icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी (बरेली)। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को किसानों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बहेड़ी में प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री एवं बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में तेजी लाने, लगातार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा क्षेत्र में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृति देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। साथ ही डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण की भी मांग की गई। समाजवादी पार्टी ने नगर में जलभराव, पेयजल संकट तथा नगर पालिका द्वारा बढ़ाए गए हाउस टैक्स को भी जनहित से जुड़े मुद्दे बताते हुए इनके समाधान की मांग की। पार्टी का कहना है कि इन समस्याओं से आम नागरिकों के साथ-साथ किसान और व्यापारी भी प्रभावित हो रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए विधायक अताउर्रहमान ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों और आम जनता की समस्याओं के समाधान में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया भुगतान, खाद की उपलब्धता और बिजली व्यवस्था जैसे मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। इस दौरान विधायक ने राम मंदिर चंदा प्रकरण से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
0
0
Report

ब्यावरा तालाब डूबने से महिला और दो बच्चों की मौत; पुलिस जांच शुरू

Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ ब्रेकिंग ब्यावरा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से महिला और दो बच्चों की मौत राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगनियापुरा में गिट्टी क्रेशर मशीन के पीछे बने करीब 25 फीट गहरे पानी से भरे तालाब में डूबने से एक महिला और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकलवाकर एम्बुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल ब्यावरा भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा, मृतकों की पहचान सायरा बाई (30 वर्ष), नेब्रेन पारधी (6 वर्ष) और निभ्रता पारधी (9 वर्ष) निवासी कड़िया, थाना बड़ा बैरसिया, जिला भोपाल के रूप में हुई है।, बताया जा रहा है कि परिवार पिछले करीब तीन वर्षों से जगनियापुरा क्षेत्र में रहकर कबाड़ बीनने और मजदूरी का कार्य करता था, फिलहाल ब्यावरा सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है बाइट - शिवराज सिंह चौहान, टीआई ब्यावरा थाना सीटी
0
0
Report
Advertisement

संभल के सिटी मार्ट में फायर सेफ्टी उल्लंघन, मॉल पर जांच तेज

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल के SP विधायक इकबाल महमूद के बेटे शान इकवाल के सिटी मार्ट मॉल पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह, CO कुलदीप सिंह की रेड. सपा विधायक के बेटे के सिटी मार्ट मॉल में सिटी मजिस्ट्रेट की टीम को नहीं मिले फायर सेफ्टी के जरूरी इंतज़ाम. मार्ट में इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं मिला, फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर भी डेटएक्सपायर मिले. मार्ट में फायर सेफ्टी के इंतजामों की जांच में बड़ी लापरवाही मिली. सिटी मार्ट प्रबंधन मार्ट की बिल्डिंग का स्वीकृत नक्शा और जरूरी दस्तावेज भी सिटी मजिस्ट्रेट को नहीं दिखा सका! सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया ...जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी, डीएम के आदेश पर होगी अगली कार्यवाही. सपा विधायक इकवाल महमूद के बेटे के मॉल के अलावा अन्य कई मॉल पर भी जांच के दौरान नहीं मिले फायर सेफ्टी के इंतज़ाम. सूत्रों के अनुसार सपा विधायक के बेटे के मार्ट में फायर सेफ्टी के इंतजाम न होने पर मार्ट पर जल्दी ही लग सकता है प्रशासन का ताला. बाइट - सुधीर कुमार, CITY मजिस्ट्रेट संभल बाइट - कुलदीप कुमार,CO संभल बाइट शान इकवाल , सपा विधायक पुत्र
0
0
Report
Advertisement

सिकंदराराऊ में होटल संचालक ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप, डीएम-एसपी से की शिकायत

Mohammad RajaMohammad RajaFollow5m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)। कस्बा सिकंदराराऊ में एक होटल संचालक ने कुछ लोगों पर भोजन करने के बाद भुगतान न करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने समाधान दिवस में जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मटकोटा निवासी होटल संचालक बासू के अनुसार, 2 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे सिकंदराराऊ निवासी धर्मेश अपने 4-5 साथियों के साथ उसके होटल पर आया था। आरोप है कि सभी लोगों ने भोजन करने के बाद जब भुगतान मांगा गया तो रुपये देने से इंकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा भविष्य में होटल चलाने के लिए मुफ्त भोजन और चौथ (रंगदारी) देने का दबाव बनाया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान अप्पू माहेश्वरी समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। बासू ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष की शिकायत पर बिना निष्पक्ष जांच के उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जबकि उसकी ओर से दी गई शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने डीएम और एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

