icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्वालियर: 8 दिनों से लापता इकलौते भाई की तलाश और न्याय की गुहार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर सलग - 8 दिनों से लापता सात बहनों का इकलौता भाई, डॉक्टर बनने का था सपना, बिलख रहे परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सत्यनारायण टेकरी निवासी महेंद्र सिंह वैश का लड़का जतिन सिंह वैश , 15-16 वर्षीय अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर रिश्तेदारों और दोस्तों के यहाँ काफी खोजबीन की गई, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने जनकगंज थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 8 दिनों से नहीं जला चूल्हा, बहने देख रही हैं राह लापता किशोर सात बहनों के बीच अकेला भाई है। भाई के गायब होने के बाद से ही घर का माहौल बेहद गमगीन है। सातों बहनें देर रात तक घर की चौखट पर बैठकर अपने इकलौते भाई की वापसी का इंतजार कर रही हैं। बेटे के वियोग में माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बार-बार बेसुध होकर गिर रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले 8 दिनों से पीड़ित परिवार के घर में चूल्हा तक नहीं जला है। डॉक्टर बनने का था सपना, रेलवे स्टेशन पर मिली अंतिम लोकेशन लापता छात्र 11वीं कक्षा का एक होनहार और मेधावी विद्यार्थी है, जिसका सपना भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना था। परिजनों के मुताबिक, गायब होने से पहले जब अंतिम बार उससे बात हुई थी, तब ऐसा बिल्कुल प्रतीत नहीं हो रहा था कि वह कहीं जा सकता है। पुलिस की शुरुआती जांच में छात्र की आखिरी लोकेशन ग्वालियर रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेस हुई है। जनकगंज थाना पुलिस फिलहाल इस बिंदु को आधार बनाकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, सरकार से गुहार पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रहा है और सही तरीके से ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। बेबस परिवार ने मीडिया के सामने आकर पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार से रोते हुए गुहार लगाई है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द ढूँढकर न्याय दिलाया जाए।
0
0
Report
0
0
Report

