500061
సీతాఫల్మండి: త్వరలో రోడ్డు పనులు ప్రారంభం
Secunderabad, Telangana:సీతాఫల్మండి డివిజన్ పరిధిలోని ఉప్పర్ బస్తీ, మేడిబావి ప్రాంతాల్లో డివిజన్ బీఆర్ఎస్ కార్పొరేటర్ సామల హేమ పర్యటించారు. స్థానికంగా రోడ్లు పూర్తిగా దెబ్బ తినడంతో నూతన రోడ్డు పనులు చేపట్టేందుకు ప్రతిపాదనలు రూపొందించాలని ఏఈ కౌశిక్ కు సూచించారు. అలాగే మైలార్ గడ్డ, వెంకటేశ్వర నగర్, ఇందిరానగర్ ప్రాంతాల్లో రోడ్డు పనులకు నిధులు మంజూరయ్యాయని, త్వరలోనే పనులను ప్రారంభించనున్నట్లు తెలిపారు.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह का निधन, नागौद में शोक की लहर
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर नागौद के पूर्व विधायक स्व. रामप्रताप सिंह (पतौरा गढ़ी) के अस्वस्थ होने पर दो दिन सतना में इलाज चला, सुधार न होने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। डाक्टरों द्वारा मना करने के बाद आज वापस सतना लौटते समय रास्ते में उनका दुखद निधन हो गया। वे भाजपा नेता गगनेंद्र प्रताप सिंह के पूज्य पिताजी थे。 स्व. रामप्रताप सिंह (पतौरा गढ़ी) नागौद सीट से 3 बार विधायक चुने गए थे। ▪️1985 – कांग्रेस टिकट पर ▪️1990 – कांग्रेस टिकट पर ▪️1998 – निर्दलीय के रूप में (कांग्रेस ने टिकट न देने के बाद उन्होंने बागी होकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। पूरे क्षेत्र में उन्हें जुझारू और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय नेता के रूप में जाना जाता था। वे क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं। विशेष रूप से वे 'नर्मदा जल सतना लाओ संघर्ष समिति' के संयोजक के रूप में सतना जिले को उसके हिस्से का नर्मदा जल (बरगी टनल प्रोजेक्ट) दिलाने के लिए बड़े आंदोलनों का नेतृत्व कर चुके हैं।0
0
Report
गांधीनगर वॉर्ड 5-6 के उम्मीदवारों के फॉर्म रद्द
Gandhinagar, Gujarat:गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव के लेकर आपके वॉर्ड नं 5 उम्मीदवार का फॉर्म रद्द आम आदमी पार्टी के जीतेंद्र सिंह चौहान फॉर्म रद्द मेन्डेड नहीं दिए होने का कारण बताकर फॉर्म रद्द ---- गांधीनगर वॉर्ड नं 6 काजल मकवाणा का यूथ इंडिया पीस पार्टी के उम्मीदवार का फॉर्म रद्द0
0
Report
दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज ने इम्तियाज़ नूरानी को मैदान में उतारा
Patna, Bihar:दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है。 जन सुराज ने अपने प्रत्याशी में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व घोषित उम्मीदवार के स्थान पर डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ नूरानी को अपना नया प्रत्याशी घोषित किया है。 डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ नूरानी मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड से आते हैं。 उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, डॉ. इम्तियाज़ पेशे से डॉक्टर हैं और इसके साथ ही समाजसेवा एवं व्यवसाय के क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं。 यानी दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज की ओर से अब डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ नूरानी चुनाव मैदान में होंगे。 अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस बदलाव का चुनावी समीकरण पर क्या असर पड़ता है और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सियासत किस दिशा में आगे बढ़ती है।0
0
Report
Advertisement
गांधीनगर नगर निगम चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों के फॉर्म मंजूर, चेकिंग शुरू
Gandhinagar, Gujarat:ગાંધીનગર મહાનગરપાલિકાની ચૂંટણી લઈને ફોર્મ ચકાસણી કલેક્ટર કચેરી અને જિલ્લા પંચાયત ખાતે ફોર્મ ચકાસણી કલેક્ટર કચેરી ખાતે ભાજપના ઉમેદવારો પહોંચ્યા ફોર્મ ચકાસણી માટે વોર્ડ 7 ભાજપના ચારે ઉમેદવારોના ફોર્મ મંજૂર0
0
Report
जमुई के अधिवक्ताओं का साइबर थाना के विरोध में प्रदर्शन, न्यायिक काम ठप
Jamui, Bihar:जमुई में अधिवक्ता एवं पत्रकार रूपेश कुमार सिंह के साथ साइबर थाना पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को जमुई के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा। जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह एवं महासचिव वरीय अधिवक्ता अमित कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी मार्ग पर प्रदर्शन किया और साइबर थाना परिसर में दिनभर धरना दिया। इस दौरान अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और साइबर डीएसपी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।0
