icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाराबंकी में 11 करोड़ लागत से चार निबंधन कार्यालय, सदर दफ्तर का लोकार्पण

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: बाराबंकी में 11 करोड़ की लागत से बन रहे 4 निबंधन कार्यालय, मंत्री रवींद्र जायसवाल ने सदर दफ्तर का किया लोकार्पण बाराबंकी में स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने मंगलवार को जिले में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार निबंधन कार्यालयों की श्रृंखला में नवनिर्मित सदर निबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 104 रजिस्ट्री कार्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। नवनिर्मित सदर निबंधन कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। पूरी तरह वातानुकूलित कार्यालय में क्रेता-विक्रेताओं के लिए वेटिंग रूम, आधुनिक रिकॉर्ड रूम समेत नागरिकों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बाराबंकी को लखनऊ का विस्तार बताते हुए कहा कि पूर्व की अखिलेश सरकार के दौरान प्रदेश में 15-16 लाख दस्तावेज पंजीकृत होते थे, जबकि भाजपा सरकार में यह संख्या बढ़कर 55 लाख से अधिक हो गई है। रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका अध्ययन कर व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। सांसद इमरान मसूद के बयान पर मंत्री ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए दोनों दलों पर तुष्टिकरण और ठगी की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार निबंधन व्यवस्था को पारदर्शी, आधुनिक और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। बाइट: रवींद्र जायसवाल, स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उप्र。
0
0
Report

जिला जेल में हुई सुलेख प्रतियोगिता में बंदी साहिल प्रथम, राशिद, द्वितीय, कृष्ण कुमार तीसरे स्थान पर

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollowJust now
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जिला जेल में हुई सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बंदी साहिल, द्वितीय स्थान बंदी राशिद, तृतीय स्थान पर बंदी कृष्ण कुमार ने प्राप्त किया । इन विजेताओं को प्रमाण- पत्र कोमल फाउन्डेशन, फिरोजाबाद के अध्यक्ष अश्विनी कुमार भदौरिया द्वारा उपलब्ध कराया गया । अब भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत 20 सितम्बर 2026 को नवसाक्षर बंदी परीक्षा में भाग लेंगे। वर्तमान में जिला कारागार, बरेली में 50 निरक्षर बंदी जिसमें 05 महिला बंदी भी सम्मिलित हैं, साक्षर कराये जा रहे हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में सफल बंदियों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रमाण- पत्र प्रदान किया जायेगा।जिला कारागार, बरेली पर दिनांक 8 जून 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर समाज सेवी संस्था कोमल फाउण्डेशन, फिरोजाबाद द्वारा बंदियो को प्रेरित करने के उद्देश्य से सुलेख प्रतियोगिता में 50 नवसाक्षर बंदियो ने प्रतिभाग किया गया था । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली श्रीमती जया प्रियदर्शिनी उपस्थित रही। सचिव द्वारा बंदियों को पढ़ने लिखने हेतु उत्साहित करते हुए कहा गया कि आप जेल में अपना समय खाली बैठकर व्यर्थ न गवायें कुछ पढ़ लिख कर अच्छा इन्सान बनकर ही जेल से बाहर निकलें। जिला कारागार में हुए कार्यक्रम में बरेली शहर निवासी सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक श्री मो अकरम खां का विशेष मार्गदर्शन रहा । श्री पी सी मीणा के निर्देशन में कारागार मे बंदियो की शिक्षा, सुधार, कौशल विकास व पुनर्वास के कार्यक्रम संचालित कराये जा रहे हैं। इसी कम में कारागार में निरक्षर बंदियो को साक्षर बनाने के कार्यक्रम का प्रारम्भ 11 अगस्त 2008 से संचालित हुआ जिसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली की सचिव श्रीमती जया प्रियदर्शिनी द्वारा किया गया। जिला कारागार, बरेली पर दिनांक 8 जून 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर समाज सेवी संस्था कोमल फाउण्डेशन, फिरोजाबाद द्वारा बंदियो को प्रेरित करने के उद्देश्य से सुलेख प्रतियोगिता में 50 नवसाक्षर बंदियो ने प्रतिभाग किया गया था । जिला कारागार में हुए कार्यक्रम में बरेली शहर निवासी सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो अकरम खां का विशेष मार्गदर्शन रहा । कार्यक्रम का संचालन जेल अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ला द्वारा किया गया । जेल अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ला ने सम्बोधन में बताया गया कि बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु शीघ्र ही उक्त के अतिरिक्त व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास के कार्यक्रम भी संचालित किये जायेंगे ताकि बंदी आत्मनिर्भर बन सके और समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके । इस अवसर पर जेलर सुशील कुमार वर्मा द्वारा सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया गया । एवं डिप्टी जेलर राघवेन्द्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्रदेव त्रिपाठी, देवदत्त, यादवेन्द्र मोहन फार्मासिस्ट, राजीव त्यागी वरिष्ठ सहायक, राहुल मिश्रा कनिष्ठ सहायक, संजीव गंगवार शिक्षाध्यापक, चीफ हेड वार्डर रामगोपाल सिंह एवं अशोक कुमार शुक्ला जेल वार्डर आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report