बगहा में गंडक नदी का कटाव बढ़ा, ग्रामीण राहत की मांग उठाने लगे

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ मधुबनी प्रखंड के सिसई समेत चिउरही में गंडक नदी का कटाव बदस्तूर जारी है। गंडक नदी का घटता जलस्तर दियारा के निचले इलाकों में परेशानी का सबब बन गया है। अभी बाढ़ से लोग उबरे नहीं थे कि कटाव की विभीषिका झेलने को मजबूर ग्रामीणों में अधिकारीयों औऱ जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश भड़क उठा है लिहाजा एक स्वऱ में कटाव पीड़ित अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से राहत बचाव की मांग कर रहे हैं। दरअसल नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी का स्वाभाव जब जलस्तर बढ़ता है तो बाढ़ आती है और जब जलस्तर घटता है तो नदी जमकर कटाव करती है यहीं वजह है की फिलहाल सवा लाख क्यूसेक पानी का वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज़ द्वारा डिस्चार्ज किया जा रहा है बावजूद इसके गंडक से हो रहे भीषण कटाव के बाद क्या आम क्या खास सरकारी भवन स्कूल और पैक्स गोदाम पूरी तरह नदी के जद में आ गये हैं जबकि कइयों ने अपने आशियाने खुद उजाड़ सुरक्षित स्थान की तलाश में हैं। वहीं कई एकड़ जमीन पर लगीं फसलों को नदी अपने आगोश में ले चुकी है लिहाजा कटाव से लोग दहशत में आ गये हैं। बताया जा रहा है की मधुबनी प्रखंड के सिसई पंचायत में कटाव के साथ हीं अब गंडक चिउरही पंचायत की ओर रुख़ अख्तियार कर चुकी है तभी तो चिउरही उर्दू विद्यालय की बाउंड्री का बड़ा हिस्सा नदी में समा चुका है और हालात ऐसे हैं कि अगर कटाव की रफ्तार नहीं थमी तो महज़ एक से दो दिनों में पूरा विद्यालय नदी की तेज़ धारा में समा जायेगा। हालांकि सूचना पऱ स्थानीय बीडीओ औऱ सीओ के अलावा जल संसाधन विभाग की टीमें लगातार फल्ड फाइटिंग वर्क में जुटी हैं बावजूद इसके मिट्टी और बालू की बोरियां कटकर नदी की तेज़ धार में बह जा रहीं हैं लिहाजा ग्रामीण boldर पिचिंग पक्के ठोकर निर्माण की मांग कर रहे हैं। बतांया जा रहा है की विगत कुछ वर्षों से कटाव का दंश झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा अब अधिकारियों के खिलाफ खुलकर सामने आने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी आंखों के सामने खेत, जमीन और घर मकान उजड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिल रही है। बावजूद इसके मधुबनी बीडीओ कुंदन कुमार ने कहा है कि स्कूल की बाउंड्री का कुछ हिस्सा कट के नदी में गिरा है। जिस तरीके से कटाव हो रहा है कुछ बचेगा नहीं। वहाँ के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए बोल दिया गया है। अभियंताओं की टीम मॉनिटरिंग और कटावरोधी कार्य में जुटी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कटाव का खतरा बढ़ता है तो तभी फल्ड फाइटिंग वर्क क्यों करवाए जाते हैं समय रहते बरसात पूर्व ऐसे चिन्हित जगहों पर पक्के बांध या ठोकर का निर्माण करवा दिया जाता तो शायद हालात ऐसे नहीं होते। यही वजह है ग्रामीणों में प्रशासनिक अनदेखी पर उबाल है। इधर पंचायत के मुखिया विजय यादव का कहना है कि वे काफी समय से चिउरही में बोल्डर पिचिंग कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई गंभीरता से सुनवाई नहीं हो रही है। कटाव रोकने के नाम पर फिलहाल मिट्टी भरी बोरियां डाली जा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तेज धारा के सामने ये इंतजाम महज खानापूर्ति साबित हो रहे हैं। लोगों का सवाल है कि जब नदी लगातार जमीन मकान और फसल निगल रही है तो क्या बोरी डालकर चिउरही को बचाया जा सकता है...?
0
0
Report
Advertisement

करौली के छह नगर निगमों में वार्ड आरक्षण लॉटरी से चुनावी समीकरण बदले

Karauli, Rajasthan:आरक्षण लॉटरी से तय हुई चुनावी बिसात, दावेदारों की नजर अब टिकट पर करौली जिले में छह नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी कार्यालय में निकाली गई। लॉटरी के बाद करौली, हिण्डौन, टोडाभीम, सपोटरा, मंडरायल और सूरौठ में वार्डवार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई। इसके साथ ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों के समीकरण बदल गए हैं। करौली नगर परिषद के 55 वार्डों में एससी के 8, एसटी के 2, ओबीसी के 11 और सामान्य वर्ग के 34 वार्ड रहे। हिण्डौन के 60 वार्डों में एससी के 14, एसटी का 1 और ओबीसी के 12 वार्ड आरक्षित हुए, जबकि शेष सामान्य वर्ग में रहे। टोडाभीम के 35 वार्डों में एससी के 7 और एसटी के 8 वार्ड, ओबीसी 2 और सामान्य के 18 वार्ड आरक्षित किए गए। सपोटरा के 20 वार्डों में एससी के 4 और एसटी के 5 वार्ड रहे। मंडरायल के 20 वार्डों में एससी के 5 और ओबीसी के 4 वार्ड आरक्षित हुए। सूरौठ के 20 वार्डों में एससी के 6 और एसटी के 3 वार्ड रहे। आरक्षण तय होने के बाद कई पुराने दावेदारों की उम्मीदों को झटका लगा है, जबकि आरक्षित वर्ग के नए दावेदार सक्रिय हो गए हैं। राजनीतिक दल अब वार्डवार समीकरणों के आधार पर प्रत्याशियों के चयन की तैयारी में है।
0
0
Report

