icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैंसर इलाज के नाम पर महिला से 25 लाख, 6 बीघा जमीन गंवाने का मामला

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के नगीनाह देहात क्षेत्र में एक महिला सावित्री ने अपने कैंसर से पीड़ित पति तेजपाल सिंह के इलाज के लिए लाखों रुपये खर्च करने और 6 बीघा जमीन बेचनी पड़ने की शिकायत की है। उनका कहना है कि गांव के एक व्यक्ति ने रिश्वतखोर तंत्र के जरिये कैंसर के इलाज में मदद का आश्वासन दिया और इसके बाद तेजopal के इलाज के नाम पर झाड़-फूंक कर आर्थिक नुकसान पहुँचाया गया। अप्रैल माह से अब तक 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के payment अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गये और कुल लगभग 25 लाख रुपये खर्च हो गए। जमीन बेचकर मिली रकम भी इस मामले में चली गई। पति की हालत सुधरे नहीं रहने पर सावित्री को डेढ़ लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं। परिवार पर मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ता गया है। उन्होंने 7 जुलाई को नगीना देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई और 18 सितम्बर को पुलिस अधीक्षण से भी शिकायत की। पुलिस अब यह जाँच कर रही है कि इलाज और झाड़-फूंक के नाम पर कितनी राशि ली गई, किन-किन खातों में पैसा गया और 6 बीघा जमीन बेचे जाने का क्या संबंध है।
0
0
Report

भदोही की कालीनों से यूपी में विकास और रोजगार की नई गाथा

Noida, Uttar Pradesh:पहले भदोही का हुनर अपनी राह तलाशता था, आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है। प्रदेश का निर्यात पिछले 10 वर्षों में लगभग 2.27 गुना बढ़कर आज ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है और उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। निर्यात में भदोही के कालीन का बड़ा योगदान है। जिन हाथों ने अपने हुनर से भदोही के कालीनों को दुनिया तक पहुंचाया, वर्ष 2017 से पहले वही हाथ बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए प्रतीक्षा करते रहे। आज डबल इंजन सरकार में वही हुनर विकास और वैश्विक बाजार, दोनों से जुड़ रहा है। हाथ से बनी भदोही की कालीनों की मांग आज पूरी दुनिया में सबसे अधिक है, जो वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के हुनर का लोहा मनवा रही हैं। एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले 'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का आज शुभारंभ कर कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं एवं उद्यमियों से संवाद करूंगा। इस अवसर पर भदोही, औराई एवं ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्रों को ₹1,340 करोड़ से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किए जाएंगे। कारिगर के हाथ को सम्मान, उद्यम को विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि, यही नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है।
0
0
Report

पटना में गंगा जलस्तर बढ़ा, नेपाल-गंडक के कारण बाढ़ का खतरा

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ोतरी हो रही है। गांधी घाट और हाथीदह में गंगा का पानी लाल निशान से करीब एक मीटर ऊपर पहुंच गया है। दीघा घाट में जलस्तर लाल निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर है जबकि मनेर में गंगा का जलस्तर लाल निशान के बराबर पहुंच गया है। गांधी घाट में लाल निशान 48.60 मीटर, हाथीदह में 41.76 मीटर, दीघा घाट में 50.45 मीटर और मनेर में 52.00 मीटर है। वहीं नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंडक नदी जिसे नेपाल में नारायणी कहा जाता है, वो उफ़ान पर है। वाल्मीकिनगर समेत अन्य बैराजों से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद गंडक और दूसरी नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे नदी किनारे और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है。
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार में भाजपा पार्षदों ने पीडब्ल्यूडी के भ्रष्टाचार के आरोपों पर निर्माण रोक दिया

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में भाजपा की मेयर किरण जैसल के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा पार्षदों ने भी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां कुंभ मेले के तहत कराए जा रहे निर्माण और सौंदर्यकरण के कार्यों पर कनखल में पार्षदों और स्थानीय लोगों ने अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाया है। शनिवार को बंगाली मोड़ के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे फुटपाथ और सड़क चौड़ीकरण के काम को पार्षद भूपेंद्र कुमार और सचिन अग्रवाल ने रुकवा दिया। इस दौरान पार्षदों और स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया। पार्षद भूपेंद्र कुमार का कहना है कि लगातार अधिकारियों से इस काम के संबंध में जानकारी मांगी जा रही है लेकिन स्थानीय पार्षद को भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही। इसके साथ ही मौके पर काम भी घटिया क्वालिटी का कराया जा रहा है। पार्षद सचिन अग्रवाल के मुताबिक ठेकेदार सुरक्षा के मानकों को दरकिनार कर निर्माण कर रहे हैं इससे आने वाले समय में कोई भी दुर्घटना हो सकती है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी कामों की मॉनिटरिंग नहीं कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों को कई महीने पहले खोद कर छोड़ दिया गया है। जिससे स्थानीय लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में 277 ग्राम पंचायतों के लिए 2 चरणों में चुनाव की तैयारी पूरी

