500016
Congress Leader Jeevan Reddy Criticizes Telangana Leadership Over BRS MLA's Joining
Hyderabad, Telangana:Senior Congress leader and MLC Jeevan Reddy from Karimnagar has expressed his anger towards the Telangana Congress leadership and CM Revanth Reddy. He is unhappy about the inclusion of BRS MLA Dr. Sanjay Kumar into the Congress without consulting senior party leaders.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचायती राज चुनाव परिणामों के बीच आँगई थाने का अलर्ट: सुरक्षा चौकसी बढ़ी
Dholpur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव परिणामों के मद्देनजर आँगई थाना पुलिस अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने पुलिस जाब्ते के साथ इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। थानाधिकारी कृपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि चुनाव परिणामों के बाद अशांति फैलाने वाले एवं असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा और क्षेत्र में पुलिस की निगरानी जारी रही।0
0
Report
जयपुर में फर्जी विंटेज कारों से विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा दांव पर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बड़ी चौपड़ पर फर्जी विंटेज कारों का खुलासा जयपुर में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला पुलिस ने दोनों फर्जी विंटेज कारों को पकड़ कर किया जब्त जिप्सी और थार को मॉडिफाई कर दिया गया था विंटेज लुक विंटेज कारों के नाम पर विदेशी सैलानियों को करवा रहे थे सैर शहर की यातायात पुलिस ने पकड़े दोनों संदिग्ध वाहन पुलिस जांच में सामने आई दोनों गाड़ियों की असलियत एक गाड़ी पर नंबर प्लेट तक नहीं, दूसरी में सुरक्षा इंतजाम नदारद दोनों गाड़ियों के चेसिस और इंजन नंबर मिटाए जाने का खुलासा बिना वैध पहचान के सड़कों पर दौड़ रही थीं गाड़ियां विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित उतारकर पुलिस ने दोनों वाहन पकड़े पर्यटकों की सुरक्षा ताक पर रखकर चल रहा था कमाई का खेल सवाल - आखिर कब से जयपुर की सड़कों पर दौड़ रही थीं ये फर्जी विंटेज कारें? पुलिस अब खंगाल रही है दोंनों गाड़ियों के संचालन और मालिकों का रिकॉर्ड0
0
Report
सीएम योगी: जनगणना-2027 में स्व-गणना पूरी, जनता से बढ़ी भागीदारी की अपील
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में सीएम योगी ने भरी स्व-गणना की जानकारी जनगणना-2027 के अंतर्गत सीएम योगी ने किया Self-Enumeration सीएम योगी की प्रदेशवासियों से स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहयोग देने का सीएम योगी ने किया आह्वान जनगणना-2027 को लेकर सीएम योगी का प्रदेशवासियों से सहभागिता का आग्रह0
0
Report
Advertisement
बलिया में बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की
Patna, Bihar:लोकेशन — बलिया, उत्तर प्रदेश。 बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिला भारुली स्थित माँ मंगला भवानी मंदिर, इन नसीरपुर मुटकल्ला में माँ मंगला भवानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर बिहार सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की。0
0
Report
इनरवा में 159 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार; बाइक और सामान जब्त
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने 159 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, बाइक सहित अन्य सामान बरामद। घटना खजौली थाना के इनरवा गांव की है। गिरफ्तार महिला की पहचान इनरवा गांव के उपासना देवी (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से मादक पदार्थ के अलावा एक बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्टील का बाट भी जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगर थाना क्षेत्र के बेतौनहा गांव निवासी मनोज दास पल्सर बाइक से ब्राउन शुगर लेकर इनरवा पहुंचा है और एक घर मे सप्लाई देगा। सूचना के बाद पुलिस टीम ने उपासना देवी के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को देखकर एक महिला पिछले कमरे से भागने का प्रयास करने लगी, जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। तलाशी में कमरे में बैग से दो पॉलीथिन पैकेट में ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से इसका कुल वजन 159 ग्राम पाया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि मनोज दास नेपाल से ब्राउन शुगर लाकर उसे देता है और वह इसकी बिक्री करती है। आज भी मनोज दास बाइक से मादक पदार्थ लेकर पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर वह पीछे के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने घर के दरवाजे से उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तातार महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार मनोज दास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।0
