icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर: बरौली में हत्या के बाद मतदान शुरू, महिला ने पहली बार वोट डाला

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बरौली मतदान केंद्र पर आखिर शुरू हुआ मतदान, महिला ने की शुरुआत धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड के बरौली गांव में कल देर शाम हत्या के बाद आज सोमवार दिनभर सूना पड़ा रहा मतदान आखिरकार देर शाम शुरू हो गया है। बीती शाम गांव में युवक की हत्या के बाद गांव में शोक और तनाव के चलते सुबह से दोपहर 4 बजे तक एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा था। मतदान दल पूरे दिन बूथ पर मतदाताओं का इंतजार करता रहा। सबसे पहले एक महिला मतदाता ने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान की शुरुआत की। उसके बाद एक बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने के लिए आया। मतदान शुरू होते ही बूथ पर रौनक लौट आई है। अब बूथों पर मतदाताओं की लाइन देखने को मिल रही महिला व पुरुष अपनी वोट करने के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार करने लगे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है
0
0
Report

जालौर गुंदाऊ में सरपंच चुनाव दौरान दो गुटों की हिंसक झड़प, पुलिस तैनात

Jalore, Rajasthan:जालोर से बड़ी खबर रानीवाड़ा क्षेत्र के गुंदाऊ ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान हंगामा दो गुटों में हिंसक झड़प सरपंच चुनाव के दौरान दो गुटों के दर्ज़नों लोगों में आपसी मारपीट की घटना हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, गुंदाऊ गांव मे तनावपूर्ण माहौल मतदान के दौरान तीखी नोकझोंक के बाद दो गुट आमने-सामने, इलाके में मची अफरा-तफरी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर किया तैनात गुंदाऊ में मतदान प्रक्रिया के दौरान हुई इस झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
0
0
Report

झज्जर बाबरा में महेंद्र हत्या: गिरफ्तारी न होने पर शव सड़क पर प्रदर्शन

Jhajjar, Haryana:हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बाबरा के ग्रामीणों ने झज्जर में छोटे बाईपास के पास मृतक के शव को रखा बीच सड़क पर. पुलिस पहुंची मौके पर, ग्रामीण और मृतक के परिजनों को समझाने का किया जा रहा है प्रयास. झगड़े में गंभीर रूप से जख्मी हुए 55 वर्षीय महेंद्र ने इलाज के दौरान तोड़ा था दम. छोटी दिवाली के दिन पड़ोसियों के साथ हुआ था 55 वर्षीय मृतक महेंद्र के परिवार का झगड़ा. आरोपीयों की गिरफ्तारी न होने तक मृतक के शव का संस्कार न करने की दी गई चेतावनी. मृतक के परिजन और ग्रामीण साथ मिलकर जता रहे हैं महेंद्र की हत्या को लेकर रोष. पीड़ित परिवार बोला साजिश के तहत की गई है महेंद्र की हत्या. झज्जर के गांव बाबरा का है मामला.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

उदयपुर के बंजारवाड़ा में लाखों के चोरी को लेकर अधिकारी-ग्रामीणों की वार्ता

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के बंजारवाड़ा में चार दिन पूर्व हुई लाखों की चोरी को लेकर ऋषभदेव डिप्टी अर्जुन सिंह राठौर एवम् ci राजेश मीणा की मौजूदगी में पूर्व जिला प्रमुख केवल चंद लबाना ओर गांव के वरिष्ठ मोतबिरानो की मौजूदगी में बंजारवाड़ा सभा भवन में अधिकारियों ओर ग्रामीणों के बीच वार्तालाप हुई ,पूर्व जिला प्रमुख लबाना ने डिप्टी अर्जुन सिंह राठौर को चोरी ओर पूर्व की चोरी को लेकर पूरी बात कही, डिप्टी राठौर ने कहा कि पुलिस टीम गठित की गई है ओर सभी जगह दबिश देकर गहनता से जांच पड़ताल जारी है । डिप्टी के सामने महिलाओं ने पुलिस पर लगाए आरोप, पहाड़ा थाने के ASI सोमालाल मीणा को तुरंत है हटाने की मांग करने लगे,ओर तुरंत प्रभाव से ASI को हटाने ओर तुरन्त ही चोरी का खुलासा करने की बात कही ,ci द्वारा कहा कि चोरिया सब जगह होती रहती है ओर हो रही लेकिन रात को कोइ भी अज्ञात आए तो पुलिस को सूचना दे ओर कानून को हाथ में न लेवे, रात को ग्रामीणों ने दो लोगों को रात्रि को पकड़कर बाइक समेत सुपुर्द किया है उनकी पूरी जांच कर कार्रवाई करने की बात की
0
0
Report

हनुमानगढ़ के मतदान केंद्रों में पुलिस-प्रशासन ने बनाए निष्पक्ष मतदान के सुरक्षा-बंध

