icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कासगंज में बदमाशों ने होटल संचालक पर फायर कर दिया, बाल-बाल बचे

GZGAURAV ZEEJust now
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में बदमाशों के हौसले बुलंद, होटल संचालक पर किया फायर ,बाल बाल बचे होटल संचालक,घटना सीसीटीवी में कैद कासगंज यूपी के कासगंज में बदमाशों के हौसले बुलंद है बदमाशों ने कासगंज के मराठा होटल के संचालक पर फायर कर दिया जिसमें बाल बाल बचे होटल संचालक,यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई,पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं。 दरअसल मामला जनपद कासगंज की सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों रोड स्थित मराठा होटल का पूरा मामला है रात 9:30 बजे बाईकों पर सवार होकर 6 से 7 लोग होटल पर आए और स्टाफ के साथ बदमीजी और गाली गलौज करने लगे फिर उसके बाद गेट के बाहर पहुंच गए,गाली गलौज का होटल संचालक ने विरोध किया इतने पर ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फायर कर दिया, बाल बाल बचे होटल संचालक ओमकार सिंह, यह घटना पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी होटल संचालक ओमकार सिंह ने 3 ज्ञात व अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
0
0
Report

झज्जर में प्रदूषण के खिलाफ कड़ा कदम: 500 पुराने वाहन जब्त, बॉर्डर पर नाकेबंदी

Jhajjar, Haryana:प्रदूषण पर सख्ती: झज्जर में पुराने वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, करीब 500 वाहन जब्त बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, झज्जर से बहादुरगढ़ तक पुलिस की नाकेबंदी, बॉर्डर पर लगातार हो रही चेकिंग झज्जर। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पुराने वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनजर बीएस-6 मानक से नीचे के वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी के बाद झज्जर जिले में पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस अब तक करीब 500 वाहनों को जब्त कर चुकी है। प्रदूषण को लेकर लागू प्रतिबंधों के चलते दिल्ली ही नहीं, बल्कि एनसीआर क्षेत्र में भी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इसके चलते झज्जर जिले से दिल्ली और एनसीआर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झज्जर पुलिस ने कार्रवाई के लिए शहर के चारों तरफ, बहादुरगढ़ क्षेत्र और दिल्ली से लगते बॉर्डर पर विशेष नाकेबंदी की हुई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार वाहनों की जांच कर रही हैं। चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित श्रेणी में आने वाले वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं। विशेषकर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान जाम की स्थिति बन जाती है। वाहन चालकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। झज्जर पुलिस की ओर से पुराने वाहनों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। करीब 500 वाहनों को जब्त किए जाने का आंकड़ा इस अभियान की व्यापकता को दर्शाता है। फिलहाल पुलिस की टीमें जिले के अलग-अलग इलाकों में मुस्तैदी से तैनात हैं और प्रदूषण संबंधी प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए वाहनों की जांच जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस की इस सख्ती से प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को कितनी मदद मिलती है और वाहन चालकों को बॉर्डर पर लगने वाले जाम से कब राहत मिलती है।
0
0
Report

भाजपा मीडिया प्रभारी के घर पर दबंगों ने किया हमला जान से मारने की धमकीवीडियो हुआ वायरल

RoopRoopFollow5m ago
Gantholi, Uttar Pradesh:गाँठोली में दबंगई का आरोप, भाजपा मीडिया प्रभारी के घर पर हमला और जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव गाँठोली में कथित दबंगई का मामला सामने आया है। भाजपा मीडिया प्रभारी केशव देव सैनी के घर पर कुछ लोगों द्वारा पहुंचकर हंगामा करने, हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग केशव देव सैनी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा करते हुए कथित तौर पर हमला किया। इस दौरान जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष में भय का माहौल होने की बात सामने आ रही है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो सकी है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करती है और आरोपों के आधार पर क्या कदम उठाती है।
0
0
Report
Advertisement

दीप्ती रावत ने तोड़ी चुप्पी: सोनिया आनंद रावत पर पहली बार बयान

Dehradun, Uttarakhand:एंकर पहली बार हरक सिंह की पत्नी दीप्ती रावत ने तोड़ी चुप्पी । सोनिया आनंद रावत क़ो लेकर पहली बार कही बात । पहली बार रिश्तो पर खुलेआम हरक सिंह के घर से उठी आवाज़ । हाल मे हुए विवाद मे मीडिया ने सोनिया क़ो हरक सिंह की पत्नी बताकर सम्बोधित किया ।जिसपर दीप्ती रावत ने जताई आपत्ति, बोली मै न्यायलय की शरण मे जाउंगी । दीप्ती रावत जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं । हर बार हरक सिंह के साथ होने वाले विवादों के बावजूद हमेशा साथ मजबूत तरीके से देने वाली दीप्ती रावत ने आख़िरकार क्यों बनाया वीडियो क्यों लिया ये स्टैंड
0
0
Report