0
Report
गोरखपुर में राइड कैंसिल पर ड्राइवर ने युवक को धमकी दी, शिकायत दर्ज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी。 Date: 28-09-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 SLUG: काटकर फेंक दूंगा',राइड कैंसिल करने पर ड्राइवर ने युवक को दी धमकी。 ANCHOR: गोरखपुर में ऑनलाइन बाइक राइड कैंसिल करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि राइड कैंसिल करने से नाराज ड्राइवर ने युवक को फोन कर गाली-गलौज की और कथित तौर पर धमकी दी—“काटकर फेंक दूंगा।” मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है। वाराणसी निवासी हेमंत मिश्रा ने आरोप लगाया है कि राइड कैंसिल करने के बाद उन्हें एक ही नंबर से करीब 22 बार फोन किया गया। धमकी भरी कॉल के बाद हेमंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से शिकायत की。 VO: हेमंत मिश्रा के मुताबिक, वह इस्कॉन मंदिर से जुड़े हैं और धार्मिक अनुष्ठानों के सिलसिले में देशभर की यात्रा करते हैं। रविवार रात वह गोरखपुर पहुंचे और गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कथा में शामिल होने के लिए होटल में रुके। सोमवार सुबह कथा सुनने के बाद उन्हें रामगढ़ताल जाना था। इसके लिए उन्होंने रैपिडो से बाइक राइड बुक की। एप पर ड्राइवर का नाम जहुर अहमद दिखाई दिया। हेमंत का आरोप है कि बुकिंग के करीब एक मिनट बाद ही उन्होंने राइड कैंसिल कर दी। इसके तुरंत बाद संबंधित राइडर का फोन आया और उसने राइड कैंसिल करने की वजह पूछी। आरोप है कि इसके बाद फोन पर गाली-गलौज की गई और “काटकर फेंक दूंगा” जैसी धमकी दी गई। हेमंत के मुताबिक, इसके बाद भी लगातार फोन आते रहे और उनके मोबाइल पर करीब 22 कॉल आईं। धमकी भरी कॉल के बाद हेमंत ने एक्स पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उनसे संपर्क कर मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर हेमंत ने गोरखनाथ थाने में लिखित शिकायत दी。 मामले को लेकर एसपी सिटी निमिष पॉटील ने बताया कि शिकायतकर्ता के मोबाइल से धमकी देने वाले व्यक्ति का नंबर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी。 फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है। राइड कैंसिल करने को लेकर विवाद किस वजह से इतना बढ़ा, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
भटनी रेलवे स्टेशन पर 9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:भटनी जीआरपी पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के नवनिर्मित शौचालय के पास एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा नौ लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 8,160 रुपये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान नैना उर्फ सावित्री (40) पत्नी मुन्नी साहनी, निवासी वार्ड नंबर नौ, विलेज मरुई बनचर, वैशाली (बिहार), हाल निवासी ग्राम बसीभिंडी, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। जीआरपी के मुताबिक महिला रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 12 बोतलें लेकर बिहार जाने की फिराक में थी। पूछताछ में उसने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के माध्यम से बिहार ले जाती थी और वहां करीब दोगुने दाम पर बेचती थी। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर जीआरपी भटनी ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय और आरक्षी पंकज कुमार मिश्रा शामिल रहे।0
0
Report
एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को CM साय ने दी ₹51 लाख की प्रोत्साहन राशि
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गोल्ड मेडल विजेता टीम की सदस्य संजू ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संजू को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और ₹51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। CM साय ने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करेगी।0
0
Report
