icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पर पोलिंग बूथ पर हमला: सादुलशहर में विवाद गरम

Noida, Uttar Pradesh:श्री गंगानगर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ के साथ पोलिंग बूथ पर मारपीट का मामला प्रदीप खीचड़ के पुत्र आयुष ने करवाया मामला दर्ज सादुलशहर थाने में 11 नामजद व अन्य के खिलाफ हुआ मामला दर्ज सादुलशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच चूनावढ़ थानाधिकारी संजय सिंह को सौंपी कल पोलिंग के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पर करीब एक दर्जन से अधिक लोगो ने किया था हमला वहीं पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी वहीं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने सादुलशहर थानाधिकारी पर लगाए गम्भीर आरोप SHO पर लगाया पूरी घटना का षडयंत्र रचने का आरोप SHO मलकीत सिंह को निलंबित कर हेडक्वार्टर बीकानेर करने की मांग वहीं 14 सितंबर तक निलबंन नही होने पर सादुलशहर में धरना प्रदर्शन करने की कही बात बाईट प्रदीप खीचड़ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष
0
0
Report

रतलाम: 2.5 किलो MD जब्त, नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में ढाई करोड़ रुपये की एमडी बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कालूखेड़ा थाना पुलिस ने 25 अगस्त को क्रेटा कार से करीब ढाई किलो एमडी बरामद की थी, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई गई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे। अब पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कल्पेश भावनगर का रहने वाला है, जबकि लखन कालूखेड़ा थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों इसी इलाके से किसी अन्य व्यक्ति से एमडी लेकर जा रहे थे। यानी सवाल अब सिर्फ ढाई किलो एमडी की बरामदगी का नहीं, बल्कि इस बात का है कि इतनी बड़ी मात्रा में एमडी आखिर कालूखेड़ा इलाके में पहुंची कहां से? पुलिस की पूछताछ में एमडी तस्करी के बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं। इस नेटवर्क की सप्लाई चेन मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक फैली होने की जानकारी सामने आई है। गिरोह एमपी के अलग-अलग जिलों के साथ राजस्थान के प्रतापगढ़ तक एमडी की सप्लाई कर रहा था। मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि कालूखेड़ा में पहले एमडी फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है और नजदीकी पिपलौदा थाना क्षेत्र में भी एमडी फैक्ट्री का खुलासा हो चुका है। अब पुलिस की नजर नेटवर्क से जुड़े बाकी आरोपियों और एमडी के संभावित ठिकानों पर है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
0
0
Report
Advertisement

विश्वासन उरांव हत्या पर ग्रामीणों का आक्रोश: जांच की मांग तेज

Gumla, Jharkhand:विश्वनाथ उरांव हत्याकांड में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सैकड़ों महिला-पुरुष घाघरा थाना पहुंचे, रमेश लोहारा और उसके पुत्र पर कार्रवाई की मांग गुमला - घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवर टोली निवासी 45 वर्षीय विश्वनाथ उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष घाघरा थाना पहुंचे और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने गांव के ही रमेश लोहारा और उसके पुत्र आर्यन लोहारा की भूमिका पर आशंका जताते हुए दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाई थी, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया。 रमेश के घर गया था विश्वनाथ : पत्नी मृतक की पत्नी शीला उरांव ने बताया कि घटना से पहले विश्वनाथ उरांव रमेश लोहारा के घर गया था। वहां उसने शराब पी और मुर्गा खाया था। देर शाम तक वह रमेश लोहारा के आंगन में मौजूद था। अगले दिन उसका शव रमेश के घर से कुछ दूरी पर मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की गहन जांच की मांग की है। एक घंटे तक थाना परिसर में डटे रहे ग्रामीण ग्रामीण लगभग एक घंटा तक थाना परिसर में डटे रहे और पुलिस से कार्रवाई की मांग करते रहे। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए。 पोस्टमार्टम रिकॉर्ड से स्पष्ट होगी मौत की वजह : थाना प्रभारी घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि रमेश लोहारा और उसके पुत्र आर्यन लोहारा को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विश्वनाथ उरांव की मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले का अनुसंधान जारी है। वाइट - 1 शिला उरांव (मृतक की पत्नी ) 2 रीता देवी (वार्ड सदस्य )
0
0
Report
0
0
Report

