icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बालाघाट में ई-अटेंडेंस में बड़े दिक्कत, 225 कर्मचारियों को नोटिस जारी

Raebareli, Uttar Pradesh:शिक्षा विभाग में लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था के बीच बालाघाट जिले से बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां 6 जुलाई को 225 कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस नहीं लगाया, जिसके बाद 'लोक सेवक कर्मचारी अटेंडेंस नॉट पंच' रिपोर्ट के आधार पर 225 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें प्राचार्य, उच्च माध्यमिक शिक्षक, शिक्षक और लिपिक जैसे जिम्मेदार पदों पर कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हैं। वही दूसरे दिन भी 7 जुलाई को भी 165 कर्मचारीयों ने ई अटेंडेंस नहीं लगाया। सूची में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, पीएमश्री विद्यालय और संदीपनी विद्यालय सहित जिले के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के कर्मचारी शामिल हैं। बालाघाट, कटंगी, किरनापुर, लांजी, लालबर्रा, खैरलांजी और वारासिवनी विकासखंडों से बड़ी संख्या में ई-अटेंडेंंस दर्ज नहीं होने से विभागीय अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ कर्मचारियों ने नेटवर्क और तकनीकी समस्या का हवाला दिया है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन ने बताया कि ई-अटेंडेंस प्रणाली शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाना है। 6 जुलाई की रिपोर्ट के आधार पर जिन 225 कर्मचारियों की ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं हुई, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सभी संबंधित कर्मचारियों से निर्धारित समय सीमा में स्पष्टीकरण मांगा गया है। हमारा उद्देश्य किसी को अनावश्यक रूप से दंडित करना नहीं, बल्कि विद्यालयों में समय पर उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।
0
0
Report
Advertisement

युवती की चाकू घोपकर कर हत्या।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollowJust now
Saharanpur, Dara Kottala, Uttar Pradesh:थाना फतेहपुर पर एक महिला की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर जाकर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा जांच की गई, तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि मीनू पुत्री बालकिशन, जो अपने मायके हरिजन कॉलोनी छुटमलपुर आई हुई थीं, वहां उनकी हत्या चाकू गोदकर उनके पति सन्नी सैनी पुत्र रमेश सैनी ग्राम राजापुर थाना फतेहपुर ने कर दी गई है। दोनों की शादी को लगभग 14 वर्ष हो चुके थे। लगातार मनमुटाव दोनों के बीच में चला आ रहा था। इसी कारण सन्नी द्वारा यह घटना कारित की गई है। मुख्य अभियुक्त सन्नी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है एवं पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

राम जन्मभूमि दान घोटाला: वकीलों ने रिपोर्ट नहीं दर्ज पर आंदोलन की धमकी दी

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP | राम मंदिर के लिए मिले दान में गड़बड़ी के मामले पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा कहते हैं, "अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में चोरी हुई थी, इसके बाद जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई। कमेटी ने कई लोगों को दोषी पाया और ट्रस्ट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की बात सामने रखी। पूरी जानकारी के साथ याचिका और आवेदन देने के बावजूद, कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जिससे वकीलों में नाराज़गी है। इसके जवाब में, अगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है तो आंदोलन को तेज़ करने का फ़ैसला लेने के लिए एक बैठक की गई... वकीलों के संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिनों के भीतर राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन जाकर दर्ज रिपोर्ट की कॉपी की मांग करेगा... अगर इसमें सफलता नहीं मिलती है, तो आगे विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई जाएगी। पूर्व अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ-साथ अन्य वकीलों वाली यह कमेटी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि रिपोर्ट दर्ज हो और उसकी जांच हो।
0
0
Report

कानपुर में मौरंग लदा ट्राला पलटा, वैन चालक की जान बची, लंबा जाम लग गया

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग मौरंग लदा ट्राला पलटा, बाल-बाल बची वैन चालक की जान, लगा लंबा जाम। CHAKERI थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में मौरंग लदा एक अनियंत्रित ट्राला पलट गया। सड़ק किनारे खड़ी एक स्टार्ट वैन ट्राले की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वैन चालक राजेश गुप्ता हादसे से ठीक कुछ सेकंड पहले चाय पीने के लिए नीचे उतरे थे, जिससे उनकी जान बच गई। मौरंग उतारते समय अचानक ट्राले का ब्रेक प्रेशर फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारण रामादेवी से टाटमील मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए और लंबा जाम लग गया। चकेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सामान्य कराया।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में जर्जर सीढ़ी गिरने से मां-बेटी सहित तीन घायल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जर्जर मकान की सीढ़ियां अचानक भरभरा कर गिरी, जर्जर सीढ़िया गिरने से मलबे में दबे मां-बेटी समेत तीन लोग, सीढ़ियों के मलबे में तीन लोगों के दबने से मौके पर मची अफरा-तफरी, हादसे से मासूम बच्ची उसकी मां और अन्य महिला गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर तीनों लोगों को मलबे से निकाला बाहर, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम कोंच हेमंत पटेल मौके पर पहुंचे, आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने झांसी किया रेफर, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के विरासिनी गांव का मामला।
0
0
Report

