icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड के महापुरुष बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर शिक्षा और अधिकार का संकल्प

Dhanbad, Jharkhand:झारखंड आंदोलन के महान प्रणेता और 'झारखंड के भीष्म पितामह' कहे जाने वाले स्व. बिनोद बिहारी महतो को उनकी जयंती पर याद किया गया. धनबाद के एक होटल में आयोजित जयंती समारोह में मंत्री योगेंद्र प्रसाद डुमरी विधायक जयराम महतो टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो पहुंचकर बिनोद बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. मंत्री और विधायकों ने इस अवसर पर कहा कि स्व. बिनोद बाबू का दिया हुआ क्रांतिकारी नारा "पढ़ो और लड़ो" हमेशा समाज के शोषितों, वंचितों और युवाओं को हक के लिए प्रेरित करता रहेगा। बिनोद बिहारी महतो ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा हथियार माना था। उनका नारा "पढ़ो और लड़ो" सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि शोषण और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष का संदेश बना। लवकुश सेवा संघ की ओर से आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं को शिक्षा के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देते हैं। बिनोद बाबू ने समाज के पिछड़े, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष किया। झारखंड की पहचान, अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा。
0
0
Report

सीवान के महादेवा में अतिक्रमण हटाने के साथ जेसीबी से कड़ा कदम

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान के महादेवा इलाके में नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे फुटपाथ पर ठेला और दुकान लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ खाली रखने की चेतावनी भी दी।नगर परिषद के इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, सीवान के महादेवा इलाके में नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। अभियान के दौरान सड़क किनारे फुटपाथ पर ठेला लगाकर कारोबार करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई। वहीं, कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे बोर्ड, सामान और अन्य सामग्री रखकर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर रखा था। नगर परिषद की टीम ने ऐसे अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों से सड़क और फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की अपील की。
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग दिव्यांग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:नाबालिग दिव्यांग पीड़िता से दुष्कर्म के आरोप में 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार अलवर। नौगावां थाना पुलिस ने नाबालिग मानसिक रूप से दिव्यांग पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौगावां थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मण पुत्र बिशन लाल के रूप में हुई है。 पुलिस के अनुसार, मामले में प्रकरण संख्या 342/2026 दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगावां थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से घटना और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई एसपी सुधीर चौधरी, एएसपी मुख्यालय दीपक कुमार, एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका और रामगढ़ वृत्ताधिकारी परमेश्वर दयाल के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव के साथ कांस्टेबल राजेश, मुनीश और श्रीकान्त शामिल रहे। बाइट: हरदयाल सिंह यादव, थानाधिकारी नौगांव
0
0
Report

आकांक्षी जिलों में विकास पटरी पर, वित्त समिति ने समीक्षा में क्या कहा?

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में विकास योजनाएं जमीन पर कितनी आगे बढ़ीं और प्रमुख विकास संकेतकों में कितना सुधार हुआ, इसकी संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति ने समीक्षा की। दो दिवसीय राजस्थान अध्ययन दौरे पर आई समिति ने जयपुर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा की। लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में इन दोनों कार्यक्रमों के तहत किए जा रहे कार्यों और विभिन्न विकास संकेतकों की प्रगति पर फोकस रहा। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समिति के सामने कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति रखी। आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य विकास के विभिन्न पैमानों पर अपेक्षाकृत पीछे चल रहे क्षेत्रों में तेजी से सुधार लाना है। ऐसे में समिति की बैठक में इन क्षेत्रों में चल रहे काम और विकास संकेतकों में आ रहे बदलावों पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, सार्वजनिक निर्माण और आयोजना सहित विकास से सीधे जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा कुलदीप रांका, एसीएस सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता, एसीएस विद्यालयी शिक्षा राजेश कुमार यादव, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री ए. राठौड़, ग्रामीण विकास सचिव कृष्ण कुणाल, आयोजना सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर तथा पंचायतीराज सचिव एवं आयुक्त और एनएचएम मिशन निदेशक डॉ. जोगाराम सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति राजस्थान के दो दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। इसी क्रम में जयपुर में राज्य सरकार के साथ बैठक रखी गई। इसमें आकांक्षी क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास संकेतकों की प्रगति को लेकर राज्य स्तर पर फीडबैक लिया गया.
0
0
Report

