icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव जारी; सीएम के निर्देश पर मुआवजा आकलन

Noida, Uttar Pradesh:कुशीनगर में बांध टूटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सीएम योगी के निर्देश पर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान लगातार जारी बेघर हुए प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत केंद्रों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा सीएम के निर्देश पर प्रभावित लोगों की पशुहानि, आर्थिक हानि और फसल हानि का आकलन कर मुआवजा वितरित किया जा रहा प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत सामग्री और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुटीं राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

बानसूर SMS स्कूल डायरेक्टर पर नशे में छेड़छाड़, POCSO के तहत मामला दर्ज

Jaipur, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली-बहोड़) बानसूर के SMS स्कूल डायरेक्टर के खिलाफ छात्रा के साथ शराब के नशे में छेड़छाड़ करने, बैड टच करने और गाली-गलौच करने के आरोप लगाए गए हैं। छात्रा ने स्कूल के शिक्षकों को बताने पर भी शिक्षकों ने स्कूल डायरेक्टर का साथ देने का आरोप लगाया है। छात्रा के परिजनों ने बानसूर थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी SMS स्कूल में पढ़ाई करती है। स्कूल प्रबंधन की ओर से 27 सितंबर रविवार को पिकनिक ट्रिप पर बच्चों को ले जाया गया था। वहां निदेशक ने शराब के नशे में गलत नियत से छेड़छाड़ और बैड टच किया और गालियाँ दीं। शिक्षकों ने घटना को अनसुना किया और निदेशक का साथ दिया, वाटरपार्क मालिक ने भी निदेशक का साथ दिया और नशीला पेय उपलब्ध करवाया। बेटी बहुत डर गई। पिता ने बताया कि बेटी रोई और बड़ी बहन को सूचना दी। पुलिस ने निदेशक के खिलाफ POCSO एक्ट में मामला दर्ज किया। अधिकारी जाँच कर रहे हैं। आज बालिका का मेडिकल करवाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बकानी एनीकट में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण दहशत, रेस्क्यू के निर्देश

Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी क्षेत्र के राजपुरा गांव के एनिकट में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। डर के कारण लोग एनीकट पर नहाना तो दूर बल्कि मवेशियों को पानी पिलाने तक नहीं ले जा रहे। मगरमच्छ दिखाई जाने के बाद दहशत में आए ग्रामीणों ने बकानी तहसीलदार अनिल सामरिया को सूचना दी। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और बाद में वन विभाग को सूचना देकर मगरमच्छ को रेस्क्यू करने हेतु निर्देश दिए। दहशत में आए ग्रामीणों का कहना है कि एनीकट गांव के समीप है और गांव के लोग यहां नहाने तथा मवेशियों को पानी पिलाने ले जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ के हमले से जनहानि होने की भी आशंका है। ग्रामीणों द्वारा बच्चों को भी एनीकट की ओर जाने से मना कर दिया गया है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को जल्द से जल्द रेस्क्यू करवाया जाए की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

साहिबाबाद कैफे में अभद्रताओं के बाद नितिका चौहान परिवार की सुरक्षा की मांग

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहैड़ा निवासी नितिका चौहान ने कैफे में परिवार के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। महिला का कहना है कि वह परिवार के साथ राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में बच्चे का जन्मदिन मनाने गई थीं। उनके साथ बच्चे और परिवार की महिलाएं भी मौजूद थीं। इसी दौरान एक युवक कैफे में आया और वहां मौजूद लड़कियों के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए स्टाफ से बातचीत कराने की बात कहने लगा। कैफे कर्मचारी अभय ने परिवार के मौजूद होने की बात कहते हुए उसे ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इस पर युवक ने अभय के साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद कई युवक मौके पर पहुंचे और कैफे में हंगामा करते हुए अभय के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके साथ भी अभद्रता की गई और कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। विरोध करने पर मेरे पति के साथ भी मारपीट की। उसने 112 नंबर पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को राजेंद्र नगर चौकी ले गई। आरोप है कि वहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी और उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं सुना गया। बाद में आरोपी पक्ष के कुछ लोग दोबारा वहां पहुंचे और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कहते हुए धमकाया। इससे बच्चे और परिवार के लोग डर गए। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, बच्चों को सुरक्षा देने और पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है。
0
0
Report

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत शुरू, आज रात से आवाजाही बंद; जलमार्ग विकल्प तैयार