50 रुपए पुराने नोट के बदले 9 लाख का झांसा, इंदौर में RBI अफसर ठगा

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड RBI अफसर ने 50 रुपए के पुराने नोट के बदले 9 लाख देने का झांसा देकर 60 हजार की ठगी शिकार बना लिया। दरअसल फरियादी जसबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे आरबीआई से रिटायर्ड हैं। 24 अगस्त की दोपहर वे घर पर फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान पुराने करेंसी नोट बदलने का ऑफर दिखाई दिया। उसमें दिए नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि 50 रुपए का सबसे पुराना नोट होने पर उसके बदले 9 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। वही जसबीर सिंह को ठगी का अहसास होने के बाद पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन और आरोपियों से जुड़े नंबरों की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में अवैध शराब का नेटवर्क: आबकारी विभाग की कड़ी कार्रवाई

Betul, Madhya Pradesh:सागर जहरीली शराब कांड ने पूरे मध्यप्रदेश को झकझोर कर रख दिया। लेकिन सवाल यह है कि क्या बैतूल जिला भी ऐसी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। क्योंकि जिले में लाइसेंसी शराब दुकानों के अलावा गांव-गांव अवैध शराब का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। किराना दुकानों से लेकर होटल और ढाबों तक बाहरी जिलों से लाई गई शराब बेखौफ बेची जा रही है। इससे लोगों की जान पर खतरा तो मंडरा ही रहा है, साथ ही सरकार को करोड़ों के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।बताया जा रहा है कि लाइसेंसी शराब ठेकेदार लंबे समय से आबकारी और पुलिस विभाग को अवैध शराब बिक्री की शिकायतें दे रहे हैं। उनका आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बाहर से शराब लाकर कम कीमत पर बेची जा रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। कुछ ठेकेदार तो आबकारी और पुलिस पर शराब माफिया से मिलीभगत के भी गंभीर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।ग्रामीणों का भी कहना है कि कई गांवों में किराना दुकानों के सामने खुलेआम शराब सजाकर बेची जा रही है। शिकायतें होने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। खासकर चिचोली,भीमपुर और घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैलने की बात सामने आ रही है।हालांकि सागर घटना के बाद आबकारी विभाग जरूर सक्रिय नजर आया है। पिछले दो दिनों में कई बैतूल शहर के कई स्थानों पर कच्ची महुआ शराब के अवैध कारखानों पर कार्रवाई की गई है और देशी-विदेशी अवैध शराब भी जब्त की गई है। आबकारी विभाग ने 6 अवैध शराब के प्रकरण बनाएं गए है, इससे साफ है कि जिले में अवैध शराब का नेटवर्क सक्रिय है। वहीं इस पूरे मामले पर बैतूल कलेक्टर का कहना है कि आबकारी और पुलिस विभाग को लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सागर घटना के बाद अभियान और तेज किया गया है तथा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह अभियान केवल कुछ दिनों तक सीमित रहेगा या फिर वास्तव में गांव-गांव तक फैले अवैध शराब के इस गोरखधंधे पर स्थायी लगाम लग पाएगी। क्योंकि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई,तो भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
0
0
Report

हमीरपुर गोलीकांड: व्यापारी मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-: बीती रात हुई गोलीकांड के मामले में नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, व्यापारी से छीनाझपटी करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाने की कही बात, नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की, व्यापार मंडल के मुताबिक 7 सितंबर की रात करीब 11 बजे व्यापारी शशिकांत तिवारी के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर छीनाझपटी और मारपीट का प्रयास किया, आरोप है कि युवकों ने व्यापारी को धमकाकर पैसों की मांग की, व्यापार मंडल ने भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यापारी के खिलाफ दर्ज की है रिपोर्ट, सदर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एचडीएफसी बैंक के सामने हुई थी घटना का मामला।
0
0
Report

