icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
506134
SSrikanthFollow17 Jun 2024, 01:09 pm

శ్రీకాకుళంలో ప్రేమికుడి ఆత్మహత్య ఘటన పరిస్థితి విషమంగా ఉంది

Boddugonda, Telangana:

శ్రీకాకుళంలోని ఓ గ్రామానికి చెందిన యువకుడు, యువతి ప్రేమ వ్యవహారంతో ఆత్మహత్య చేసుకున్న ఘటనలో యువకుడి పరిస్థితి విషమంగా ఉన్నట్లు వెలుగు చూసింది. బాలికకు మూడేళ్ల క్రితం వివాహమైంది, అయితే పెళ్లయిన కొద్ది రోజులకే భార్యాభర్తల మధ్య మనస్పర్థలు వచ్చి విడివిడిగా ఉంటున్నారు. ఈ క్రమంలో గ్రామ యువకులతో ఆమె ప్రేమ చిగురించడం ప్రారంభించింది. రెండు నెలల క్రితం ఇద్దరూ ఇల్లు వదిలి శ్రీకాకుళం జిల్లాలో పనికి దిగారు. తమ పిల్లలు కనిపించడం లేదంటూ యువకుడి తల్లిదండ్రులు బయ్యారం పోలీస్ స్టేషన్‌లో ఫిర్యాదు చేశారు.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर प्रदर्शन तेज, कब होगी बहाली?

Alwar, Rajasthan:अलवर के बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर भारतीय विकास परिषद और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं की कमी, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों और शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। छात्र नेता विजय यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाने से छात्रों को अपना लोकतांत्रिक प्रतिनिधि चुनने का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने वर्तमान सरकार से इस प्रतिबंध को समाप्त कर शीघ्र चुनाव कराने की मांग की, ताकि छात्र अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचा सकें। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report

बीकानेर रेंज ने अब तक का सबसे बड़ा नशीला पदार्थ नष्ट किया; हेरोइन-गांजा जब्त

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर अवैध मादक पदार्थों का बीकानेर रेंज का अब तक सबसे बड़ा नष्टीकरण बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पंहुचे श्री सीमेंट सुरतगढ़ आईजी ओमप्रकाश व एसपी हरिशंकर की मौजूदगी में मादक पदार्थों को किया नष्ट करीब 200 करोड़ रुपए से अधिक मादक पदार्थों को किया नष्ट करीब 84 किलो हेरोइन,672 किलो डोडा पोस्त 3किलो गांजा व 1600 से अधिक नशीली गोलियों को किया नष्ट बीकानेर रेंज में अब तक सबसे ज्यादा प्रभावी कार्यवाही करके इन मादक पदार्थों को किया गया था जब्त आईजी बोले नशा तस्करों की उल्टी गिनती शुरू, पुलिस का लगातार अभियान रहेगा जारी रेंज आईजी बोले आमजन नशे के विरुद्ध खुलकर आए सामने बॉर्डर इलाके में हमारी टीमें कर रही है लगातार प्रभावी कार्यवाहिया
0
0
Report

हसनपुर में चोरी की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी में कैद शातिर पकड़ा गया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में गल्ला तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, CCTV में कैद हुआ शातिर, रंगे हाथ पकड़कर किया पुलिस के हवाले अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में संभल अड्डा स्थित शिवा बैटरी की दुकान पर शुक्रवार को चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। दुकान में घुसकर गल्ले का ताला तोड़कर नकदी चुराने की कोशिश कर रहे एक शातिर चोर को दुकानदार ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार गांव भीकनपुर शुमाली निवासी पवन कुमार पुत्र ऋषिपाल की संभल अड्डे पर शिवा बैटरी की दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान के बाहर बैठे थे, तभी एक युवक अंदर घुसा और गल्ले का ताला तोड़कर रुपये निकालने लगा। दुकानदार ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची हसनपुर कोतवाली पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस के अनुसार अग्रिम कार्यवाही जारी है
0
0
Report
Advertisement

