icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उमरधा पुल बना, लेकिन एप्रोच रोड नहीं: ग्रामीणों ने विकास पर सवाल उठाए

Narmadapuram, Madhya Pradesh:सरकारी योजनाओं में करोड़ों रुपये खर्च कर विकास के दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आती है। नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिले की सीमा पर स्थित उमरधा गांव के पास दूधी नदी पर बना 308 मीटर लंबा पुल इसकी बड़ी मिसाल बन गया है। करीब 8.86 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल को बने तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक इसके दोनों तरफ पक्की एप्रोच रोड नहीं बन पाई। इस पुल का निर्माण दोनों जिलों के करीब 50 गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पुल बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लेकिन जिम्मेदारों की अधूरी तैयारी ने ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पुल तो बनकर तैयार हो गया, मगर उस तक पहुंचने के लिए आज भी खेतों के कच्चे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों की परेशानी बरसात के मौसम में और बढ़ जाती है। साल के करीब चार महीने बारिश के दौरान पुल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। सूखे मौसम में किसी तरह खेतों के रास्तों से होकर लोग पुल पार कर पाते हैं। यही वजह है कि करोड़ों की लागत से बने इस पुल का उपयोग भी सीमित रह गया है। जहां इस मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होनी चाहिए थी, वहां कभी-कभार ही इक्का-दुक्का वाहन नजर आते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से वे इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। कई बार शासन और प्रशासन तक समस्या पहुंचाई गई, लेकिन अब तक एप्रोच रोड निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दी। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुल बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए तो उसे मुख्य सड़क से जोड़ने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।
0
0
Report

कमिश्नर ने छतरपुर जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण कर सुविधाओं की समीक्षा की

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -सागर संभाग के कमिश्नर दिलीप कुमार ने छतरपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से सुविधाओं को लेकर चर्चा भी की। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ भी उनके साथ मौजूद रहे, सागर कमिश्नर आज अचानक छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र और विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। कमिश्नर ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान छतरपुर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनी रहे, सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हों और डॉक्टर समय पर उपस्थित रहें।
0
0
Report

मेरठ के सोतीगंज में वाहन कटान माफिया पर पुलिस की नजर

मेरठ वाहन कटान मंडी के नाम से मशहूर सोतीगंज पहुंचे एसपी सिटी पुराने स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी से कहा भाईचारे में सबको समझा देना गलत ना करें वाहन कटान माफिया हाजी गल्ला जैसे पुराने अपराधियों पर पुलिस की नजर बाइक मिस्रियों को भी एसपी सिटी ने दी चेतावनी बिना नंबर की गाड़ियों के देखे कागज- एसपी सिटी हाजी गला, राहुल काला समेत अन्य अपराधियों के पुलिस ने किया वेरीफिकेशन सोतीगंज में पहले दिल्ली एनसीआर हरियाणा और पंजाब से लग्जरी गाड़ियों को लाया जाता था योगीराज में पुलिस ने सोतीगंज में वहां कटान के सिंडिकेट की थोड़ी थी रीड
0
0
Report
Advertisement

NMMS scholarship: Rajasthan's meritorious students to get Rs 12,000 annually; applications begin

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत राजस्थान के 5471 विद्यार्थियों को सालाना 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए कक्षा 8वीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। योजना का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण प्रतिभावान विद्यार्थियों की पढ़ाई बीच में छूटने से रोकना और उन्हें आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12वीं तक नियमित अध्ययन करने पर प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस प्रकार चार वर्षों में विद्यार्थियों को कुल 48 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। छात्रवृत्ति की राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।योजना के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी के अभिभावकों की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही विद्यार्थी का कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है। पात्रता और अन्य निर्धारित शर्तों के अनुसार विद्यार्थी चयन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।एनएमएमएस की चयन परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।
0
0
Report