शेखपुरा के डॉक्टर पर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो-फोटो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में निजी क्लिनिक के चिकित्सक की करतूत सामने आया है। दरअसल शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में इलाज के नाम पर नाबालिग छात्रा के साथ करीब छह महीने तक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने छात्रा को इलाज के बहाने अपने क्लीनिक पर बुलाया और कथित तौर पर उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने घटना का वीडियो और फोटो बना लिया तथा उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। जब पीड़िता ने घर बालों को पूरे घटना की जानकारी अपने माँ को बताया तो पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी ने इलाज के बहाने नाबालिग छात्रा को अपने प्रभाव में लिया और बाद में आपत्तिजनक वीडियो व फोटो के आधार पर उसे लगातार धमकाता रहा। डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के कारण छात्रा काफी समय तक इस घटना को अपने परिजनों से नहीं बता सकी। आरोपी जब भी उसे क्लीनिक पर बुलाता, वह डर के कारण वहां चली जाती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को भविष्य में शादी नहीं होने देने की धमकी भी दी। लगातार मानसिक दबाव और शोषण से परेशान होकर अंततः छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन तत्काल पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप राम के पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिकी में उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से छात्रा से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बरामद किए हैं। पुलिस इन डिजिटल साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाते हुए मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। एएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई कराने का प्रयास करेगी।
0
0
Report
Advertisement

व विवाहिता प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में विवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को परिजनों द्वारा पकड़कर रस्सियों से बांधने और उल्टा लटकाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर पोल निवासी एक युवक रात करीब 11:30 बजे पास के गांव में रहने वाली एक विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी जानकारी महिला के परिजनों को भी थी। युवक के घर पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक को रस्सियों से बांधकर उल्टा लटका दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे रस्सियों के सहारे लकड़ी की बल्ली से बांध दिया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर सुबह मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, उस समय दोनों पक्षों के बीच थाने के बाहर ही समझौता हो गया था और किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी थी। इसके बाद युवक के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई थी। अब करीब दस दिन बाद घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोबारा मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। वीडियो में युवक के साथ जिस तरह मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया, उसकी भी जांच की जा रही है。
0
0
Report

सहारनपुर में PNB करेंसी चेस्ट से 4.33 लाख की धोखाधड़ी, हाउसकीपर गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट से रुपये निकालने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 20,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामला 29 अगस्त 2026 का है। पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइन, सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से बंडलों में रखी 4 लाख 33 हजार 900 रुपये की मुद्रा निकालने के संबंध में बैंक के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में पार्ट-टाइम हाउस कीपर (PTHK) विशाल कुमार समेत अन्य के खिलाफ थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 429/2026, धारा 316(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी सहारनपुर के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने छोटी रेलवे लाइन खण्डहर क्वार्टर के सामने, रेलवे राशन डिपो के पास से विशाल पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम बालेली, थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20,200 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार यह रकम इसी मुकदमे से संबंधित है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार समेत सदर बाजार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
0
0
Report

जोधपुर में अचानक बारिश से गर्मी राहत, शहर में ट्रैफिक बाधित

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। लंबे समय से बरसात नहीं होने के कारण शहर में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे थे। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से आमजन गर्मी और उमस से परेशान था। शनिवार सुबह से मौसम में बदलाव नजर आया। आसमान में बादलों की लुकाछिपी के चलते मौसम सुहावना बना रहा, हालांकि दिनभर उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। शाम होते-होते अचानक तेज आंधी चली और इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब 10 से 15 मिनट हुई बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से काफी राहत दी। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। जोधपुर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। करीब एक महीने बाद हुई बारिश से लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। हालांकि कम समय की बारिश के बावजूद शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ और कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों का कहना था कि लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से फिलहाल गर्मी से राहत मिली है।
0
0
Report
Advertisement

