icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों का सम्मान पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने किया

RavindraRavindraFollow1m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों का सम्मान हमीरपुर यूपी के हमीरपुर जिला में गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में खास समारोह हुआ। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस लाइन हमीरपुर में आयोजित समारोह में एसपी मृगांक शेखर पाठक ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा का संदेश दिया गया। समारोह में निरीक्षक गोपनीय आशीष कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। वहीं उपनिरीक्षक नगेन्द्र सिंह समेत छह पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा और बेहतर जनसेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। समारोह में पुलिसकर्मियों ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
0
0
Report

पूर्वी चंपारण बाढ़ राहत: मंत्री श्रवण कुमार ने राहत सुविधाओं का निरीक्षण

Noida, Uttar Pradesh:पूर्वी चंपारण- बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री-सह-पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार शुक्रवार को अहले सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संग्रामपुर अंचल के डुमरिया पंचायत के बिश्रामपुर वार्ड नंबर 15 में पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। माननीय मंत्री ने लोगों से सरकार द्वारा उपल्ब्ध कराई जा रही व्यवस्था खासकर नाश्ता-भोजन, रहने, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने को कहा। प्रभारी मंत्री ने यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिश्रामपुर भी गए। वहां बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था देखी ।इस स्कूल में लगाए गए मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इलाज कराने पहुंची महिलाओं से उन्होंने बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी कैंप में उपलब्ध दवाओं तथा इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने छात्रों के बीच किट का वितरण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन धन्यवाद का पात्र है, जिसने पूरी तत्परता के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय यहां की जनता, जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने मिलकर मानवता की मिसाल कायम की है। माननीय मंत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का समय नहीं होता। ऐसे समय में सभी को एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अरेराज क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम लोगों ने मिलकर जिस तरह बाढ़ की चुनौती का सामना किया है, वह सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बड़वानी-हाईवे पर दो ट्रकों के कारण जाम, यातायात मुश्किल

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-बिजासन घाट के महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में इंदौर जाने वाली लेन में दो ट्रक पास-पास खराब होने से लगा जाम। सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई जाम की स्थिति देखते ही देखते करीब तीन किलोमीटर तक पहुंच गई। जाम के कारण वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए, जबकि कई वाहन चालक गलत साइड से निकलने का प्रयास करते नजर आए। मुंबई जाने वाली लेन में ढलान होने के कारण सामने से आने वाले वाहनों और गलत साइड से निकल रहे वाहनों के बीच हादसे का खतरा भी बढ़ गया था। मौके के वीडियो में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार और गलत साइड से निकलते वाहन साफ दिखाई दे रहे हैं। जाम के बीच वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

सिद्धार्थ नाथ सिंह: शास्त्री जयंती पर कांग्रेस पर हमला, सरलता का संदेश

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश | भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, "मैं आज मेरे नाना, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर इतना ही कह सकता हूं कि देश भर को उनसे सादगी और सरलता का संदेश, राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण को लेकर उनसे सीख मिलती है। उनके विचारों को लेकर मैं स्वयं, परिवार के लोग या पूरा देश प्रेरित रहा है। कष्ट होता है कि कांग्रेस की सरकारों द्वारा उनको लेकर जो सम्मान देना था, वो कभी नहीं दिया गया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के अंदर 'नेहरू व गांधी' परिवार के अलावा कुछ होता नहीं है."
0
0
Report

बेतिया के नौतन में बाढ़ से सड़क टूट, दर्जनों गांव प्रभावित

Bettiah, Bihar:से खबर है जहां नौतन के भारती तेलुआ टोला में सड़क संपर्क भंग हो गया है दर्जनों गांव का आवागमन ठप हो गया है भारती तेलुआ टोला में पक्की सड़क बाढ़ की पानी से क्षतिग्रस्त हो गया है करीब सात फीट चौड़ा सड़क टूट गया है तेज धारा में पानी का प्रवाह हो रहा है स्थानीय लोगो को आरोप है कि बीडीओ को कल वीडियो कॉलिंग से सड़क को दिखाया गया लेकिन कोई अधिकारी नहीं आए एक घंटा में अधिकारी आने को बोले थे लेकिन नहीं आए दर्जनों गांव का लाइफ लाइन सड़क ध्वस्त हो गया है लेकिन अधिकारियों की बेरुखी के वजह से अभी तक सड़क मरम्मत नहीं हो पाया है
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने स्वच्छता अभियान से जनता को जागरूक किया

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय. केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखीसराय में हैं. दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. सदर अस्पताल परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान उन्होंने खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इस मौके पर जिला प्रशासन की पूरी टीम और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे. स्वच्छता अभियान के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सदर अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को एक-दूसरे से जुड़ा बताते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की. पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ, स्वास्थ्य और सुंदर भारत का निर्माण संभव है. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया.
0
0
Report

महराजगंज भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर किए राहत सामग्री वितरित

Mahuwa, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए थे।इसी क्रम में सिसवा के भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ नाव से बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को राहत पैकेट वितरित किए।विधायक के मुताबिक बाढ़ इस बार बेहद गंभीर रही और कई गांवों में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रभावित क्षेत्रों में चार हजार से अधिक राहत पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। बाइट : प्रेम सागर पटेल, भाजपा विधायक
0
0
Report

महराजगंज प्रशासन और स्थानीय भाजपा विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर किए राहत सामग्री वितरित

Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी की बाढ़ ने इस बार 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेपाल से छोड़े गए भारी पानी के चलते निचलौल तहसील के सोहगीबरवा , भोतहा, शिकारपुर समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। करीब 15 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई। हालांकि अब नारायणी नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है और गांवों से बाढ़ का पानी भी निकलने लगा है लेकिन लोगों की मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और स्थानीय भाजपा विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की। वी/ओ- आपको बता दे कि बीते दिनों नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद नारायणी नदी उफान पर आ गई थी और 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वाल्मीकि बैराज से करीब साढ़े पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र के सोहगीबरवा समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। बाढ़ के कारण करीब 15 हजार लोग प्रभावित हुए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने समय रहते लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया और कम्युनिटी किचन के जरिए प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया । अब नदी का जलस्तर कम होने के बाद गांवों से पानी धीरे-धीरे निकल रहा है लेकिन कई इलाकों में अभी भी दुश्वारियां बरकरार हैं। वी/ओ-बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और सिसवा के भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल नाव के जरिए प्रभावित गांवों में पहुंचे।अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की और प्रभावित परिवारों का हाल जाना।जिलाधिकारी ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि पिछले सात दिनों से प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी किचन के जरिए लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।एसडीआरएफ, पीएसी, स्थानीय पुलिस, एसडीएम, स्वास्थ्य, सिंचाई और पशुपालन विभाग समेत कई टीमें लगातार मौके पर तैनात हैं डीएम ने बताया कि गांवो मैं बाढ़ का पानी काफी हद तक निकल चुका है हालांकि रहा नाल में अभी भी पानी मौजूद है जलस्तर लगातार कम होने के साथ जल्द ही यातायात व्यवस्था समान होने की उम्मीद है वही बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों और अन्य नुकसानों का सर्वे भी कराया जा रहा है ताकि पत्र पीड़ितों को निम्न अनुसार सरकारी राहत उपलब्ध कराई जा सके । बाइट-डीएम गौरव सिंह सोगरवाल वी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top