हरदोई में इंद्रदेव के खिलाफ DM से शिकायत, बारिश रोकने के लिए दिव्य संपर्क मांगा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में इंद्रदेव के खिलाफ डीएम से शिकायत, बोले- बिना सूचना बरसाकर जनता को क्यों कर रहे परेशान? अधिकारियों, विभागों और सरकारी व्यवस्थाओं के खिलाफ शिकायतें तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन हरदोई में बारिश से परेशान एक शख्स ने शिकायत की ऐसी राह पकड़ ली कि मामला चर्चा का विषय बन गया। यहां एक युवक ने सीधे भगवान इंद्रदेव के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत कर डाली। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इंद्रदेव बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बारिश कराकर आम जनता को परेशानी में डाल रहे हैं। अब यह अनोखी शिकायत सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रही है। मामला मल्लावां ब्लॉक के नेवादा परस गांव का है। गांव निवासी सूरज तिवारी ने जनसुनवाई पोर्टल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायतकर्ता ने लिखा कि हरदोई जिले में पिछले कई घंटों से कभी तेज तो कभी धीमी लगातार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों और गलियों से लेकर निचले इलाकों तक पानी भर गया है। लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है, जबकि रोजमर्रा के कामकाज पर भी बारिश का असर पड़ा है। किसानों के सामने फसलों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। शिकायत का सबसे दिलचस्प हिस्सा वह है, जहां शिकायतकर्ता ने इंद्रदेव का मोबाइल नंबर ही न होने की बात लिखी है। सूरज तिवारी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वह अपने 'दिव्य संपर्क माध्यम' से इंद्रदेव तक उनकी शिकायत पहुंचाएं और बारिश को तत्काल नियंत्रित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि जिले के लोगों को राहत मिल सके। अब यह शिकायत वास्तव में बारिश की परेशानी से उपजा मजेदार व्यंग्य है या जनसुनवाई व्यवस्था पर तंज, यह तो शिकायतकर्ता ही बेहतर बता सकते हैं, लेकिन इतना जरूर है कि इंद्रदेव के खिलाफ पहुंची यह 'दिव्य शिकायत' हरदोई में चर्चा का विषय जरूर बन गई है।0
0
Report
Advertisement
करनाल में हुड्डा का निशाना: चुनाव आयोग पर आरोप, किसानों के मुआवजे की मांग तेज
Karnal, Haryana:करनाल में दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान मुख्य चुनाव आयुक्त बीजेपी की बाँटते हैं टिकट, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करनाल की सड़कों पर मशाल मार्च निकाला। दीपेंद्र ने कहा किसानों के लिए सरकार को बेमौसमी बरसात के साथ सूखा पड़े स्थानों का मुआवजा करना चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा ने पानी में खड़े होकर प्रेस बयान दिया और सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने करनाल की सड़कों पर मशाल मार्च निकाला। भगत सिंह को नमन किया गया और कहा गया कि भगत सिंह हमारे देश की शान थे। दीपेंद्र ने कहा कि चुनाव आयोग से मिलीभगत करके सत्ता को अपनाया गया है और लोकतंत्र खतरे में है; राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर किए गए सवाल अब हरियाणा में साबित हो चुके हैं कि भाजपा ने छल कर सरकार बनाई है और देश में काला धन और चुनाव आयोग के दुरुपयोग का आरोप है। किसानों के लिए बेमौसमी बरसात का मुआवजा घोषित करना चाहिए। NSUI के विनोद जाखड़ ने कहा कि देश को बचाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में इकट्ठा होना जरूरी है; चुनाव आयोग के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने के लिए एक मजबूत आंदोलन शुरू हुआ है। विनोद जाखड़ ने कहा कि सरकार जवाब नहीं दे रही और कई जगह भवन गिर रहे हैं लेकिन कोई जवाब नहीं है।0
0
Report
नागौर के मूंडवा में ATM लूट की कोशिश, महिला मैनेजर ने शटर गिराकर बचाई रकम
Nagaur, Rajasthan:नागौर के मूंडवा में यूको बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर ने शटर गिराकर अंदर ही बंद कर दिया। आरोपी गैस कटर समेत अन्य औजारों के साथ एटीएम लूटने के लिए बूथ के अंदर घुसे थे। एटीएम में 16 लाख से ज्यादा कैश था। ई-सर्विलांस सिस्टम से सूचना मिलते ही ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी अपने पति के साथ एटीएम बूथ पर पहुंची थीं। घटना मारवाड़ मूंडवा थाना क्षेत्र के नागौर रोड पर स्थित यूको बैंक के एटीएम की रविवार देर रात की है। थाना प्रभारी पूरबाराम ने बताया- मूंडवा निवासी भरत प्रजापत और बिहार निवासी कोमल कुमार राजपूत को अरेस्ट किया है। भरत प्रजापत मूंडवा में ढाबा चलाता है, जबकि कोमल उसके यहां काम करता है। दोनों एक अन्य व्यक्ति