icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्लेटफॉर्म पर फिसला युवक: ट्रेन उतरते वक्त हादसा, गंभीर चोटें

Munger, Bihar:ट्रेन से उतरते समय पैर फिसला, प्लेटफॉर्म पर घिसटता रहा युवक जमालपुर-किऊल रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक प्लेटफॉर्म संख्या दो पर गिरकर जख्मी हो गया। हादसे में युवक की पीठ बुरी तरह छिल गई। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया। जख्मी युवक की पहचान नौगछिया जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकानपुर गांव निवासी अरुण कुमार राम के पुत्र सूजीत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सूजीत हाल ही में सेना में चयनित हुआ है। वह मां ममता देवी और ननिहाल के प्रकाश दास समेत परिवार के करीब 13 लोगों के साथ अशोक धाम में पूजा करने गया था। पूजा के बाद सभी लोग धरहरा लौट रहे थे। मां ममता देवी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों को ट्रेन से सुरक्षित उतारने के बाद सूजीत उतर रहा था। इसी दौरान 63424 डाउन किऊल-जमालपुर डीएमयू खुल गई। ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसकी पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सक धीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
0
0
Report

जोधपुर में संगीता यादव ने कचौरी बनाकर आम जनता से जोड़ा, पेटीएम भुगतान

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री संगीता यादव ने आज जोधपुर शहर में एक अनूठे अंदाज में आमजन से जुड़ने का संदेश दिया। संगीता यादव चौधरी नमकीन पहुंचीं, जहां उन्होंने कुछ देर के लिए कचौरी बनाने का काम किया। इस दौरान वे पूरी सहजता के साथ कचौरी तैयार करती नजर आईं। इसके बाद उन्होंने काउंटर पर ग्राहकों को कचौरी भी परोसी। संगीता यादव का यह अंदाज देखकर चौधरी नमकीन पर मौजूद ग्राहक और दुकानदार भी उत्साहित नजर आए। खास बात यह रही कि उन्होंने ग्राहकों से कचौरी के पैसे पेटीएम के माध्यम से लिए और स्वयं काउंटर पर खड़े होकर उन्हें कचौरी दी। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से बातचीत भी की और स्थानीय लोगों के साथ सहज माहौल में समय बिताया। संगीता यादव के इस अंदाज ने राजनीति से अलग आमजन के बीच उनकी सहजता और स्थानीय व्यवसायियों के प्रति सम्मान का संदेश दिया। कचौरी बनाते और ग्राहकों को परोसते हुए उनके वीडियो और तस्वीरें भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि किसी बड़े राजनीतिक पद पर होने के बावजूद संगीता यादव का इस तरह आम दुकानदार और ग्राहकों के बीच पहुंचना सकारात्मक संदेश देता है। उनका यह अनूठा अंदाज जोधपुर में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

बनासकांठा: गर्भवती विवाहिता से धर्मपरिवर्तन के लिए दबाव, धमकी; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... ધીનેરા પોલીસ મથકે પેગિયા ગામની પરણિતા ગર્ભવતી મહિલાને ધર્મપરિવર્તન કરાવવાનો મામલો ધાનેરા પોલીસે મુખ્ય આરોપી અખ્તરશા ફકીરની કરી અટكાયત અન્ય ત્રણ આરોપીઓ પોલીસ પકડથી હજુ દૂર મહિલાની મરજી વિરુદ્ધ વારંવાર શારીરિક સંબંધ બાંધ್ಯાની કરાઈ હતી મહિલા દ્વારા ફરિયાદ જબરદસ્તી મારપીટ કરી જાનથી મારી નાખવાની ધમકી આપી હિન્દૂ મહિલા ને ધર્મ પરિવર્તન કરાવ્યાનો પણ આરોપ ફાયરાના ફરિયાદમાં હતો गंभीर આરોપ મહિલાના અંગત વીડિયો વાયરલ કરવાની ધમકી આપી બ્લેકમેલ કર્યાનો પણ મહિલાએ આક્ષેપ કર્યો મહિલાએ અખ્તરશા rrઝાબશા ફકીર,ARIAફ ઝાબશા ફકીર, ઈલિયાસ ઝાબશા ફકીર અને સલીમશા જુમાશા ફકીર સહીત ચાર શખ્સોના નામ નોંધાવી હતી ફરિયાદ અગાઉ પણ આ મામલે ફરિયાદ થઈ હોય તેમ મહિલાના ધર્મ પરિવર્તનનો વિડિઓ પોલીસને પુરાવા તરીકે સોપાયો હતો
0
0
Report
Advertisement

