icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

11kV लाइन टूटने से तीन नंदियों की मौत; ग्रामीणों ने विभाग के विरुद्ध आक्रोश

Bikaner, Rajasthan:लूणकरणसर से बड़ी खबर गारबदेसर में 11 हजार केवी विद्युत लाइन टूटने से बड़ा हादसा टूटी विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन नंदियों की मौके पर मौत मुख्य सरदारशहर रोड पर कागासर फांटा के पास की घटना ग्रामीणों का आरोप-लाइन काफी समय से क्षतिग्रस्त थी, विभाग को कई बार दी गई थी सूचना हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी, विद्युत विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश ग्रामीणों का आरोप—पुलिस करीब दो घंटे बाद पहुंची, विद्युत विभाग की लाइनमैन टीम करीब 12 घंटे बाद पहुंची क्षतिग्रस्त 11 हजार केवी लाइन की जल्द मरम्मत और पूरी तरह निरीक्षण की मांग ग्रामीणों ने कहा-समय रहते लाइन दुरुस्त होती तो हादसा टाला जा सकता था
0
0
Report
Advertisement

शाहाबाद घाटी में पैंथर फिर दिखा, ग्रामीणों ने कार में बैठकर वीडियो बनाया

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:शाहाबाद घाटी में फिर दिखा पैंथर, ग्रामीणों ने कार में बैठकर बनाया वीडियो बारां जिलें की शाहाबाद घाटी क्षेत्र में एक बार फिर पैंथर नजर आने से वन्य जीव प्रेमी खुश हैं वहीं ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्रामीणों के अनुसार घाटी से गुजरते समय सड़क किनारे ग्रामीणों को पैंथर दिखाई दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार में बैठे-बैठे मोबाइल से पैंथर का वीडियो बना लिया। वीडियो में पैंथर सड़क किनारे आराम से कार के आगे आगे चलता नजर आ रहा है। पैंथर दिखाई देने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी चर्चा शुरू हो गई। वहीं वन्य जीव प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग ने लोगों से पैंथर से दूरी बनाए रखने एवं उसके साथ छेड़खानी नहीं करने की अपील की है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

चंपारण तटबंध टूटने से बाढ़: लोगों के घर पानी में डूबे, प्रशासन पर सवाल

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बैरिया प्रखंड के फुलियाखाड़ में चंपारण तटबंध टूटने से गांवों में बाढ़ का पानी समाने लगा है श्यामपुर दुबे टोला जलमग्न हो गया है सड़क पर दो फीट पानी चल रहा है कई गांवों का सड़क संपर्क भंग हो गया है बांध टूटने पर नौतन उपप्रमुख अपसर हुसैन ने सरकार की लापरवाही बताया है जल संसाधन विभाग की लापरवाही से यह बांध टूटा है जिससे पांच पंचायत प्रभावित होंगे बाढ़ पूर्व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था तटबंध सुरक्षित है लेकिन अब उसकी पोल खुल गई है आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है
0
0
Report

सरायकेला आदित्यपुर में फायरिंग मामला: पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जिले के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में 25 सितंबर की रात हुई फायरिंग और जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि घर में अवैध कमाई की बड़ी रकम होने की आशंका में कल्लू खान के रिश्तेदार शेख अजहरुद्दीन ने साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। बातचीत के बहाने करीब एक घंटे तक घर में रुकने के बाद आरोपियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली Abdul Jaffar के सिर को छूते हुए निकल गई। उनका इलाज टीएमएच में चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रकाश चंद्र नायक को पकड़ लिया था। वहीं, पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ओडिशा के जाशीपुर से 19 वर्षीय बबलू महतो उर्फ पद्मलोचन मोहंता को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी शेख अजहरुद्दीन, कादिम खान समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
0
0
Report
Advertisement