एम्स जोधपुर में डॉ. यादव के निधन के बाद हड़ताल, मुआवजा-इस्तीफे की मांग

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। एम्स जोधपुर में 22 सितंबर को एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में ड्यूटी के दौरान जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रैनरेश यादव के असामयिक निधन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों और विद्यार्थियों में गहरा रोष एवं शोक है। इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने संस्थान प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रशासन से घटना पर सार्वजनिक बयान एवं माफी, दिवंगत डॉक्टर के परिवार को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा तथा सभी लागू लाभ दिलाने की मांग की है। इसके अलावा घटना की जवाबदेही तय करने और कार्यकारी निदेशक के इस्तीफे की मांग भी रखी गई है। वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) एवं छात्र संघ को आधिकारिक मान्यता देने की मांग की गई है। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि मांगों का उद्देश्य संस्थान में डॉक्टरों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने मांगों पर तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है। हड़ताल के दौरान नियमित ओपीडी और वैकल्पिक ऑपरेशन सेवाएं बंद रहेंगी, जबकि इमरजेंसी ओपीडी और आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर चालू रखने की बात कही गई है。
0
0
Report
Advertisement

दमोह के गणेश विसर्जन पर डीआईजी समेत पुलिस का निरीक्षण, सुरक्षा तैनाती पूरी

Damoh, Madhya Pradesh:गणेश विसर्जन को लेकर डीआईजी के साथ पुलिस अफसरों ने किया निरीक्षण. दमोह में परंपरागत रूप से भव्य रूप से किए जाने वाले गणेश विसर्जन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है और हर तरफ तैयारियां देखने को मिल रही है। प्रदेश में हटकर भव्य रूप से आयोजित होने वाले विसर्जन समारोह को लेकर پولیس ने भी कमर कस ली है, सागर रेंज के डीआईजी शशिंद्र चौहान ने दमोह पहुंचकर इस समारोह की जानकारी ली और फिर जिले के एसपी सहित विभिन्न पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ चल समारोह मार्ग और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। एसपी ने इस विजिट को लेकर बताया कि विसर्जन वाले दिन हजारों लोग सड़क और नदी तालाबों के पास रहेंगे लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से तमाम स्थानों को चिन्हित किया गया है और भरपूर सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है
0
0
Report

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में चोरी की तीन वारदातें: तीन आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की तीन वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। अलग-अलग तारीखों में रात के समय घरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को भी पकड़ा गया है, जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख 81 हजार 488 रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है। कोनी थाना क्षेत्र में 18 अगस्त, 10 सितंबर और 15 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घरों के ताले तोड़े और सोने-चांदी के आभूषण, नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। मामलों की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक तक पुलिस पहुंची। पूछताछ में उसने राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव के साथ मिलकर तीनों वारदातों को अंजाम देने की जानकारी दी। इसके बाद तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें चोरी की घटनाओं में शामिल होना सामने आया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण, 12 ग्राम सोने के आभूषण, दो मोटरसाइकिल, ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन और 6 हजार 700 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का एक सब्बल भी जब्त किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 81 हजार 488 रुपये बताई गई है। मामले में राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।
0
0
Report