गांधी मार्केट में अवैध शराब के खिलाफ छापा, 239 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद

Baran, Rajasthan:गांधी मार्केट में अवैध शराब पर कोतवाली पुलिस का छापा, 239 पव्वे अंग्रेजी शराब जब्त बारां में कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी मार्केट क्षेत्र से 239 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई श्री राम स्टेडियम के सामने गांधी मार्केट में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधी मार्केट में श्री राम स्टेडियम के सामने स्थित एक टीन शेड की बॉडी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर विक्रय किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह बॉडी कुशलपाल प्रजापत की है। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। मौके पर बॉडी बंद मिली, जिस पर पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली तो अंदर से अवैध शराब की 5 पेटियों में रखे 239 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब कहां से लाई गई और किसकी है, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के परिणाम से पहले भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशी गुप्त स्थान पर भेजे

Ajmer, Rajasthan:ajmere नगर निगम के 80 वार्डो के चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर उन्हें गुप्त स्थान पर भेज दिया... बीती रात से ही गहमागहमी के बीच दोनों ही दलों ने रणनीतियाँ बनाई और अपने अपने प्रत्याशियों को कहीं नजरों और संपर्कों से दूर कर अपने भय का इंतजाम किया... जानकार सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रत्याशियों को पार्टी की रीति नीति का कुछ दिन का "प्रशिक्षण" देने के लिए कपड़ों के साथ बुलाया गया... तो वही कांग्रेस के प्रत्याशी को "पिकनिक" रिलेक्स के लिए अज्ञात वास ले जाया गया... इसी बीच कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के बयान ने कांग्रेस में नई बहस खड़ी कर दी... बाड़ेबंदी के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस 78 में से 65 सीटें जीत रही है .. इस बयान को लेकर पार्टी के ही कुछ नेताओं ने दबी जुबान पूछा कि फिर 13 सीटें हारने के लिए किस तरह दी गई.. इस बयान को लेकर देर शाम से शहर में चर्चा का दौर चल निकला.. वही कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ जयपाल ने कहा कि वे पिकनिक मनाने जा रहे हैं।
0
0
Report

सरमथुरा के धरना स्थल पर हाईवे जाम, पुलिस ने पत्थरबाज़ी रोककर रास्ता सुचारू किया

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में तनाव, हाईवे जाम खुलवाया धौलपुर के सरमथुरा में टाइगर रिजर्व के विरोध में लंबे समय से चल रहा धरना मुख्य स्थल से कुछ दूरी पर शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन शनिवार को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ दिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बाजार में तोड़फोड़ की और हाईवे पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर समझाने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया, पथराव में एक पुलिस वाहन के पीछे का शीशा टूट गया, जिससे कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए जिले भर के थानों से भारी पुलिस बल और कई सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस व डीएसटी टीम ने हाईवे पर पड़े पत्थर आदि को हटाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस का कहना है कि अधिकांश धरनार्थी शांतिपूर्ण हैं, तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

सवायजपुर कोतवाली में समाधान दिवस में सी ओ प्रवीण यादव ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

Deepak DixitDeepak DixitFollow19m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुरकोतवाली में थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में आई बाढ़ के चलते कई लेखपाल समाधान दिवस में उपस्थित नहीं हो सके। इस पर शिकायतों के निस्तारण में संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को विवेचनाओं में तेजी लाकर मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उप निरीक्षक सूर्यकुमार सिंह, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