RAPL Group Leads Modern Ayurveda to Global Standards in 70 Years

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 7 विजुअल्स के लिए यू ट्यूब का लिंक— https://youtu.be/065xvAjgoYk?si=BjSyGI38Fij5t9gi RAPL ग्रुप: 1952 से आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में अग्रणी राजस्थान औषधालय प्राइवेट लिमिटेड (RAPL Group) की स्थापना वर्ष 1952 में इस उद्देश्य के साथ की गई कि आयुर्वेद को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के साथ जोड़कर अधिक प्रभावी, विश्वसनीय और जनसुलभ बनाया जा सके। सात दशकों से अधिक के अनुभव के साथ RAPL आज भारत की अग्रणी आयुर्वेदिक औषधि निर्माता कंपनियों में शामिल है तथा देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। कंपनी की सफलता का आधार इसके संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन डॉ. एस.डी. चोपदार की दूरदर्शी सोच, आयुर्वेद के प्रति समर्पण तथा निरंतर शोध एवं नवाचार रहा है। उनके नेतृत्व में आधुनिक आयुर्वेद की सुदृढ़ नींव रखी गई। वर्तमान में डॉ. सत्तार दीवान, महबूब दीवान एवं सलीम दीवान के नेतृत्व में RAPL पारंपरिक आयुर्वेद को आधुनिक तकनीक एवं वैश्विक गुणवत्ता मानकों के साथ नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहा है। RAPL ने पारंपरिक चूर्ण के साथ-साथ टैबलेट, कैप्सूल, सिरप, ग्रेन्यूल्स, ऑयल, अवलेह तथा न्यूट्रास्यूटिकल्स जैसे आधुनिक डोज़ फॉर्म विकसित किए, जिससे आयुर्वेदिक उपचार अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी बन सका। वर्तमान में कंपनी 400 से अधिक आयुर्वेदिक, न्यूट्रास्यूटिकल एवं कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करती है, जिनका उपयोग नशा मुक्ति, मधुमेह, अस्थमा, जोड़ों के दर्द, वजन नियंत्रण तथा अन्य अनेक रोगों के उपचार में किया जाता है। साथ ही, कैंसर के प्रारंभिक चरणों के उपचार हेतु अनुसंधान भी निरंतर जारी है। राजस्थान में स्थित लगभग 40,000 वर्गफुट में फैला कंपनी का अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र Rajasthan Herbal International Pvt. Ltd.
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर के सरकारी स्कूल की जर्जर हालत से बच्चों की शिक्षा खतरे में

Shajapur, Madhya Pradesh:सरकार ने बेहतर शिक्षा के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है और सीएमराइज़ स्कूलों की शुरुआत की है, लेकिन आज भी ग्रामीण इलाकों में शासकीय स्कूलों की दयनीय स्थिति है। जर्जर भवनों में बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। शाजापुर जिले के ग्राम निजामड़ी में संचालित शासकीय प्राथमिक स्कूल में कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाई हो रही है और भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश के पानी की टपकन और छत के सरीयें जवाब दे चुके हैं, शौचालय और पीने के पानी की उपलब्धता नहीं है। शिक्षिका के जाने से डर है, बरामदे में पढ़ाई। 60-70 बच्चों से अब सिर्फ 8 बच्चे बचे हैं। भवन 10 साल से अधिक समय से जर्जर है और शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। विभाग ने डिस्मेंटल के आदेश दिए, फिर भी भवन नहीं हटे। अभिभावक और बच्चों ने सुरक्षा चिंताएं बताई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा संज्ञान में मामला आया है, जाँच कराई जाएगी और बच्चों की शिक्षा बाधित न हो सके इसके लिए स्कूल को गांव की आंगनवाड़ी में शिफ्ट किया जाएगा।
0
0
Report

आगरा पुलिस ने 12 साल से फरार 50 हजार इनामी बदमाश सुनील गिरफ्तार किया

Agra, Uttar Pradesh:आगरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करीब 12 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आगरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुनील पिछले 12 वर्षों से कानून की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। उसके खिलाफ आगरा के साथ-साथ कोलकाता में भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगरा लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फरारी के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में था और किस तरह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। करीब एक दशक से ज्यादा समय तक पुलिस को चकमा देने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी को आगरा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

बांदीपोरा के बैंकूट में मेगा ब्लॉक दिवस: शिकायतें सुनकर शासन ने तुरंत निर्देश दिए

Mega Block Diwas Held at Bankoot. DC Hears Public Grievances The District Administration Bandipora on Wednesday organised a Mega Block Diwas-cum-Grievance Redressal Camp at Bankoot Bandipora, to ensure prompt redressal of public grievances and strengthen doorstep governance in the far-flung areas of the district. The programme was chaired by the Deputy Commissioner Bandipora, Indu Kanwal Chib, and attended by district officers from various departments. During the programme residents projected several issues, including the construction and improvement of the road, healthcare facilities, drinking water supply, play grounds. The Deputy Commissioner patiently listened to the grievances and assured the public that all genuine issues would be addressed in a time-bound manner. She also issued on-the-spot directions to the concerned officers for the immediate redressal of several grievances. Speaking on the occasion, the Deputy Commissioner said that the main objective of the Mega Block Diwas is to take governance to the people's doorsteps and provide an effective platform for the public to directly raise their concerns before the district administration. She emphasized that the administration is committed to promoting prompt grievance redressal, transparent governance, and efficient public service delivery, ensuring that genuine public issues are addressed in a timely and effective manner. The participants appreciated the initiative and expressed satisfaction over the administration's efforts to reach remote areas and address public issues through direct public interaction. Byte 1- Local Resident Mohd Sartaj
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top