अरावली संरक्षण पर हाई लेवल कमीटी: खनन माफियाओं पर गर्म बहस

Alwar, Rajasthan: Alber Aravalli पर्वतमाला के पहाड़ों की 100 मीटर की नई परिभाषा तय होने के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी सर्किट हाउस पहुंची। कमेटी ने अरावली संरक्षण और खनन को लेकर आमजन के विचार सुने, जनसुनवाई के दौरान माहौल उस वक्त बदल गया, जब सरिस्का क्षेत्र के ग्रामीण और कुछ खनन व्यवसायी आपس में उलझ गए। मामला इतना बढ़ा कि डीएसपी सहित पुलिसकर्मियों को बीच में आकर खड़ा होना पड़ा। पर्यावरणविद राजेश कृष्ण सिद्ध ने अपनी बात रखते हुए कहा माइंस लॉबी सीधा सीधा अरावली और पर्मीयावरण को नुकसान पहुंचा रहे है उन्होंने खनन माफियाओं और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप लगाये। उन्होंने कहा अरावली की परिभाषा में बदलाव केवल खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। वहीं खनन से जुड़े लोगों ने कहा कि देश की तरक्की के लिए क्रिटिकल मिनरल जरूरी है। अवैध खनन को रोकना चाहिए। वैध खनन को बढ़ावा देने से पर्यावरण पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। अभी केवल 1 प्रतिशत अरावली के क्षेत्र में खनन हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगो ने खनन लॉबी पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया कमाने के लिए और स्थानीय लोग अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। नियमों को ठेंगा दिखाकर खनन हो रहा है, लेपर्ड मारे जा रहे हैं और अवैध-वैध खनन में सैकड़ों जानें जा चुकी हैं। हमारे बचाए जंगलों की बदौलत ही दिल्ली के लोग शुद्ध हवा में सांस ले पा रहे हैं । अरावली अमीर-गरीब में भेद नहीं करती। लोग कोरोना के ऑक्सीजन संकट को भूल गए हैं, जो अरावली को खत्म करने की कल्पना कर रहे हैं। हम सादे घरों में रह लेंगे, लेकिन अरावली को तबाह होते नहीं देख सकते। गांव में न पीने का साफ पानी बचा है और न ही पशुओं के लिए चारा सीमेंट फैक्ट्री के कारण प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि बीते 4 वर्षों में 45 लोगों की जान जा चुकी है। एक स्थानीय युवक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अरावली के जंगलों को छेड़ा तो वन्यजीव गलियों और मोहल्लों में घूमते नजर आएंगे। यह कमेटी द्वारा पांच राज्यों में सर्वे के बाद 31 अगस्त तक कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी, कमेटी सदस्य कंचन देवी ने बताया कि आमजन और सभी पक्षों के विचार सुने गए हैं। अब कमेटी अजमेर और उदयपुर में भी बैठकें करेगी और प्रभावित गांवों का दौरा करेगी। CTH से जुड़े मामले फिलहाल अदालत में विचाराधीन हैं, इसलिए निष्कर्ष सीधे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष ही रखा जाएगा कमेटी के अन्य सदस्यों ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट तैयार करने में मल्टी-डिसिप्लिनरी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। कमेटी को 31 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करनी है। इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है।
0
0
Report

बड़कागांव जोभिया घाटी में अपराधियों ने पिकअप वैन आग लगाकर बैटरी चुरा ली

Hazaribagh, Jharkhand:बड़कागांव उरीमारी पथ के तलसवार पंचायत स्थित जोभिया घाटी में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक पिकअप वैन गाड़ी संख्या जेएच 02बी वाई 2244 को आग के हवाले करने की बात सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल से तीन अज्ञात अपराधियों आया और पिकअप वैन को ओवरटेक रोका तथा गाड़ी में लगे बैटरी को निकाल लिया। तत्पश्चात गाड़ी में आग लगाकर बैटरी को अपने साथ ले भागा वहीं सूचना के बाद स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची और सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पिकअप वैन गाड़ी बड़कागांव बसरिया मोहल्ला निवासी विकास प्रजापति का बता जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हिंडौन में समरसता संकल्प यात्रा का स्वागत, सामाजिक एकता का संदेश फैलाया गया

Karauli, Rajasthan:समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली संकल्प यात्रा का हिंडौन मे हुआ स्वागत, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - संत शिरोमणि श्रीरविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली संकल्प रथ यात्रा का हिंडौन विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया गया। विधानसभा की सीमा पर कौड़िया की बगीची में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संकल्प रथ कौड़िया की बगीची से विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा देवनारायण मंदिर, भगवान महावीर स्वामी मंदिर (श्रीमहावीरजी), पटोंदा स्थित छारी वाले हनुमान मंदिर और हिंडौन सिटी के टीका कुंड हनुमान मंदिर सहित अन्य स्थानों पर पहुंची। प्रत्येक स्थल पर समरसता संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए और समाज में समानता, सद्भाव तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर, जिला मंत्री जगपाल सिंह सोलंकी, गोपाल गुर्जर, कपिलेश शर्मा, देवेंद्र कंदरोली, ईश्वर सिंह गुर्जर, बबली चतुर्वेदी, सत्यवीर तिगरिया, शिव गणेश सिंह, विभांशु मोदी, युवराज बोहरा, हाकिम सिंह, विक्रम सिंह, साहब सिंह जाटव सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास महाराज के बताए समरसता, समानता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को अपनाने तथा समाज में एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
0
0
Report