0
Report
छिंदवाड़ा में जल अभाव: निजी नलकूप 2027 तक खनन पर प्रतिबंध लागू
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिला जल अभावग्रस्त घोषित, 30 जून 2027 तक निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध - कलेक्टर ने जारी किया आदेश छिंदवाड़ा जिले में इस वर्ष औसत से काफी कम वर्षा होने और भू-जल स्तर तेजी से गिरने के कारण कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरेंद्र नारायण ने पूरे छिंदवाड़ा जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है. इसके साथ ही जिले में अशासकीय एवं निजी नलकूप खनन पर 30 जून 2027 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है. कलेक्टर द्वारा आज 19 नवंबर 2026 जारी आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष जिले में मात्र 834.2 मिमी वर्षा हुई है, जो जिले की औसत वर्षा 1058.1 मिमी का मात्र 78.83 प्रतिशत है. आदेश के अनुसार, कृषि एवं व्यावसायिक कार्यों के लिए भू-जल स्रोतों का अत्यधिक दोहन होने के कारण पेयजल स्रोतों एवं नलकूपों का जल स्तर तेजी से गिर रहा है. आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की संभावना को देखते हुए मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत पेयजल से भिन्न अन्य प्रयोजन के लिए नवीन निजी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो गया है. आदेश के मुताबिक, सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी निजी नलकूप खनन नहीं करा सकेगा. बोरिंग मशीनों को भी जिले की राजस्व सीमा में प्रवेश के लिए संबंधित एसडीएम से लिखित अनुमति लेनी होगी.हालांकि सार्वजनिक मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने वाली मशीनों को छूट दी गई है. राजस्व और पुलिस अधिकारियों को अवैध रूप से जिले में प्रवेश करने वाली या प्रतिबंधित क्षेत्र में बोरिंग का प्रयास करने वाली मशीनें जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं.संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 9 के तहत पहली बार उल्लंघन करने पर 5 हजार रुपए और इसके बाद प्रत्येक उल्लंघन पर 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है. दोषी को 2 साल तक के कारावास या जुर्माने अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री सुधांशु जैन ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अपनी कार्ययोजनाओं के तहत नलकूप खनन करा सकेगा .सरकारी योजनाओं के इन कार्यों के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, अपरिहार्य परिस्थितियों और अन्य आवश्यक प्रयोजनों के लिए संबंधित एसडीएम जांच के बाद अनुमति दे सकेंगे. वही निजी नलकूपों पर प्रतिबंध लगाया गया है और कम बारिश के कारण जलस्तर लगातार गिर रहा है जिसके कारण पेयजल परीक्षण अधिनियम लागू किया गया और इसमें वैधानिक कारवाही भी की जाएगी जिसने 5 से 10 हजार तक जुर्माना और 2 साल की जेल का भी प्रावधान किया गया है.0
0
Report
Advertisement
नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पनडुब्बी-मोटरबोट जब्त
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदा नदी में पनडुब्बियां उतारकर बेखौफ तरीके से रेत का अवैध उत्खनन करने वालों पर आखिरकार प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार तड़के सुबह 5 बजे जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत कारोबारियों के खिलाफ एक साथ कई घाटों पर छापेमारी की। सिवनीमालवा तहसील के बाबरी, पथाड़ा और भिलाड़िया सहित कई घाटों पर हुई इस कार्रवाई में प्रशासन ने 7 पनडुब्बियां और 7 मोटरबोट जब्त की हैं। इसके अलावा अवैध परिवहन में इस्तेमाल होने वाले डंपर और रेत के अवैध भंडारण से जुड़ी जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया है। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, नर्मदा नदी में पनडुब्बियों के जरिए बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। जानकारी के मुताबिक, सीहोर जिले के रेत कारोबारी नर्मदापुरम जिले की सीमा में घुसकर नर्मदा नदी से अवैध रूप से रेत निकाल रहे थे। इस काम में पनडुब्बियों और मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा था। अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए गुरुवार तड़के खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने सिवनीमालवा तहसील के बाबरी, पथाड़ा और भिलाड़िया सहित कई घाटों पर एक साथ घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान नदी में चल रहे अवैध उत्खनन के नेटवर्क पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी नावों के जरिए नदी के अलग-अलग घाटوں तक पहुंचे और मौके पर चल रहे ऑपरेशन का जायजा लिया। टीम ने मौके से 7 पनडुब्बियां और 7 मोटरबोट जब्त कीं। इसके साथ ही अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल होने वाले डंपर और अवैध भंडारण से जुड़ी जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया। जब्त की गई सभी पनडुब्बियों और मोटरबोट को शिवपुर थाने में पुलिस की निगरानी में रखवाया गया है। वहीं, अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने एक विशेष टीम का गठन भी किया है। यह टीम नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों का नियमित निरीक्षण करेगी और अवैध उत्खनन की गतिविधियों पर नजर रखेगी। निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी。0
