500020
బీజేపీ ఆఫీస్ ముందు NSUI కార్యకర్తల మెరుపు ధర్నా
Hyderabad, Telangana:బీజేపీ ఆఫీస్ ముందు NSUI కార్యకర్తల మెరుపు ధర్నా NEET పరీక్షలో స్కాం జరిగిందని అరోపిస్తూ NSUI విద్యార్థుల ధర్నా బీజేపీ కార్యకర్తల పొటా పోటీ నినాదాలు రేవంత్ రెడ్డి డౌన్ డౌన్ అంటూ బీజేపీ కార్యకర్తల నినాదాలు వెంటనే అప్రమత్తమైన పోలీసులు కాంగ్రెస్ నాయకులను అరెస్ట్ చేసి అక్కడి నుండి తరలించిన పోలీసులు.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद उपसभापति चुनाव: भाजपा के सुदर्शन रामपुरिया जीते
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के सुदर्शन रामपुरिया ने जीत दर्ज की है। रामपुरिया को 36 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इब्राहिम छिपा को 23 मत मिले। मतदान के दौरान एक वोटर ने किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में सील नहीं लगाई और प्रारूप पर सील लगा दी, जिसके चलते उसका वोट निरस्त कर दिया गया। उपसभापति पद के लिए भाजपा के वार्ड 31 से पार्षद सुदर्शन रामपुरिया और कांग्रेस के वार्ड 52 से पार्षद मोहम्मद इब्राहिम छिपा ने नामांकन दाखिल किया था। भाजपा और समर्थित निर्दलीय पार्षद लग्जरी बस से मतदान केंद्र पहुंचे। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने रामपुरिया को कंधों पर उठाकर जश्न मनाया。 बाईट - सुदर्शन रामपुरिया ............ नवनिर्वाचित उपसभापति बाईट - राजलक्ष्मी गहलोत ............ RO0
0
Report
कोटपूतली नगर परिषद: भाजपा उपसभापति गोपाल अग्रवाल जीते
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली नगर परिषद चुनाव 2026 के परिणाम के अनुसार भाजपा ने उपसभापति पद पर जीत दर्ज कर बोर्ड पर अपना कब्जा मजबूत किया। भाजपा के गोपाल अग्रवाल ने कांग्रेस की सुषमा सैनी को 22 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। SDM योगेश देवल के अनुसार उपसभापति चुनाव में गोपाल अग्रवाल को 41 मत मिले जबकि सुषमा सैनी को 19 मत ही मिले। इस परिणाम के साथ नगर परिषद कोटपूतली में सभापति और उपसभापति दोनों महत्वपूर्ण पदों पर भाजपा का बोर्ड कायम हो गया। विधायक हंसराज पटेल और भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी सारिका चौधरी ने नवनिर्वाचित उपसभापति गोपाल अग्रवाल का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।0
0
Report
Corbett to Rajaji tiger translocation enters second phase with five tigers moved
Ramanagara, Karnataka:आबादी के करीब दिखने वाले बाघों को मिलेगा नया ठिकाना, कॉर्बेट से राजाजी भेजे जाएंगे 5 टाइगर,कॉर्बेट से राजाजी बाघ शिफ्टिंग का दूसरा चरण शुरू राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ़्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है, नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा. दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह कार्यक्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है. इससे पहले कार्यक्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था,अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि दूसरे चरण के लिए NTCA और भारत सरकार से अनुमति मिल चुकी है, अब कॉर्बेट में ऐसे क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है, जहां आबादी के आसपास बाघों की मौजूदगी से भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बनने का जोखिम हो सकता है,डॉ. बडोला के मुताबिक बाघों का चयन केवल स्थानांतरण के उद्देश्य से नहीं किया जाएगा, बल्कि ऐसे क्षेत्रों को भी ध्यान में रखा जाएगा जहां मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावना अधिक है,इससे एक ओर राजाजी में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर संवेदनशील क्षेत्रों में संघर्ष की गंभीरता कम करने में भी सहायता मिल सकती है. ऐसे होगा बाघों का पूरा रेस्क्यू और शिफ्टिंग ऑपरेशन: कॉर्बेट प्रशासन पहले संभावित बाघों को चिन्हित करेगा,इसके बाद विशेषज्ञ टीम द्वारा बाघों को ट्रैंकुलाइज कर उनकी आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा उन्हें रेडियो कॉलर लगाया जाएगा, इसके बाद बाघों को सुरक्षित तरीके से राजाजी टाइगर रिजर्व पहुंचाया जाएगा,राजाजी पहुंचने के बाद बाघों को तत्काल जंगल में नहीं छोड़ा जाएगा, उन्हें करीब तीन से चार दिन तक बाड़े में रखा जाएगा, ताकि वे नए वातावरण और परिवेश के अनुकूल हो सकें, इसके बाद सॉफ्ट रिलीज के तहत