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : गांव की सरकार चुनने का बिगुल बजा, जिले की 277 ग्राम पंचायतों में दो चरणों में होंगे चुनाव एंकर/इंट्रो : राजस्थान में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही गांव की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रतापगढ़ जिले की आठ पंचायत समितियों की 277 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 और 14 नवंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि सरपंच और पंच पदों के लिए 6 और 16 नवंबर को मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी। वहीं सरपंच और पंच के चुनाव में मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिले की आठ पंचायत समितियों में कुल 138 पंचायत समिति वार्ड और 2,203 वार्ड हैं। चुनाव के लिए कुल 693 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की तैयारियां शुरू होंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए जिले को तृतीय और चतुर्थ चरण में बांटा गया है। तृतीय चरण में छोटीसादड़ी, धमोतर, धरियावद और दलोट पंचायत समितियां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा। वहीं सरपंच और पंच पदों के लिए 6 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। सरपंच चुनाव की मतगणना मतदान समाप्त होते ही शुरू होगी और परिणाम उसी दिन जारी किए जाएंगे। 7 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। चतुर्थ चरण में प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट और सुहागपुरा पंचायत समितियां शामिल हैं। यहां जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को तथा सरपंच और पंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। सरपंच पद के परिणाम मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन जारी किए जाएंगे। 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा。 जिला परिषद सदस्य के लिए अधिसूचना और लोकसूचना 8 अक्टूबर को जारी होगी। इसी दिन सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। 14 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे。 पंचायत समिति सदस्यों के लिए तृतीय चरण में 19 से 23 अक्टूबर तक और चतुर्थ चरण में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया होगी। सरपंच और पंच पदों के लिए तृतीय चरण में 5 नवंबर तथा चतुर्थ चरण में 15 नवंबर को नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान में मल्टी पोस्ट मल्टी वोट मॉडल की ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट मतपेटी के माध्यम से कराए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है。 जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के दोनों चरणों का मतदान नवंबर में पूरा होने के बाद 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। इसी दिन जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव होगा。 चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद सदस्य तृतीय और चतुर्थ चरण के लिए नामांकन 8 से 13 अक्टूबर तक होंगे। दोनों चरणों में क्रमश: 4 और 14 नवंबर को मतदान तथा 20 नवंबर को मतगणना होगी। पंचायत समिति सदस्य के तृतीय चरण में 19 से 23 अक्टूबर और चतुर्थ चरण में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक नामांकन होंगे। दोनों चरणों में क्रमश: 4 और 14 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम 20 नवंबर को आएंगे。 सरपंच और पंच के लिए तृतीय चरण में 5 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया और 6 नवंबर को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम जारी होंगे। चतुर्थ चरण में 15 नवंबर को नामांकन और 16 नवंबर को मतदान के साथ मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे。
0
0
Report

कानपुर में छात्रा की हत्या: परिजनों का गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर हत्यारों को गिरफ्तार करो, फिर बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे' - छात्रा का झाड़ियों में मिला सिर कटा शव, परिजनों ने किया हंगामा कानपुर में एलएलबी छात्रा के परिजनों ने शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा- पहले हत्यारों को गिरफ्तार करो, फिर बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे। परिजन छात्रा की हत्या का आरोप उसके साथ कोचिंग पढ़ने वाले दोस्त और उसके साथियों पर लगा रहे हैं। गिरफ्तारी और जेल भेजने की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद रात करीब 9 बजे परिजन शांत हुए और शव ले जाने को तैयार हो गए। शुक्रवार को झांसी रेलवे लाइन किनारे 15 फीट गहरी झाड़ियों में छात्रा का शव मिला था।
0
0
Report
Advertisement

नेहटौर के पेट्रोल पंप पर अचानक कोबरा, लोगों में दहशत, सर्प मित्र ने सुरक्षित हटाया

Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे, सामने फन फैलाए खड़ा था कोबरा सांप एंकर ---बिजनौर के नेहटौर में एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त लोगों की नजरें थम गईं, जब वहां अचानक एक कोबरा सांप दिखाई दिया। पेट्रोल भरवाने पहुंचे ग्राहक सांप को देखते ही उससे दूर हटने लगे। कुछ देर में पेट्रोल पंप पर मौजूद कई लोगों के हाथों में मोबाइल फोन नजर आने लगे और लोग सांप का वीडियो बनाने लगे। वीओ --मामला नहटूर के इंडियन पेट्रोल पंप का है। यहां अचानक एक स्पेक्टेकल्स कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखकर वहां मौजूद लोगों में डर फैल गया। जिस जगह लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भरवाने के लिए आ रहे थे, वहीं अब सभी की नजरें सांप पर टिक गई थीं। लोगों ने सांप को पकड़ने के लिए सर्प मित्र को बुलाया। सर्प मित्र जैसे ही कोबरा के पास पहुंचा, सांप ने फन फैलाया। वह लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई दिया और सर्प मित्र की तरफ आक्रामक अंदाज में बढ़ने लगा。 इस दौरान वहां मौजूद लोग कुछ दूरी पर खड़े होकर पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करते रहे। कोबरा के फन फैलाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांप काफी सतर्क और आक्रामक नजर आ रहा है。 सर्प मित्र ने काफी सावधानी से सांप को काबू किया और आखिरकार उसका सफल रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली。 पेट्रोल पंप जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर कोबरा के पहुंचने से कुछ समय के लिए लोगों के बीच डर का माहौल रहा। हालांकि, समय रहते सांप को सुरक्षित तरीके से वहां से हटाया गया।
0
0
Report

हरदा के छीरपुरा में युवक को बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:मक्का के खेत में युवक को पकड़ा, बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल हरदा। जिले के ग्राम छीरपुरा से एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को पकड़कर उसके साथ बेल्ट से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक को मक्का के खेत में एक महिला के साथ पकड़े जाने के बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना और इससे जुड़ी जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है。 वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच और बयान सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

JDA ने नांगल सिरस में 14 बीघा अवैध कॉलोनी ध्वस्त की

Jaipur, Rajasthan:JDA के DIG आनन्द शर्मा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई JDA जॉन 17 रामपुरा डाबड़ी में JDA दस्ते ने की कार्रवाई करीब 14 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर बिना भूमि रूपांतरण के कृषि भूमि पर अवैध रूप से काटी जा रही थी कॉलोनी JCB की मदद से अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त ग्रेवल सड़को पर भी JCB चलाकर किया किया ध्वस्त जॉन 17 की प्रवर्तन अधिकारी सज्जन कंवर ने कार्रवाई को दिया अंजाम JDA की प्रवर्तन टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नांगल सिरस में 14 बीघा कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया । जानकारी के मुताबिक बिना भूमि रूपांतरण के कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। नांगल सिरस ग्राम पंचायत क्षेत्र में रेलवे अंडरपास के पास अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां भूखंडों का निर्माण कर सड़कें भी बना दी गई थीं। सूचना मिलने पर JDA की प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। JDA की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियों काटने वाले भू-माफियाओं में हड़कम्प मच गया। जॉन 17 की प्रवर्तन अधिकारी सज्जन कंवर ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report

दुमका में अटल प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश और जीर्णोद्धार की मांग

Dumka, Jharkhand:दुमका के मुड़ाबहाल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पिछले करीब चार महीने से खंडित अवस्था में है। जून महीने में वज्रपात की वजह से प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बावजूद अब तक प्रतिमा को बदला नहीं गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और लोग जल्द से जल्द नई प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा दुमका के मुড়ाबहाल चौक पर स्थापित है। जो इस चौक के लिए शान की बात है. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपाई की प्रतिमा को किसी तरह ढक कर रख दिया गया है जो देखने में सबसे ख़राब लग रहा है। मुড়ाबहाल चौक के रास्ते पक्षीम बंगाल और सेल्फी ब्रिज, मसानजोर डेम जैसे कई पर्यटन स्थल जाया जाता है प्रतेक दिन हजारों गाड़िया आते जाते रहती है. और इस तरह स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई के प्रतिमा का अपमान से स्थानीय लोग की नाराजगी भी देखी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपाई की आदम कद प्रतिमा वर्ष 2018 में तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान, तत्कालीन मंत्री लुईस मरांडी और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूरे उत्साह और समारोह के साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई थी। लेकिन आज वही प्रतिमा खंडित अवस्था में खड़ी है।प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेता की प्रतिमा का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार या प्रतिस्थापन होना चाहिए।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि खंडित प्रतिमा को जल्द हटाकर नई प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान बरकरार रहे।वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष ने राज्य की मौजूदा जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में महापुरुषों के सम्मान की बात नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि इस मामले से भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा को अवगत कराया गया है और सांसद निधि से राशि मिलने के बाद जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी की खंडित प्रतिमा को बदलने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report