Hanumangarh, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण खबर हनुमानगढ़ से है,पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत आज मतदान के दौरान जिले में पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव तथा जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ बी. आदित्य ने हनुमानगढ़ टाउन एवं रावतसर पंचायत समितियों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति के मतदान केंद्र 30,31 SSW एवं लखूवाली सहित रावतसर पंचायत समिति के मतदान केंद्र 29 DWD, धनासर और 16-17 KWD सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस जाब्ते की तैनाती, मतदान प्रक्रिया एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने, आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करवाने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संवेदनशील गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा मतदाताओं को निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया。
0
0
Report
Advertisement

गौरा चौकी चौराहे पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसी रही स्कूली बस और एंबुलेंस, यात्री हलकान

MKMOHAMMAD KHALIDFollow9m ago
Gazipur, Uttar Pradesh:गौरा चौकी चौराहे पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। जाम में स्कूली बस और एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही, जिससे यात्रियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहे पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग गर्मी व धूल में हलकान होते नजर आए।बताया जा रहा है कि चौराहे पर अवैध अतिक्रमण, सड़क किनारे खड़े ठेले-खोमचे और बेतरतीब वाहन पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। शादी-विवाह का सीजन होने के कारण दर्जनों गाड़ियां एक साथ चौराहे पर पहुंच जाती हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। सोमवार को भी दोपहर के समय अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। देखते ही देखते गौरा चौकी से मसकनवा, बभनान, मनकापुर और डुमरियागंज जाने वाले चारों रोड पर लगभग 1 किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लग गई। जाम में फंसी एंबुलेंस में मरीज तड़पता रहा, लेकिन रास्ता न मिलने से एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं स्कूली बस में बैठे छोटे-छोटे बच्चे भूख-प्यास से परेशान हो गए। कई यात्रियों ने पैदल ही गंतव्य की ओर जाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक खुद ही यातायात संभालने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद गौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चौराहे पर अतिक्रमण हटाने और स्थायी यातायात व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में सपा नेता राकेश बघेल ने प्रजापति समाज के सैकड़ों लोगों को किया सम्मानित

Mohammad RajaMohammad RajaFollow17m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस -सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में प्रजापति समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के सैकड़ों लोगों को फूलमाला, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, राकेश बघेल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकीनंदन प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंचासीन अतिथियों का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीपी सिंह नेताजी ने की तथा संचालन सुशील यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में प्रजापति समाज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ेगा। समाज ने पीडीए के साथ मिलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने भाजपा पर प्रजापति समाज की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया।इस अवसर पर ठाकुर दास, छेदेलाल प्रजापति, कुमरपाल सिंह, सत्य प्रकाश प्रजापति, समर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामखिलाड़ी, नेम सिंह, बच्चू सिंह, किरोड़ी लाल, राम सिंह, रूपराम, जयंती प्रसाद, अर्जुन सिंह, राकेश, सतीश, रघुवीर सिंह, बंगाली सिंह, भूरी सिंह, गेंदालाल, शिवकुमार और लवकुश प्रजापति सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

आंवला में अकरम हत्याकांड: मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, तीसरा फरार

Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला में अकरम की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान आरोपितों की गोली आरक्षी कमलेश सिंह और उपनिरीक्षक शुभम कुमार के बाजू को छूकर निकल गई। तीसरा आरोपित विकास यादव फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक आंवला कस्बे में रविवार की रात करीब 8:45 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कस्बा आंवला निवासी अकरम अपने पिता अशरफ (55) के साथ खेत से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे रास्ते में बगिया के पास तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें अकरम के सिर में गोली लगी, जबकि अशरफ के हाथ और शरीर में छर्रे लगे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान अकरम की मौत हो गई। मामले में अशरफ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में तौफीक कुरैशी उर्फ दानिश, अशफाक उर्फ चौड़ा और विकास यादव के नाम प्रकाश में आए। एसपी दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी आंवला के पर्यवेक्षण में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सोमवार को बदायूं रोड स्थित श्रीजी कालोनी के पास पुलिस टीम मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपित सिद्ध मंदिर के पास विक्की के खेत में छिपे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement

शादी के बीच मतदान: दूल्हे के परिवार ने लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया

Jhunjhunu, Rajasthan:अलसीसर, झुंझुनूं - अलसीसर के नांद गांव में शादी के बीच दूल्हे ने डाला वोट - बान की रस्म के बाद परिवार सहित मतदान केंद्र पहुंचा दूल्हा - पीएचईडी एसई राजपाल सिंह गिल के बेटे अमित गिल ने किया मतदान - रेलवे डिप्टी चीफ इंजीनियर दीपिका और इंजीनियर प्रवेश भी रहे साथ - शादी की रस्में छोड़ परिवार ने सरपंच और पंच चुनाव में वोट डाले - दूल्हे ने कहा- शादी जरूरी, लेकिन मतदान भी हमारी जिम्मेदारी है - शादी के बीच मतदान कर परिवार ने दिया जागरूकता का संदेश लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति जागरूकता की एक अनूठी तस्वीर सोमवार को अलसीसर ब्लॉक के नांद गांव में देखने को मिली। यहां शादी की रस्मों के बीच एक दूल्हा अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचा और सरपंच एवं पंच के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दरअसल, पीएचईडी झुंझुनूं में एसई राजपाल सिंह गिल के बेटे अमित गिल की शादी है। सोमवार सुबह घर में बान की रस्म आयोजित हुई। इसके बाद शादी की अन्य रस्मों और तैयारियों के बीच समय निकालकर पूरा परिवार दूल्हे अमित गिल के साथ नांद गांव के सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचा। यहां सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान अमित गिल के साथ उनकी बड़ी बहन एवं रेलवे में डिप्टी चीफ इंजीनियर दीपिका, छोटे भाई एवं यूरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रवेश गिल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। दूल्हे अमित गिल ने बताया कि शादी जीवन का महत्वपूर्ण अवसर है, लेकिन लोकतंत्र में मतदान की भी अपनी अलग अहमियत है। शादी की रस्मों के बीच मतदान करके वे सभी को यह संदेश देना चाहते हैं कि वोट बेहद कीमती है और हमें अपने सभी जरूरी कार्यों के साथ मतदान को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। शादी की खुशियों के बीच मतदान की जिम्मेदारी निभाने पहुंचा यह परिवार गांव में चर्चा का विषय बना रहा। इस तस्वीर ने संदेश दिया कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए समय निकालना भी उतना ही जरूरी है, जितना जीवन के दूसरे महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करना। अमित गिल खुद भी मुंबई में एसोसिएट जनरल मैनेजर है। तो वहीं इस मौके पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अवधेश गिल भी मौजूद रहे।
0
0
Report

कर्रापुर फोरलेन दुर्घटना: मुरम से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों का NHAI पर आक्रोश

Sagar, Madhya Pradesh:एंकर-सागर के कर्रापुर पुलिस चौकी अंतर्गत फोरलेन मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक सागर स्थित एक निजी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) के प्रति नाराजगी जताई है। वीओ- प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गोरा निवासी मनोज सेन और धर्मेंद्र राय अस्पताल में ड्यूटी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कर्रापुर के पास फोरलेन मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर कार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान ग्राम गोरा, वार्ड क्रमांक 12 निवासी मनोज सेन (पिता भागीरथ सेन) और धर्मेंद्र राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कर्रापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क पर पड़ी मुरम को हादसे की वजह बता रहे ग्रामीण हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन सड़क पर निजी तौर पर मुरम डाल दी गई है, जिसके कारण सड़क पर वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। लोगों का दावा है कि इसी मुरम के कारण अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क पर पड़ी मुरम के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी NHAI के अधिकारियों को शिकायत और सूचना दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क से मुरम हटाई जाती और सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो शायद दो युवकों की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन और NHAI से सड़क पर पड़ी मुरम तत्काल हटवाने तथा जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

गोला का मंदिर होटल विवाद: जनरल मैनेजर पर गोली चलाने वाले 4 गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित द रॉयल क्लास होटल के गेट पर कार पार्किंग के मामूली विवाद में जनरल मैनेजर विश्वनाथ प्रताप देव सेंगर पर रिवॉल्वर से फायरिंग करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में दो आईटीबीपी के जवान हैं और एक उनका भाई बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर, 32 बोर का एक चला हुआ खोखा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की अल्ट्रोज कार जब्त की है. होटल के जनरल मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि वह होटल के गेट पर ड्यूटी पर थे. इसी दौरान मनमोहन तोमर, अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा और अरुण शर्मा बिना नंबर की अल्ट्रोज कार से होटल पहुंचे. होटल के ड्राइवर शैलेन्द्र तोमर ने उन्हें कार पार्किंग में लगाने के लिए कहा तो चारों आरोपी गाली-गलौज करने लगे. जब जनरल मैनेजर ने उन्हें गाली-गलौज करने से रोका तो मुख्य आरोपी मनमोहन सिंह तोमर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और दो राउंड फायर कर दिए. गनीमत रही कि दोनों गोलियां मैनेजर के बगल से निकल गईं और वह बाल-बाल बच गए. फायरिंग के बाद चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए कार से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. थाना गोला का मंदिर के प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने पुलिस बल के साथ हमलावरों की घेराबंदी की. पुलिस ने कार सवारों का पीछा किया और आधी रात को जब वे पुरानी छावनी स्थित एक होटल से खाना खाकर लौट रहे थे, तब महाराजपुरा इलाके में कार को घेरकर चारों को पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार पकड़े जाने पर आरोपी नशे में थे और पुलिस से भी उलझ गए. कहने लगे कि "पुलिस क्या होती है, हमें जानते नहीं." इसके बाद पुलिस सभी को कार सहित थाने ले आई. थाने में नशा उतरने पर चारों आरोपी माफी मांगने लगे. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top