icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

रanchi के डोरंडा में ढाई साल के बच्चे की मौत, नदी किनारे शव बरामद

Ranchi, Jharkhand:रांची के डोरंडा छप्पन सेठ कुम्हारटोली में मिला ढाई साल के मासूम बच्चे का शव....लगभग ढाई साल के मासूम अरनब शुक्रवार शाम से लापता था बच्चा,घर के बगल स्थित नदी से मिला शव...सुबह में नदी से बरामद हुआ शव..मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी...घर से 500 मीटर आगे नदी के किनारे मिला शव...डोरंडा थाना की पुलिस और हटिया डीएसपी मौके पर मौजूद....शुक्रवार शाम को लापता हुआ था बच्चा, सुबह NDRF कि टीम के द्वारा चलाए गए सर्च अभियान में बच्चे का शव। घर के ठीक बगल में मौजूद है नदी, हत्या ,हादस सहित कई बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है..बच्चे का नाम अरनव बताया जा रहा।
0
0
Report
Advertisement

NH-74 पर अज्ञात वाहन ने गुलदार की मौत: विभाग जांच में जुटा

Jaspur, Uttarakhand:देर रात NH-74 के मार्ग पर धर्मपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने गुलदार को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. गुलदार सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद गुलदार हाईवे पर मृत अवस्था में पड़ा रहा. स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिसके बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गयी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और गुलदार के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वन विभाग का कहना है कि मौत किस वाहन की टक्कर से हुई, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद वन्यजीवों की सड़क हादसों में हो रही मौतों पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report

जालोर: जालमपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच विलास कंवर धवेचा और उपसरपंच छोगाराम चौधरी ने पदभार ग्रहण किया

Jalore, Rajasthan:जालोर, सायला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जालमपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच विलास कंवर धवेचा ने अभिजीत मुहूर्त में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं नवनिर्वाचित उपसरपंच छोगाराम चौधरी ने भी पदभार संभालकर पंचायत की नई जिम्मेदारियां संभालीं। ग्राम पंचायत परिसर में शुभ मुहूर्त के दौरान आयोजित कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश चौधरी ने नवनिर्वाचित सरपंच को कार्यभार ग्रहण करवाया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में 20 वर्षीय निर्मला मीणा की संदिग्ध मौत, अस्पताल में जांच जारी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र के चेनपुरा बारावरदा गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर धमोतर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में युवती को जिला चिकित्सालय पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान निर्मला मीणा (20) पुत्री मांगीलाल मीणा, निवासी चेनपुरा बारावरदा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पिता मांगीलाल की रिकॉर्ड पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार निर्मला की करीब आठ महीने पहले धमोतर क्षेत्र में सगाई हुई थी। वह महाविद्यालय में अध्ययनरत थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

रांची में दीपावली पर हैदादराबादी आर्टिफिशियल मालाओं की धूम

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में दीपावली को लेकर बाजार सजने लगे हैं। बड़ा तालाब के पास हैदराबाद से आया एक परिवार आर्टिफिशियल फूलों से बने आकर्षक तोरण और सजावटी सामान की दुकान लगाए हुए है। यहां तरह-तरह के फूलों से बनी मालाएं मिल रही हैं, जिनका इस्तेमाल लोग दीपावली में घर के मुख्य दरवाजे, खिड़कियों और घर के अंदर सजावट के लिए करते हैं। इनमें मोतियों से बनी मालाएं, तरह-थरह के आकर्षक गुलदस्ते और शीशे से सजाए गए फूलों की मालाएं भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। खास बात यह है कि दुकानदार कुछ सजावटी सामान हैदराबाद से तैयार करके लाते हैं, जबकि ज्यादातर माल यहीं ग्राहकों की पसंद, डिजाइन और उनकी डिमांड के अनुसार तैयार किया जाता है। ग्राहकों को उनके घर और दरवाजे के आकार के हिसाब से भी सजावटी मालाएं बनाकर दी जाती हैं। यही वजह है कि लोग इनकी सजावट को काफी पसंद कर रहे हैं। दुकानदार का कहना है कि वह पिछले 25 वर्षों से हैदराबाद से रांची आ रहे हैं। हर साल यहां अच्छी बिक्री होती है। उनका दावा है कि सीजन के दौरान तैयार किया गया एक भी माला बचता नहीं है, सारा सामान बिक जाता है। रांचीवासियों के बीच इन आर्टिफिशियल फूलों और आकर्षक तोरण की अच्छी मांग है।
0
0
Report

सीतामढ़ी के बड़े पटाखा गोदाम पर पुलिस छापेमारी, अवैध स्टॉक बरामद

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में शहर के बड़ी मस्जिद के पास स्थित सबसे बड़े पटाखा गोदाम पर पुलिस की छापेमारी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सदर एसडीओ आनंद कुमार के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने हजारों रुपये मूल्य के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। दो मंजिला तहखाने में पटाके को स्टोर किया गया था स्थानीय लोगों के अनुसार, गोपाल मजौरिया के घर में लंबे समय से अवैध पटाखों का बड़ा कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। दो मंजिला तहखाने में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया था। शुक्रवार की देर शाम जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उम्मीद थी कि इस अवैध नेटवर्क पर बड़ी नकेल कसी जाएगी। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने पूरे परिसर की गहन तलाशी लेने के बजाय केवल औपचारिक कार्रवाई की और कुछ पटाखे जब्त कर लौट गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top