108 एंबुलेंस की रफ्तार से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में बदीपुरा पुलिया के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब अलवर से गढ़ीसवाईराम की ओर जा रही खाली एंबुलेंस ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदीपुरा गांव निवासी सलामुद्दीन खान अपने गांव से मालाखेड़ा की ओर निजी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बदीपुरा पुलिया के पास तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सलामुद्दीन खान के मुंह, हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद एंबुलेंस मौके से आगे बढ़ने लगी, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रुकवा लिया। इसके बाद घायल युवक को उसी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल युवक की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। बाइट: परिजन
0
0
Report

लातूर स्मारक विवाद: चाकूरकर के स्मारक को लेकर भाजपा-कांग्रेस में तकरार

Latur, Maharashtra:स्किप्ट   :- शिवराज पाटील चाकूरकरांच्या स्मारकावरून लातूरचं राजकारण तापलं... स्मारकावरून काँग्रेस-भाजप आमनेसामने... AC ::- माजी केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटील चाकूरकर यांच्या स्मारकावरून लातूरचं राजकारण चांगलंच तापलं आहे... पण या वादामागे आणखी मोठं राजकारण दडलं आहेका ? अशी चर्चा सध्या सुरू झाली आहे. महापालिका आवारात भविष्यात माजी मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख यांचा पुतळा उभारण्यासाठीच चाकूरकरांच्या स्मारकाला आदर्श कॉलनीत हलवण्याचा डाव असल्याचा आरोप विरोधक करत هستند. काँग्रेस हे आरोप फेटाळत असली तरी स्मारकाच्या जागेवरून आता आरोप-प्रत्यारोपांची ठिणगी पडली आहे. अखेर या वादामागचं राजकारण काय ? पाहूया... स्पेशल रिपोर्ट... ग्राफिक्स... लातूरात चाकूरकरांच्या स्मारकावरून नवं राजकारण... महापालिकेच्या आवारात चाकूरकर ऐवजी विलासरावांच्या पुतळ्यासाठी डाव ?... भाजपाच्या आरोपानंतर काँग्रेस ही आक्रमक ‌.... VO 01 ::- स्वर्गीय विलासराव देशमुख आणि माजी केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटील चाकूरकर... लातूरच्या राजकारणावर अनेक वर्षे प्रभाव टाकणारी काँग्रेसची दोन मोठी नावं. लातूर महानगरपालिका निवडणुकीच्या प्रचारासाठी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लातूरमध्ये आले असताना, शिवराज पाटील चाकूरकर यांचं स्मारक महापालिका आवारात उभारण्याची मागणी लातूरकरांनी केली होती. त्यानंतर भाजप आमदार संभाजी पाटील निलंगेकर यांनीही ही मागणी मुख्यमंत्र्यांसमोर लावून धरली. त्यावर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी चाकूरकर यांच्या भव्य स्मारकासाठी आवश्यक निधी देण्याची घोषणा केली. त्यानंतर या स्मारकाचा विषय महानगरपालिकेच्या सर्वसाधारण सभेच्या अजेंड्यावर आला. मात्र महापालिका आवाराऐवजी आदर्श कॉलनीत स्मारक उभारण्याचा प्रस्ताव मांडण्यात आल्यानंतर या मुद्द्याला राजकीय वळण लागलं. बाईट ::– आमदार संभाजी पाटील  बाईट ::- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  VO 02 ::- महानगरपालिकेच्या सर्वसाधारण सभेच्या अजेंड्यावर स्मारकाचा विषय आला... मात्र इथूनच राजकारणाला नवं वळण मिळालं. महापालिका आवाराऐवजी आदर्श कॉलनीतील ग्रीन बेल्टमध्ये स्मारक उभारण्याचा प्रस्ताव मांडण्यात आला. यालाच महायुतीने जोरदार विरोध केला. विरोधकांचा आरोप आहे की, चाकूरकर यांच्या स्मारकाला महापालिका आवारातून दूर नेण्यामागे केवळ जागेचा प्रश्न नसून, भविष्यात महापालिका परिसरात स्वर्गीय विलासराव देशमुख यांचा पुतळा उभारण्याचं राजकीय नियोजन आहे. याच आरोपावरून गांधी चौकात ठिय्या आंदोलन करत महायुतीने काँग्रेसविरोधात घोषणाबाजी केली आणि चाकूरकर यांचं स्मारक महापालिका आवारातच व्हावं, अशी ठाम मागणी केली. बाईट ::- विक्रांत गोजमगुंडे ( नगरसेवक NCB ) बाईट ::- अजित पाटील कव्हेकर ( भाजपा ) VO 03 ::- दरम्यान, महायुतीच्या या आरोपांना काँग्रेसने जोरदार प्रत्युत्तर दिलं आहे. शिवराज पाटील चाकूरकर हे काँग्रेसचे ज्येष्ठ नेते असून त्यांच्या स्मारकाला विरोध करण्याचा प्रश्नच उद्भवत नसल्याचं काँग्रेसचं म्हणणं आहे. शिवाय, स्मारकाच्या जागेबाबत अंतिम निर्णय चाकूरकर कुटुंबीयांशी चर्चा करूनच घेतला जाईल, असंही काँग्रेसने स्पष्ट केलं आहे. बाईट ::- कोंग्रेस VO END ::- एका स्मारकाच्या जागेपासून सुरू झालेला हा वाद आता लातूरच्या राजकारणातील प्रतिष्ठेची लढाई ठरला आहे. एका बाजूला महायुती महापालिका आवारातच स्मारक उभारण्याच्या मागणीवर ठाम आहे... तर दुसऱ्या बाजूला चाकूरकर कुटुंबीयांशी चर्चा करूनच अंतिम निर्णय घेतला जाईल, अशी काँग्रेसची भूमिका आहे. मात्र या वादामुळे स्वर्गीय विलासराव देशमुख आणि शिवराज पाटील चाकूरकर या काँग्रेसच्या दोन दिग्गज नेत्यांची नावं पुन्हा एकदा राजकारणाच्या केंद्रस्थानी आली आहेत. आता हा वाद स्मारकाच्या जागेपर्यंतच मर्यादित राहतो... की नवा राजकीय मुद्दा बनतो... हे पाहणं महत्त्वाचं ठरणार आहे....
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद के मुरादनगर में कांवड़ यात्रा ने मुस्लिम-हिंदू एकता की मिसाल पेश की