Naya Chak, Bihar:भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत शुरू, आज रात से आवाजाही बंद; जलमार्ग विकल्प तैयार। ट्रस ब्रिज के निर्माण के साथ सेतु को दुरुस्त किया जाएगा, गंगा में बड़े जहाज यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ता बनेंगे। बेली ब्रिज हटाकर सेतु के चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज लगाया जाएगा। आज रात 12 बजे से बीआरओ की टीम बेली ब्रिज खोलने की प्रक्रिया शुरू करेगी। सड़क मार्ग के विकल्प के तौर पर जलमार्ग को भी तैयार किया जा रहा है। बियाडा घाट से यात्रियों के लिए जहाज चलेंगे, बाबूपुर घाट से कार्गो जहाज की सुविधा होगी। यात्री जहाजों पर सफर निःशुल्क रहेगा, जबकि दोपहिया वाहनों के परिवहन के लिए शुल्क लिया जाएगा। जहाजों पर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे और गंगा में 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी। घाटों के दोनों तरफ सहायक थाना बनाए जाएंगे और यात्रियों के लिए जीविका दीदी की रसोई भी संचालित की जाएगी। लेकिन चुनौती सिर्फ सेतु बंद होने की नहीं है; गंगा अभी भी उफान पर है और जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सड़क के साथ जलमार्ग से आवागमन भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगा। विक्रमशিলা सेतु बंद होने का असर भागलपुर से नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया की ओर आने-जाने वाले लोगों के साथ कारोबार और खेती-किसानी पर पड़ सकता है। पर्व-त्योहार के इस दौर में माल ढुलाई और किसानों की उपज को बाजार तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब तीन महीने तक चलने वाले इस काम के दौरान लोगों की मुश्किलें कितनी बढ़ेंगी और 98 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला ट्रस ब्रिज तय समय पर बनकर तैयार हो पाएगा या नहीं। निगाहें इस बात पर भी हैं कि विक्रमशिला सेतु पर सामान्य परिचालन आखिर कब तक बहाल हो सकेगा।
0
0
Report

गिरिडीह में नाबालिग की कथित जबरन शादी के दबाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की कथित तौर पर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने एक युवक के साथ लड़की को पकड़े जाने के बाद दबाव बनाकर युवक से उसकी मांग में सिंदूर डलवाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले एक नाबालिग लड़की और एक युवक को ग्रामीणों ने एक साथ पकड़ा था। नाबालिग के मुताबिक, युवक उससे बातचीत करने के लिए उसके घर आया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और कथित तौर पर युवक पर लड़की की मांग में सिंदूर डालने का दबाव बनाया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि नरेश दयाल के परिवार सहित कुछ ग्रामीणों ने युवक पर दबाव बनाकर सिंदूर डलवाया। नाबालिग के अनुसार, युवक ने अपने परिजनों को सूचना देने के लिए कुछ समय मांगा था, लेकिन कथित तौर पर ग्रामीणों ने उसकी बात नहीं मानी। वहीं, इस संबंध में नरेश दयाल से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि वह फिलहाल बाहर रह रहे हैं। उनका कहना है कि घटना में केवल उनके परिवार के लोग शामिल नहीं थे, बल्कि गांव के कई लोगों द्वारा शादी करवाया गया है। घटना के बाद नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद गांव में ही एक जगह स्थानीय मुखिया पति की मौजूदगी में ग्रामीणों की बैठक होने की जानकारी सामने आई है। चर्चा है कि बैठक के जरिए मामले को आपसी स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, बैठक में अंतिम रूप से क्या निर्णय लिया गया, उसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद चाइल्डलाइन से जुड़े अजय कुमार सहित चाइल्डलाइन की टीम भी पीड़िता के घर पहुंची और नाबालिग तथा उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मामले की सूचना जिला स्तर पर दी गई। चाइल्डलाइन से जुड़े लोगों के अनुसार, नाबालिग की कथित जबरन शादी कराया जाना गंभीर मामला है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. मामले को लेकर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की और युवक के बीच कथित प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। रात के समय युवक को लड़की के घर जाते हुए कुछ महिलाओं द्वारा देखे जाने के बाद ग्रामीणों की ओर से दोनों की शादी कराने का प्रयास किया गया। एसडीपीओ के अनुसार, इसी दौरान सिंदूर डलवाने का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। थाना प्रभारी के कहने पर वीडियो को सोशल मीडिया से हटवा दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि लड़का और लड़की दोनों अपने अपने घर में परिवार के साथ रहा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top