23 साल पुराने हत्याकांड पर दशरथ यादव का सामने आया बड़ा दावा

Jamui, Bihar:जमुई: टाउन थाना क्षेत्र में करीब 23 साल पहले हुए दो सगे भाइयों के हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मृतकों की मां संसार देवी द्वारा लगातार लगाए जा रहे हत्या के आरोपों के बीच अब इसी मामले में नामजद रहे दशरथ यादव ने हत्या के पीछे के कथित कारणों को लेकर बड़ा दावा किया है। दशरथ यादव का कहना है कि बुजुर्ग महिला द्वारा मीडिया और प्रशासन के सामने मामले को लेकर कई ऐसी बातें कही जा रही हैं, जो उनके अनुसार पूरी तरह सही नहीं हैं। दशरथ यादव ने आरोप लगाया कि मृतक दोनों भाई दबंग और मनबढ़ प्रवृत्ति के थे। उनके अनुसार, दोनों पर गांव की बहू-बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप पहले से लगते रहे थे। गांव में उनका दबदबा था और हथियार लेकर घूमने, लोगों को डराने- धमकाने तथा विवाद के दौरान गोली चलाने जैसी घटनाओं से ग्रामीण परेशान थे。 दशरथ यादव के मुताबिक, गांव में लगातार बढ़ रहे विवाद और बहू-बेटियों के साथ कथित दुर्व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया। सरकारी जमीन से सड़क निर्माण को लेकर भी विवाद चल रहा था। उनका दावा है कि ग्रामीणों ने बैठक कर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस इलाके में पहुंची और दोनों भाइयों को चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ और अंततः ग्रामीणों ने एकजुट होकर दोनों भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, शादी के बाद गौना नहीं होने के बावजूद एक युवती के साथ घर में घुसकर हथियार के बल पर कथित जबरदस्ती किए जाने और उसके गर्भवती होने की बात दशरथ यादव ने नहीं कही है। यह बात गांव के ही कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताई है। ग्रामीणों के अनुसार, युवती के साथ कथित घटना के बाद उसके पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया था। बाद में युवती द्वारा घर में आग लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात भी ग्रामीणों ने बताई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस हत्याकांड में कुल 11 लोगों को नामजद किए जाने की बात सामने आई थी। दशरथ यादव के अनुसार, बाद में चार लोगों के नाम चार्जशीट से हटा दिए गए। वहीं, दो आरोपितों की मौत हो चुकी है, जबकि एक की किसी अन्य मामले में हत्या हो गई। दशरथ यादव ने दावा किया कि वह खुद इस मामले में करीब सात साल जेल में रह चुके हैं। दशरथ यादव ने संसार देवी द्वारा पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के लगाए जा रहे आरोपों को भी गलत बताया। उनका कहना है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई की थी और उनके घर पर भी पुलिस कार्रवाई हुई थी। उन्होंने दावा किया कि जेसीबी से उनका घर तक तोड़ा गया था तथा कई आरोपितों के घरों पर भी कार्रवाई की गई थी। उनका कहना है कि इसके बावजूद महिला द्वारा पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है। दशरथ यादव ने कहा कि इस उम्र में बुजुर्ग महिला को सच सामने रखना चाहिए और मीडिया तथा प्रशासन को गुमराह नहीं करना चाहिए。 दरअसल, 23 साल पुराने इस हत्याकांड का मामला हाल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले के बाद फिर सुर्खियों में आया। इस मामले में गिरफ्तार नंदन यादव के पिता गनौरी यादव का नाम भी पुराने दोहरे हत्याकांड से जुड़ा बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में अब तक सात आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें तीन नाबालिग और चार बालिग बताए जा रहे हैं। पहले पांच आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सौरभ चंद्रवंशी और छोटू चंद्रवंशी के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि इन्हीं दोनों ने नंदन यादव और हरेराम यादव को फोन कर बुलाया था। सौरभ चंद्रवंशी बालिग है, जबकि छोटू चंद्रवंशी नाबालिग बताया गया है। वहीं, नाबालिग से छेड़छाड़ जैसी गंभीर घटना के बाद पुलिस की सतर्कता और सजगता पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के महज दो दिन बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर पहले, शहर से सटे इलाके में एक आभूषण दुकान में करीब 14 लाख रुपये की लूट हुई थी। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लॉकर को क्षतिग्रस्त कर दिया और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस मामले में अब तक पुलिस का हाथ खाली बताया जा रहा है。 इसी बीच देर रात चेन स्नैचिंग की एक और घटना सामने आई, जहां बीच बाजार में एक महिला से उच्चकों ने चेन झपट ली। तालाब इलाके में हुई इस घटना के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली बताए जा रहे हैं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं。 एक तरफ नाबालिग से छेड़छाड़ जैसी गंभीर घटना, उसके बाद आभूषण दुकान में लाखों की लूट और अब बीच बाजार महिला से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आने से पुलिस की गश्ती और अपराधियों पर पकड़ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लिहाजा, लगातार हो रही घटनाओं के बीच पुलिस की सतर्कता और घटनाओं के बाद अपराधियों तक पहुंचने की कार्रवाई पर लोगों की नजर है। वहीं, हाल की घटनाओं के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता भी बढ़ी है। खासकर बालू और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच पुलिस की बढ़ी गतिविधियों को लेकर बेचैनी देखी जा रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि लंबे समय से बालू और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े तत्वों का प्रभाव रहा है। हाल की घटनाओं के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ने से इन गतिविधियों पर दबाव बढ़ा है। बहरहाल, पुलिस की बढ़ी कार्रवाई ने बालू और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिलहाल, 23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड को लेकर दशरथ यादव के दावे और ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और उपलब्ध रिकॉर्ड से ही इन दावों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी。 बाइट : दशरथ यादव
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज: गौशाला विवाद पर पीडीए ने बुलडोजर चला दिया, जैद खालिद कार्रवाई में घिरा

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माफिया अतीक के करीबी रहे प्रॉपर्टी डीलर जैद खालिद के गौशाला पर चला बुल्डोजर, प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने गौशाला पर चलाया बुलडोजर, अवैध तरीके से बाढ़ क्षेत्र में गौशाला बनाए जाने के आरोप में हुई कार्रवाई, अवैध तरीके से बनी गौशाला पर पीडीए की कार्रवाई के दौरान वकीलों ने हस्तक्षेप भी किया, पीडीए अधिकारियों ने गंगा के बाढ़ क्षेत्र में अवैध तरीके से गौशाला बनाए जाने की बात कहकर वकीलों को समझाया, सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे, देर रात तक पीडीए की टीम कार्रवाई में जुटी रही, धूमनगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में गंगा के बाढ़ क्षेत्र में बनाई गई थी गौशाला, जैद ख़ालिद माफिया अतीक का कभी बेहद करीबी रहा है, हालांकि बाद में जैद खालिद ने अतीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, अतीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराके जैद खालिद विरोधी हो गया था, अब पीडीए के रडार पर जैद ख़ालिद का गौशाला आ गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top