icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
500001
VVishwaroopaFollow5 Jul 2024, 10:54 am

హైద్రాబాద్, ఇస్కాన్ అబిడ్స్ టెంపుల్ ఆధ్వర్యంలో ఈనెల 7న జగన్నాథ్ రథయాత్ర ఘనంగా నిర్వహించబోతున్నాము

Hyderabad, Telangana:

శ్రీ జగన్నాథ రథయాత్ర మహోత్సవ్ 2024కి సంబంధించి, వేదాంత చైతన్య దాస్ హైదరాబాద్ ఆలయ నిర్వహణ మండలి సభ్యుడు ఇస్కాన్ అబిడ్స్ ఆలయం ఈ నెల 7న జగన్నాథ రథయాత్రను నిర్వహించబోతోంది. ఆదివారం ఉదయం 11.30 గంటలకు స్టేడియం నుంచి ఎన్టీఆర్ రథయాత్ర ప్రారంభం కానుంది. ఎన్టీఆర్ స్టేడియం మొజంజాహీ మార్కెట్ చౌరస్తా నుంచి యాత్ర ప్రారంభమై సాయంత్రం 6 గంటలకు మైదానంలో ముగుస్తుంది. నారాయణగూడ నుంచి బషీర్ బాగ్ కూడలి వరకు మైదానంలో ఉత్సవాలు నిర్వహించనున్నారు. పండుగలో భజనలు మరియు సంగీత ప్రదర్శనలు కూడా ఉన్నాయి.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लातेहार में टक्कर: एक की मौत, पांच घायल; हेलमेट नहीं पहनने से खतरा

Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर प्रखंड के स्टेशन रोड स्थित मैया बाबू हॉस्पिटल के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है. मृतक के बारे में अभी पहचान नहीं हो पाई है. घटना के बाद घायलों का प्राथमिक उपचार लातेहार सदर अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक काफी तीव्र गति से स्टेशन की ओर जा रहे थे; स्टेशन रोड स्थित मैया बाबू हॉस्पिटल के समीप दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई. घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद आसपास के लोग सक्रिय हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा घायलों का इलाज चल रहा है. जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित किया गया. दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है. यहां बताया जाए कि लातेहार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर प्रतिदिन जागरूकता अभियान चला रहे हैं. इसके बावजूद जिले में सड़क दुर्घटना के मामले कम नहीं हो पा रहे हैं. अभी भी कई लोग बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते, जिससे दुर्घटना होने पर जान चली जाती है.
0
0
Report

रींगस में पटाखे चिंगारी से खेत में आग, दमकलों ने नियंत्रण पाया

Sikar, Rajasthan:रींगस में पटाखे की चिंगारी से खेत में लगी आग, घास-फूस जलकर राख। सीकर जिले के रींगस में जनता सिनेमा के पीछे स्थित एक खेत में अचानक आग लग गई। आग से खेत में रखा घास-फूस जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण पटाखों की चिंगारी होना संभावित बताया जा रहा है। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए रींगस नगर पालिका की दमकल को बुलाया गया, लेकिन दमकल में तकनीकी खराबी आने के कारण आग बुझाने में परेशानी हुई। इसके बाद रीको औद्योगिक क्षेत्र से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं रींगस नगर पालिका के फायर स्टाफ ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। दमकल कर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
0
0
Report
Advertisement

कासगंज में पटाखे के ऊपर स्टील का गिलास रखकर चलाया पटाखा, पेट में लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत

KSKshitij SinghFollow24m ago
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज कासगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान किए गए खतरनाक स्टंट ने एक युवक की जान ले ली। सोरों थाना क्षेत्र के सिरावली गांव में पटाखे के साथ प्रयोग करना 22 वर्षीय प्रवेश कुमार को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि प्रवेश कुमार पटाखे के ऊपर स्टील का गिलास रखकर पटाखा चला रहे थे। इसी दौरान पटाखे में जोरदार विस्फोट हुआ और स्टील का गिलास उछलकर उनके पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के उद्देश्य से यह खतरनाक प्रयोग कर रहा था। हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। यह घटना एक बार फिर युवाओं के लिए गंभीर चेतावनी है कि सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और वायरल होने की चाहत में अपनी जान को जोखिम में डालना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। याद रखिए, रील दोबारा बनाई जा सकती है, लेकिन जिंदगी दोबारा नहीं मिलती।
0
0
Report