जेल वीडियो मामला: जुलाई का फुटेज 13 महीने बाद वायरल, दर्ज हुआ केस

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर की सेंट्रल जेल से गत 16 सितंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ बंदी मिलकर खाना बना रहे हैं। यह वीडियो 13 महीने पहले का निकला है। गत साल जुलाई का वीडियो अब वायरल किया गया। वीडियो की पड़ताल के बाद अब जेल प्रहरी बनवारी लाल की तरफ से रातानाडा थाने कुछ बंदियों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। जेल प्रहरी बनवारीलाल के अनुसार खाना पकाते का वीडियो गत वर्ष जुलाई का है। इसमें बंदी वसीम खां पुत्र सिकंदर खां, इंसाफ उर्फ टपिया पुत्र सलीम खां, मोबिन खां पुत्र मोहम्मद फारूख, राहुल कच्छवाहा पुत्र बाबूलाल, चेतन राजपुरोहित, भैराराम, साहिल आदि को नामजद किया गया है। बता दें कि वीडियो में माता का थानों के हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाहा, वसीम खान और हाई सिक्योरिटी जेल से स्थानांतरित होकर आए बंदी इंसाफ उर्फ तापिया सहित कुछ अन्य लोग पार्टी करते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल ने जेल प्रशासन की नींद भी उड़ा दी थी। अब जेल प्रशासन का कहना है कि यह वीडियो जुलाई 25 में बनाया गया था जोकि हाल में वायरल किया गया।
0
0
Report
Advertisement

गर्भवती की मौत के बाद न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील,, संचालक पर कारवाई कब

MLMadan lalFollow11m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा -नवयुग इंटर कॉलेज के पास संचालित न्यू इंडिया हॉस्पिटल को सील कर दिया गया कार्रवाई नोडल अधिकारी डॉक्टर थानेदार और सीएचसी मोतीपुर के अधीक्षक डॉक्टर महेश विश्वकर्मा की मौजूदगी में की गई हालांकि अस्पताल संचालक के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं आरोप है थाना सुजौली क्षेत्र की कैलाशपुरी निवासी विकास साहनी की पत्नी करिश्मा की प्रसव के दौरान उपचार के बाद हालत बिगड़ गई थी परिजनों के अनुसार बाद में उसे बहराइच से लखनऊ पर किया गया था जहां हालत गंभीर होने की वजह से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिजनों ने न्यू इंडिया अस्पताल के संचालक राजन सिंह और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर चिकित्सा लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से शिकायत की थी परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी सीएचसी में दिए गए शिकायती पत्र परिजनों ने बताया कि पति के घर पर मौजूद न होने के कारण उसकी मां और पड़ोस की महिला करिश्मा को न्यू इंडिया अस्पताल लेकर आए थे अस्पताल में उपचार और ऑपरेशन के संबंध में परिजनों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई और बिना डॉक्टर की मौजूदगी में ऑपरेशन कर दिया गया ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ने का आरोप भी लगाया गया है परिजनों के मुताबिक हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन नें उन्हें स्थिति की जानकारी स्पष्ट नहीं दी और मरीज को बहराइच ले जाने को कहा बहराइच में चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया जहां जगरानी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हालत गंभीर बताई गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर महेश विश्वकर्मा ने बताया कि न्यू इंडिया अस्पताल को मिहींपुरवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर थानेदार ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सील किया है मामले की आगे की कार्रवाई संबंधित अधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी।
0
0
Report

डिप्टी सीएम का भूपेश बघेल पर तंज: दो महीने तैयारी के बाद डिबेट

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके खुद के मंत्री ने मकान नहीं बनने का आरोप लगाकर इस्तीफा दिया था, वे आज डिबेट करने चले आए। विजय शर्मा ने कहा कि डिबेट के दौरान उनके पास कोई आंकड़े नहीं थे और वे केवल राजनीतिक हल्ला कर रहे थे। विजय शर्मा ने भूपेश बघेल की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने उनके लिए जो शब्दों का इस्तेमाल किया, वह उनकी क्षुद्रता है। यह ऊंचाई नहीं, बल्कि नीचाई है। उन्होंने भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि दो महीने तैयारी कर लीजिए, फिर से डिबेट कर लेते हैं। साथ ही नक्सलवाद के मुद्दे पर भी डिबेट कर लें。
0
0
Report
Advertisement