दमोह में अवैध शराब अड्डों पर महिलाओं का थाने पहुंचकर ज्ञापन

Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस की महिलाओं ने बताया आइये यहाँ बिक रही है अवैध शराब , जब्त कीजिये.. दमोह जिले में लोग पुलिस तक पहुंच रहे है और बता रहे है कि ये अड्डे है जहां शराब में अवैध बिक्री हो रही है और शराब को जब्त कीजिए। जिले के बटियागढ़ पुलिस थाने में महिलाओं ने पहुंचकर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन दिया और बताया कि गांव देहात में नहीं बल्कि शहर में ही शराब के अड्डे चल रहे है जिनके बारे में सब को जानकारी है लेकिन पुलिस शराब पकड़ नहीं रही है। ये महिलाएं बटियागढ़ शहर के वार्ड नम्बर एक और दो की महिलाएं है जिसे आदिवासी मोहल्ला कहा जाता है, आदिवासियों के बाहुल्य वाले इस इलाके में शराब को लेकर महिलाएं खासी परेशान है और कई बार पुलिस थाने में शिकायत कर चुकी है लेकिन पुलिस इन अवैध अड्डों को हटा नहीं पाई, अब जब पुलिस अड्डों को खत्म करने की दलील दे रही है तो महिलाएं फिर पुलिस थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस का ध्यान आकर्षित कराया है। इस मामले में थाना प्रभारी की माने तो महिलाओं ने जो नाम दिए है उन पर कार्यवाही की जायेगी। बाइट/ पीड़ित महिलाएं और नागरिक बाइट/ रजनी शुक्ला ( थाना प्रभारी बटियागढ़ दमोह)
0
0
Report
Advertisement

रतलाम: पत्नी-प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की साजिश रचकर शव जंगल में फेंका

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के सरवन में 2 सितम्बर को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सरवन थाना क्षेत्र के जंगल में एक खाल से युवक का शव मिला था। शव करीब दो दिन पुराना था और उसके सिर पर चोट के कई निशान थे। जांच के दौरान मृतक की पहचान बोरदा गांव निवासी भीमा के रूप में हुई। शव मिलने के बाद भीमा की पत्नी ललिता घर से गायब थी। पुलिस ने उसके परिजनों के यहां तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गांव के आसपास जंगल में तलाश की, जहां ललिता करीब दो दिन से छिपी मिली। पूछताछ में ललिता ने बताया कि उसके_ramपुरिया निवासी राकेश मईड़ा से प्रेम संबंध थे। पति भीमा को इसकी जानकारी हो गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद ललिता ने अपने प्रेमी राकेश के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, राकेश ने घर में सो रहे भीमा के पैर बांधे और कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किए। वहीं उसका साथी भूरालाल घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। इसके बाद तीनों ने शव को जंगल की खाल में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी के मुताबिक, मामले को चिन्हित प्रकरण के रूप में लिया गया है।
0
0
Report

खण्डवा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर और इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। डॉक्टरों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वो भोपाल में कम स्टाइपेंड के अलावा अन्य मांगों को लेकर इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन और लाठीचार्ज के आरोप हैं। इसी के विरोध में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन यानी JUDA ने प्रदेशभर के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। खंडवा में भी 50 से अधिक इंटर्न डॉक्टर अस्पताल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे और विरोध जताया। डॉक्टरों की प्रमुख मांग है कि उनका स्टाइपेंड 14 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए। इसके साथ ही भोपाल में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल खंडवा में 50 से अधिक इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर हैं। अगर उनकी मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो कल से सभी इंटर्न डॉक्टर हड़ताल में शामिल होंगे। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावित होने की संभावना है。
0
0
Report
Advertisement

सरगीगुड़ा के ग्रामीण राशन के लिए 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी से परेशान

Jagdalpur, Chhattisgarh:बकावंड ब्लॉक के सरगीगुड़ा गांव के ग्रामीण इन दिनों राशन वितरण की समस्या से परेशान है, दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें राशन लेने के लिए दूसरे गांव में स्थित शासकीय pds दुकान में जाना पड़ता है, जिसके वजह से उन्हें तकलीफ उठानी पड़ रही है इसे पहले उनके ग्राम में ही राशन का वितरण हो रहा था लेकिन पिछले दो वर्षों से उन्हें दूसरे गांव जाना पड़ रहा है ग्रामीणों को 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बस्तर कलेक्टर के नाम जगदलपुर sdm को ज्ञापन सौंपा। फिलहाल अधिकारियों ने समस्या का समाधान जल्द करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
0
0
Report

