icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजद का खनन और खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धनबाद में धरना

Dhanbad, Jharkhand:इस धरना-प्रदर्शन के माध्यम से एमएमडीआर संशोधन विधेयक को लेकर अपनी मांगों और आपत्तियों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की और कहा कि खनन क्षेत्र से जुड़े फैसलों में स्थानीय लोगों और राज्यों के हितों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। राजद नेता ने कहा कि खनन और खनिज से जुड़े कानूनों में बदलाव का सीधा असर खनन क्षेत्र और राज्य सरकार के राजस्व पर पड़ सकता है। पार्टी की मांग है कि विधेयक पर व्यापक चर्चा की जाए और स्थानीय हितों को प्राथमिकता दी जाए।
0
0
Report

आगरा में कथित ईस्ट-वेस्ट नेटवर्क की पुलिस जांच शुरू

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग चंगई सभा से कथित नेटवर्क तक पहुंची पुलिस की जांच बीमारी और परेशानियां दूर करने के दावे के साथ सभाएं कराने का आरोप 30-40 लोगों को जोड़ने के बाद आगे नेटवर्क बढ़ाने का दावा पांच राज्यों तक संपर्क होने की बात जांच में सामने आई राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार और पंजाब से जुड़े लोगों की जांच कथित ईस्ट-वेस्ट ग्रुप का भी पूछताछ में सामने आया जिक्र मासिक रिपोर्ट में सभाओं और लोगों की संख्या दर्ज होने का दावा सभाओं की संख्या के आधार पर भुगतान किए जाने की बात सामने आई 67,250 रुपये की एक प्रविष्टि दस्तावेज में दर्ज होने का दावा Zoom, Signal और IMO के जरिए ऑनलाइन ट्रेनिंग का आरोप चार आरोपियों की भूमिका की पुलिस कर रही जांच फंडिंग, प्रशिक्षण और नेटवर्क के संपर्कों की पड़ताल जारी
0
0
Report

दुमका में MMDR बिल के विरोध पर RJD ने एक दिवसीय धरना शुरू किया

Dumka, Jharkhand:दुमका में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनन विकास बिनियमन संशोधन विधेयक 2026 (MMDR बिल) के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने बिल का विरोध शुरू कर दिया है. MMDR बिल को वापस लेने की मांग को लेकर आरजेडी के द्वारा पुराना समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया. झारखंड में विभिन्न पार्टियों के द्वारा MMDR बिल का विरोध किया जा रहा है जिसमें आरजेडी भी शामिल होकर बिल का विरोध पर उतर आई है. राजद के जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित MMDR बिल लाकर केंद्र सरकार झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. इस बिल के पारित होने से राज्य सरकार को मिलने वाला रॉयल्टी बंद हो जायेगा केंद्र सरकार लगातार झारखण्ड को दबाने का काम कर रही है. इस MMDR बिल का हम लोग बिरोध करते है और राष्ट्रपती से हम लोग मांग करते है कि केंद्र सरकार द्वारा लाई MMDR बिल को ख़ारिज किया जाय。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा पाण्डे का सड़क हादसे में निधन, शोक व्यक्त अर्जुन मुण्डा

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - मंत्री दीपिका पांडे की पुत्री के निधन पर अर्जुन मुंडा ने किए शोक संवेदना व्यक्त। झारखण्ड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा पाण्डे की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। जो कि जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में एक ट्रक से सीधी टक्कर में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा पाण्डे का निधन हो गया। इस दुखद घटना में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और खूँटी के पूर्व सांसद अर्जुन मुण्डा ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिल्ली में ये दुखद समाचार सुना और जानकारी ली। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर तृषा के मौत पर संवेदना व्यक्त किया और कहा कि ये सड़क हादसा से हुई मौत काफी दुखद है। उन्होंने लिखा कि दीपिका पांडे की सुपुत्री और अन्य लोगों के असामयिक निधन काफी पीड़ादायक है। अपने संतान को खोने का दुःख माता पिता के लिए जीवन का सबसे कठिन और असहनीय होता है। इस दुखद घड़ी में हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ हैं।
0
0
Report

नीरज कुमार का तेजस्वी पर निशाना, विधायक इस्तीफे की मांग

Nalanda, Bihar:एंकर: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार लगातार चुनावी बैठकों में जुटे हैं। बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में एनडीए की चुनावी बैठक आयोजित हुई, जिसमें एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। नीरज कुमार ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव बंगाल और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को फर्जी बता रहे हैं, इसका मतलब तेजस्वी यादव फर्जी विधायक हुए, तो उन्हें राघोपुर विधायक पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और अगर चुनाव पर सवाल उठाया जा रहा है तो जनता के बीच इसका हिसाब होना चाहिए। जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि सामाजिक अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से जल्द ट्रायल पूरा कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि अपराधी कानून से बच नहीं सकते और पुलिस उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है। बाइट: नीरज कुमार एमएलसी प्रत्याशी
0
0
Report

