाने पर विपक्षी निशाने पर
Bhiwani, Haryana:भिवानी कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का बड़ा बयान हम जनता की आवाज उठाते हैं तो भाजपा, जेजेपी व इनेलो के निशाने पर है 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी गुजरात द्वारा करने पर उठाए सवाल बोले, बॉक्सिंग का आधुनिक स्टेडियम गुजरात की बजाय भिवानी में बने सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को गुजरात का समर्थन करने की बजाय हरियाणा के लिए Demand उठानी चाहिए CM सैनी को पंजाब की बजाय हरियाणा के किसानों को खाद व MSP का वादा करना चाहिए हरियाणा में गैंग बेखौफ, जनता खौफ में - दीपेंद्र दिल्ली छात्र संघ चुनाव व पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा बारे पूछे गए सवालों से बचते दिखे दीपेंद्र Anchor : कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा भिवानी जिला के बवानीखेड़ा हलके में ब्लॉक स्तरीय जनसभा करने पहुँचे। यहां उन्होंने सीएम से लेकर जेजेपी व इनेलो को निशाने पर लिया और एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी गुजरात द्वारा करने पर सवाल खड़े किये। Vo1. बवानीखेड़ा में हांसी चुंगी के पास कांग्रेस ने ब्लॉक स्तरीय जनसभा की। जिसमें रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य वक्ता के तौर पर पहुँचे। इस दौरान उनके साथ हिसार से सांसद जयप्रकाश, पूर्व सीपीएस राव दानसिंह, नरेश शेरवानी, ज़िला ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया सहित अनेक नेता मौजूद रहे। Vo2. जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सहित जेजेपी व इ네लो द्वारा उनको ही टार्गेट करने पर कहा कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं, बस जनता की आवाज उठाने पर सभी के निशाने पर हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ की मेजबानी व लाखों करोड़ रूपये गुजरात में लगाने पर फिर सवाल उठाए और बोले कि CM सैनी व अर्चना गुप्ता को इसका समर्थन ना करके हरियाणा के लिए मांग उठानी चाहिए। साथ ही कहा कि हम ये मुद्दे उठाते हैं तो जवाब देने की बजाय व्यक्तिगत तौर पर निशाने पर लिया जाता है। बाइट- दीपेन्द्र हुड्डा (कांग्रेस सांसद) Vo3. सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश में बॉक्सिंग का बहुत बड़ा स्टेडियम भी भिवानी की बजाय गुजरात में बनाना प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर कोना खेलों में आगे है, ऐसे में कॉमनवेल्थ हरियाणा में होते तो देश को फायदा होता। इसके साथ ही दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि CM नायब सैनी हरियाणा की बजाय पंजाब के किसानों को खाद और MSP का वादा कर रहे हैं। जबकी हरियाणा में खाद की कमी है और बाजरा व धान की फसल हरियाणा में MSP से एक हजार कम में बिक रही हैं। बाइट- दीपेन्द्र हुड्डा (कांग्रेस सांसद) Vo4. हरियाणा में बढ़ते अपराध व गायक दिलेर खरकिया को मिला धमकी पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में गैंग बेखौफ और जनता खौफ में है। उन्होंने कहा कि आज वही लोग फिरोती व धमकी की कॉल से बचे है जो अभी इन गैंग के रडार पर नहीं आये हैं। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनावों में कांग्रेस की हार दीपेन्द्र ने गोलमोल जवाब। साथ ही कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा के तेवरों के सवालों से वो बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ यही कहा कि कांग्रेस एक है और सभी को साथ लेकर चलेंगे। बाइट- दीपेन्द्र हुड्डा (कांग्रेस सांसद) Vo5. दीपेन्द्र हुड्डा ने खेल, खिलाड़ी व किसानों सहित बढ़ते अपराध के मुद्दों पर सीएम व सरकार दोनों को घेरा है। ऐसे में देखना होगा कि भाजपा की तरफ से कब और क्या प्रतिक्रिया आती है।0
0
Report
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे अब कानपुर से सीधे जुड़ेगा, जाम घटेगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ-कKanpur एक्सप्रेसवे से सीधे कानपुर से जुड़ जाएगा। अभी कानपुर की सीमा पर उन्नाव में फिर हाईवे को कनेक्टर करता है। हाईवे से जाम से होते हुए कानपुर जाने वालों को एक घंटे से अधिक समय लग रहा है। इस वजह से एक्सप्रेसवे के महंगे सफर के बावजूद लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लखनऊ-कानपुर हाईवे और जाजमऊ पुल पर ट्रैफिक दबाव को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक्सप्रेसवे को कानपुर से सीधे कनेक्ट करने की योजना बनाई है। दो महीने पहले जुलाई में सर्वे शुरू कराया गया था। निजी कंपनी को सर्वे की जिम्मेदारी NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल के मुताबिक एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए पूर्वी और पश्चिमी हिस्से का सर्वे कराया जा रहा है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को प्रयागराज 6-लेन हाईवे से जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है। यह मार्ग गंगा नदी को क्रॉस करते हुए चकेरी और सरसौल के बीच प्रयागराज हाईवे से कनेक्ट होगा। फिलहाल भूमि अधिग्रहण में कोई बड़ी दिक्कत नहीं है。 