रणदीप धनखड़ ने किठाना गांव में मतदान कर लोकतंत्र की मिसाल कायम की

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं - लोकतंत्र की खूबसूरती का अनूठा उदाहरण किठाना गांव में देखने को मिला - जयपुर से पहुंचे पूर्व मंत्री रणदीप धनखड़ ने किया मतदान - अपने गांव का सरपंच और वार्ड पंच चुनने के लिए डाला वोट - पत्नी सरोज धनखड़ भी मतदान केंद्र पर उनके साथ मौजूद रहीं - बोले— लोकतंत्र में वोट का सबसे ज्यादा महत्व, गांव में मतदान का अलग मजा - सही लोगों के चुनाव से बनेगी अच्छी सरकार, होगा गांव का विकास लोकतंत्र की खूबसूरती का एक अनूठा उदाहरण शुक्रवार को झुंझुनूं जिले के किठाना गांव में देखने को मिला। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ विशेष रूप से जयपुर से चलकर अपने पैतृक गांव पहुंचे और गांव का सरपंच व अपने वार्ड का पंच चुनने के लिए मतदान किया। आरटीडीसी के चेयरमैन रहते हुए मंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुके धनखड़ ने अपनी पत्नी सरोज धनखड़ के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मंत्री ने गांव की सरकार चुनने के लिए आम मतदाता की तरह कतार में लगकर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई। मतदान के बाद धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे ज्यादा महत्व है। गांव में आकर अपना वोट डालने का अलग ही मजा है। मतदान से गांव की सरकार बनेगी, अच्छी सरकार बनेगी और सही लोगों का चुनाव होगा तो गांव का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को मतदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। गौरतलब है कि रणदीप धनखड़ इससे पहले जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव में भी मतदान करने जयपुर से अपने पैतृक गांव किठана पहुंचे थे। सरपंच और पंच चुनाव में भी उन्होंने विशेष रूप से गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
0
0
Report

श्रीमाधोपुर, सीकर में शांतिपूर्ण मतदान: दीपेंद्र सिंह शेखावत ने किया मतदान

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिपेंद्र सिंह शेखावत ने मतदान किया, पंच सरपंच पद के लिए मतदान, बूथ संख्या 77 पर मतदान; सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी। पंचायती राज चुनाव के तहत पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है। इसी क्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बूथ संख्या 77 पर पहुंचकर पंच-सरपंच पद के लिए मतदान किया। क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
0
0
Report
Advertisement

साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस का उद्घाटन, विकास और संस्कृति को नई गति

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में आज साबरमती की पावन धरा से बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी तक आस्था, संस्कृति और विकास का एक नया रेल सेतु स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा शुभारंभ की गई अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस रेलसेवा यात्रियों के आवागमन को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के साथ दोनों क्षेत्रों के सांस्कृतिक संबंधों और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। प्रकाश पर्व दीपावली से पूर्व नए उत्तर प्रदेश को यह कल्याणकारी सौगात देने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।
0
0
Report

तेजस्वी यादव ने MLC चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाए, NDA सरकार पर हमला

Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने MLC चुनाव को लेकर कहा ये बैलेट की है, गिनती तो लेट होती है। लेकिन कुछ ज्यादा ही लेट, जहाँ राष्ट्रीय जनता दल जीत रहा था वहाँ ज्यादा ही लेट हुई। वो सब साजिशें हम लोग समझ रहे थे कि क्या साजिशें की जा रही हैं। किस तरह से वोट चोरी का काम हो रहा था। लेकिन हमारे कार्यकर्ता सचेत थे। हम अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को, पदाधिकारियों को, नेताओं को और खास तौर पे जो मतदाता हैं, जो टीचर्स हैं, जो स्नातक किए हुए लोग हैं, छात्र नौजवान हैं, उनको हम धन्यवाद देना चाहते हैं। ये बुद्धिजीवी लोग हैं। ये बुद्धिजीवी लोगों का चुनाव होता है। और बुद्धिजीवियों ने तय कर दिया, ये साबित कर दिया है कि वोट चोरी हुई है। चुनाव बैलेट पे हुए जब से बिहार का चुनाव खत्म हुआ, ऐसा यहां खत्म हुआ। पहला चुनाव एमएलसी का बाई-इलेक्शन जो आरा-भोजपुर हुआ, वहाँ राष्ट्रीय जनता दल जीती। और अभी जो चुनाव हुआ बैलेट पे, एनडीए को आठ में से केवल मात्र तीन सीटें मिलीं। उसमें भी आप देखिएगा मौजूदा जो सरकार है, भाजपा-एनडीए की है। यानी ये साबित हो गया कि मशीन तंत्र, धन तंत्र का ये लोग फर्जीवाड़ा करते हैं, वोट चोरी ज्ञानेश कुमार के बदौलत। ये दो नंबरी सरकार और दस नंबरी मुख्यमंत्री बने हैं। हमारा कहना है कि चुनािव राष्ट्रीय जनता दल जीत ही रही थी। ना टीचर, ना स्नातक... हम लोगों ने इस बार दो सीटें हम लोगों ने जीती हैं। और देखा जाए तो जो अपोजिशन है, उसको लगभग पांच सीटें मिली हैं। और मात्र तीन सीटें एनडीए को मिली हैं। यानी ये साबित हो चुका है कि जो मौजूदा दस नंबरी मुख्यमंत्री और दो नंबरी सरकार है, जब से ये सरकार बनी है भ्रष्टाचार बढ़ा है, अपराध बढ़ा है, शिक्षा-चिकित्सा चौपट हुई है, बेरोजगारी बढ़ी है, पेपर लीक हो रहा है, कहीं लोगों को नौकरी नहीं मिल रहा है। लोग परेशान हैं महंगाई से, गरीबी से। ये साबित हो चुका है। हम तो पूरा चुनाव लगातार रात-रात भर उठ कर के हम लोगों ने मॉनिटरिंग भी की है। कोई ट्रांसपेरेंसी का ख्याल नहीं रखा गया, सीसीटीवी नहीं लगाए गए। अंदर क्या हो रहा है, बाहर क्या हो रहा है पता ही नहीं चल रहा। उसमें से भी कई कुछ बड़े-बड़े अखबार हैं, बड़े-बड़े पोर्टल मीडिया के भी लोग हैं, भाजपा को जिता दिया था। हम तो सब कुछ जान रहे थे खेला क्या हो रहा है, नहीं हो रहा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी लोग थे जहां राष्ट्रीय जनता दल लीड भी कर रहा था तो नहीं दिखाया जा रहा था। इस बात हम नोटिस किए हुए हैं, देख रहे थे कौन-कौन क्या-क्या लोग जो है कर रहा है। लेकिन सबका अपना स्वतंत्रता है, लेकिन जिम्मेवारी बहुत बड़ी होती है। अगर गलत प्रचार किया जाए, किसी के प्रोपेगेंडा में कोई लोग काम कर रहे हैं, अपना कर्तव्य नहीं निभा रहे हैं, जिम्मेवारी नहीं निभा रहे हैं, तो बड़ी बात है। उनके लिए नहीं होगी, लेकिन हमारे लिए तो बहुत बड़ी बात है। तेजस्वी यादव ने कहा हमने तो कई बार भविष्यवाणी की है कि 24 के चुनाव के बाद जो है जनता दल यूनाइटेड जो है खत्म हो जाएगी। 25 का जो चुनाव था, 24 लोकसभा चुनाव के बाद ही जो 25 का चुनाव हुआ, विधानसभा के चुनाव के बाद जनता दल यूनाइटेड खत्म हो जाएगी। और वही देखने को मिल रहा है। ये भी हमने कहा था कि नीतीश कुमार जी को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा, वही हो रहा है। और हमने तो यही कहा था कि केवल चुनाव है, इसलिए नीतीश कुमार जी का केवल आगे करके चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है वोट के लिए। और आप देख लीजिए क्या हो रहा है। और तीन लोगों के बारे में तो हमने पहले ही विधानसभा में बोला था। आज उन तीनों की क्या स्थिति है वो सब दिख रहा है। हम लोग अभी तो दिल्ली जा रहे हैं। एक तारीख को जो है वहां हम लोगों का मार्च है, रैली है रामलीला मैदान में। हम तो चाहेंगे सभी साथियों से कि जो लोग लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, जो देश के संविधान के साथ खड़े हैं, जो अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, वो सभी लोग जो हैं रामलीला मैदान जो है पहुंचें। तेजस्वी यादव ने अंनत सिंह के मामले पर कहा की न्यायालय का अपना काम है, अपना कर रहे हैं। लेकिन उन्हीं के, अनंत सिंह जी की जब धर्मपत्नी ने आरोप लगाया था, वो लोग आरोप लगा रहे थे, अनंत सिंह खुद कि भाई उनको फंसाया गया है, सरकार फंसा रही है। फिर हमारे यहां से गद्दारी करके गए तो सरकार अच्छा हो गया था। अब तो भाई वही बताएंगे। आपको तो बताया था कैसी सरकार चल रही है। ठीक है。
0
0
Report