कैथल में सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप से गर्मी कायम

Kaithal, Haryana:कैथल में मौसम ने बदली करवट, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास दिन में गर्मी बरकरार, पार्कों में बढ़ी सुबह की रौनक कैथल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह, शाम और रात के समय हल्की गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि दिन के समय गर्मी अभी भी बरकरार है। फिलहाल जिले में न्यूनतम तापमान करीब 22 से 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ऐसा लग रहा था कि अब ठंड तेजी से दस्तक देगी, लेकिन फिलहाल मौसम का मिजाज कुछ अलग है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं दिन चढ़ते ही तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ जाती है। मौसम में आए इस बदलाव का असर कैथल के पार्कों में भी देखने को मिल रहा है। सुबह के समय पार्कों में अच्छी-खासी रौनक दिखाई दे रही है। हल्की गुलाबी ठंड के बीच बड़ी संख्या में लोग सैर करने के लिए पहुंच रहे हैं। कोई ओपन जिम में व्यायाम करता नजर आया तो कोई दोस्तों के साथ टहलकर और बातचीत कर सुबह का आनंद ले रहा है। लोगों का कहना है कि सुबह के समय मौसम सैर और व्यायाम के लिए बेहद अनुकूल है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, सुबह जल्दी उठकर पार्कों में आने वाले लोगों की संख्या भी कम हो जाती है। ऐसे में अभी का मौसम स्वास्थ्य के लिए अच्छी दिनचर्या शुरू करने का बेहतर समय माना जा रहा है। फिलहाल कैथल में मौसम का मिजाज सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड और दिन में गर्मी वाला बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ सर्दी बढ़ने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

रanchi ke hotel-baron me kathaait deh vyapar par police ne ki badi chhapeshaari

Ranchi, Jharkhand:रांची में होटल और बार की आड़ में चल रहे कथित अनैतिक धंधे पर पुलिस का बड़ा प्रहार... राजधानी में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप... वही कचहरी चौक के CORINTHIA होटल में कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन युवतियों के साथ 8 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है... वही होटल मैनेजर और स्टाफ से भी पूछताछ हो रही है... अब पुलिस खंगाल रही है पूरे नेटवर्क की कुंडली... आखिर इस खेल के पीछे कौन कौन शामिल है...\n\nरांची में देर रात पुलिस ने अचानक मोर्चा खोला... एक-दो नहीं, बल्कि राजधानी के एक दर्जन से ज्यादा होटल और बार पुलिस की जांच के घेरे में आए... अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश दी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जांच शुरू की... कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र का CORINTHIA होटल पुलिस के निशाने पर आया... छापेमारी के दौरान करीब आधा दर्जन युवतियों और आठ युवकों को हिरासत में लिया गया... साथ ही होटल के मैनेजर, स्टाफ और दूसरे कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई... पुलिस की जांच में होटल के भीतर बार बालाओं से डांस कराने की बात भी सामने आई है... इसके बाद पुलिस ने होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ तेज कर दी... जांच अब सिर्फ होटल तक सीमित नहीं है... पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे खेल के पीछे कौन लोग सक्रिय थे...\n\nपुलिस को शक है कि कथित देह व्यापार के लिए युवतियों को दलालों के जरिए होटल तक पहुंचाया जाता था, बताया जा रहा है कि झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से इस नेटवर्क के तार जुड़े हो सकते हैं... कमरों तक युवतियों को पहुंचाए जाने और पैसों के लेन-देन की जानकारी भी पुलिस जांच का हिस्सा है... जाँच में चार हजार से लेकर दस हजार रुपये तक कथित डील की बात भी सामने आई है, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नेटवर्क में दलाल से लेकर होटल प्रबंधन तक किस-किस की भूमिका थी...\n\nवहीं होटल संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में है... पुलिस तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है... उधर लालपुर थाना क्षेत्र में भी आधा दर्जन से ज्यादा बार में पुलिस टीमों ने जांच की... संदिग्ध युवक-युवतियों से पूछताछ की गई... रांची पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने राजधानी के होटल और बार कारोबार में खलबली मचा दी है...
0
0
Report

सेवा संकल्प अभियान से जनता तक शासन एवं प्रशासन की पहुंच,,,प्रभारी मंत्री खुशवंत पहुंचे जनता दरबार,,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow10m ago
Patelpali, Chhattisgarh:सक्ती जिले के कचंदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द विकसित राष्ट्र बनेगा। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प के जरिए सरकार सीधे लोगों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। वहीं सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से करीब 50 हजार लोगों की समस्याओं का निराकरण किए जाने की बात भी कही।
0
0
Report

सेवा संकल्प अध्ययन से जनता तक शासन प्रशासन की पहुंच,,प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब पहुंचे सक्ती जिला,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow13m ago
Upani, Chhattisgarh:सक्ती जिले के कचंदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द विकसित राष्ट्र बनेगा। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प के जरिए सरकार सीधे लोगों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। वहीं सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से करीब 50 हजार लोगों की समस्याओं का निराकरण किए जाने के निर्देश दिये हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top