उन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा,जंगल में छोड़े जाने के बाद भी निगरानी खत्म नहीं होगी,रेडियो कॉलर की मदद से इन बाघों की करीब तीन महीने तक मॉनिटरिंग की जाएगी,इससे उनकी गतिविधियाँ, मूवमेंट और नए क्षेत्र में अनुकूलन पर नजर रखी जा सकेगी. कॉर्बेट प्रशासन के सामने अब सबसे अहम चुनौती ऐसे बाघों की पहचान की है, जिनका चयन वैज्ञानिक और प्रबंधन संबंधी मानकों के आधार पर किया जा सके इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों का आकलन जारी है. डॉ. साकेत बडोला के अनुसार=कॉर्बेट से राजाजी बाघ भेजने का दूसरा चरण न सिर्फ बाघों के संरक्षण और बेहतर वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को नियंत्रित करने की रणनीति का भी हिस्सा है.0
0
Report
Advertisement
टोल प्लाजा मानपुर पर कोर्ट के आदेश से एसटीएफ की कार्रवाई; दस्तावेज कब्जे में
Lucknow, Uttar Pradesh:Lucknow इटौंजा-सीतापुर हाईवे के मानपुर टोल प्लाजा पर पहुंची एसटीएफ टीम। लखनऊ एसटीएफ ने कोर्ट के आदेश पर टोल प्लाजा में कार्रवाई की। एसटीएफ ने कंप्यूटर, डीवीआर सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए। सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज कोर्ट में उपलब्ध कराने के निर्देश थे। सूत्रों के मुताबिक, अनुपालन न होने पर टोल प्रबंधन को नोटिस भेजा गया था। कोर्ट के आदेश के बाद एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची। एसटीएफ टीम सीसीटीवी फुटेज, कंप्यूटर और डीवीआर लेकर गई। टोल प्लाजा से लिए गए दस्तावेज भी कोर्ट में उपलब्ध कराए जाएंगे। तब तक मानपुर टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली पर रोक लगा दी गई। टोल प्रबंधन को एसटीएफ द्वारा ले जाए गए दस्तावेज कोर्ट से दोबारा मिलेंगे। कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई से टोल प्लाजा में हड़कंप।0
0
Report
UPI MDR शुल्क से छिंदवाड़ा के दुकानदारों में विरोध, QR स्कैनर हटाने लगे
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में यूपीआई पेमेंट को लेकर व्यापारियों में विरोध उनका मानना कि इस व्यवस्था से होगा व्यापार मंदा 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे यूपीआई पेमेंट पर लगने वाले MDR शुल्क मतलब मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर विरोध देखा जाने लगा है व्यापारियों ने अपनी दुकानों से और गोडाउन से QR स्कैनर हटाना शुरू कर दिया है उनका कहना है कि इस MDR शुल्क जो कि 2000 रूपये से ऊपर या 2 हजार पर 0.4 प्रतिशत शुक्ल लगेगा उससे कहीं न कही उनके व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा उनको होने वाला मुनाफा इस शुल्क से अब खत्म होता दिखाई दे रहा है वही शुक्रवार को भी पेट्रोल पंप संचालकों और संगठनों ने भी इसको लेकर मोर्चा खोल दिया है उनका भी कहना है कि 2000 से ऊपर का पेमेंट वो UPI से नहीं लेंगे उपभोक्ताओं को कैश पेमेंट करना पड़ेगा इससे कही न कही जो सरकार ने जनता को डिजिटल पेमेंट की ओर अग्रसर किया है वो खतरे में नजर आ रही है उनका कहना है कि इसका शुल्क भी जनता से ही वसूला जाएगा दुकान दार कहा से इस शुल्क को भरेगा वो भी जनता से ही इस शुल्क को वसूल करेगा .छिंदवाड़ा में भी किराना , फुटवेयर, और जनरल स्टोर का व्यापार करने वाले व्यापारियों ने बताया कि उनका जो पेमेंट है वो लगभग UPI पेमेंट ko जरिए ही पूरा होता है इस व्यवस्था से उनको लगता है कि वो नुकसान की ओर अग्रसर होंगे उनको दुकान से जुड़े या व्यापार से जुड़े जो खर्च है उन पर भी उसका असर पड़ेगा जिससे उनमें साफ तौर पर इस व्यवस्था को लेकर विरोध देख जा रहा है .0
0
Report
दिनेश प्रताप की बाइट पंकज के लिए वायरल
Noida, Uttar Pradesh:दिनेश प्रताप की बाइट पंकज के लिए0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में ई-कॉमर्स कंपनी में युवती के साथ गैंगरेप, संचालक फरार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ई-कॉमर्स कंपनी में काम करने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंपनी के दो संचालकों पर युवती के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फरियादी: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पटरी रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करती है। कंपनी फ्लिपकार्ट से जुड़ी हुई है। उसकी ड्यूटी सुबह से दोपहर 3 बजे तक रहती है। 17 सितंबर को वह ड्यूटी पूरी कर घर जाने की तैयारी कर रही थी। तभी कंपनी के संचालक रॉबिन शर्मा और आदित्य सिंह ने उससे कहा कि त्योहार का समय आ रहा है इसलिए थोड़ी देर और रुकना पड़ाेगा। संचालकों की बात सुनकर युवती रुक गई। आरोप है कि दोनों संचालकों ने बाकी स्टाफ को वहां से जाने दिया और युवती को गोदाम में ले गए। शिकायत के अनुसार दोनों ने युवती को धमकाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी बदनामी कर दी जाएगी और जान से मार दिया जाएगा। धमकी से डरी युवती चार पाँच दिन तक चुप रही। फिर हिम्मत जुटाकर युवती ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार के साथ युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
