500027
బర్కత్ పుర లో అమ్మ పేరుతో మొక్క నాటిన కిషన్ రెడ్డి
Hyderabad, Telangana:ప్రతి ఒక్కరూ తమ తల్లి పేరుతో మొక్కలు నాటి పర్యావరణ పరిరక్షణకు కృషి చేయాలని కేంద్ర మంత్రి కిషన్ రెడ్డి పిలుపునిచ్చారు. గురువారం బర్కత్పురాలోని పార్టీ నగర కార్యాలయంలో ఒక మొక్కను నాటారు. ప్రధానమంత్రి నరేంద్ర మోదీ ఇచ్చిన పిలుపు మేరకు ప్రజలందరూ మొక్కలు నాటాలని కోరారు. డాక్టర్ ఎన్.గౌతమ్ రావు, సి.నందకిషోర్ యాదవ్, ఏ.సూర్య ప్రకాశ్ సింగ్ పాల్గొన్నారు.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Budgam मुठभेड़ में Lashkar-e-Taiba के Hashim Musa के मारे जाने पर असावरी जगडे प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:PUNE (MAHARASHTRA): ASAVARI JAGDALE (DAUGHTER OF PAHALGAM TERROR ATTACK VICTIM SANTOSH JAGDALE) ON KILLING OF LASHKAR-E-TAIBA TERRORIST HASHIM MUSA IN BUDGAM ENCOUNTER0
0
Report
बीएसएल आवास घेराव: सेक्टर 4 में मरम्मत की मांग उठी, कार्रवाई की मांग
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों के आवास का घेराव किया गया। प्लांट के कार्यपालक निर्देश (ED) के सेक्टर 4 स्थित आवास को लोगों ने घेराव किया। सेक्टर 12 के रहनेवाले BSL के कर्मियों और पूर्व कर्मियों ने जर्जर आवास, जो लगातार गिर रहा है और खतरे को देखते हुए उसे रिपेयर करने की मांग सहित ठेका कंपनी NBC पर करवाई की मांग को लेकर किया गया घेराव। मौके पर भारी सुरक्षा बल मौजूद है। सेक्टर 4 थाना क्षेत्र की घटना। बताते चले कि बोकारो के सेक्टर 12 के कई क्वार्टर इन दिनों जर्जर हैं जिनके कारण आवास की सीढ़ी, बालकनी या पूरा आवास ही ढह जा रहा है। ऐसे में जब आवास ढह जाती है तो बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की नींद खुलती है और मौके पर आनन-फानन पहुंचते हैं। ऐसे में कई क्वार्टर को कभी रद्द घोषित किया जाता है तो कभी रिपेयर किया जाता है और कभी उनमें रहनेवाले कर्मी और पूर्व कर्मी को शिफ्टिंग की बात करते हैं। इन सब चीजों से गुस्साए सेक्टर 12 निवासियों ने आज बोकारो के सेक्टर 4 स्थित बीएसएल के अधिकारियों का आवास घेराव किया और मांग किया कि क्वार्टर का मरम्मत ठीक ढंग से कराया जाये और जो कंपनी इससे पहले काम कर चुकी है उस पर कार्रवाई की जाए।0
0
Report
दानिश अंसारी का दावा: यूपी में गफलत-नफरत फैलाने वालों को जनता ने दिया जवाब
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसानी ने कहा, "समाजवादी पार्टी कितना भी प्रयास कर ले उत्तर प्रदेश में 'गफलत' और 'नफरत' फैलाने की, उनके ये दो ही एजेंडे हैं लेकिन उन दोनों ही एजेंडों को हमारी प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। इसलिए 2017 हो, 2022 हो या 2019 हो हर चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी हार का समना करना पड़ा है। समाजवादी पार्टी 2027 में जितने भी हाथ-पैर मार ले कि जनता को कैसे गुमराह किया जाए, उन्हें भ्रमित किया जाए, मैं उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करूंगा कि वे समाजवादी पार्टी के किसी भी छलावे में नहीं आ रही है।"0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के आखिरी दिन: कांग्रेस, बीजेपी, PDP और NC नेताओं की मौजूदगी
Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR (JAMMU AND KASHMIR): J&K ASSEMBLY LEGISLATORS ON LAST DAY OF AUTUMN SESSION NIZAMUDIN BHAT (CONGRESS MLA), DR KULUSHAN (BJP MLA), SYED AGA MUNTAZIR MEHDI (PDP MLA) & HUSNAIN MASOODI (NC MLA)0
0
Report
बलरामपुर गैसड़ी आंधी-तूफान के एक हफ्ते बाद भी अंधेरे में डूबे नेपाल सीमा के दर्जनों ग्राम पंचायत
Gainsari, Uttar Pradesh:नेपाल सीमा से सटे दर्जनों ग्राम पंचायतों में आंधी-तूफान के एक हफ्ते बाद भी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। सीमा क्षेत्र में बिजली न होने के कारण सुरक्षा के दृष्टि से महत्वपूर्ण गांव अंधेरे में डूबे हैं। कोयलावास फीडर से जुड़े नेपाल सीमा के जरवा, बालापुर, कन्हईडीह, बेतहनिया, रनियापुर, पहाड़ापुर, बघेलखंड, बनगाई, विश्रामपुर, मदरहवा, भगवानपुर, जनकपुर, चैनपुर, सेमरी, नेवलगढ़, गणेशपुर, दुर्गापुर, बदलपुर समेत दर्जनों ग्राम पंचायतों के सैकड़ों मजरों में आंधी-तूफान के एक हफ्ता बाद भी अंधेरा पसरा है। दर्जनों बिजली के पोल अभी भी टूटे पड़े हैं, जिन्हें ठीक नहीं किया गया है। बिजली कब आएगी किसी को पता नहीं है। बिजली न होने के कारण सीमा क्षेत्र के गांवों में अंधेरा होने से जंगली जानवरों का भय भी बना रहता है। सभी विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए परेशान हैं। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। कक्षा 12 की छात्राएं संजू चौधरी, शीतल चौधरी, ज्योति, खुशबू, बबिता, निशा, प्रियंका, रोशनी, अमृता, अनुष्का, श्वेता, सना, चिता, रविता, कविता आदि का कहना है कि मोबाइल बंद होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई भी बंद हो गई है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी महोदय से विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल कराए जाने की मांग की है।0
0
Report