यवतमाळ-वाशिम: संजय देशमुख को नोटिस, शिंदे गुट से विलय पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई तय

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ - वाशिम लोकसभा मतदारसंघाचे खासदार संजय देशमुख यांना शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्ष सोडून एकनाथ शिंदे यांच्या शिवसेनेत विलीन झाल्याबद्दल सुप्रीम कोर्टात हजर राहण्यासाठी नोटीस पाठविण्यात आली आहे. खासदार अरविंद सावंत यांनी सहा खासदारांच्या बंडखोरी विरोधात याचिका दाखल केली होती. त्याला लोकसभा अध्यक्षांनी मान्यता दिली. हा प्रकार चुकीचा असल्याबाबत अरविंद सावंत यांनी लोकसभा अध्यक्ष आणि सहा बंडखोर खासदारांविरुद्ध सर्वोच्च न्यायालयात याचिका दाखल केली. त्याबाबत खासदार अरविंद सावंत यांचे वकील कपिल सिब्बल यांनी लोकसभा अध्यक्ष तसेच सहा खासदारांना नोटीस पाठविली, सावंत यांचे स्वीयसहायक दिपक घोगल हे मुंबई येथून थेट खासदार संजय देशमुख ह्यांच्या चिंचोली येथील निवासस्थानी दाखल झाले आणि खासदारांच्या कार्यालयात नोटीस सुपूर्द केली. सदर याचिका न्यायालयासमोर 31 ऑगस्ट रोजी सकाळी 10:30 वाजता सुनावणी साठी ठेवण्यात येणार आहे. यावेळी बंडखोर खासदार हजर न राहिल्यास या प्रकरणाची सुनावणी आपल्या अनुपस्थितीत घेतल्या जाईल असे स्पष्ट निर्देश नोटीस मध्ये नमूद केले आहे. जून महिन्यात यवतमाळ-वाशिमचे खासदार संजय देशमुख यांच्या सहा खासदार ठाकरेंची साथ सोडत शिंदेसेनेत दाखल झाले होते.
0
0
Report
Advertisement

जमीन विवाद में सौतेले भाई पर हत्या: सड़क जाम के बीच पुलिस गिरफ्तारी की मांग

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली कोठी वार्ड चार मोहल्ले में रविवार रात एक अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उसे सड़क पर पटक-पटककर और घसीटकर उसकी हत्या करने का आरोप है। मृतक के गले पर गला घोंटे जाने के निशान भी मिले हैं। उसका शव मुख्य सड़क से करीब 500 मीटर अंदर धान के खेत में मिला। मृतक की पहचान गांव के हृदो सदा के पुत्र भिखारी सदा (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वही शव के साथ आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस ने घटनास्थल के पास से मृतक के सौतेले भाई धर्मेंद्र की बाइक भी बरामद की है। मृतक के छोटे भाई ने धर्मेंद्र पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि दोनों परिवारों के बीच पांच कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के भाई राजो सदा ने बताया कि भिखारी सदा गांव के ही दारा सदा के बेटे की शादी के लिए लड़की देखने मुजफ्फरपुर गए थे। रात में मुजफ्फरपुर से लौटने के बाद वह गांव के सोना चौक के पास वाहन से उतरे और वहां चाय पीने लगे। इसी दौरान उनकी पत्नी का फोन आया। उन्होंने घर आने के लिए वाहन भेजने की बात कही, लेकिन उनका बेटा वाहन लेकर कहीं चला गया था। इसके बाद वह चौक से पैदल ही घर की ओर निकल पड़े। राजो सदा ने बताया कि गांव के हाईस्कूल के पास पहुंचने के बाद भिखारी का मोबाइल अचानक बंद हो गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। जब वे लोग हाईस्कूल के पास पहुंचे तो वहां धर्मेंद्र की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। सड़क पर खून के निशान भी दिखाई दिए। खून के धब्बों और खेत की ओर घसीटे जाने के निशान का पीछा करते हुए परिजन करीब 500 मीटर अंदर पहुंचे, जहां धान के खेत में भिखारी का शव पड़ा मिला। लोगों ने पाया कि मृतक के शरीर की त्वचा कई जगह छिल गई थी। सिर में भी गहरा जख्म था और नाक-मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। राजो सदा ने आरोप लगाया कि उनके सौतेले भाई धर्मेंद्र से पांच कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि उनकी सौतेली मां ने तीन अलग-अलग जगह शादी की थी और वहां से बच्चों को लेकर आई थीं। इसी कारण उनका दावा है कि धर्मेंद्र का इस जमीन में हिस्सा नहीं बनता है, जबकि धर्मेंद्र पूरी जमीन पर अपना दावा करता है। जमीन विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच तलवारबाजी की घटना हो चुकी है। उस दौरान पुलिस ने तलवार भी जब्त की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी पुरानी खुन्नस के चलते धर्मेंद्र ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भिखारी की हत्या कर दी। मृतक की दो बेटियां हैं। रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि प्रथमदृष्टया जमीन विवाद से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। घटनास्थल से मृतक के सौतेले भाई की बाइक जब्त की गई है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि धर्मेंद्र ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अभी परिवार की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बभनी कला में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध आत्महत्या, पुलिस छानबीन शुरू