लोकदल के सुनील सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात में 2027 यूपी चुनाव चर्चा
Lucknow, Uttar Pradesh:राहुल गांधी से मिले लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह 2027 विधानसभा चुनाव में लोकदल की सीटों, पंचायतों के अधिकार और किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोकदल की सीटों और गठबंधन में उसकी राजनीतिक भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, विपक्षी दलों के बीच समन्वय तथा लोकदल की चुनावी भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। चौधरी सुनील सिंह ने गठबंधन में लोकदल के सम्मान, राजनीतिक पहचान और उसकी हिस्सेदारी को लेकर अपना पक्ष रखा। मुलाकात के दौरान पंचायत चुनावों और पंचायतों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने 73वें और 74वें संविधान संशोधनों की भावना के अनुरूप पंचायतों और स्थानीय निकायों को उनके अधिकार एवं प्रभावी भूमिका दिए जाने की आवश्यकता पर चर्चा की। इसके अलावा किसानों, ग्रामीण क्षेत्र, रोजगार, महंगाई और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। विपक्षी दलों के बीच बेहतर तालमेल और आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। लोकदल की ओर से कहा गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की राजनीतिक भूमिका, सीटों से जुड़े विषय और गठबंधन में सम्मानजनक भागीदारी बैठक के प्रमुख मुद्दों में रहे। पंचायतों, किसानों और ग्रामीण जनता से जुड़े सवालों को भी आगामी राजनीतिक विमर्श में प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई।0
0
Report
थराली में धरना: विपक्ष ने सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा के वादों की खोली पोल
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर- थराली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर पूर्व विधायक डॉ जीतराम के नेतृत्व में थराली, नारायणबगड़ और देवाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थराली तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ जीतराम के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी थराली को ज्ञापन सौंपते हुए थराली विधानसभा क्षेत्र के सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं की मांग पर समाधान निकालने की मांग की. इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजते हुए थराली क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क कसबीनगर विनायकधार गैरसैण मोटरमार्ग के निर्माण की मांग की. उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के लिए आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे आधार बनाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। चमोली जिले के थराली में पूर्व विधायक डॉ जीतराम ने महंगाई, बेरोजगारी पर भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव में जो लुभावने वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए, तथा थराली विधानसभा में भी वे वादे खोखले साबित हुए। डॉ जीतराम ने कहा कि वर्तमान सरकार में सड़कों में गड्ढे और अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी तथा अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। डॉ जीतराम ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लामबंद है और जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर इन मांगों के लिए लड़ने को तैयार है. वहीं कांग्रेस नेता संदीप पटवाल ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि थराली विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और आम जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सैकड़ों किलोमीटर की दौड़ लगाने को मजबूर है.0
0
Report
Advertisement
