icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। here भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित मुंगेर पुल के पास की है।मृतक युवक की पहचान मुंगेर जिले के बरियारपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद शाह के पुत्र संजीवन प्रसाद शाह के रूप में की गई है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संजीवन प्रसाद शाह अपनी बहन को मोटरसाइकिल से उसके ससुराल पहुंचाने के लिए दनौली फुलवरिया गया था। बहन को ससुराल पहुंचाने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर बरियारपुर लौट रहा था।इसी दौरान मुंगेर पुल के पास अचानक उसकी मोटरसाइकatelier अनियंत्रित हो गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि संजीवन प्रसाद शाह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इधर, हादके की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report

फतेहपुर में सुबह AQI 335 से ऊपर; धुंआ भरी हवा से लोग बेहाल

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिले में सुबह के वक्त हवा की गुणवत्ता इतनी खबर है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है, आज का सूरज सुबह धुंध की वजह से sadhde 6 बजे के करीब दिखा है, सुबह लोग जल्दी मॉर्निंग वॉक के लिए अपने-अपने घरों से बाहर निकलते हैं, जिससे शुद्ध हवा लोगों को मिल सके लेकिन इनदिनों शहर की हवा की स्थिति भयानक तरीके से खराब है, यानी सुबह फतेहपुर जिले में हवा की गुणवत्ता, 335 से ज्यादा रहा, जो बहर खतरनाक साबित हो रही है, ऐसे में लोग धुएं की भट्ठी के बीच जीवन जीने को मजबूर हो रहे है, हवा दूषित होने के पीछे लोग धूल, गंदगी और पराली को वजह बता रहे है。
0
0
Report
Advertisement

कटौना के पास तेज कार ने बाइक सवार दो युवकों को घायल किया

Jamui, Bihar:जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक_sवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा प्रारम्भिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान जमुई के पाड़ो मटिया निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है, जबकि पटना रेफर हुए युवक की पहचान लखीसराय जिले के चांनन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवंडीह मननपुर निवासी शिवनंदन यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। इसके बाद घायल के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुँचे और देर रात घायल को लेकर पटना के लिए रवाना हो गए, जबकि मृतक के परिवार वाले अबतक सदर अस्पताल नहीं पहुंचे हैं जिस वजह से रातभर मृतक का शव स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। घायल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार चंदन कुमार के साथ एक फैक्ट्री से काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कटौना के पास पहुंचे, इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए फिर इलाज के दौरान सदर अस्पताल में चंदन की मौत हो गई। इधर दुर्घटना के बाद कार छोड़कर चालक व अन्य लोग फरार हो गए। वहीं पुलिस कार को जब्त कर दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

सुल्तानपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार की मौत, चालक की CCTV पहचान मिल गई

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की अखंड नगर थाना अंतर्गत जौनपुर बॉर्डर के पास बेलवाई-हलियापुर मार्ग पर कलान गाँव में आरा मशीन के पास बीती देर रात आटा पीस कर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही बाइक सवार 60 वर्षीय दयाराम अग्रहरी निवासी बीबीगंज बाजार, जौनपुर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। मृतक के छोटे बेटे दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों ने काफी प्रयास के बाद कार का CCTV फुटेज और नंबर जुटाकर पुलिस को सौंप दिया। कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन न मिलने पर परिजनों ने करीब ढाई घंटे तक शव नहीं उठाया। देर रात थाना प्रभारी के मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर परिजन तैयार हुए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top