0
Report
ED ने आरजेडी MLC सुनील सिंह से आठ घंटे पूछताछ पूरी कर बाहर निकाला
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह से ED की 8 घंटे तक पूछताछ。 पूछताछ खत्म होने के बाद सुनील सिंह ED कार्यालय से निकले。 मीडिया के सवालों से बचते हुए पिछले दरवाजे से बिना कुछ बोले हुए रवाना。 आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने ed की पूछताछ खत्म होने के बाद कार्यालय से बाहर निकलते ही पत्रकारों के सवालों पर जवाब देते हुए बताया कि थाने में मेरे खिलाफ एक फर्जी व्यक्ति द्वारा दर्ज मामले में कुछ जानकारी के लिए बुलाया गया था। मैंने सभी सवालों का जवाब दिया और जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। वहीं, दाल घोटाले पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने उल्टा पत्रकारों से ही पूछ लिया कि आखिर दाल घोटाला होता क्या है؟0
0
Report
मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ी, दोपहर में धूप से गर्मी; मौसम विभाग का नया अपडेट
Chhindwara, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज कुछ सर्द तो कुछ गर्म ,सुबह और शाम को ठंड तो दिन में गर्म मध्य प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय भीषण चक्रवाती तूफान अकवान (Akvan) को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, लेकिन मध्य प्रदेश में इसका सीधा असर दिखाई देने की संभावना नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र के अनुसार, 19 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. कहीं भी बारिश या आंधी-तूफान की चेतावनी जारी नहीं की गई है. 19 नवंबर को राजधानी भोपाल में आसमान मुख्यतः साफ रहने और हल्की धुंध छाए रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और अन्य जिलों में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा. IMD के 18 नवंबर को जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी जिले के करौंदी में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहडोल के कल्याणपुर में 9 डिग्री और उमरिया में 10.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं, अधिकतम तापमान के मामले में गुना 32.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. खंडवा में 32.1 डिग्री और खरगोन में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.0
0
Report
Advertisement
गन्ना मूल्य पर फैसला न होने से किसानों में निराशा, विनीत त्यागी ने मांगा 600 रुपये प्रति क्विंटल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। 18 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में गन्ना मूल्य को लेकर कोई घोषणा नहीं होने से किसानों को निराशा हाथ लगी है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बैठक में गन्ना मूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, लेकिन ऐसा नहीं होने पर अब किसानों की ओर से गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग उठाई जा रही है। किसान विनीत त्यागी ने डीएसएम शुगर मिल मंसूरपुर प्रबंधन से किसानों के हित में प्रति क्विंटल गन्ने पर उचित बोनस घोषित करने की मांग की है। विनीत त्यागी का कहना है कि गन्ना किसान और शुगर इंडस्ट्री एक-दूसरे के पूरक हैं। किसान और मजदूर दिन-रात मेहनत करके वह कच्चा माल तैयार करते हैं, जिससे शुगर मिलें चीनी, मोलासेस, प्रेसमड, खोई और बिजली सहित अनेक उत्पाद तैयार कर अच्छा कारोबार करती हैं। उन्होंने इन उत्पादों के बाजार मूल्य और मिल के खर्च का हवाला देते हुए कहा कि किसानों को उनके गन्ने का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उनका सवाल है कि जब शुगर इंडस्ट्री का कारोबार और मुनाफा बेहतर स्थिति में है तो कच्चा माल तैयार करने वाले किसान और मजदूर आर्थिक संकट से क्यों जूझ रहे हैं। विनीत त्यागी ने कहा कि वह योगी और मोदी सरकार के प्रशंसक हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। किसानों को कैबिनेट बैठक से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन गन्ना मूल्य पर कोई फैसला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। साथ ही शुगर मिल प्रबंधन को अपनी ओर से बोनस की घोषणा करनी चाहिए। यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि किसानों और मजदूरों की मेहनत का सम्मान भी होगा। उन्होंने मिल प्रबंधन से सकारात्मक पहल कर किसानों को राहत देने की अपील की। आपको बता दे की 18 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें कुल 31 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 30 को मंजूरी दी गई और एक प्रस्ताव वापस ले लिया गया। किसानों को कहना है कि कैबिनेट की बैठक में हमें काफी उम्मीद थी की गन्ने का रेट बढ़ेगा लेकिन हमें निराशा ही हाथ लगी0