उदयपुर नगरपालिका के नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश भट्ट ने पदभार संभाला; भाजपा नेता बोले तेज़ विकास

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश भट्ट ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पुनिया, महापौर पारस सिंघवी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उपमहापौर भट्ट ने अपने पतिवार के साथ कक्ष में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर भट्ट ने कहा कि आज वे जिस पद पर है पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत है। वे शहर के विकास के लिए लगातर प्रयास औरते रहेंगे। वही भट्ट के पदभार ग्रहण समारोह में आए सतीश पुनिया ने कहा कि भाजपा का यह बोर्ड शहर के विकास को ओर तेजी से आगे बढ़ाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बालाघाट: 32 बनाम 43 मौतों के दावे, ग्रामवार श्वेतपत्र की मांग तेज

Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट में बैगा बच्चों की मौतों को लेकर सरकारी आंकड़ों और विधायक के दावे में बड़ा अंतर सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग जहां प्रभावित क्षेत्रों में 32 बच्चों की मौत की बात कह रहा है, वहीं बैहर विधायक संजय उइके ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पिछले करीब पांच महीनों में 43 बच्चों की मौत का दावा किया है। विधायक के मुताबिक 15 परिवारों को अब तक सहायता राशि नहीं मिली है। उन्होंने पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए गांववार श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। बालाघाट जिले के बैगा और आदिवासी बहुल दूरस्थ गांवों में बच्चों की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। सरकारी आंकड़ों और विधायक के दावे में 11 बच्चों का अंतर सामने आने के बाद अब मौतों के कारण और आंकड़ों के सत्यापन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बैहर विधायक संजय उइके ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर पिछले करीब पांच महीनों में 43 बच्चों की मौत का दावा किया है। विधायक के अनुसार 28 मृत बच्चों के परिवारों को सहायता राशि मिल चुकी है, जबकि 15 परिवार अभी भी सहायता से वंचित हैं। उन्होंने सभी मृत बच्चों की ग्रामवार और परिवारवार सूची जारी करने की मांग की है। विधायक ने श्वेतपत्र में प्रत्येक बच्चे की मृत्यु का आधिकारिक कारण, बीमारी से पहले स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार की स्थिति, कुपोषण की स्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों की दूरी, एंबुलेंस और स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही टीकाकरण, आंगनवाड़ी, पोषण और प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा ब्यौरा मांगा गया है। सीएमएचओ डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया के मुताबिक बीमारी से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 32 है। उनका कहना है कि विधायक के 43 के आंकड़े में बीमारी के अलावा अन्य कारणों से हुई बच्चों की मौतें भी शामिल हैं। वहीं प्रभावित गांवों में पानी, सड़क, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विधायक ने इन सभी पहलुओं पर सरकार से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि गांववार श्वेतपत्र सामने आने के बाद 32 और 43 के आंकड़ों के बीच का अंतर किस तरह स्पष्ट होता है। बाइट: संजय उइके, विधायक बैहर बाइट: डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया, सीएमएचओ बालाघाट
0
0
Report

दमोह हटा में पीएम मोदी से बाइकर्स ने संवाद किया; सेवा संकल्प तेज

Damoh, Madhya Pradesh:सेवा का संकल्प और विकसित भारत का सपना लेकर 50 बाइकर्स पहुंचे दमोह जिले के हटा, मंत्रियों सांसद और जनप्रतिधियों की मौजूदगी में पीएम ने किया संवाद.. इस अभियान के तहत देश भर में विकसित भारत का सपना लेकर जनसेवा के कार्य जारी है और गुजरात के बड़नगर से यूपी के वाराणसी तक यात्राएं लेकर लोग सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में जागरूक होंगे। आज दमोह जिले के हटा में भी यात्राएं पहुंची जहां प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रदेश के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, जिले के विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या के स्थानीय लोगों ने इन बाइकर्स का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हटा पहुंचे बाइकर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे संवाद किया और अब तक की यात्रा के अनुभवों को जाना गया, वहीं क्षेत्र में सेवा कार्य भी किए गए। इस मौके पर मंत्री और सांसदों ने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल बेमिसाल हैं और आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरणादायी हैं जिससे देश के युवा विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

बरतोना में राजस्व कार्रवाई के दौरान गाली-गलौज, हत्या की धमकी: शिकायत दर्ज

Maihar, Madhya Pradesh:जिले के अमरपाटन तहसील क्षेत्र के बरतोना गांव में नक्शa तरमीम और पंचनामा तैयार करने पहुंचे पटवारी नीलेश त्रिपाठी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पटवारी ने अपने पटवारी संघ के साथ अमरपाटन थाने पहुंचकर संबंधित महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजस्व कार्यवाही के दौरान सावित्री नाम की महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला और उसके पड़ोसी का जमीनी विवाद चल रहा था; दूसरे पक्ष की जमीन नापित करने जब पटवारी पहुंचा तो महिला विवाद पर उतर आई और शासकीय कार्य में बढ़ा उत्पन्न करते हुए जरूरी दस्तावेज भी फाड़ दिए।
0
0
Report
Advertisement