रामगोपाल यादव का दावा: यूपी के एसडीएम बीजेपी समर्थकों को पासवर्ड देकर वोट काटने साजिश

Noida, Uttar Pradesh:राज्यसभा सांसद प्रो रामगोपाल यादव ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में अब वे अधिकारी ही एसडीएम पोस्ट किए जा रहे हैं जो अपना आईडी पासवर्ड बीजेपी द्वारा डिप्यूटेड किसी कार्यकर्ता को दे देते हैं। ये बीजेपी का कार्यकर्ता वीआरसी के साथ बैठ कर सपा के वोटों को काटने और बीजेपी के वोटों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। क्योंकि ओटीपी उसी आईडी पासवर्ड पर आता है जो बीजेपी के किसी व्यक्ति के पास है। वही ओके कर देता है। इस Sाजिश के तहत हर विधान सभा क्षेत्र में लगभग १० हज़ार सपा समर्थकों के वोट काटने का लक्ष्य रखा गया है। निर्वाचन आयोग इसका संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्यवाही करे।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की चुपचाप जांच पर राजनीतिक बवाल

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन खड़े हनुमान का फिर दिखा चमत्कार, गुपचुप तरीक़े से खड़े हनुमान प्रतिमा की जांच करने पहुंचा जांच दल तो मशीन हुई खराब, दो दिन पहले सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात का मामला, एसडीएम की मौजूदगी में जांच दल ने प्रतिमा की गहराई और मजबूती को जांचा, वायरल वीडियो में एसडीएम एल एन गर्ग व 8 सदस्यी जांच दल दिखा, जाँच के मामले पर प्रशासन मौन, भाजपा पार्षद ने कहा रात्रि 2 बजे तक चोरीछिपे खड़े हनुमान की मशीनों से स्क्रीनिंग हुई है, sdm, नगर निगम, प्रशासन व भोपाल का जांच दल मौजूद था, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ने कहा प्रशासन यह स्पष्ट करें कि उसकी मंशा क्या है । आधी रात्रि को खड़े हनुमान मंदिर की मशीनों से जांच करना प्रशासन की नियत पर सवाल खड़ा कर रहा है, उज्जैन के चमत्कारिक खड़े हनुमान मंदिर का मामला फिर गरमा गया है। दरअसल इस बार मामला प्रशासन द्वारा चोरी छिपे प्रतिमा की जांच करना बताया जा रहा है। 2 दिन पहले रात्रि 2:00 बजे एसडीएम एल एन गर्ग, नगरनिगम का अमला और भोपाल से आया जांच दल प्रतिमा की स्क्रेनिंग कर रहा था। इसके साथ ही प्रतिमा की मजबूती और गहराई को भी जांचा गया। इस जाँच के वीडियो और फोटो भी वायरल हुए हैं। एक वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि जांच अधिकारी कह रहा है कि मशीन खराब हो गई। वही मशीन खराब होना फिर एक चमत्कार की ओर इशारा कर रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि एसडीएम एल एन गर्ग के नेतृत्व में जांच दल द्वारा खड़े हनुमान मंदिर की जांच की जा रही है। यह जांच सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। यहां रात्रि करीब 12:30 बजे नगर निगम, प्रशासन व भोपाल से आए जांच दल की टीम पहुंचती है जो की रात्रि 2:00 बजे तक जांच करती है। खड़े हनुमान की प्रतिमा की जांच होने की पुष्टि खुद भाजपा के पार्षद शिवेंद्र तिवारी और विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश आंजना द्वारा की गई है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजेश आंजना का कहना है कि प्रशासन यह स्पष्ट करें कि वह खड़े हनुमान को भगवान मानते हैं या नहीं । क्योंकि जिस समय रात्रि 2 बजे मंदिर में पुजारी साधु संत व आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहता है उस समय चोरी छिपे मंदिर में जाना और तोड़फोड़ कर जांच करना यह प्रशासन की नियत पर सवाल उठा रहा है। प्रशासन का यह कृत्य सनातन के खिलाफ है। हम इस कार्य को लेकर विरोध जताएंगे। रात्रि 12:30 बजे एसडीएम एल एन गर्ग अपनी टीम के साथ खड़े हनुमान मंदिर जाते हैं। तोड़फोड़ करते हैं, ऐसे में मशीन खराब हो जाती। प्रशासन अपनी नीति स्पष्ट करें। इसी मामले में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान पार्षद शिवेंद्र तिवारी का कहना है कि सोमवार रात को एसडीएम एल एन गर्ग के साथ नगर निगम, पुलिस प्रशासन की टीम व भोपाल से आया जांच दल मशीन के माध्यम से खड़े हनुमान की स्क्रीनिंग करता है । स्क्रीनिंग में बड़ा सवाल है की आधी रात्रि को स्क्रीनिंग क्यों करना पड़ रही है। दिन में भी यह कार्य हो सकता था । लोगों में आक्रोश है, प्रशासन चूहा बिल्ली का खेल खत्म करें। जन भावना व सनातन का सम्मान करें । खड़े हनुमान ने खुद अपनी उपस्थिति का प्रमाण दे दिया है । रात्रि 2:00 बजे तक चोरी छिपे स्क्रीनिंग हुई है। वही इस मामले को लेकर नगर निगम व प्रशासन के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।
0
0
Report