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोगों ने बस स्टैंड और मस्जिद के सामने कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों पर फूलों की वर्षा की, उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा फल वितरित किए। इस दौरान 'भारत माता की जय', 'हर-हर महादेव' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया। स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर तैनात रही।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन: भूजल दोहन और मिलावटी खाद्य पदार्थ

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने शुक्रवार दोपहर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गौतम बुद्ध नगर में बड़े पैमाने पर हो रहे भूजल दोहन और धड़ल्ले से बिक रही नकली खाद्य सामग्री के विरोध में था। संगठन ने इन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को सौंपा。 करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में निजी बिल्डर बड़े पैमाने पर भूजल का दोहन कर रहे हैं, जिससे प्राकृतिक जल स्रोत नष्ट हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन और भूजल विभाग भूजल संरक्षण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है。 चौधरी प्रवीण भारतीय ने यह भी बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रामीण क्षेत्रों में नकली दूध, घी, पनीर, खोया, मिठाइयां और अन्य मिलावटी तथा दूषित खाद्य पदार्थ बड़े स्तर पर बेचे जा रहे हैं। इन मिलावटी उत्पादों के कारण लोगों का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। मास्टर दिनेश नागर ने जानकारी दी कि दादरी, सूरजपुर, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जेवर, नोएडा के विभिन्न सेक्टरों, ग्रेटर नोएडा, तुगलपुर, कासना, जगत फार्म और जनपद के कई अन्य क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य सामग्री खुलेआम बेची जा रही है। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। संगठन ने बताया कि यह प्रदर्शन 'अगस्त क्रांति 2026' आंदोलन का हिस्सा है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन पूरे अगस्त महीने में विभिन्न सरकारी विभागों के खिलाफ अलग-अलग मुद्दों पर प्रदर्शन करेगा।
0
0
Report