आगे चलकर कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक लोड भी बढ़ेगा। कानपुर से कनेक्ट होने के बाद लोगों के लिए सफर आसान होगा। सर्वे की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी गई है。 13-14 हजार वाहन रोज गुजर रहे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक शुरू हो चुका है। शुरुआत में करीब 13 से 14 हजार वाहन रोजाना एक लेन से गुजर रहे हैं। लखनऊ से करीब 63 किलोमीटर टोल लिया जा रहा है। एक्सप्रेसवे बनने के बाद कानपुर पहुंचने में करीब 45 मिनट लग रहे हैं, लेकिन आगे जाकर फिर जाम में फंसना पड़ रहा है। कानपुर में जाम की समस्या को देखते हुए आउटर रिंग रोड भी बनाई जा रही है। एक्सप्रेसवे को आउटर रिंग रोड से जोड़ने का प्रस्ताव है। हालांकि NHAI अधिकारियों का मानना है कि आउटर रिंग रोड से जोड़ने पर भी भविष्य में दिक्कत खड़ी हो सकती है।0
0
Report
पिथौरागढ़ में संयुक्त टीम ने अवैध भांग की खेती नष्ट कर दी
Noida, Uttar Pradesh:पिथौरागढ़: नशा मुक्त अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस, अग्निशमन दल और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ाबे गांव में अवैध भांग की खेती के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। क्षेत्र में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी करते हुए लगभग 10 से 11 नाली भूमि में फैली अवैध भांग की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अवैध नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
पिथौरागढ़ में खाई में गिरा पिकअप, एक व्यक्ति की मौत
Noida, Uttar Pradesh:पिथौरागढ़: कनालीछीना के पलेटा के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्गम और विषम परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने रोप और स्ट्रेचर की मदद से खाई में उतरकर शव को सुरक्षित बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद शव को मुख्य सड़क तक लाया गया और अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय दीपक चंद्र (पुत्र जगदीश चंद्र), निवासी थरकुला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) के रूप में हुई है।0
0
Report
देहरादून: 24 घंटे में चोर कमलदीप को गिरफ्तार, लैपटॉप-आईफोन समेत नकद बरामद
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून : एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कमलदीप देवराडी निवासी पटेलनगर को ठाकुरपुर के पास से गिरफ्त में लिया। वादी की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक डेल लैपटॉप, दो आईफोन, दो मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की थी।0
0
Report
ओवैसी: सीमांचल में AIMIM से गठबंधन से यूपी में बीजेपी रोकेंगे
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर, यूपी: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "...अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के जितने 3-4 मुस्लिम MP थे, उन तमाम को सीमांचल में उतार दिया। उनका एक ही काम था कि सुबह उठते ही असदुद्दीन ओवैसी का वज़ीफ़ा पढ़ो, और रात में सोने से पहले मौजिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का वज़ीफ़ा पढ़ो। मगर तुम्हारी झूठ का जवाब सीमांचल की आवाम ने अपने इत्तेहाद से दिया। तुम्हारी इल्ज़ामात का जवाब सीमांचल की जनता ने मुत्तहिदा तौर पर अपनी सियासी क़यादत को मज़बूत करने के लिए अपने वोट का हक का इस्तेमाल किया...2 अक्टूबर तक हम इंतज़ार करेंगे। उसके बाद जिस किसी से भी हमारा अलायंस होगा, हम उस दिन ऐलान कर देंगे कि हमारा अलायंस इनके साथ है, और इन्हीं के साथ हम उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे." … "एक बात मैं आपको बता रहा हूं कि मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अलल-ऐलान इस बात को कहा है कि हम भी नहीं चाहते कि तीसरी मर्तबा उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बने। हमने हम तमाम सियासी पार्टियों से कहा है कि अगर आप बीजेपी की सरकार को दोबारा बनने से रोकना चाहते हैं, तो आइए AIMIM से हाथ मिलाइए, आप और हम मिलकर दोबारा बाबा योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से रोकेंगे..."0