बल्लभगढ़ सेक्टर-64 में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ सेक्टर-64 में पौधारोपण कार्यक्रम, त्रिवेणी लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-64 में अंकित मलिक रियल एस्टेट कार्यालय के सामने ग्रीन बेल्ट पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत त्रिवेणी (बरगद, पीपल और नीम) का पौधा लगाकर की गई। इस मौके पर फरीदाबाद ट्रैफिक एसीपी शैलेंद्र सिंह और आदर्श नगर थाना प्रभारी राजेश गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत भी पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण को कम करने में पेड़-पौधों की अहम भूमिका है। अधिक से अधिक पौधे लगाने से शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। पेड़-पौधे लोगों को ऑक्सीजन देने के साथ-साथ स्वच्छ और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं। वहीं, ट्रैफिक एसीपी शैलेंद्र सिंह ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का भी आह्वान किया।
0
0
Report
Advertisement

रांची के मांडर में दूध सेंटर पर हत्या: जमीन विवाद मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में रामू उरांव की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। घटना तब हुई जब रामू उरांव दूध के केंद्र पर दूध पहुंचाने गए थे। केंद्र पर पहले से घाट लगाकर बैठे अपराधियों ने राम उरांव पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार रामू उरांव का जमीन विवाद चल रहा था; पुश्तैनी पांच एकड़ से अधिक जमीन का मामला था और इसी को लेकर उसे धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों ने इस हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक तीन आरोपियों को पकड़ा जा चुका है; अन्य की तलाश जारी है। परिजनों का कहना है कि अगर कार्रवाई तेज नहीं की गई तो परिवार के अन्य सदस्य भी निशाने पर आ सकते हैं।
0
0
Report

जालौन में DAP की कालाबाजारी और मूल्य बढ़ोतरी से किसान परेशान

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में खाद की किल्लत से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन द्वारा खाद की पर्याप्त उपलब्धता और आपूर्ति के दावे के बीच सहकारी खाद क्रय केंद्रों पर ताले लटकने से किसान परेशान होकर भटकने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। जिले में DAP खाद की कालाबाजारी के आरोप हैं। सरकारी दर 1350 रुपये प्रति बोरी बताई जा रही है, पर किसानों को 1500 से 1700 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। मामले में जिला कृषि अधिकारी की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। थोक खाद विक्रेताओं से मिलीभगत के आरोप सामने आ रहे हैं और दीपक गुप्ता के सिंडिकेट के प्रभाव के बारे में भी आरोप हैं। अब सवाल यह है कि जब खाद की पर्याप्त उपलब्धता के दावे किए जा रहे हैं, तो किसान खाद के लिए परेशान क्यों हो रहे हैं? प्रशासन की जांच और कार्रवाई से ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
0
0
Report

मुरैना: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा। मुरैना। मुरैना में घिरौना मंदिर से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक जरेरुआ से बड़ा हिंगोना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घिरौना मंदिर से पहले ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। तीनों मृतकों की पहचान कल्लू माहौर गोपी माहौर, प्रकाश माहौर, निवासी बड़ा हिंगोना के रूप में हुई। तीनों मृतक बड़ा हिंगोना के निवासी बताए जा रहे हैं और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने और फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top