मैनपुरी- वृद्ध को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, शिकायत को एसपी ऑफिस पहुंचा वृद्ध।

DEV SHAKYADEV SHAKYAFollow30m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। मामला थाना दन्नाहार इलाके के बल्हेता गांव से जुड़ा है। यहां का रहने वाला वृद्ध कमलेश कुमार सब्जी लेने को पड़ोस के गांव दरबाह गया था, आरोप है कि वापस लौटते समय कमलेश को दबंग किस्म के बाइक सवार तीन लोगों ने अपनी बाइक पर बैठा लिया और रास्ते में बंधक बनाकर, दो अन्य लोगों को बुलाकर कमलेश को बेवजह धमका कर बुरी तरह लात घूसों से पीटा। तमंचा की बट से उसके मुंह पर प्रहार किये और मरणासन्न स्थिति में छोड़कर चले गए। वह करीब 4 घंटे तक बंधक बनाए रहे। घायल कमलेश कुमार व उसके परिजनों का आरोप है कि उसे बेवजह पीटा गया किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं थी। आरोप है कि आरोपी अपने को गुंडा दादा कहलवाना चाहते हैं, जिसकी बजह से इस तरह की घटना घटित की है। अन्य लोगों के साथ भी वह इस प्रकार की कई घटनाएं कर चुके हैं, कमलेश कुमार और उसके परिजन कार्रवाई को लेकर आज एसपी ऑफिस पहुंचे।
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में अनोखी गोवर्धन पूजा, मोर पंख और बांसुरी लेकर निकले मौनिया, निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा

RavindraRavindraFollow41m ago
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर में अनोखी गोवर्धन पूजा, मोर पंख और बांसुरी लेकर निकले मौनिया बुंदेलखंड की धरती पर आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर सदियों पुरानी एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की, जहां गोवर्धन पूजा के दिन गांव से लेकर शहर तक श्रद्धालु इस अनोखी परंपरा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हाथों में मोर पंख, होंठों पर भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की धुन और जुबां पर मौन... ये हैं बुंदेलखंड के मौनिया, जो द्वापर युग से चली आ रही परंपरा को आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ जीवंत रखे हुए हैं। खास बात यह है कि इस परंपरा में दस साल के बच्चे से लेकर साठ साल तक के बुजुर्ग शामिल होते हैं। मौनिया दीपावली से एक दिन पहले व्रत धारण करते हैं, जो तीन दिनों तक चलता है। इस दौरान मौन रहकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की जाती है। मान्यता है कि मौनिया खुद को भगवान श्रीकृष्ण का सखा यानी मित्र मानते हैं और उन्हीं की भक्ति में लीन होकर इस परंपरा का निर्वहन करते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन जिले के अलग-अलग गांवों में स्थित धार्मिक और तीर्थ स्थलों पर पहुंचकर मौनिया पूजा-अर्चना करते हैं। बदलते दौर में जहां कई पुरानी परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं, वहीं हमीरपुर के लोग आज भी अपनी इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को पूरी आस्था के साथ सहेजे हुए हैं। यह सिर्फ एक पूजा नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की संस्कृति, भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट आस्था और पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा का जीवंत उदाहरण है।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Mohammad RajaMohammad RajaFollow45m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- सिकंदराराऊ में सर्दिला पुल से एटा रोड की तरफ रात करीब 8:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा सुरक्षित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर बीपी सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला नोखेल, सिकंदराराऊ तथा अजय पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला नोखेल, सिकंदराराऊ सवार थे। हादसे में बीपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अजय को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल बीपी सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ में भर्ती कराया।
0
0
Report
Advertisement

