icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी के बाजना जंगल में भीषण आग, दमकल ने छह घंटे बाद काबू पाया

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम बाजना के पहाड़ी जंगल क्षेत्र में भीषण आग लग गई। आसमान को छूती आग की लपटें और धुंए का गुबार देखकर लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी, मौके पर पहुँची पुलिस व फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग की लपटें इतनी विकराल थी कि आग ने धीरे धीरे पूरे जंगल में फैल गई, लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र में फैली आग से कई जीव-जंतु उसकी चपेट में आ गए। 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मगर तब तक जंगल में लगे हरे भरे पेड़ों के अलावा झाड़ियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
0
0
Report

उत्तराखंड में भीषण गर्मी: हीट वेव से लोग परेशान, स्वास्थ्य-संकट

Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड में मई के महीनों से चिलचिलाती धूप और हीट वेव का प्रकोप है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी तेज धूप खिली है तो मैदानी क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। इस बेतहाशा गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। चिकित्सकों ने घर में रहने की सलाह दी है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है; दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक गर्म हवा से लोग खुले में नहीं निकल पा रहे। locals कह रहे हैं इतनी गर्मी पिछले 50 साल में नहीं देखी गई जैसी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। बाहर निकलते समय मुंह ढंककर पानी के सहारे ही निकलना पड़ रहा है; मजदूरों के लिए हालात खासतौर पर कठिन हैं। विद्युत कटौती भी इतनी अधिक है कि घर में रहना मुश्किल हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी धीरेंद्र मोहन गहलोत ने कहा कि हीट वेव से जनता जूझ रही है; अस्पतालों में डिहाइड्रेशन जैसी बीमारियों की ओपीडी बढ़ रही है; कई मरीजों को एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को शिफ्ट करना पड़ रहा है। मरीजों में चक्कर आना, मांसपेशियों में कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं; ज्यादा गर्मी पड़ते समय ठंडे स्थानों में रहना और पानी पीते रहना आवश्यक है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर मंदिर चोरी: दिनदहाड़े चोर गेट खोलकर नगदी और घंटी चुरा कर फरार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर मंदिर चोरी मामला ग्वालियर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं रह गए। शहर के दीनदयाल नगर इलाके में दिनदहाड़े एक मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां एक शातिर चोर मंदिर का गेट खोलकर अंदर दाखिल हुआ और वहां रखी नगदी, घंटे सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया。 पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले मंदिर का गेट खोलता है, फिर अंदर जाकर वहां रखे सामान को एक कट्टी में भरता है और आराम से बाहर निकल जाता है。 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश तेज कर दी है。
0
0
Report

बुलंदशहर में तलाक के बिना दूसरी शादी पर पत्नी का हंगामा, मारपीट, पुलिस कार्रवाई

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने पर पत्नी का हंगामा गुलावठी के मोहल्ला आदर्श नगर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने युवक, उसकी मां और घर में मौजूद अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर दोनों पक्षों को थाने ले गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गुलावठी के आदर्शनगर में एक व्यक्ति अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना अपनी मां और दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। उसकी पहली शादी से जुड़ा एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बात से नाराज होकर पहली पत्नी दिल्ली से कुछ लोगों के साथ युवक के घर पहुंची थी। हमलावरों ने युवक को जमकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी अभद्रता की गई। करीब आधे घंटे तक घर में चीख-पुकार मची रही और हालात बेकाबू होते चले गए। इस दौरान बुजुर्ग सास को भागते हुए भी देखा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से पूछताछ में सामने आया कि युवक की पहली शादी हो चुकी है और उससे संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है। पहली पत्नी और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने पहली पत्नी को समझाया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, भले ही वह अपने पति पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगा रही हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

औरैया के नारायनपुर में मकान आग लगने से सामान जलकर खाक

Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के नारायनपुर इलाके में देर शाम एक मकान में अचानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। घर से आग की लपेटे निकलते देख पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल कर खाक हो चुका था। आप तस्वीरों में देख सकते हो कि आग कितनी भयंकर थी आग की लपेटे दूर तक देखी जा सकती थी। औरैया कोतवाली के नारायनपुर इलाके में लगी इस आग से हड़कंप मच गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक घर का सामान आग में स्वाहा हो गया।
0
0
Report