हरिद्वार के भेल क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के भेल क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत, रिहायशी इलाके में गुलदार की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल。 घर की बाउंड्री वॉल से छलांग लगाकर जाता दिखाई दिया गुलदार, कैमरे में कैद हुई जंगली जानवर की पूरी गतिविधि。 भेल क्षेत्र में लगातार रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे जंगली जानवर, स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल。 राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार जारी, गुलदार की दस्तक से लोगों की रातों की नींद उड़ी。 स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति नाराजगी, सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग कब ठोस कदम उठाएगा?
0
0
Report
Advertisement

कुंभ-2027 की तैयारी: DM के निर्देश, 15 दिन में सड़क-मरम्मत पूरी

Haridwar, Uttarakhand:कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रुड़की से बहादराबाद और हरिद्वार तक चल रहे निर्माण एवं सड़क मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को बड़ेड़ी राजपूताना से बहादराबाद टोल प्लाजा तक सर्विस लेन निर्माण और सड़क मरम्मत का कार्य 15 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए और गुणवत्ता के साथ सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बयान में कहा कि कुंभ मेला-2027 की तैयारियां शासन की प्राथमिकता हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुधारीकरण कार्य जल्द पूरे किए जाएं, ताकि यातायात सुचारु रहे और कुंभ मेلے में आने वाले श्रद्धालुओं व आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बाइट:- मयूर दीक्षित जिलाधिकारी हरिद्वार
0
0
Report

बेगूं में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Begun, Rajasthan:बेगूं चित्तौड़गढ़: बेगूं में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोपों को लेकर व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों और धर्मकांटा संचालकों के समर्थन में लोगों ने रैली निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसपी और जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम अंकित सामरिया को ज्ञापन सौंपा। धर्मकांटा संचालक मोहित और मिलन डांगी ने आरोप लगाया कि बेगूं थाने के कंप्यूटर कक्ष में एसआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने चोटों और मेडिकल जांच में दबाव बनाने के आरोप भी लगाए। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की。
0
0
Report

अमेठी के सीएचसी में दबंगों ने पुलिस को चुनौती दी, मेडिकल के समय मारपीट

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - दबंगों ने पुलिस को फिर से दी चुनौती, सीएचसी के सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, मेंटिनेंस के नाम पर हर वर्ष निकाले जाते हैं लाखों रुपए, सीएचसी परिसर में हुई मारपीट का मामले का नहीं रिकार्डिंग, स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, अभियुक्तों के मेडिकल के दौरान पीआरडी व होमगार्ड को न भेजें, पुलिस कर्मियों के मौजूदगी न होने से अस्पताल परिसर में मेडिकल के दौरान अभियुक्तो ने पीड़ित के साथ की थी बेहरमी से मारपीट, अस्पताल परिसर में मेडिकल के दौरान हो रही मारपीट के समय पुलिस को देख भागे दबंग, डाक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस दबंगों की तलाश की जारी, मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलोई सीएचसी का है मामला सीएचसी तिलोई डा पंकज गुप्ता
0
0
Report
Advertisement

टोंक में पंचायत राज चुनाव: 86 वार्डों के लिए कल मतदान, सुरक्षा के साथ शांतिपूर्ण प्रक्रिया

Tonk, Rajasthan:टोंक पंचायत राज चुनाव की तैयारियां पूरी, कल 86 वार्डों के लिए होगा मतदान पंचायत राज चुनाव को लेकर टोंक जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिले में जिला परिषद के 17 वार्डों और पांच पंचायत समितियों के 86 वार्डों के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए 3 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2500 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। टोंक के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला कलेक्टर टीना डाबी सहित प्रशासनिक अधिकारी चुनावी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। जिले में उनियारा, पीपलू, पचेवर, मालपुरा के आंशिक क्षेत्र और देवली में मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
0
0
Report