2500 वर्ष पुरानी सिद्धिविनायक प्रतिमा महाकाल मंदिर में गणेश उत्सव के बीच आकर्षण

Ujjain, Madhya Pradesh:करीब 2500 साल पुरानी मानी जाती है सिद्धिविनायक की प्रतिमा, काले पाषाण पर विराजमान हैं गणपति रक्षा सूत्र की मान्यता, अपनी और परिवार की रक्षा के लिए श्रद्धालु बंधवाते हैं कलावा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित अति प्राचीन सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान भक्तों की भीड़ लगातार बनी हुई है। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए 10 दिवसीय उत्सव में भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है और रोजाना अभिषेक-पूजन के साथ मोदक का भोग लगाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी मोहित गुरु के अनुसार, सिद्धिविनायक की प्रतिमा काले पाषाण से बनी है और इसे करीब 2500 वर्ष पुरानी माना जाता है। मान्यता है कि महाकाल के दर्शन से पहले भगवान गणेश के दर्शन किए जाते थे। इसके बाद साक्षी गोपाल के दर्शन की परंपरा भी बताई جاتی है। गणेश उत्सव के दौरान पुजारी परिवार की ओर से भगवान को करीब 5 लाख 51 हजार मोदकों का भोग लगाया जा रहा है। इन मोदकों को बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती और शाम को महाकाल की आरती के साथ भगवान गणेश की आरती भी की जाती है। इस मंदिर में रक्षा सूत्र यानी कलावा का भी विशेष महत्व बताया जाता है। श्रद्धालु अपनी और परिवार की सुख-समृद्धि और रक्षा की कामना के साथ यहां रक्षा सूत्र बंधवाते हैं। मान्यता के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु महाकाल दर्शन के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में भी पहुंचते हैं। खास बात यह है कि आम श्रद्धालुओं के साथ कई फिल्मी सितारे और राजनेता भी महाकाल दर्शन के दौरान सिद्धिविनायक के दरबार में पहुंचते हैं और यहां रक्षा सूत्र बंधवाते हैं। मंदिर में भक्तों का तांता लगातार लगा रहता है और गणेश उत्सव के दौरान यह आस्था और भी नजर आ रही है। मंदिर के पुजारी मोहित गुरु ने भगवान गणेश की प्राचीन प्रतिमा, मोदक के भोग और रक्षा सूत्र से जुड़ी मान्यताओं के बारे में जानकारी दी।
0
0
Report

रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, सम्राट चौधरी के समर्थकों पर सवाल

Patna, Bihar:युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर बोला बड़ा हमला रोहित ने तेजस्वी यादव को फेलस्वी यादव कहा रोहित ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सामाजिक न्याय के मसीहा हैं रोहित ने कहा की सम्राट चौधरी पर बोलने की हैसियत में नहीं है फेलस्वी यादव रोहित ने मुकेश सहनी को भी मर्यादा में रहने का सलाह दिया रोहित ने कहा की मुख्य चुनाव आयुक्त को गोली मारने का बयान देकर सहनी ने प्रमाणित किया है कि बिहार में राजद गठबंधन के इशारे पर क्राइम हो रहा है रोहित ने कहा कि मुझे निर्णय देने का अधिकार होता तो मुकेश सहनी को गोली मारने वाले बयान के किए फाँसी का आदेश जारी करता
0
0
Report

टीकमगढ़ के बछोड़ा गाँव में महिला और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में आज सुबह एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि पास में उसकी 06 वर्षीय पुत्री पूर्वा कुशवाहा और 04 साल के बेटे हार्दिक कुशवाहा का शव कुएं में उतराते मिले हैं, जिसके बाद तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार गांव की 25 वर्षीय रश्मि कुशवाहा का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला, जबकि पास में उसके बच्चों के शव कुएं में थे. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जिसमें पहले माँ ने अपने दो मासूमों को कुएं में धकेला और फिर अपने आप को पेड़ पर फांसी लगा ली. मृतका के परिजनों ने अपने बेटी व उसके पुत्रों की हत्या का आरोप पति राहुल कुशवाहा व ससुर कनछेदी पर लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे और उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे मृतका कुछ दिनों पूर्व मायके चली गई थीं और हाल ही में पति उसे मायके से वापस लाने को कहकर लाया था. कुछ दिन बीतने के बाद यह घटना घटित हो गई. पारिवारिक विवाद के चलते पहले भी मृतका ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन समय पर उपचार मिल जाने से जान बच गई थी; अब पुलिस आत्महत्या व हत्या सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top