बगहा में हथियार के साथ वायरल वीडियो: युवक गिरफ्तार

Bagaha, Bihar:बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देशी कट्टा नुमा हथियार के साथ एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालाधन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार युवक के पास से एयरगन बरामद किया गया है। हालांकि समाज में महज़ दहशत फैलाने को लेकर युवक द्वारा रील के जरिये "जे हमरा खिलाफ़ बोलीं ओकरा के सीधे बांस हों जाई" भोजपुरी गाने के साथ रील बनाकर वायरल किया गया था लिहाजा एक्शन में आईं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालाधन यादव पिता हीरामन यादव लक्ष्मीपुर पतिलार निवासी को गिरफ्तार कर BNS की कई धाराओं में आर्म्स एक्ट के भी तहत केस दर्ज कर जेल भेजने की कवायद शुरू किया है। यह खबर वैसे लोगों को सावधान करने के लिए है जो अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाकर वायरल करते हैं। दरअसल यह पूरा मामला चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पतिलार गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान हीरामन यादव के पुत्र बालाधन कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने के बाद फ़ौरन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बगहा सदर SDPO निहार भूषण के आदेश पर पुलिस अब वायरल वीडियो और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहन जांच कर रही है। हथियार की उपलब्धता और वीडियो बनाए जाने के कारणों को लेकर भी बालाधन यादव से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुईं है。
0
0
Report

सम्राट कैबिनेट ने बिहार में कई परियोजनाओं और नौकरियों के लिए मंजूरी दी

Patna, Bihar:सम्राट कैबिनेट ने बिहार जल संसाधन विकास निगम लिमिटेड के गठन को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने नगर निगम, पटना के निगम कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए 41 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने कटihar में आईबी पोस्ट के लिए जमीन के हस्तांतरण को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने जहानाबाद में SSB कार्यालय के लिए 1 करोड़ 7 लाख 6 हजार रुपये के भुगतान पर भारत सरकार को जमीन आवंटित करने को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने राज्य में औद्योगिक निवेश को लेकर नियमावली बनाई है। इसके तहत बिहार बॉयलर जांच एवं न्याय-निर्णयन नियमावली, 2026 को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने युद्ध जैसी स्थिति में लेह में शहीद हुए सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी को बिहार सरकार में नौकरी देने का निर्णय लिया है。 सम्राट कैबिनेट ने पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जेपी गोलंबर के नजदीक पटना जंक्शन को जोड़ने के लिए निर्मित भूमिगत पथ का आधिकारिक नामकरण ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’ किए जाने को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के मानदेय एवं अन्य सुविधाओं के पुनर्निर्धारण को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने केंद्र प्रायोजित योजना ‘पशुधन गणना’ के तहत 81 पदों को स्वीकृति दी है。 सम्राट कैबिनेट ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दो सिद्धदोष बंदियों को परिहार का लाभ दिए जाने को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम 743 में संशोधन को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के लंबित मामलों के प्रभावी अनुश्रवण एवं समन्वय के लिए पोर्टल विकसित किए जाने को मंजूरी दी है। इसके लिए बिहार वित्त संशोधन नियमावली, 2024 के प्रावधानों के आधार पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के चयन को मंजूरी दी गई है。
0
0
Report

गंगा पहाड़ में गोलीबारी: संजय सिंह गिरफ्तार, पिस्टल और 24 कारतूस तीन खोखे बरामद

Munger, Bihar:वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां, संजय सिंह पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और तीन खोखे के साथ गिरफ्तार मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ में मंगलवार शाम पुरानी अदावत को लेकर दो ग्रामीणों सत्यानंद सिंह और संजय सिंह के बीच हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस  ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी संजय  सिंह  को गिरफ्तार किया है ,पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं ,साथ ही तीन खोखे भी मिले हैं।  एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया  मंगलवार  गैंडा पहाड़ में मंगलवार शाम पुरानी अदावत को लेकर दो ग्रामीणों सत्यानंद सिंह और संजय सिंह के बीच हुई गोलीबारी की घटना हुई थी इस गोलीबारी की घटना में  गंगा कुमार सिंह के 12 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार  को पैर में गोली लगी ,जिसका इलाज मुंगेर सदर अस्तपताल में चल रहा है।  एसपी ने  बताया की गिरफ्तार आरोपी  जेल से छूटकर घर आया था उसके बाद गोलीबारी की घटना घटित की थी।  बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top