की मोटरसाइकिल लेकर आए थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस को रात सूचना मिली थी। एटीएम में रखा था 16 लाख कैश ब्रांच मैनेजर ने बताया- सोमवार से बैंकों की तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित थी, ऐसे में बैंक के एटीएम में कैश डाला गया था। एटीएम में 16 लाख 900 रुपए थे। रात को बैंक के अजमेर रीजनल सुरक्षा अधिकारी गौतम नागर को ई-सर्विलांस से एटीएम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत मुझे जानकारी दी। मैंने अपने परिजनों के साथ मौके पर जाकर सेंटर को बाहर से लॉक कर दिया और पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोनों चोरों को मौके से पकड़ लिया और उनके कब्जे से कटर मशीन व अन्य सामान भी जब्त कर ली।0
0
Report
नोएडा की तीन जगहों पर बदहाल सड़कों के गड्ढे, ई-रिक्शा क्षुब्ध
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा की 3 लोकेशन से WT किया.. बदहाल सड़कों को दिखाते हुए.. सड़कों में गड्ढा हो गए हैं..ई रिक्शे वालों का कहना है..बहुत बुरा हाल है..हमारी ई रिक्शा इसमें पलट जाती है..धीरे धीरे चलाना पड़ता है 1- पृथला के पास सेक्टर 121 से WT किया है..सड़क पर गड्ढों को दिखाते हुए 2- नोएडा के सेक्टर 71 पर भी सड़क का बुरा हाल है..सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है 3- सेक्टर 71 इलाके में भी सड़क का बुरा हाल है..बड़े गड्ढे बने हुए हैं..0
0
Report
Advertisement
सीधी अस्पताल में मजदूर से मारपीट: पानी की बोतल विवाद, सुरक्षा पर सवाल
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ — सीधी जिला अस्पताल में मजदूर से मारपीट का आरोप,पानी की बोतल को लेकर शुरू हुआ विवाद, अस्पताल कर्मचारी पर मारपीट का आरोप,पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर की शिकायत, पुलिस ने जांच शुरू की,सीधी जिला अस्पताल में मजदूर से मारपीट का मामला,अस्पताल कर्मचारी योगेंद्र प्रजापति पर मारपीट का आरोप,पानी की बोतल गायब होने को लेकर शुरू हुआ था विवाद,पीड़ित का आरोप—शिकायत करने से नाराज होकर की गई मारपीट,सोते समय सिक्योरिटी गार्ड के डंडे से मारने का आरोप,आंख के पास चोट और कान से खून निकलने की बात,पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की,जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल0
0
Report
Voice of Hind आतंकी साजिश केस: 4 दोषियों को सजा, तीन को 6-6 साल
New Delhi, Delhi:ISIS के ‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश मामले में 4 दोषियों को सजा, 3 को 6-6 साल और एक को 5 साल की जेल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित NIA की स्पेशल एक्सक्लूसिव कोर्ट-01 ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS की ‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी sाजिश से जुड़े मामले में चार दोषियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने उमर निसार उर्फ कासिम खुरासानी (A-1), रमीज अहमद लोन (A-2) और तनवीर अहमद भट (A-3) को 6-6 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। वहीं अफशान परवेज जराबी (A-5) को 5 साल की कठोर कैद की सजा मिली है। इसके साथ ही कोर्ट ने उमर निसार पर 36 हजार रुपये, रमीज अहमद लोन पर 31 हजार रुपये, तनवीर अहमद भट पर 23 हजार रुपये और अफशान परवेज जराबी पर 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। चारों आरोपियों को कोर्ट ने इससे पहले 17 सितंबर 2026 को दोषी ठहराया था। कोर्ट ने इन्हें आपराधिक साजिश, UAPA और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया। इन पर ISIS की विचारधारा और प्रचार सामग्री को फैलाने, युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और ISIS में भर्ती के लिए प्रेरित करने से जुड़े आरोप साबित हुए। ISIS ने ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए चलाया था प्रचार NIA के मुताबिक, यह मामला ISIS की उस साजिश से जुड़ा है, जिसके तहत भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर हिंसक जिहाद के लिए तैयार करने और ISIS में भर्ती करने की कोशिश की जा रही थी। जांच में सामने आया कि अलग-अलग संघर्ष क्षेत्रों में सक्रिय ISIS के आतंकियों और भारत में मौजूद उसके सदस्यों ने छद्म ऑनलाइन पहचान के जरिए एक नेटवर्क तैयार किया था। इस नेटवर्क के जरिए ISIS की विचारधारा और प्रचार सामग्री सोशल मीडिया