पोखरी-हरिशंकर-चोपड़ा-नखोलियाणा सड़क 11 साल बाद भी नहीं बनी

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के पोखरी ब्लाक के गाँवों को सड़क से जोड़ने वाली पोखरी-हरिशंकर-चोपड़ा-नखोलियाणा मोटर मार्ग की स्वीकृति के 11 साल बाद आज तक नही बन पायी है, जिसके चलते ग्रामीणों को मीलों चलकर अपने गांव तक पहुँचना पड़ रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में हुई यह सड़क आज 11 साल बीत जाने के बाद भी नहीं बना पायी है। जिसको लेकर आज पोखरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पोखरी से वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक कर समाधान निकाला जाएगा। सड़क मार्ग से बंचित ग्रामीणों का कहना है कि जहां सरकार हर एक गांव को सड़कों से जोड़ने की बात करती है लेकिन आज इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को सड़क सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है जिससे कि ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही इस मामले पर एसडीएम पोखरी ने कहा कि जल्द ही वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, तहसील प्रशासन के साथ ज्वाइंट बैठक होगी और उक्त समस्या का समाधान निकाला जाएगा और सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, युवक घायल

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प बाईपास पर रास्ता रोककर युवक पर हमला हमले में वीरेंद्र उर्फ गोलू गंभीर घायल तीन कैम्पर गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे थे हमलावर — पीड़ित पक्ष सूचना के बाद गुढ़ागौड़जी पुलिस पहुंची मौके पर झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे में दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गई। गुढ़ागौड़जी-चंवरा बाईपास मार्ग पर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार विनोद चौधरी ने बताया कि वह वीरेंद्र उर्फ गोलू, धर्मा और अंकित के साथ गाड़ी में सवार होकर गुढ़ागौड़जी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तीन कैम्पर गाड़ियों में आए करीब 10 से 15 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया। हमले में सीथल निवासी वीरेंद्र उर्फ गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ, पैर, कंधे और सिर पर चोटें आई हैं। घायल का गुढ़ागौड़जी सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। पीड़ित पक्ष ने रोहित महला, विक्की स्वामी, पंकज भाटी, अनिल बगड़िया सहित अन्य युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सभी युवक कैम्पर गाड़ियों में सवार होकर आए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले भी गुढ़ाबावनी बस स्टैंड के पास दोनों गुटों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें एक किशोर घायल हो गया था। लगातार हो रही गुटीय झड़पों और हमलों से क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि बदमाश खुलेआम वाहनों में घूमकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है ।
0
0
Report

मऊ में ‘रंगवर्षा ग्रुप मऊ गॉट टैलेंट सीजन-1’ का शानदार समापन, आशिन बनी विजेता

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow6m ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में ‘रंगवर्षा ग्रुप मऊ गॉट टैलेंट सीजन-1’ का शानदार समापन, आशिन बनी विजेता मऊ नगर के नगरपालिका कम्युनिटी हॉल में 'रंगवर्षा ग्रुप मऊ गॉट टैलेंट सीजन-1' का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने असाधारण हुनर से उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में **आशिन** को विजेता (विनर) घोषित कर सम्मानित किया गया। *विजेता को मिला 10 हजार का चेक* शानदार प्रदर्शन करने वाली विनर आशिन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और साथ ही रंगवर्षा ग्रुप की तरफ से **10,000 रुपये का नकद चेक** पुरस्कार के रूप में भेंट किया गया। *40 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा* इस टैलेंट शो के मंच पर लगभग 40 बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। किसी ने अपनी सुरीली आवाज में गाना गाकर समां बांधा, तो किसी ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। *पर्दे के पीछे मनमोहन बुधवानी की रही कड़ी मेहनत* इस पूरे शो को सफल बनाने और बच्चों की प्रतिभा को निखारने में बैकस्टेज पर **मनमोहन बुधवानी** लगातार जुटे रहे। कार्यक्रम के दौरान स्टेज के पीछे रहकर बच्चों का हौसला बढ़ाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने में उनकी कड़ी मेहनत साफ नजर आई, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही लखनऊ से आए गेस्ट औरा ने प्रोग्राम का माहौल ही बदल दिया डांस में रनर अप रही निमिषा
0
0
Report