बलरामपुर में तेंदूपत्ता योजना से ग्रामीणों को 5500 रु हर बोरा, बीमा-शिक्षा सहयोग

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सरकार की तेंदूपत्ता संग्रहण योजना का कार्य चालू है; ग्रामीणों द्वारा जंगल से तोड़े गए तेंदूपत्ते को वन विभाग द्वारा खरीदी की जा रही है जिसके एवज में ग्रामीणों को प्रति मानक बोरे के हिसाब से 5500 रुपए का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा हितग्राहियों को जीवन सुरक्षा बीमा के साथ-साथ उनके परिवार में पढ़ने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रोत्साहन राशि में अतिरिक्त-Meधावी बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जा रही है। तीन राज्यों की अलग-अलग सीमाओं से लगने के कारण जिले में अवैध तेंदूपत्ता की आवक भी होती है, जिसके लिए विभाग द्वारा सरहदी क्षेत्रों में चेकपोस्ट लगाकर तथा गस्ती दल के माध्यम से निगरानी की जा रही है। जंगल में हाथियों के मूवमेंट के समय विभाग ग्रामीणों को जंगल में जाकर तेंदूपत्ता नहीं तोड़ने के लिए लगातार मुनादी भी करवाता है ताकि किसी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। बलरामपुर जिले में सरकार द्वारा संचालित तेंदूपत्ता संग्रहण योजना का लाभ लेने के लिए संग्राहकों द्वारा सुबह 5 बजे से ही जंगल में जाकर तेंदूपत्ते को तोड़कर इकट्ठा करते हैं, फिर उसके बाद घर में जंगल से लाए गए तेंदूपत्ते की गड्डी बनاتے हैं जिसमें 50 तेंदूपत्तों की एक गड्डी बनाई जाती है, उसके बाद सहकारी लघु पनोपज संग्रहण केंद्रों में जाकर उसको बेचते हैं। इसके लिए जिले में अलग-अलग जगहों पर 482 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं और शाशन के नियमानुसार एक हजार तेंदूपत्ते की गड्डी में एक मानक बोरा होता है, जिसके एवज में हितग्राहियों को 5500 रुपए उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाता है। उसी हिसाब से जो हितग्राही जितना भी तेंदूपत्ता तोड़कर संग्रहण केंद्र में लाकर बेचता है, उसको उसी के हिसाब से बैंक खातों में सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है। तेंदूपत्ता तोड़ने वाले हितग्राहियों का कहना है कि पत्ती तोड़ने के लिए वे सुबह 5 बजे जंगल में जाते हैं और दोपहर में पत्ती को घर लाकर उसकी गड्डी बनाते हैं फिर शाम को संग्रहण केंद्रों में जाकर बेचते हैं, जिसके एवज उन्हें शासन द्वारा निर्धारित राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाती है जिससे हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ रही है। वहीं हितग्राहियों द्वारा केंद्रों में लाए गए तेंदूपत्ते की जांच के लिए लघुवनोपज के कर्मचारियों द्वारा उसका निरीक्षण भी किया जाता है और अमानक पत्तों की छटनी कर दी जाती है ताकि अच्छे तेंदूपट्टों की खरीदी हो सके। इसके साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को शासन द्वारा जीवन सुरक्षा बीमा का लाभ भी दिया जाता है साथ ही उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल करने के लिए शिक्षा प्रोत्साहन राशि के साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है ताकि तेंदുപ്പत्ता संग्राहकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। जिले के वन मंडला अधिकारी आलोक बाजपेयी ने बताया है कि शासन द्वारा संचालित तेंदूपत्ता संग्रहण योजना का लाभ दिलाने के लिए जिले में 44 समितियों के अंतर्गत 482 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं जिन्हें माध्यम से तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है और जिले में लगभग एक लाख से ज्यादा तेंदूपत्ता संग्राहकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। बलरामपुर जिला तीन अलग-अलग राज्यों की सीमा से लगता है और वहाँ से अवैध तरीके से तेंदूपत्ता की आवक को रोकने के लिए विभाग द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं और विभाग द्वारा भी लगातार गस्ती की जा रही है तथा अवैध तेंदूपत्ता लाने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है ताकि योजना का लाभ जिले की हितग्राहियों को ही मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

बारां में अवैध खनन पर कार्रवाई: जेसीबी समेत 3 वाहन जब्त

Baran, Rajasthan:अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त बारां जिले में अवैध खनन और सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत किशनगंज क्षेत्र में अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। वहीं एनएच-27 पर एक गिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर डिटेन किया गया। यातायात प्रभारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम ने किशनगंज के लबानिया माल क्षेत्र में दबिश देकर अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी, मिट्टी से आधा भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। इसके अलावा एनएच-27 स्थित फतेहपुर टोल के पास चेकिंग के दौरान गिट्टी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। चालक वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को डिटेन किया गया। पुलिस ने जब्त वाहनों को पुलिस लाइन ग्राउंड में खड़ा करवाया है।
0
0
Report
Advertisement

बूंदी पुलिस की Sundays On Cycle योजना से स्वास्थ्य और सुरक्षा का संदेश

Noida, Uttar Pradesh:Bundi Ramphool Mehra फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बूंदी पुलिस की पहल जिला पुलिस ने की “Sundays On Cycle” अभियान की शुरुआत सुबह 06 बजे से खेल संकुल हो रहा अभियान का आगाज SP अवनीश कुमार शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” संदेश के साथ साइकिलिंग अभियान स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और सुरक्षित समाज का दिया जाएगा संदेश बूंदी पुलिस ने आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील स्वस्थ बूंदी, सुरक्षित बूंदी के संकल्प के साथ निकलेगी साइकिल रैली बूंदी पुलिस दे रही फिटनेस और सुरक्षा का संदेश पुलिस परेड ग्राउंड पहुंची साइकिल रैली
0
0
Report

रोहतास-रघुनाथपुर सड़क पर ट्रक में आग, चालक-खलासी सुरक्षित

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नौहट्टा थाना क्षेत्र में रोहतास-रघुनाथपुर सड़क पर एक ट्रक में आग लग गई और पूरा ट्रक धूधू का जल गया। बताया जाता है कि ट्रक का ड्राइवर तथा खलासी ट्रक के पास गैस चूल्हा जलाकर खाना बना रहा था। इस दौरान छोटा गैस सिलेंडर से आग फैल गई। देखते हैं देखते आग ने ट्रक को पूरे जग में ले लिया। आग की लपट देख आसपास के लोग भाग गए और देखते ही देखते पूरा ट्रक जल का राख हो गया। चुकी यह इलाका काफी सुदूरवर्ती है। आग पर काबू नहीं पाया गया और पूरा का पूरा ट्रक जल गया। चुकी इस आग में किसी व्यक्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस प्रकार पूरा ट्रक धूधू कर जल रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top