फैन एक्सपो इंडिया 2026 में स्पीडो इलेक्ट्रिक का स्टॉल चर्चा का केंद्र

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में फैन एक्सपो इंडिया 2026 का आयोजन हो रहा है जिसमें अलग-अलग कंपनियों अपने उत्पादों का प्रचार कर रही है, इसी में स्पीडो इलेक्ट्रिक ने भी अपना स्टॉल लगाया है जहां पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। स्पीडो इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर राकेश बजाज ने बताया कि हम लोग कलर बनाते हैं और उसी का स्टालहमने फैन एक्सपो इंडिया में लगाया है, यहां पर हमें बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, हमारे कलर की बहुत ज्यादा डिमांड है हम 4000 से लेकर 12000 तक का कलर अपने उपभोक्ताओं को देते हैं। हम कलर ब्लेड्स के लिए काफी फेमस है और अब कुलर में भी हमारी बहुतडिमांड है। बाइट राकेश बजाज डायरेक्टर स्पीडो इंडिया हम क्वालिटी पर बहुत ध्यान देते हैं हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक को कम पैसे में अच्छी क्वालिटी मिले और इसीलिए हम कूलर उनके लिए तैयार करते हैं, उन्होंने कहा कि आजकल बिजली खपत बहुत ज्यादा होती है तो हम उसी को देखकर क Coolर तैयार करते हैं हमारे कुलर में स्टांपिंग बहुत अच्छी होती है जिसकी वजह से बिजली की खपत नहीं होती है और बहुत कम बिजली के खर्चे में हमारा कुलर चढ़ सकता है और ज़्यादातर हमारे कुलर इनवर्टर कुलर है। हमारा प्लांट अभी बवाना में हमने एक जगह और प्लांट लगाया है क्योंकि पिछली बार हमारी माल की डिमांड इतनी ज्यादा हो गई की हम पूरी नहीं कर पाए तो इसलिए हम ज्यादा से ज्यादा कूलर तैयार कर रहे हैं। महाराष्ट्र में हमारी बहुत अच्छी पकड़ है और हम चाहते हैं कि दिल्ली एनसीआर के लोग भी हमारे कुलर को एक बार इस्तेमाल करें तो उन्हें पता चलेगा कि औरों से कैसे हमारा कुलर अलग है।
0
0
Report
Advertisement

भदोही में पिता ने लकड़ी से बेटी के सिर पर वार किया, गिरफ्तार

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही में 17 साल की बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने लकड़ी के टुकड़े से बेटी के सिर पर वार कर दिया था, गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में इस्तेमाल लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद किया है. मामला चौरी थाना क्षेत्र के वेदमनपुर गांव का है, पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त की शाम रानी यादव अपने पुराने घर से लकड़ी लेने गई थीं, इसी दौरान वहां मौजूद उनके भाई राजेश यादव से विवाद और गाली-गलौज हो गई बताया गया है कि विवाद के दौरान राजेश यादव ने लकड़ी से हमला करने का प्रयास किया. इसी बीच उसकी 17 वर्षीय बेटी बीच-बचाव करने पहुंची. आरोप है कि गुस्से में राजेश यादव ने लकड़ी के टुकड़े से बेटी के सिर पर वार कर दिया, सिर में गंभीर चोट लगने के बाद किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर थाना चौरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, और आरोपी राजेश यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही थी वहीं मुखबिर की सूचना पर थाना चौरी पुलिस ने रेलवे स्टेशन परसीपुर के वन विभाग के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी राजेश यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.
0
0
Report
0
0
Report

टीकमगढ़ में मंत्री कृष्णा गौर के काफिले के पायलट वाहन के खराब होने पर सवाल

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के दौरे के दौरान मंत्री के काफिले में शामिल पुलिस का पायलट वाहन अचानक हुआ खराब, वाहन खराब होने के बाद पुलिसकर्मी उसे पीछे से धक्का लगाते नजर आ रहे है, पुलिसकर्मी का धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल टीकमगढ़ जिले में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के दौरे के दौरान उनका काफिला रवाना हुआ था, काफिले की सुरक्षा व्यवस्था में आगे चलने वाला पुलिस का पायलट वाहन रास्ते में ही अचानक खराब हो गया, वाहन के खराब होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे चालू कराने के लिए पीछे से धक्का लगाया, जिसका वीडियो अब सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी पायलट वाहन को धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, बताया जा रहा है की पायलट वाहन खराब होने के बाद प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का काफिला बिना पायलट वाहन के ही आगे रवाना हो गया, घटना ने पुलिस की वाहन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top