मदरसे के मौलाना ने 18 वर्षीय से निकाह किया; परिजनों ने धुनाई के बाद उसे जेल भेजा

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के जयसिंहपुरा खोर इलाके में एक मौलाना ने मदरसे में पढ़ने वाली 18 वर्षीय युवती से गुपचुप निकाह कर लिया। युवती के परिजनों और स्थानीय लोगों को जब इस निकाह की जानकारी मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मौलाना के साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मौलाना को भीड़ से बचाया और थाने ले गई। बाद में पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। यहां भी लोगों ने मौलाना की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मदरसे में पढ़ने आती थी युवती, मौलाना से किया निकाह। पुलिस के अनुसार मौलाना वकार अली विजयराज कॉलोनी, नाई की थड़ी में पन्नीगरान मस्जिद के पीछे रहता है और वहीं मदरसा संचालित करता है। इस मदरसे में मोहल्ले के लड़के और लड़कियां पढ़ने आते हैं। इसी मदरसे में आने वाली 18 वर्षीय युवती से 34 वर्षीय मौलाना ने निकाह कर लिया। बताया जा रहा है कि निकाह की जानकारी युवती के परिजनों और मोहल्ले के लोगों को करीब तीन दिन पहले मिली। इसके बाद इलाके में विरोध शुरू हो गया और आक्रोशित लोगों ने मौलाना के साथ मारपीट कर दी। लोगोंने मौलाना की धुनाई की। हंगामे की सूचना पर जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौलाना वकार अली को अपने साथ थाने ले गई। इलाके में तनाव और लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन जब पुलिस उसे कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने पहुंची तो वहां मौजूद कुछ वकीलों और परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मौलाना को भीड़ से बचाया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पहले से शादीशुदा, तीन बच्चों का पिता है मौलाना... पुलिस के अनुसार, मौलाना वकार अली पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी और बच्चे उसके साथ ही रहते हैं। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौलाना ने अपनी उम्र से काफी छोटी युवती को प्रेमजाल में फंसाकर निकाह किया। लोगों ने अन्य युवतियों को लेकर भी मौलाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। युवती परिजनों के पास जाने को तैयार नहीं... मामले में एक और अहम पहलू सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, युवती मौलाना के साथ रहने की बात कह रही है, जबकि वह अपने परिजनों के पास भी नहीं जाना चाहती। ऐसे में पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। युवती के बयान और मौलाना पर लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है.
0
0
Report

खानपुर में दीपावली पर सूने मकान से चोरी, लाखों का नुकसान

Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे में दीपावली के त्योहार पर जहां लोग खुशियां मना रहे थे वहीं चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। व्यासों की बावड़ी क्षेत्र में धनतेरस की रात बदमाशों ने बुजुर्ग पेंशनर अध्यापक शांतिलाल शर्मा के मकान के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार शांतिलाल शर्मा का मकान सूना था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के समय मकान के करीब दर्जनभर ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बदमाशों ने घर में रखी तीन अलमारियों के गेट और लॉकर तोड़कर करीब आधा किलो चांदी की तोड़ियां, सोने की अंगूठियां और 25 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। शांतिलाल शर्मा की पुत्र वधु तृप्ति शर्मा ने बताया कि तड़के पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे, तो मकान के ताले टूटे हुए मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉकर टूटे देखकर चोरी की वारदात का पता चला। घटना की सूचना पर खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। परिजनों के अनुसार पुलिस ने बाद में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। दीपावली त्योहार पर हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
0
0
Report

खेत पर फसल भरने के दौरान विवाद, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow47m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में खेत पर फसल भरने के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर नामजद दबंगों पर पीड़ित के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, खेत पर फसल भरने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी मामूली विवाद के बाद दबंगों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी कार से सवार होकर खेत पर पहुंचे थे और वहां विवाद के बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बुजुर्गों और महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। वहीं, घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल थाना एलाऊ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

द्वापर युग से घूँघट की आड़ में बुंदेलखंड की महिलाएं दिवारी नृत्य कर की निभा रहीं हैं परंपरा