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मोहित मेघवाल को 20 साल की सजा, नाथा बरी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मोहित मेघवाल निवासी कुठानिया को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 1 लाख 85 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं सह आरोपी पंकज उर्फ नाथा निवासी सिंघाना को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया। मामले के अनुसार पीड़िता की बहन ने 7 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुठानिया निवासी मोहित मेघवाल उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में सिंघाना निवासी पंकज उर्फ नाथा की संलिप्तता का भी आरोप लगाया गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान पीड़िता की और से विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र सिंह भाम्बू ने पैरवी करते हुए 16 गवाहों के बयान दर्ज कराए। साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर विशिष्ट न्यायाधीश इसरार खोखर ने आरोपी मोहित मेघवाल को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास और 1.85 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं सह आरोपी पंकज उर्फ नाथा को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली HC: Google का तर्क— बिना इजाजत रिकॉर्डिंग की निगरानी मुमकिन नहीं

Noida, Uttar Pradesh:गूगल का दिल्ली HC में जवाब, यूट्यूब पर हर वीडियो की निगरानी मुमकिन नहीं गूगल ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा है कि उसके लिए यह पता लगा पाना नामुमकिन है कि किसी ने ऑनलाइन अदालत की कार्यवाही का वीडियो बिना इजाजत रिकॉर्ड करने के बाद उसे यूट्यूब पर अपलोड किया है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को यह निर्देश देना कि वे ऐसी रिकॉर्डिंग दोबारा अपलोड होने से रोकें, कानूनी और तकनीकी रूप से संभव नहीं है। गूगल ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में कहा है कि वीडियो की रिकॉर्डिंग यूट्यूट पर नहीं होती, बल्कि बाहर की जाती है। इसलिए वह यह तय नहीं कर सकता कि किसी वीडियो में अदालत की कार्यवाही दिखाई गई है या नहीं, रिकॉर्डिंग की अनुमति ली गई थी या नहीं, या वह वीडियो किसी कानून का उल्लंघन करता है या नहीं। गूगल ने कहा है कि भारत में अलग-अलग अदालतों के नियम भी अलग-अलग हैं। ऐसी स्थिति में वह पहले से अपने प्लेटफॉर्म की निगरानी करके बिना अनुमति रिकॉर्ड किए गए वीडियो को दोबारा अपलोड होने से नहीं रोक सकता। गूगल ने कहा है कि यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर घंटे लाखों वीडियो अपलोड होते हैं। ऐसे में उसके लिए यह पता लगाना नामुमकिन है कि कौन-सा वीडियो अदालत की बिना अनुमति की गई रिकॉर्डिंग है और कौन-सा कानून का उल्लंघन करता है। गूगल का कहना है कि कानून के अनुसार उसकी जिम्मेदारी केवल उन वीडियो को हटाने की है, जिन्हें कोर्ट किसी खास URL (लिंक) के साथ कानून का उल्लंघन करने वाला घोषित करे। भारतीय कानून सोशल मीडिया कंपनियों से यह उम्मीद नहीं करता कि वे खुद फैसला करें कि किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा अपलोड किया गया कंटेंट सही है या गलत। यह फैसला केवल सक्षम अदालत ही कर सकती है। गूगल ने यह हलफनामा वकील वैभव सिंह की याचिका के जवाब में दाखिल किया है। वैभव सिंह ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल के जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की अदालत में दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में जस्टिस शर्मा से खुद को सुनवाई से अलग करने की मांग की थी। सुनवाई के तुरंत बाद अदालत की कार्यवाही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर viral हो गए थे। वैभव सिंह ने अपनी याचिका में यह भी मांग की कि कोर्ट सोशल मीडिया कंपनियों को निर्देश दे कि वे अदालत की बिना अनुमति रिकॉर्ड की गई कार्यवाही के वीडियो दोबारा ऑनलाइन आने से रोकें。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top