अयोध्या दीपोत्सव: 30 लाख दीपक, 56 घाट, अमित शाह की मौजूदगी तय

Ayodhya, Uttar Pradesh:ANCHOR - रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दीपों की अलौकिक रोशनी से जगमगाने को तैयार है... योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं।अब सभी की निगाहें उस ऐतिहासिक पल पर टिकी हैं, जब सरयू तट के 56 घाट पर 30 लाख दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे और अयोध्या एक बार फिर दिव्य और भव्य छटा बिखरेगी।और दसवें दीपोत्सव की आभा को करीब से देखने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह 7 नवम्बर को अयोध्या पहुचेंगे और राम की पैड़ी पर होने वाले दीपोत्सव में शामिल होंगे।उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ व कई देशों के अतिथि भी शामिल होंगे।हालांकि गृहमंत्री अमित शाह के आने का आधिकारिक पुष्टि नही हुई है लेकिन तैयारियां व्यापक है,30 लाख दीपक और 56 घाट और 35 हजार वॉलिंटियर्स।यानी कि इन्ही 35 हजार वॉलिंटियर्स के कंधों पर दीपक बिछाने से लेकर तेल बाती डालकर 30 लाख दीपक को प्रज्वलित करने की बड़ी बड़ी जिम्मेदारी होती है।रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव क भव्य बनाने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार एक अतिरिक्त घाट पर दीप सजाए जाएंगे। प्रशासन और अवध विश्वविद्यालय की कोशिश है कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और दीपोत्सव के जरिए अयोध्या की भव्यता पूरी दुनिया तक पहुंचे।दीपो के प्रज्वलित होने से पूर्व सरयू घाट पर महा आरती का होंगी जिसमे गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी माँ सरयू की आरती करेंगे और आरती के बाद 30 लाख दीपक एक साथ 56 घाटों पर प्रज्वलित किये जायेंगे।दीपोत्सव के बाद ड्रोन शो, लाइट शो,साउंड शो भी होगा।56 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा दिए जलाए जाएंगे यानी कि जमीन पर दीपक जलेंगे तो आसमान ग्रीन आतिशबाजी भी की जायेगी।और ड्रोन शो के माध्यम_ramायण के प्रसंग दिखाए जाएंगे। दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुँच रहे है।और राम की पैड़ी,आरती स्थल,साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उसके बाद राम मंदिर व हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे साथ मंदिर परिसर में ही पीएफसी में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर में राशन कार्डों की डिजिटल जाँच से 19,900 संदिग्ध हितग्राहियों के नाम सामने

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डों की डिजिटल जांच में बड़ा मामला सामने आया है, जिले के करीब 13 हजार राशन कार्डों में 19,900 संदिग्ध हितग्राहियों के नाम चिन्हित किए गए हैं, डिजिटल सत्यापन के दौरान सामने आई इन गड़बड़ियों के बाद खाद्य विभाग ने अब वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, दरअसल केंद्र सरकार ने संदिग्धों की यह सूची डिजिटल जांच के बाद जारी की है खाद्य विभाग के अनुसार इस सूची में 6 महीने से 12 महीने के बीच कई कार्डों में राशन का उठाव नहीं हो रहा इसके अलावा कई राशन कार्डों में हितग्राहियों का आधार कार्ड सस्पेक्टेड बताया जा रहा है, इसी तरह इनकम टैक्स चुकाने वाले भी सरकारी राशन का फायदा उठा रहे है इस सूची में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के भी नाम राशन कार्ड में मिले है ऐसे में संदिग्धों के नाम राशन कार्ड से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, खाद्य विभाग ने यह सूची संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों को भेजी है ताकि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सके, जिला खाद्य नियंत्रक घनश्याम सिंह राठौर का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना और वास्तविक जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बाइट घनश्याम सिंह राठौर जिला खाद्य नियंत्रक
0
0
Report

भोरमदेव के पास सियार के हमले में ग्रामीण गंभीर घायल; वन विभाग ने पकड़कर छोड़ा

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। पर्यटन स्थल भोरमदेव के नजदीक ग्राम छपरी में सियार के हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई, जब ग्रामीण रात में किसी काम से घर से बाहर निकला था। इसी दौरान अचानक सियार ने उस पर हमला कर दिया और हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला। हमले में ग्रामीण लहूलुहान हो गया। बतायागया कि ग्रामीण ने हिम्मत दिखाते हुए सियार का सामना किया। इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर सियार को पकड़ लिया और पिंजरे में बंद कर वन विभाग के हवाले कर दिया। वन विभाग की टीम ने सियार को भोरमदेव अभयारण्य के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वहीं, घायल ग्रामीण को उपचार के लिए कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ग्राम कुटकीपारा के जंगल में तेंदुए के हमले से भी एक ग्रामीण घायल हो गया था। लगातार वन्यप्राणियों के आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास पहुंचने और लोगों पर हमले की घटनाओं से वनांचल क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इधर, वन विभाग ग्रामीणों को वन्यप्राणियों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की समझाइश दे रहा है। साथ ही वन्यप्राणियों को नुकसान नहीं पहुंचाने और उनके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील कर रहा है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने वनांचल में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top