NLU Jodhpur के 25 वर्षों के महोत्सव में विस्तारित भूमि आवंटन योजना का स्वागत

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर (NLU Jodhpur) ने अपने 25वें स्थापना दिवस को उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ अनूठे अंदाज़ में मनाया। रजत जयंती वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में 25वें स्थापना दिवस का समारोह विश्वविद्यालय की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की नई संभावनाओं को समर्पित रहा। स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत कुलगुरु प्रो. (डॉ.) हरप्रीत कौर के उद्घाटन संबोधन के साथ हुई, जिसमें उन्होंने NLU Jodhpur की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर अपने विचार साझा किए। इसके पश्चात स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति, गली क्रिकेट, रस्साकशी, एकल गायन, NLU Jodhpur क्विज़, समूह नृत्य प्रस्तुति जैसी गतिविधियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का संचार किया। सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित क्विज़ ने प्रतिभागियों को ज्ञान एवं मनोरंजन का रोचक अनुभव प्रदान किया, वहीं कला द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने कार्यक्रम में रंगारंग छटा बिखेरी। इस अवसर पर NLU Jodhpur की कुलगुरु प्रो. (डॉ.) हरप्रीत कौर ने विश्वविद्यालय में विगत 25 वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रहे सदस्यों को सम्मानित किया। इन सदस्यों के दीर्घकालीन योगदान को विश्वविद्यालय की 25 वर्षों की यात्रा का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। रजत जयंती वर्ष के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा अपनाए गए प्रेरणादायी संदेश “२५ बरसां रो गौरव, सदियां रो संकल्प” को आगे बढ़ाते हुए कुलपति महोदया ने विश्वविद्यालय की आगामी यात्रा और नई शुरुआत के लिए एक नया संदेश दिया— “नव शुभारंभ, संकल्प रो पहलो कदम।” इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. (डॉ.) हरप्रीत कौर ने कहा कि NLU Jodhpur की 25 वर्षों की यात्रा केवल उपलब्धियों की यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर सीखने, नवाचार और नए संकल्पों की यात्रा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को भविष्य के लिए नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कुलगुरु महोदया ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के भविष्य की महत्वपूर्ण योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि NLU Jodhpur को विस्तारित भूमि (Extended Land) का आवंटन प्राप्त हुआ है, जहाँ विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह विस्तारित परिसर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं अन्य गतिविधियों को नई दिशा और व्यापक अवसर प्रदान करेगा। 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिया गया “नव शुभारंभ, संकल्प रो पहलो कदम” का संदेश NLU Jodhpur की 25 वर्षों की गौरवशाली विरासत से आगे बढ़ते हुए आने वाले वर्षों में नए सपनों, नई संभावनाओं और नए संकल्पों की ओर बढ़ने का प्रतीक बना।
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर: ग्वारीघाट के लिए निकली महिला के साथ दुष्क्रम-लूट, सीसीटीवी से आरोपी तलाश

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में ग्वारीघाट जाने के लिए निकली एक महिला के साथ ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. मामले की शिकायत पनागर थाने में दर्ज कराई गई है. पनागर पुलिस तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है. बताया गया है कि महिला ग्वारीघाट जाने के लिए निकली थी. इस दौरान उसे एक ऑटो चालक मिला जिसने उसके साथ लूट और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. मामले की शिकायत महिला ने थाने में दर्ज कराई है. पनागर पुलिस ने सरगर्मी से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. एसपी का कहना है कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.
0
0
Report

सावन सोमवार पर राजे ने जयपुर के देवस्थलों में दर्शन कर आशीर्वाद लिया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।सावन सोमवार पर वसुन्धरा राजे ने किए देवदर्शन। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जयपुर में धार्मिक दौरा。 ताड़केश्वर महादेव मंदिर में वसुंधरा राजे ने की पूजा भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद。 इसके बाद काले हनुमानजी मंदिर में भी किए दर्शन。 आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना。 प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना。 उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन के लिए की प्रार्थना。 प्रदेश में शांति, सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने की कामना。 कहा-हर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो。 सावन सोमवार पर जयपुर के प्रमुख देवस्थलों में राजे ने नवाया शीश。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर केसर मिठाई दुकान में 50 किलो संदिग्ध मिल्क केक सीज

Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर में मिठाई शॉप केसर पर 50 किलो संदिग्ध मिल्क केक सीज 35 किलो दूषित मावा नष्ट करवाया CMHO सेकंड डॉ मनीष मित्तल के नेतृत्व में दुर्गापुरा स्थित मिठाई आउटलेट केसर पर कार्रवाई टीम ने ज़ब कारखाने का निरीक्षण किया तो डीप फ्रिज में रखा मावा चखने पर खट्टा मिला इसी मावे से मिठाइयां बनाने की थी तैयारी मौके पर दो कार्टन में अखबार में लपेटे हुए मिल्क केक के 20 पैकेट रखे मिले प्रत्येक 2.5 किलो जिसे त्यौहार पर गिफ्ट पैकेट तैयार करने के लिए अलवर से मंगवाया गया 280 रुपये प्रतिकिलो भाव में खरीदा गया था ये मिल्क केक जबकि काउंटर में रखे मिल्क केक की रेट थी 620 रुपए मौके से केसर एक्सट्रैक्ट से तैयार की गई केसर काजू कतली का भी एक सैंपल लिया गया कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, राजेश नागर,के पी भारद्वाज और रिमिका माथुर रहे शामिल
0
0
Report

दिल्ली में अपहरण-मारपीट के पांच आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:दिल्ली में बदला लेने के जुनून में पांच युवकों ने एक 18 साल के युवक को अगवा कर बेरहमी से मारपीट की. कमला नगर से जबरन कार में बैठाकर युवक को गुलाबी बाग के एक पार्क में ले जाया गया, जहां आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा. पुलिस की मुस्तैदी से वारदात के महज दो घंटे के भीतर पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए. तस्वीरें दिल्ली के कमला नगर इलाके की हैं. 23 अगस्त की रात पुलिस को एक युवक के अपहरण और मारपीट की PCR कॉल मिली. सूचना मिलते ही थाना रूप नगर की टीम एक्टिव हुई और मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि 18 साल के विशेष को पांच लोग जबरन ग्रे रंग की मारुति अर्तिगा में बैठाकर ले गए हैं और उसके साथ मारपीट की गई है. पुलिस ने तुरंत इलाके में मौजूद पेट्रोलिंग और पिकेट स्टाफ को अलर्ट किया. तकनीकी मदद से पीड़ित की लोकेशन गुलाबी बाग इलाके में ट्रेस हुई. पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक पार्क से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. टीम ने पार्क में पहुंचकर विशेष को पाँच युवाओं के साथ पाया और सभी पांचों आरोपियों को मौके से दबोच लिया. पूछताछ में सामने आया कि विशेष पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान शुभम, स्वयं, ध्रुव, तन्मय और ऋषि के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी विशेष को सबक सिखाने के इरादे से तलाश रहे थे. उत्तरी दिल्ली के DCP के मुताबिक विवाद की जड़ एक लड़की से जुड़ी बताई जा रही है. लड़की ने शुभम से कथित तौर पर कहा था कि विशेष उसके बारे में गलत बातें कर रहा है. इसके बाद शुभम और स्वयं ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विशेष को सबक सिखाने की योजना बनाई. रात करीब 11 बजे कमला नगर में विशेष अपने दोस्त दीपक के साथ खड़ा था. तभी पाँचों आरोपी अर्टिगा कार से वहां पहुंचे. आरोप है कि पहले विशेष के साथ मारपीट की गई और फिर उसे जबरन कार में डाल लिया गया. कार के अंदर भी उसकी पिटाई की गई और बाद में गुलाबी बाग के पार्क में ले जाकर लाठी-डंडों से हमला किया गया. इस दौरान विशेष के सिर में भी गंभीर चोट लगी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अर्टिगा कार बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, यह कार आरोपी स्वयं की मां के नाम पर है. मामले में थाना रूप नगर में FIR नंबर 151/26 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच SI शंभू झा कर रहे हैं. पुलिस ने पांचों आरोपियों को वारदात के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमले में इस्तेमाल हथियार और वारदात से जुड़े अन्य सबूत कहां हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top