कालपी सीट पर BSP ने वीरपाल सिंह चौहान को प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया
Jalaun, Uttar Pradesh:बसपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने कालपी विधानसभा सीट (220) से वीरपाल सिंह चौहान को अपना आधिकारिक प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा कालपी के एमएसवी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान की गई। इस मौके पर बुंदेलखंड क्षेत्र के मुख्य कोऑर्डिनेटरों समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद वीरपाल सिंह चौहान ने क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर जाएंगे और उनके समाधान के लिए काम करने का संकल्प रखेंगे। वीरपाल सिंह चौहान ने कालपी के पारंपरिक हस्तनिर्मित कागज उद्योग को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि एक समय कालपी का हस्तनिर्मित कागज उद्योग देश ही नहीं, विदेशों तक अपनी पहचान रखता था, लेकिन वर्तमान में यह उद्योग बदहाली का सामना कर रहा है। उन्होंने इस उद्योग को पुनर्जीवित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने की बात कही। उन्होंने यमुना नदी में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या को भी गंभीर बताया। उनका कहना है कि बाढ़ से प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को स्थायी राहत दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति सुधारने और बेहतर सड़क संपर्क विकसित करने की बात भी उन्होंने कही। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने को लेकर भी उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं। उनका कहना है कि क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होने से युवाओं को दूसरे शहरों की ओर पलायन करने की जरूरत कम होगी। बसपा की इस घोषणा के साथ कालपी विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं।0
0
Report
SDRF के जवान दुर्गम नंदा देवी यात्रा में सुरक्षा का भरोसा बन गए
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के कुरुड़ से 5 सितम्बर को शुरू हुई मां नंदा देवी की बड़ीजात यात्रा इन दिनों जारी है। यह यात्रा बेहद दुर्गम स्थानों से होते हुए होमकुण्ड पहुचती है को कि अत्यन्त चुनौतीपूर्ण है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए SDRF उत्तराखंड के जवान फरिश्ता बनकर तैनात हैं। मौसम की मार और कठिन भौगोलिक रास्तों के बीच SDRF लगातार तीर्थयात्रियों की मदद में जुटी है। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के खास निर्देशों के बाद, SDRF की विशेष टीमें यात्रा के सबसे खतरनाक और दुर्गम पड़ावों पर मोर्चा संभाले हुए हैं। वेदिनी बुग्याल, रूपकुंड, होमकुंड, लाता खोपड़ी और तातड़ा-सुतोल जैसे संवेदनशील इलाकों में SDRF के जवान इन दुर्गम स्थानों पर मुस्तैदी से तैनात हैं। दुर्गम और ऊंचे पहाड़ी रास्तوں पर चलते हुए जब किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ती है या सांस फूलती है, तो SDRF के जवान फौरन प्राथमिक उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। कठिन चढ़ाई और खतरनाक पगडंडियों पर जवानों ने यात्रियों का सफर सुरक्षित बना दिया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए SDRF के जवान आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के साथ 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि इन जांबाज जवानों की मौजूदगी से उन्हें दुर्गम यात्रा के दौरान एक बड़ा संबल और सुरक्षा का अहसास मिल रहा है।0
0
Report
शिवपाल यादव का ओपी राजभर पर तीखा हमला, बोले- दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत
Deoria, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को बरहज पहुंचे। यहां उन्होंने समाजवादी चिंतक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “ओपी राजभर का दिमाग खिसक गया है, उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत है।” शिवपाल ने तंज कसते हुए कहा कि यदि राजभर के पास कोई अच्छा डॉक्टर नहीं है तो वह उनसे सलाह ले सकते हैं, वे उन्हें अच्छा डॉक्टर बता देंगे। वहीं कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में कांग्रेस के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है। समाजवादी पार्टी को जल्द गठबंधन पर निर्णय लेकर सीटों को स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि इसमें काफी देरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस शामिल है और गठबंधन को लेकर निर्णय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पीछे से बोलने वालों की नहीं चलेगी, समय आने पर शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर के सकरा सरकारी स्कूल में दो गुटों की मारपीट, भगदड़