कानपुर में 5600 करोड़ के साइबर-वित्तीय घोटाले का खुलासा, साजिशकर्ता दबोचे

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर – 5600 करोड़ के साइबर और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, दुबई से लौटा मास्टरमाइंड दबोचा, 65 लाख नकद जब्त – दुबई से आए मुख्य साजिशकर्ता समेत 2 दबोचे गए, नेपाल भागा पुलिसकर्मी का बेटा – देश के 17 राज्यों तक फैले सिंडिकेट के तार, पोर्टल पर 86 शिकायतें दर्ज – एগ्रो कंपनियों की आड़ में चलता था हवाला रैकेट, पुलिस रडार पर कई संदिग्ध – गिरोह के 5 अन्य प्रमुख सदस्य फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश – कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस और एसओजी की टीम ने 5,600 करोड़ रुपये के एक विशाल अंतरराष्ट्रीय साइबर-वित्तीय घोटाले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने हाल ही में दुबई से लौटे मुख्य साजिशकर्ता शाहजेब वारिस और उसके सहयोगी सलमान को दबोच लिया है, जिनके पास से 65 लाख 26 हजार रुपये की नकदी, फर्जी चेकबुक और फर्जी जीएसटी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के मुताबिक, यह गिरोह पिछले तीन वर्षों के दौरान 14 विभिन्न बैंकों के 76 फर्जी खातों के जरिए देश के 17 से अधिक राज्यों में ठगी और हवाला का नेटवर्क चला रहा था। जांच में सामने आया है कि यह पूरा सिंडिकेट ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी निवेश योजनाओं और हवाला का एक खतरनाक मिश्रण था। शातिर आरोपी आम लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर फंसाते थे और उनसे ठगी गई रकम को कानपुर सहित कई शहरों में बनी शेल कंपनियों के खातों में जमा करवाते थे। बाद में जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए इन पैसों को गेमिंग प्लेटफॉर्म्स और मर्चेंट बैंक्स के जरिए नकद में तब्दील किया जाता था। इसके बाद एग्रो फूड्स जैसी कागजी फर्मों का इस्तेमाल कर हवाला के जरिए इस काली कमाई को दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के राज्यों में भेजा जाता था। अब तक की जांच में मुख्य आरोपी शाहजेब की 11 शेल कंपनियों से 170 करोड़ और सलमान के खातों से 16 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का पता चला है। तफ्तीश के दौरान इस रैकेट में एक पुलिसकर्मी के बेटे की संलिप्तता भी उजागर हुई है, जिसकी 5-6 फर्जी कंपनियों की पहचान हुई है और उसकी लोकेशन नेपाल में ट्रेस की गई है। इसके अलावा गिरोह के पांच अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी तेलंगाना, नोएडा और आगरा के साइबर थानों में मामले दर्ज हैं। वर्तमान में कानपुर के साइबर क्राइम और फीलखाना थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, और पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में मददगार रहे बैंक अधिकारियों तथा फर्जी कंपनियों के संचालकों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.
0
0
Report

खरगोन के महेश्वर में तेंदुआ अपने तीन बच्चों के साथ रहवासी क्षेत्र में घुसा

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के महेश्वर वन क्षेत्र के जलकोटी रोड पर तेंदुआ और उसके तीन बच्चों को चार माह से अधिक समय से रहवासी इलाके में दस्तक से भयभीत है. शनिवार को भी वयस्क तेंदुआ झाड़ियों से सड़क पर आते देखा गया. आवाजाही अधिक होने से तेंदुआ वापस जंगल की ओर निकल गया. राहगीरों ने अपने कैमरे भी कैद किया. इलाके के रहवासी संतोष केवट बताते हैं मादा तेंदुआ अपने तीन बच्चों के साथ महेश्वर के जलकोटी जंगल क्षेत्र एवं रहवासी क्षेत्र में देखे जा रहे हैं. तेंदुआ अब हिंसक भी हो रहा है. जंगल जानवरों के अलावा यह अब मवेशियों को भी शिकार बना रहा है. शुक्रवार को एक गोवंश को शिकार बनाया. इससे पहले जंगल क्षेत्र में बेल्डी पर रहने वाले खेती किसानी के कार्य करने वाले मजदूर पर हमला करने की कोशिश की मगर वह छलका कर भाग निकला तो बच गया. ग्रामीण एवं जलकोटी रहवासी क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग को इसकी शिकायत भी की है. जल्द वन अमला इस पर एक्शन ले नहीं तो तेंदुआ जंगल क्षेत्र में खेती किसानी लोगो को शिकार बना सकता है. रहवासी अब उसका रेस्क्यू कर उसे घने जंगल इलाके में छोड़े जाने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर शिकायतें भी की हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top