RavindraRavindraFollow50m ago
Muskara, Uttar Pradesh:घूँघट की आड़ में महिलाएं दिवारी नृत्य कर द्वापर युग की निभा रहीं परंपरा। कहा जाता है कि बुंदेलखंड की हर सांस में इतिहास बसता है और यहाँ के कण-कण में वीरता रची-बसी है। लेकिन जब परंपराओं की बात आती है, तो यहाँ की नारियाँ हर बार सबको चौंका देती हैं। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का बिलगांव गाँव इन दिनों एक ऐसी ही अद्भुत परंपरा का गवाह बन रहा है, जहाँ घूँघट की आड़ में महिलाओं ने ऐसा शौर्य दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई दाँतों तले उंगली दबा रहा है। पारंपरिक घूँघट की मर्यादा और बुंदेली संस्कृति की शालीनता को बनाए रखते हुए, यहाँ की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि नारी अबला नहीं, बल्कि शक्ति का दूसरा रूप है। लाठियों की खनक, पैरों की थाप और युद्ध कला के पारंपरिक दांवपेंच—जब ये सब घूँघट की ओट में उतरते हैं, तो दृश्य देखने लायक होता है। यह सिर्फ एक नृत्य नहीं, बल्कि बुंदेली महिलाओं की अदम्य वीरता, साहस और अपनी संस्कृति के प्रति अटूट प्रेम का जीवंत प्रमाण है। हम बात कर रहे हैं बुंदेलखंड के प्रसिद्ध 'दीवारी नृत्य' की। दीपावली के त्यौहार के दूसरे दिन खेले जाने वाला यह पारंपरिक नृत्य मुख्य रूप से पुरुषों द्वारा भगवान कृष्ण और ग्वाल बालों की वीरता के प्रतीक के रूप में किया जाता रहा है। मान्यता है कि इसकी शुरुआत द्वापर युग में हुई थी जब भगवान कृष्ण और ब्रजवासियों ने गोवर्धन पूजा और अपनी रक्षा के लिए लट्ठ और शस्त्र संचालन का अभ्यास किया था। लेकिन अब, इसी परंपरा को हमीरपुर के बिलगांव की महिलाओं ने एक नया आयाम दे दिया है। आधुनिक दौर में जहाँ पुरानी लोक-संस्कृति सिमटती जा रही है, वहीं हमीरपुर के बिलगांव की इन वीरांगनाओं ने द्वापर युग की इस धरोहर को जीवित रखकर पूरे देश के सामने मिसाल पेश की है। यह बुंदेलखंड की वही माटी है, जहाँ झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई से लेकर आज की इन ग्रामीण महिलाओं तक, शौर्य हर रूप में पल्लवित होता है।
0
0
Report

झालावाड़ में कबाड़ की कार में आग, दमकल ने किया तुरंत नियंत्रण

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ शहर के अग्रवाल सेवा सदन के सामने स्थित खाली मैदान में खड़ी एक कबाड़ हो चुकी कार में आज दोपहर अचानक से आग लग गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर तुरंत ही आग पर काबू पा लिया। आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अग्रवाल सेवा सदन के सामने स्थित मैदान में शहरवासी अपनी गाड़ियाँ खड़ी करते हैं। कबाड़ हो चुकी कार भी लंबे समय से यहां खड़ी हुई थी। जिसमें आज अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया।
0
0
Report

धौलपुर रोडवेज स्टैंड पर ऑटो हटाने को लेकर चालक ने परिचालक पर चाकू चला दिया

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर रोडवेज बस स्टैंड धौलपुर पर ऑटो हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद एक ऑटो चालक ने रोडवेज परिचालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे परिचालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रोडवेज परिचालक रविकांत त्यागी पुत्र बचन सिंह ने बस के आगे खड़े ऑटो को हटाने के लिए चालक से कहा था। इसी बात को लेकर ऑटो चालक ने कथित तौर पर चाकू निकालकर परिचालक पर वार कर दिया。 घटना में रविकांत त्यागी घायल हो गए। इसके बाद रोडवेज बस स्टाफ के सहयोगियों ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय धौलपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है。 बताया जा रहा है कि घटना में शामिल ऑटो का नंबर RJ 11 PA 3949 है। दिनदहाड़े रोडवेज बस स्टैंड पर हुई इस घटना से लोगों में चर्चा का माहौल है बाइट 1 घायल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top