icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू, कैलाश विश्वास सारंग ने खेल-कूद पुरस्कार दिए

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्लग – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रभारी मंत्री का हरदा दौरा एंकर – हरदा जिले में आज से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी सिलसिले में हरदा के प्रभारी मंत्री कैलाश विश्वास सारंग आज हरदा पहुंचे। वीओ – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हरदा जिले में भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता देखने को मिल रही है। इसी क्रम में हरदा के प्रभारी मंत्री कैलाश विश्वास सारंग जिले के दौरे पर पहुंचे।प्रभारी मंत्री सबसे पहले ग्राम करताना स्थित सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद प्रभारी मंत्री हरदा के इंडोर स्टेडियम पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कैलाश विश्वास सारंग ने खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख किया और कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार की खेल नीति की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। बाइट 1– कैलाश विश्वास सारंग, प्रभारी मंत्री, हरदा
0
0
Report
Advertisement

बारिश से उफान पर आया पन्याली नाला, घंटों रहा यातायात बाधित

Noida, Uttar Pradesh:बारिश से उफान पर आया पन्याली नाला, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें, घंटों प्रभावित रहा यातायात. सल्ट क्षेत्र में तेज बारिश का असर मोहान के पास स्थित पन्याली नाला अचानक उफान पर आ गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया; नाले में तेज बहाव आने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा. पानी का स्तर कम होने के बाद ही प्रशासन की निगरानी में वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कराई गई. शाम के समय हुई बारिश के बाद पहाड़ों से बड़ी मात्रा में पानी आने से मोहान के निकट स्थित पन्याली नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया. देखते ही देखते नाला उफान पर आ गया और सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों को दोनों ओर रोक दिया गया, इस दौरान हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर, सल्ट और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहन सड़क के दोनों तरफ खड़े रहे. नाले के उफान पर आने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा; कई लोग अपने वाहनों में ही पानी कम होने का इंतजार करते रहे, जबकि कुछ लोग सड़क किनारे सुरक्षित स्थानों पर रुक गए. पानी का बहाव कम होने के बाद ही वाहनों को एक-एक कर सावधानी के साथ निकाला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका. स्थानीय वीरेंद्र का कहना है कि बरसात के मौसम में पन्याली नाला हर वर्ष इसी तरह उफान पर आ जाता है; बारिश के दौरान यह नाला कई बार आवागमन बाधित कर देता है, जिससे लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है, खासकर शाम और रात के समय स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है. ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पन्याली नाले पर स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि बरसात के मौसम में बार-बार यातायात बाधित न हो और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. फिलहाल पानी का स्तर कम होने के बाद यातायात सुचारु हो गया है. लेकिन मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और उफान वाले नालों को पार करते समय सतर्क रहने की अपील की जा रही है.
0
0
Report

कुमली पंचायत में वन भूमि पर कब्जे के खिलाफ 15 एकड़ अतिक्रम हटाने पर बवाल

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर ब्लॉक के कुमली पंचायत में वन भूमि पर खेती को लेकर वन विभाग और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है, वन विभाग ने करीब 6 हेक्टेयर यानी 15 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की है, आरोप है कि चार लोगों ने वन भूमि पर कब्जा कर मक्के की फसल लगाई थी, सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चलवाकर खड़ी मक्के की फसल को नष्ट कर दिया, विभाग का कहना है कि कार्रवाई अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की गई है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन दूसरी तरफ किसान इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, किसानों का दावा है कि इस इलाके में करीब 100 किसान लंबे समय से वन भूमि में खेती करते आ रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने चुनिंदा किसानों को ही टार्गेट कर कार्रवाई की, किसान हेमलाल पांडे के मुताबिक, पंचायत की बैठक में खड़ी फसल के लिए तीन महीने की मोहलत देने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था, इसके बावजूद खेतों में लगी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

लगातार हो रही बरसात से मचा कोहराम,भरभरा कर गिरा एक मकान

Shrvan PanditShrvan PanditFollow2m ago
Shamli, Uttar Pradesh:बारिश बनी आफत: एंकर .... जनपद के थानां कांधला क्षेत्र के कांधला कस्बे के मोहल्ला बिजलीघर नई बस्ती देहात में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश गरीब परिवार के लिए आफत बन गई। लगातार बारिश के चलते एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से मकान के अंदर रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य जाग रहे थे। छत गिरने की आहट होते ही परिवार के लोगों ने समय रहते मकान से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आप को बता दे।कि एक बार फिर जनपद में बरसात आफत लेकर आई है।जहा एक मकान भरभरा कर नीचे गिर गई। जहा घटना में पीड़ित पीड़ित जाहिर ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। मकान की छत गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। हादसे में घर का हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मकान की छत गिरने की घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद की और मलबा हटाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। जाहिर ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपने बच्चों का पालन-पोषण करता है। मकान की छत गिरने के बाद उसके सामने परिवार को सुरक्षित छत मुहैया कराने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाकर मकान की मरम्मत या पुनर्निर्माण में मदद करने की मांग की है।
0
0
Report

श्रावणी मेला देवघर में शुरू, टेंट सिटी और सुविधाओं ने दी खासी सुरक्षा

Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का आगाज 30 जुलाई से हो चुका है। श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालु बाबा धाम पहुंचते हैं, बाबा पर जलार्पण करते हैं। बाबा धाम में सड़क मार्ग बस से पहुंचने वाले यात्रियों के लिए देवघर के कोठिया में विशेष व्यवस्था की जाती है। एक तरफ कोठिया में अस्थाई बस स्टैंड बनाया जाता है, वही दूसरी ओर बड़ा टेंट सिटी का निर्माण किया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालु के रहने, पेय जल, शौचालय, मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े LED स्क्रीन लगाए जाते हैं। टेंट सिटी में कांवरिया आराम करने के साथ-साथ मनोरंजन का लुप्त उठा सके। टेंट सिटी में बेड, पंखा, चार्जिंग पॉइंट, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं。
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-एक्सप्रेसवे किनारे झाड़ियों में लटका मिला युवक का शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी !

Ajay KumarAjay KumarFollow5m ago
Karhal, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल तहसील क्षेत्र से सनसनीखेज खबर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे एक युवक का शव झाड़ियों में लटका मिला है। मृतक की पहचान ग्राम लहटोई निवासी शिवम दुबे के रूप में हुई है,आज सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही करहल थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है,पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है,परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में बंटवारा 1947 के प्रमोशन पर सितारों ने छात्रों से बातचीत

Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी श्री रामस्वरूप मेमोरियल इंस्टिट्यूट में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कलाकारों ने फिल्म की कहानी और विभाजन की त्रासदी पर चर्चा की। उन्होंने इसे मानवीय संवेदनाओं और एकता का संदेश देने वाली फिल्म बताया। छात्रों ने फिल्म, अभिनय और करियर से जुड़े सवाल पूछे। सनी देओल ने ‘गदर’ का प्रसिद्ध संवाद सुनाकर माहौल उत्साहित किया। पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
0
0
Report

हरिद्वार से मुजफ्फरनगर: देशभक्ति से गूंजी कावड़ यात्रा

Noida, Uttar Pradesh:DATE - 07.08.2026 क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देती कावड़ ( एक कावड़ वीर क्रांतिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पहुँची मुजफ्फरनगर, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु बने शिवभक्तों के हाथों में हथकड़ी, ब्रिटिश शासन का सिपाही हथकड़ी की रस्सी पकड़े कावड़ यात्रा करते हुए, नौजवानो में देशभक्ति की अलख जगाने निकली ये शिवभक्तो की टोली, हरिद्वार से दिल्ली तक की यात्रा कर रही है ये चार शिव भक्तों की टोली, जिन्हें देखने के लिए लोगों का लग रहा है जमावड़ा। इस कावड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से चलकर मुजफ्फरनगर जनपद में अनोखी और रंग बिरंगी कावड़ पहुंच रही है। जिनमें बहुत सी ऐसी कावड़ भी है जो देशभक्त के नाम अपनी यात्रा कर रही हैं। जिसके चलते एक कावड़ शुक्रवार को नगर की हृदय स्थली शिव चौक पर ऐसी भी पहुँची थी जिसे हर कोई देखता ही रह गया। इस कावड़ में चार शिवभक्तों की टोली में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव बनकर तीन शिव भक्तों ने हाथों में हथकड़ी पहनी थी जबकि एक शिव भक्त कावड़िया इनकी हथकड़ी की रस्सी पकड़े ब्रिटिश शासन का सिपाही बना इस यात्रा को कर रहा था。 आपको बता दे कि नौजवानों के मन में देशभक्ति की अलख जगाती इस कावड़ को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग रहा था। दरसअल इस टोली के सदस्य बताते हैं कि वह हरिद्वार से गंगाजल भरकर दिल्ली की ओर अपनी यात्रा कर रहे हैं। प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर पैदल चलकर ये टोली लगातार अपने गंतव्य दिल्ली की ओर बढ़ रही है। टोली सदस्य शुभम सिंह बताते हैं कि मेरा नाम है शुभम सिंह हम देश के वीरों क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आए हैं देश के लिए वह कुछ करके गए हैं हम उनके लिए कुछ करके जाएंगे मेरा नाम शुभम सिंह है मैं भगत सिंह की वेशभूषा में हूं दूसरे का नाम प्रवीण है यह सुखदेव की वेशभूषा में है इसका नाम तरुण है यह राजगुरु की वेशभूषा में है एक यह हमारा दोस्त है गोलू इसका रोल है ब्रिटिश शासन वाले रोल में हम यह संदेश देना चाहते हैं जो वीरों ने हमारे देश के लिए अपने देश के लिए बलिदान दिया है उनकी बलि बेकार नहीं जानी चाहिए और आजकल के जो नौजवान हैं उन्हें यह ही नहीं पता कि हमारे वीर भगत सिंह कौन हैं राजगुरु कौन है सुखदेव कौन हैं हम नहीं पीढ़ी को जगाने आए हैं उनके अंदर भी देशभक्त वाली फीलिंग आनी चाहिए रहने वाले तो मैं मिर्जापुर का हूं यूपी से वैसे हम दिल्ली में रहते हैं न्यू अशोक नगर में जल हरिद्वार से उठाया है और न्यू अशोक नगर मंदिर पर जल चढ़कर फिर हम बरी हो जाएंगे रोज हम यही लगभग 20 से 30 के अंदर 25 किलोमीटर रोज चलाते हैं। बाइट - शुभम सिंह ( टोली सदस्य / भगत सिंह )
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top