0
Report
भरतपुर में 71वीं राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभंकर और संगीत का लोकार्पण
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही 71वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तहत एक भव्य समारोह में प्रतियोगिता के आधिकारिक शुभंकर (मैस्कॉट) का अनावरण और चैंपियनशिप संगीत (थीम म्यूजिक) का लोकार्पण किया गया।0
0
Report
जालौन में निर्माणाधीन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम सहेलियों की मौत,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में निर्माणाधीन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम सहेलियों की मौत, खेलते समय पैर फिसलने से पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरीं दोनों बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत, दोनों बच्चियों की मौत से परिवारों में मची चीख-पुकार, पूरे गांव में पसरा मातम, घर से 200 मीटर दूर खेल रही थीं दोनों सहेलियां 8 वर्षीय निक्की और 7 वर्षीय पूर्वी, हादसे के दौरान मौके पर मौजूद अन्य बच्ची ने ग्रामीणों को दी सूचना, आनन-फानन में दोनों बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों बच्चियों को किया मृत घोषित, पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खोदे गए थे गड्ढे, खुदाई से निकली मिट्टी सड़क चौड़ीकरण के लिए डाली गई थी, खेतों का पानी भरने से जानलेवा बने सड़क किनारे के गड्ढे, सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के करमेर-इटौरा मार्ग स्थित तगारेपुर गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
ED ने आरजेडी MLC सुनील सिंह से आठ घंटे की पूछताछ पूरी की
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना प्रकाश सिन्हा आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह से ED की 8 घंटे तक पूछताछ。 पूछताछ खत्म होने के बाद सुनील सिंह ED कार्यालय से निकले。 मीडिया के सवालों से बचते हुए पिछले दरवाजे से बिना कुछ बोले हुए रवाना。0
0
Report
पलवल के विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने स्थापना दिवस पर गजेंद्र फोगाट की प्रस्तुतियां
Palwal, Haryana:पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय अपना आठवां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर हरियाणा के मशहूर कलाकार एवं हरियाणा सरकार में ओएसडी गजेंद्र फोगाट विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को हरियाणा की संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया। गजेंद्र फोगाट विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर भी कार्यरत हैं। जी मीडिया से विशेष बातचीत के दौरान गजेंद्र फोगाट ने कहा कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से जुड़े जयकारे लगाना उनके लिए एक अलग और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कई विश्वविद्यालय हैं, लेकिन श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बनाया है। ऐसे में उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वे विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें ऐसा मंच उपलब्ध कराने में योगदान दें, जहां उनकी कला और हुनर को पूरी दुनिया सुन सके। युवाओं को नशे से दूर रखने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार खेल, शिक्षा और विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से लगातार युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है। वह स्वयं भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गीतों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके कई गीत युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए गजेंद्र फोगाट ने अपने अंदाज में गीत की दो पंक्तियां भी सुनाईं। उन्होंने कहा, "सारा हरियाणा नायब सैनी ने दिल से चहावै से।"0
0
Report
रेत माफिया की गुंडागर्दी: ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा भागे, कर्मी घायल
Sheopur, Madhya Pradesh:रेत माफिया की सरेआम गुंडागर्दी, रेत से भरा ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा ले गए माफिया, श्योपुर शहर से लगे मेडिकल कॉलेज के सामने की घटना, एक कर्मी को लगी चोट, टीम की कार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, चलते ट्रैक्टर से रेत को सड़क पर खाली कर भागा रेत माफिया, बंदूकों का डर भी नहीं रोक पाया ट्रैक्टर, श्योपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना0
0
Report
Advertisement