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur ke Sakra ke sarakarī school Shri Baliram Utkramit Madhyamik Vidyalay me chhatron ke do guto ke beech maarpeet se halla mach gaya. School ke do guto ki maarpeet se bhagdad ki sthiti bani, video saamne aaya. Ghatna somvaar ko hui. Paathchal mein pata chala ki pariksha chal rahi thi; is dauran dono guthon ke beech bahas shuru hui, phir dheere-dheere bahut se chhatra aapas me lat-pat lage. Dono guto me maR-peet se rasta se bahar tak jame. Police ko suchna di gayi. Vartaman karyavahi ke anusar school prabandhan janch kar raha hai.0
0
Report
तेघड़ा बांध किनारे 5 वर्षीय बच्चे का शव, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच
Begusarai, Bihar:बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां धनकोल पंचायत में बांध किनारे करीब 5 साल के मासूम बच्चे का सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चा पिछले 6 दिनों से लापता था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आपको मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकोल पंचायत के वार्ड नंबर 5 का है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ब्लान नदी के बांध किनारे लोगों ने करीब 5 वर्षीय बच्चे का शव देखा। शव की हालत बेहद खराब थी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान धनकोल निवासी मोहम्मद शकील के करीब 5 वर्षीय बेटे मोहम्मद शुफियान के रूप में की गई है।परिजनों के मुताबिक शुफियान बीते 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन दोपहर करीब ढाई बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने गांव-मोहल्ले से लेकर रिश्तेदारों तक उसकी तलाश की। माइकिंग भी कराई गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तेघड़ा थाना में बच्चे के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। सोमवार को बांध के नीचे बच्चे का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। कपड़ों के आधार पर शव की पहचान शुफियान के रूप में की गई। परिजनों का कहना है कि शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी।घटना की जानकारी मिलने के बाद तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार, तेघड़ा और फुलवड़िया थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस की ओर से एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाने की प्रक्रिया भी की गई है।इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने बरौनी-भगवानपुर रोड को धनकोल के पास जाम कर दिया और मामले की जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।परिजनों के मुताबिक शुफियान अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। करीब तीन महीने पहले उसके पिता मोहम्मद शकील की तबीयत खराब होने के कारण परिवार दिल्ली से धनकोल आया था और उनका इलाज चल रहा था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, उसकी हत्या की गई या कोई अन्य वजह थी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट,एफएसएल जांच और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।0
0
Report
कटनी में महिलाएं SP कार्यालय के सामने अवैध नशे के कारोबार पर रोक चाहतीं
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीण महिलाएं हाथों में डंडे लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और जोरदार नारेबाजी करते हुए घेराव किया। महिलाओं का आरोप है कि कुठला थाना क्षेत्र के गांव-गांव और गली-गली में अवैध शराब, स्मैक और गांजे की बिक्री खुलेआम हो रही है, जिससे अपराध बढ़ रहे हैं। चाकूबाजी की लगातार घटनाओं को लेकर महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस की कथित मिलीभगत से नशे के अवैध कारोबार के जारी रहने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है और आम लोगों में डर का माहौल है। महिलाओं ने प्रशासन से नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और कार्रवाई की जानकारी देने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