0
Report
Advertisement
बरवाडीह के ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली के विरोध में मेटल लदे हाइवा रोके
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह प्रखंड की हुकामाड़ पंचायत अंतर्गत पैरा गांव में सड़क की बदहाली से नाराज दर्जनों महिला-पुरुषों ने संत क्लारेट स्कूल के पास मेटल लदे दो हाइवा को रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि केपीटीएल कंपनी द्वारा रेल क्षेत्र में नई यार्ड रेल लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान कंपनी ने गांव से बरवाडीह आने-जाने वाली पक्की कालीकरण सड़क को यह कहकर बंद कर दिया था कि ग्रामीणों के आवागमन के लिए वैकल्पिक सड़क बनाई जाएगी। कंपनी ने सड़क तो बना दी लेकिन बीच में पुलिया का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से वैकल्पिक सड़क से आवागमन बाधित है. लोगों को मजबूरी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, अब कंपनी द्वारा गांव की सड़क से मेटल लदे बड़े-बड़े हाइवा का परिचालन कराया जा रहा है जिससे गांव की सड़क भी धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी पहले ही उनकी पुरानी सड़क को बर्बाद कर चुकी है और अब गांव की सड़क को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर नई यार्ड रेल लाइन का निर्माण कराया जा रहा है, वहां गांव का दशकों पुराना कुआं था। सरहुल पूजा के दौरान ग्रामीण इसी कुएं से पूजा के लिए पानी लेते थे; कुएं से देवी मंडप भी स्थित था, जिसे पानी में ध्वस्त बताया गया। ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी की ओर से आश्वासन दिया गया था कि वे गांव में दूसरे स्थान पर कुआं का निर्माण कराएंगे, जिसकी पूरी लागत कंपनी देगी, पर निर्माण की राशि नहीं मिली। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि देवी मंडप भी पानी में ध्वस्त हो गया। मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कंपनी के कनीय अभियंता से बातचीत कर आश्वासन दिया कि सड़क से संबंधित शिकायत कंपनी तक पहुंचाई जाएगी और मरम्मत कराई जाएगी।0
0
Report
कानपुर में यूपी चुनाव: ओवैसी ने कहा- 2 अक्टूबर तक गठबंधन पर फैसला
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर: उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए गठबंधन की संभावना पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "...हम 2 अक्टूबर तक फ़ैसला ले लेंगे।"0
0
Report
Ayodhya में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: जनौरा नाका पर 14-कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया。 अयोध्या, उत्तर प्रदेश: ADM अमित भट्ट ने कहा, "14 कोशी परिक्रमा मार्ग की जद में जनौरा का ये क्षेत्र आता था। इसमें जिनके द्वारा अवरोध उत्पन्न हो रहा था, वे पूर्व में चिन्हित किए जा चुके थे। आज वही अवरोध हटाया गया। इसके लिए पहले भी इनको नोटिस भी दिया गया था और बहुसाखी समिति गठित हुई थी। उनकी संस्तुति भी हुई थी और इसके साथ-साथ न्यायालय का भी डायरेक्शन था जिसके आधार पर आज ये अवरोध हटाए गए हैं।" अयोध्या, उत्तर प्रदेश: सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने कहा, "आज थाना कोतवाली नगर के जनौरा बाईपास पे 14 कोसी परिक्रमा के कुछ मकान जिन्हें पहले से भी नोटिस दिया जा चुका था, उनको तोड़ा जा रहा है। प्रशासन के नेतृत्व में यहां अधिकारी उपस्थित हैं। उनके मार्गदर्शन में पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई हो रही है।"0
0
Report
Advertisement
यूपी चार हिस्सों में बंटेगा? राजभर के बेटे से CM-तक आरक्षण संकेत
Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर का बहुत बड़ा बयान, ओपी राजभर ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा, ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि जब यूपी चार हिस्सों में बंटेगा तो पूर्वांचल का सीएम राजभर का बेटा बनेगा, देवरिया में सुभासपा की सामाजिक समरसता रैली में ओपी राजभर ने यूपी के चार हिस्सों में बंटने वाला दिया बयान, यूपी के चार हिस्सों में बंटने वाला ओपी राजभर का बयान तेजी से हो रहा वायरल, ओपी राजभर ने 27 फीसदी आरक्षण में हिस्सेदारी का मुद्दा उठाते हुए आरक्षण के बंटवारे की भी मांग दोहराई, मंच से ओपी राजभर सपा, कांग्रेस और बसपा पर निशाना भी साधते नजर आए।0