गश्त पर तैनात पुलिस ने ध्वाड़ा मोड़ की गुमटी में आग बुझाकर टाला हादसा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में गश्त कर रही पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा मोड़ पर देर रात एक गुमटी में अचानक आग लग गई। पुलिसकर्मियों की नजर आग पर पड़ते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय संसाधनों से आग पर काबू पाया। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे चौकी चम्पहा के कांस्टेबल नीलेश कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल नीतीश चौहान इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान धवाड़ा मोड़ पर गुमटी में आग लगी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल गुमटी मालिक बच्चालाल को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गए।।समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास फैलने से बच गई। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली: दबंगों से नहीं रहा पुलिस का खौफ, बुजुर्ग दंपत्ति व बेटी पर बेरहमी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: दबंगों को नही रहा पुलिस का खौफ दबंगों ने बुजुर्ग दंपत्ति व उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा पहले बाहर फिर घर मे घुसकर की गई जमकर मारपीट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल बीती रात का बताया जा रहा मारपीट का वायरल वीडियो डीह थाना क्षेत्र के दौलत का पुरवा गांव की घटना0
0
Report
बलरामपुर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, टैंकर चालक फरार; पत्नी घायल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पत्नी गंभीर; चालक फरार बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। टैंकर की जोरदार टक्कर से डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान श्यामनारायण (45) और उनकी मां कैलासी (60) के रूप में हुई है। हादसे में श्यामनारायण की पत्नी वंदना (42) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। तीनों संतकबीर नगर के रहने वाले बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक परिवार डिजायर कार से तुलसीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र में उनकी कार को टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। बोलेरो भी चपेट में आई डिजायर और टैंकर की भिड़ंत के दौरान एक बोलेरो भी इसकी चपेट में आ गई। हालांकि बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल वंदना को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। टैंकर चालक की तलाश हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रहा है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत और एक महिला के गंभीर घायल होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कैंटर पलटा, मछलियाँ सड़क पर, यातायात बाधित
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कैंटर का टायर अचानक फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही आल्टो कार कैंटर में जा घुसी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कैंटर में बड़ी संख्या में मछलियां भरी हुई थीं। कैंटर के पलटने के बाद उसमें लदी मछलियां सड़क पर गिर गईं। काफी देर तक मछलियां सड़क पर तड़पती नजर आईं। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने और यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की।0
0
Report
Advertisement
बृज भूषण: अखिलेश के बिना यूपी चुनाव INDIA ब्लॉक सूना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे पर भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "अखिलेश के बिना सब सूना है..."0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने फर्जी लॉजिस्टिक्स ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी लॉजिस्टिक्स/ट्रक बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ट्रांसपोर्ट की जरूरत वाले लोगों की जानकारी जुटाते थे खुद को लॉजिस्टिक्स कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ट्रक उपलब्ध कराने के नाम पर एडवांस पेमेंट लेते थे पैसे मिलने के बाद न ट्रक उपलब्ध कराते थे और न ही रकम वापस करते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन बरामद किए आरोपियों के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट और अन्य डिजिटल सबूत भी मिले जांच में मौजूदा केस के अलावा 9 अन्य NCRP शिकायतें सामने आईं कुल 10 साइबर ठगी के मामलों में 2.56 लाख रुपये की ठगी से आरोपियों का लिंक मिला गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन, निवासी गाजियाबाद और नरेंद्र कुमार, निवासी कपासहेड़ा के रूप में हुई। दोनों आरोपी पेशे से डिलीवरी बॉय हैं और पुलिस के मुताबिक पहले किसी आपराधिक मामले में शामिल नहीं रहे हैं। तकनीकी निगरानी और पैसों के लेन-देन की जांच के आधार पर पुलिस ने पहले अमन को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नरेंद्र को कपासहेड़ा से पकड़ा गया पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है0
0
Report