तथा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाती थी। इसी नेटवर्क के जरिए भारत-केंद्रित ISIS की ऑनलाइन पत्रिका ‘Sawt-al-Hind’ यानी ‘The Voice of Hind’ को तैयार कर उसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। NIA के मुताबिक, ऑनलाइन प्रचार के साथ-साथ आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग का नेटवर्क भी संचालित किया गया था। युवाओं को ISIS में शामिल होने के लिए किया जाता था प्रेरित NIA की जांच में सामने आया कि आरोपियों से जुड़े साइबर नेटवर्क के लोग ‘Voice of Hind’ की सामग्री तैयार करने, एडिट करने, प्रकाशित करने और अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने में शामिल थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क के जरिए भारतीय युवाओं को ISIS के कब्जे वाले संघर्ष क्षेत्रों—सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और अन्य इलाकों में तथाकथित ‘हिजरत’ यानी पलायन के लिए भी प्रेरित और मदद की जाती थी। आरोपियों की क्या भूमिका रही? उमर निसार: कोर्ट के मुताबिक वह ‘Voice of Hind’ पत्रिका, Telegram और अन्य ऑनलाइन चैनलों के जरिए ISIS की सामग्री के प्रचार-प्रसार में शामिल था। इसका उद्देश्य युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाना और ISIS में भर्ती के लिए प्रेरित करना था。 रमीज अहमद लोन और तनवीर अहमद भट: दोनों पर ISIS की विचारधारा का प्रचार करने तथा युवाओं को ISIS में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाने और भर्ती के लिए प्रेरित करने की भूमिका साबित हुई。 अफशान परवेज जराबी: वह ‘Voice of Hind’ के लिए लेखों के प्रकाशन और Telegram चैनलों के जरिए उनके प्रसार में शामिल था। कोर्ट के मुताबिक उसने ISIS की विचारधारा के प्रचार और युवाओं को संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में भी भूमिका निभाई。 NIA ने बरामद किया था डिजिटल और आतंकी प्रचार का सामान जांच के दौरान NIA ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री बरामद की थी। इनमें ‘Voice of Hind’ की PDF फाइलें, मारे गए आतंकियों के पोस्टर, कट्टरपंथी साहित्य, ISIS के प्रचार से जुड़े वेब लिंक, ISIS के झंडे वाला टी-शर्ट, चैट और हथियारों की खरीद से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग शामिल थीं。 इसके अलावा मीडिया, वैचारिक और मनोवैज्ञानिक युद्ध से संबंधित सामग्री तथा ISIS के बैनर और झंडे भी बरामद किए गए थे। 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट इस मामले में NIA ने कुल 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट और चार सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थीं। जांच में आरोपियों के ISIS के ‘Voice of Hind’ मॉड्यूल से जुड़े होने और ऑनलाइन गतिविधियों के जरिए प्रतिबंधित आतंकी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की बात सामने आई。 चार आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई अभी जारी है。0
0
Report
रीवा में लैंड मार्क होटल के पास दो गुट भिड़े: 5 घायल, एक नागपुर रेफर
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में रविवार की रात समान थाना क्षेत्र के पास लैंडमार्क होटल के समीप दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 5 युवकों को गंभीर चोटें आईं। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे नागपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना के अनुसार हमले में घायल दो अन्य लोगों में एक अनूप तिवारी उर्फ मंटू थे, जिन्होंने आरोप लगाए कि वे थार कार में खाना खाने गए थे और लौटते समय उनके सामने एक बुलेरो कार ने टक्कर मारी, फिर लैंडमार्क होटल के पास दूसरी बार टक्कर दी। बुलेरो सवारों ने आगे बढ़कर गाड़ी की शीशे खोले, पिस्टल तान दीं और फायरिंग कर दी, तथा हमारी कार के सामने अपनी कार लगाकर उन्हें रोक दिया गया, गाली-गलौज कर दी और लाठी-डंडे से मारपीट की गई, साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। घायल अन्य चार साथी भी घायल हुए, एक की हालत गंभीर थी जिसे नागपुर रेफर किया गया। आरोपित आदतन अपराधी बताए जाते हैं और इनमें से कुछ जिला बदर के भी आरोपी हैं। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी, पांच लोगों को चोट आई थीं, जिनमें दो गंभीर थे, उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना है।0
0
Report
Advertisement