0
Report
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में नशा विरोधी यात्रा के साथ जनसभाओं में शामिल
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ आज पंजाब दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी नशा विरोधी यात्रा, नशा मुक्त पंजाब यात्रा एवं जनसभाओं में होंगे शामिल पंजाब के फाजिल्का में अलग-अलग जगहों पर यात्रा होगी यात्रा सुबह 11 बजे फाजिल्का के सीटो, दोपहर 1 बजे अरनीवाला और शाम 3:30 बजे जलालाबाद में आयोजित होगी यात्रा0
0
Report
परतावल में आवारा पशुओं का आतंक, राहगीरों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। मुख्य बाजार सहित सड़क किनारे बड़ी संख्या में आवारा पशुओं के घूमने से दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन पशुओं के सड़क पर आने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है और हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे खड़े दोपहिया व अन्य वाहनों पर भी आवारा पशु चढ़ जाते हैं, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होने की चिंता बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पशुओं के जमावड़े के कारण ग्राहकों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। और तो और बाहर कोई समान रखा जाये तो उसको भी नुकसान पंहुचा देते हैं वहीं राहगीरों को भी सड़क पर चलते समय सतर्क रहना पड़ता है। आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय नागरिकों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए तथा बाजार और प्रमुख मार्गों पर दोबारा पशुओं के जमावड़े को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। लोगों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
बिदुपुर में जमीन विवाद के चलते हमला, घर से लाखों के आभूषण-नकद गायब
Hajipur, Bihar:वैशाली के बिदुपुर से दबंगई और मारपीट की तस्वीरें सामने आई हैं। जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पीड़िता का दावा है कि 15 से 20 की संख्या में पहुंचे लोगों ने पहले घर की दीवार तोड़ी और फिर घर में रखे करीब 14 लाख रुपये के जेवर और नकदी गायब कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना का कथित LIVE VIDEO भी सामने आया है। कथौलिया वार्ड नंबर 13 की हैं। पीड़िता गीता कुमारी ने थाने में आवेदन देकर 17 लोगों को नामजद किया है, जबकि 15 से 20 अज्ञात लोगों पर भी आरोप लगाया है। गीता कुमारी के मुताबिक, उनकी बेटी की नवंबर 2026 में शादी होनी है। 20 सितंबर को बेटी को लेकर घर पहुंचीं तो घर की दीवार टूटी मिली। आरोप है कि घर से करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 7 लाख रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के अन्य जेवर गायब थे। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी हथियार और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया। आरोप है कि हमले में गीता कुमारी के पैर और उनकी गोतनी सुमन देवी की कमर में गंभीर चोट आई।0
0
Report
जयंत चौधरी बोले- मुज़फ्फरनगर में शांति, विकास और बुलेट ट्रेन से कनेक्टिविटी बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, "...मुजफ्फरनगर के हर व्यक्ति के प्रति मेरी जिम्मेदारी है कि यहां शांति बनी रहे, यहां का विकास तीव्र गति से हो। आप देख सकते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस स्तर पर कनेक्टिविटी नहीं हुआ करती थी... आने वाले वर्षों में यहां से वाराणसी तक की कनेक्टिविटी बुलेट ट्रेन तक से होने जा रही है और नए उद्योग आ रहे हैं... हमारे पांच ITI जो साकेत, मेरठ हब में होंगे, स्वीकृत हो चुके हैं... अगले चरण में मुजफ्फरनगर की ITI में भी काम होने जा रहा है..."0
0
Report
रामगढ़ शेखावाटी: पार्षद मुज्जमिल भाटी को घर वापस लाने की मांग तेज
Sikar, Rajasthan:जिला-सीकर विधानसभा-फतेहपुर नगरपालिका-रामगढ़ शेखावाटी परिजनों ने किया प्रदर्शन कांग्रेस पार्षद मुज्जमिल भाटी को घर वापस लाने की मांग रामगढ़ शेखावाटी थानाधिकारी अमरसिंह को सौंपा परिवाद पार्षद मुज्जमिल भाटी के घर वापसी की मांग कांग्रेस के मदनलाल व हाईब्रीड निर्दलीय मकसूद भाटी के बीच चुनावी प्रतिद्वंद्विता0
0
Report
Advertisement