छतरपुर से यूपी पुलिसकर्मी की पत्नी मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश में पुलिस मे पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की मौत छतरपुर के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाते हुए देर रात अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान 28 वर्षीय संगीता देवी राजपूत के रूप में हुई है। संगीता की शादी 7 जुलाई 2024 को यूपी के महोबा जिले के टीकारिया निवासी अनोज कुमार राजपूत के साथ हुई थी, जो यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है और इटावा के जैतपुर में पदस्थ है। मायके पक्ष जो कि फतेहपुर, जहानाबाद के रहने वाले हैं, उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही संगीता को दहेज और अन्य कारणों से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक 5 सितंबर को भी संगीता के साथ मारपीट हुई थी, तब पिता योगेंद्र और भाई हिमांशु ससुराल जाकर मामला शांत करा कर आए थे। लेकिन 7 सितंबर को फिर से विवाद हुआ और संगीता ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। इसकी सूचना उसने खुद फोन कर मायके वालों को दी थी। पहले उसे नौगांव ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर छतरपुर के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मायके वाले मिशन हॉस्पिटल पहुंचे और पोस्टमार्टम व जांच की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मृतका के भाइयों ने कंट्रोल रूम और डायल 112 को सूचना दी। आरोप है कि देर रात पति अनोज कुमार ने कुछ लोगों को अस्पताल बुला लिया था, जिसके बाद माहौल गरमा गया। मृतका के भाई का कहना है कि उन्होंने 50 लाख रुपये खर्च कर शादी की थी, फिर भी उनकी बहन को प्रताड़ित कर मार दिया गया। फिलहाल शव को जिला अस्पताल लाया गया है जहां आज पोस्टमार्टम हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। वही कोतवाली थाना पुलिस ने महिला की मौत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

धार के भोजशाला में रक्षाबंधन: माँ वाग्देवी के मंदिर के लिए नया संकल्प

Dhar, Madhya Pradesh:धार की ऐतिहासिक भोजशाला मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व इस बार अनोखे और परंपरागत अंदाज में मनाया गया। जन्माष्टमी के अगले मंगलवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने माँ वाग्देवी के तेल चित्र को रक्षा सूत्र बांधा और भोजशाला की रक्षा का संकल्प लिया। वहीं भोज उत्सव समिति के संरक्षक अशोक कुमार जैन सहित अन्य पदाधिकारियों को बहनों ने राखी बांधी, जिसके बाद अशोक जैन ने बहनों की रक्षा का वचन दिया। आयोजन के दौरान भोजशाला परिसर में धार्मिक और पारंपरिक माहौल नजर आया।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में अवैध हथियार का वीडियो वायरल, युवक ने तमंचा लहराकर मचाई सनसनी

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार کا खुलेआम प्रदर्शन, युवक ने फिल्मी स्टाइल में इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराकर मचाई सनसनी, सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए अवैध तमंचे के साथ बनाई रील, रोशन भाई 302 आईडी से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया वीडियो, तमंचा लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो भगत सिंह नगर के रोशन अहिरवार की इंस्टाग्राम आईडी से किया गया पोस्ट, सोशल मीडिया पर हथियार का खुलेआम किया गया प्रदर्शन, वीडियो वायरल होने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर इलाके का मामला।
0
0
Report

जालौन के बीसीएच मिशन परिसर पर बुलडोजर: 7.26 एकड़ भूमि पालिका के कब्जे में

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के बीसीएच मिशन परिसर पर बुलडोजर: 7.26 एकड़ भूमि पालिका के कब्जे में जालौन के उरई में जिला परिषद के पास स्थित बीसीएच मिशन के बड़े परिसर पर नगर पालिका परिषद उरई ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से कब्जे की कार्रवाई की। करीब 7.26 एकड़ भूमि में फैले इस परिसर को नगर पालिका ने अपने नियंत्रण में ले लिया। कार्रवाई नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील के नेतृत्व में की गई। नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक, उक्त भूमि की लीज वर्ष 2014 में ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद लीज का नवीनीकरण नहीं कराया गया, लेकिन परिसर का लंबे समय से उपयोग जारी था। मामला काफी समय से लंबित था। पालिका ने लीज समाप्त होने के बाद भूमि पर अपने अधिकार का हवाला देते हुए नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई। कार्रवाई के पहले परिसर में रह रहे किरायेदारों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण करने के बाद बुलडोजर की मदद से खाली कराने की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ऐतिहासिक और चर्चित बीसीएच मिशन परिसर पर हुई इस कार्रवाई की पूरे शहर में दिनभर चर्चा रही।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top