Khajuria Khurd, Bihar:बभनी कला में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी ने की आत्महत्या कमरे में फंदे से लटकता मिला 16 वर्षीय छात्रा का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शुरू की मामले की छानबीन अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी कला गांव में रविवार की रात एक 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे। मृतका की पहचान गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की 16 वर्षीय पुत्री सीता कुमारी के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा की छात्रा थी。 घटना के संबंध में मृतका के भाई शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद या झगड़ा नहीं था। उन्होंने बताया कि बहन के मुंह में कुछ छाले हो गए थे, जिससे उसे खाने-पीने में काफी तकलीफ हो रही थी और वह तनाव में थी। रविवार की रात वह अपने कमरे में सोने चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर छत की लकड़ी से फंदा लगाकर झूल गई। सोमवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा गया, जहां सीता का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया。 सूचना मिलने पर पहुंची अधौरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है बाइट - मृतका के भाई शत्रुघ्न कुमार
0
0
Report
Advertisement

कैलारस शुगर फैक्ट्री को फिर चालू कराने के लिए MLA का आमरण अनशन दूसरे दिन जारी

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के कैलारस शुगर फैक्ट्री को चालू कराने विधायक का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी। मुरैना: कैलारस शुगर फैक्ट्री को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी है। विधायक शुगर फैक्ट्री परिसरों में ही अनशन पर बैठे हैं। उनके समर्थन में कांग्रेस नेताओं, किसानों और शुगर कारखाने से जुड़े लोगों सहित बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। विधायक का आरोप है कि सरकार ने इस फैक्ट्री को एमएसएमई को सौंप दिया है, लेकिन अब तक फैक्ट्री को चालू नहीं किया गया। विधायक पंकज उपाध्याय ने साफ कहा है कि जब तक कैलारस शुगर फैक्ट्री को दोबारा चालू करने का ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। विधायक ने यह भी कहा कि जब तक मुख्यमंत्री स्वयं लिखित में फैक्ट्री को चालू कराने का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक वे अपना आमरण अनशन खत्म नहीं करेंगे।
0
0
Report

सावन सोमवार पर तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम धतुआ में सावन सोमवार के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। फूल विसर्जित करने के लिए तालाब पहुंची दो चचेरी बहन खुशी कोरी उम्र 15 वर्ष ओर प्रिया कोरी उम्र 11 वर्ष की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में मातम पसर गया। बताय जा रहा है कि दोनों बहनें सावन सोमवार के अवसर पर फूल बहाने के लिए तालाब गई थीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। दो चचेरी बहनों की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report