ज्ञानपुर के महाराजा चेतसिंह अस्पताल के सामने प्रसव, मुसहर समुदाय के against भेदभाव के आरोप; 24 घंटे में जांच का भरोसा
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही के ज्ञानपुर जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है, महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के सामने सड़क किनारे एक गर्भवती महिला का प्रसव हो गया, परिजनों ने अस्पताल में भर्ती नहीं करने और इलाज से मना करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, परिजनों ने महिला के वनवासी यानी मुसहर समुदाय से होने के कारण भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद सीएमओ मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। अब सीएमओ ने 24 घंटे में जांच पूरी कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। वीओ1–ये तस्वीरें भदोही के ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेतासिंह जिला अस्पताल के सामने की हैं,जहां एक गर्भवती महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया है, बता दे कि जोरई निवासी 20 वर्षीय रानी का हीमोग्लोबिन महज पांच ग्राम बताया गया है। सीएमओ के मुताबिक महिला को पहले मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल और बाद में बीएचयू के लिए रेफर किया गया था,परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में महिला को भर्ती कर प्रसव कराने से मना कर दिया गया। परिजनों ने महिला के वनवासी यानी मुसहर समुदाय से होने के कारण भेदभाव का भी आरोप लगाया है,परिजनों के मुताबिक 102 एंबुलेंस से संपर्क नहीं हो सका और अस्पताल से लौटते समय ही सड़क पर महिला का प्रसव हो गया,मामले की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. संतोष चक अस्पताल पहुंचे और महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कराया। अब सबसे बड़ा सवाल अस्पताल की व्यवस्था और मरीज को समय पर इलाज उपलब्ध कराने को लेकर उठ रहा है। सीएमओ ने पूरे मामले की 24 घंटे में जांच पूरी कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि महिला को भर्ती करने से इनकार क्यों किया गया और इस पूरे मामले में किसकी लापरवाही सामने आती है। बाइट–रानी, प्रसूता/पीड़िता बाइट–विजय कुमार, पीड़िता का भाई बाइट–डॉ संतोष चक, सीएमओ भदोही0
0
Report
Advertisement
जयपुर में बीजेपी मिशन पंचायत: मदन राठौड़ का दौरा, जीत का दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मिशन पंचायत में जुटी बीजेपी。 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक。 आज टोंक और अजमेर दौरे पर मदन राठौड़。 पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक。 मदन राठौर ने पंचायत चुनाव में जीत का किया दावा।0
0
Report
बाकानेर में अवैध बीयर की बड़ी खेप बरामद; चालक गिरफ्तार
Dhar, Madhya Pradesh:बाकानेर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। धनखेड़ी फाटे पर पुलिस ने एक आयसर वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध बीयर बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन और शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक देर रात धनखेड़ी फाटे पर कार्रवाई के दौरान आयसर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन से 1230 पेटी बीयर बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 14 हजार 760 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख 44 हजार 240 रुपये है। मामले में पुलिस ने वाहन चालक 22 वर्षीय योगेश पिता श्रवण योगी, निवासी ग्राम बिल्लोद, थाना बेटमा को गिरफ्तार किया है। वहीं वाहन स्वामी राजेन्द्रसिंह पिता गणेशसिंह बैस, निवासी इंदौर को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये कीमत का आयसर वाहन भी जब्त किया है। मामले में धारा 34(1) एवं आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।0
0
Report
दुर्ग पुलिस ने 6.35 किलो गांजे के साथ आरोपी प्रेम कुमार साहू को गिरफ्तार किया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग पुलिस ने अवैध गांजा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम प्रेम कुमार साहू है जो कुछ कुम्हारी के अटल आवास के मकाम नम्बर 320 में रहकर गांजा बेच रहा था आरोपी के पास से 6 किलो 350 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹2 लाख 98 हजार आंकी गई है. दरअसल कुम्हारी थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अटल आवास के एक मकान में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है जिसके बाद पुलिस ने कुम्हारी के मकान नंबर 320 में घेराबंदी का व्यक्ति को धर दबोचा उससे पूछताछ की गई पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती और उसके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से एक काले रंग के बैग में पॉलिथीन में लपेटा हुआ गांजा रखा हुआ था पुलिस को विवेचना करने पर पता चला कि यह उड़ीसा से लाया हुआ गांजा है वही नापतोल करने पर 6 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसके अनुमानित कीमत 2 लाख 98 हजार रुपए आंकी गई फिलहाल पुलिस अब आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है.0
0
Report
Advertisement