बेगूसाय की बूढ़ी गंडक नदी में तीन किशोर डूबे, SDRF ने शव बरामद

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए तीन युवक की डूबने से मौत हो गई है. इस मौत के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया. च cheriya बारियारपुर थाना क्षेत्र के बसौना घाट पर स्नान करने गए पांच दोस्तों में से तीन किशोर गहरे पानी में चले गए. किनारे पर मौजूद दो दोस्त बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तेज धार के कारण सभी प्रयास नाकाम रहे. मृतकों की पहचान 14 वर्षीय आदर्श कुमार, 14 वर्षीय ऋषिकेश कुमार और 13 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है. ऋषिकेश और पवन चचेरे भाई थे. पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे; एसडीआरएफ टीम ने घंटों खोजबीन कर शव बरामद कर लिए. सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे थे. एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत से इलाके में शोक फैल गया.
0
0
Report
Advertisement

नागपंचमी के मौके पर नाग-डॉग भिड़ंत का वायरल वीडियो छतरपुर के नौगांव से

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एक ओर पूरा देश नागपंचमी की नाग देवता की पूजा में लीन है, वहीं छतरपुर के नौगांव में नाग देवता का अंदाज कुछ अलग देखने को मिला। यहां नाग और कुत्तों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, मामला नौगांव की एक बगिया का है। अचानक बगिया में एक नाग आ पहुंचा। नाग को देखते ही बगिया के डॉग ने जैसे नागपंचमी की पूजा छोड़कर सुरक्षा की कमान संभाल ली। बस फिर क्या था, दोनों आमने-सामने आ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कभी नाग फन फैलाकर कुत्ते को डराता, तो कभी कुत्ता नाग पर भौंकता नजर आया। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मुकाबले को मोबाइल में कैद कर लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो नागपंचमी पर नाग देवता दर्शन देने आए थे, लेकिन डॉग ने बिना बुलाए ही उनकी सुरक्षा जांच शुरू कर दी। जीत किसकी हुई ये तो पता नहीं, लेकिन इतना तय है कि लोगों को पूजा के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन भी मिल गया।
0
0
Report

सागर में ऑटो चालक के घर से करोड़ों कैश: पुलिस ने खींचा पर्दाफाश

Sagar, Madhya Pradesh:पुलिस ने सागर जिले के ऑटो चालक सौरभ अहिरवार उर्फ अभिषेक के घर से करोड़ों रुपये बरामद किये। अलमारी में 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियाँ थीं जिन्हें गिनने के लिये मशीन बुलानी पड़ी और लगभग तीन घंटे बाद कुल राशि 3 करोड़ 2 लाख रुपये निकली। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के रिश्तेदार रमेश अहिरवार (भोपाल) के बारे में जानकारी मिली कि वे कुछ माह पहले अलमारी लॉक कर गए थे और कहा था कि उसमें जरूरी कागजात हैं। पुलिस ने इस मामले को भ्रष्टाचार से जुड़ा बताकर EOW, लोकायुक्त और इनकम टैक्स को सूचित कर दिया है। साथ ही कहा गया कि मध्यप्रदेश में सरकारी योजनाओं के पैसे को छुपाने की यह पहली बड़ी घटना हो सकती है।
0
0
Report

श्रावण सोमवार के मौके पर युगेंद्र पवार ने सोमेश्वर मंदिर में दर्शन के साथ भक्तों की प्रसाद बढ़ाने की सेवा की

Rui, Maharashtra:भाविकांना प्रसाद वाढून युगेंद्र पवारांकडून सेवाभावाचा संदेश श्रावण सोमवारनिमित्त बारामती तालुक्यातील श्री क्षेत्र सोमेश्वर देवस्थान, करंजे येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्षाचे नेते युगेंद्र पवार यांनी भगवान सोमेश्वरचे दर्शन घेतले. यावेळी त्यांनी केवळ दर्शन न घेता मंदिरात उपस्थित भाविकांच्या सेवेत सहभागी होत प्रसाद वाढण्याची सेवा केली. दर्शनासोबतच भाविकांची सेवा करण्याला प्राधान्य देत युगेंद्र पवार यांनी श्रावण सोमवार भक्ती आणि सेवाभावाने साजरा केला.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top