icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

साइक्लोन अर्नब से आंध्र-उड़ीसा सहित यूपी, बिहार में भारी बारिश, कई राज्यों में रेड अलर्ट

New Delhi, Delhi:देश में बदलते मौसम तो वहीं पर आंध्र और उड़ीसा में साइक्लोन अर्नब का खतरा, राजधानी में भी सुबह बारिश देखी गई डॉ मृत्युंजय महापात्र- मौसम सक्रिय है पूरे भारत में एक तरफ साइक्लोन अर्नब आंध्र प्रदेश को पार किया था वह धीरे-धीरे उत्तर दिशा में गति करते हुए अब कमजोर हो रहा है छत्तीसगढ़ के सेंट्रल पार्ट में डिप्रेशन बना रहा है उड़ीसा और नॉर्थ आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हैवी बारिश काफी हुई है डॉ मृत्युंजय महापात्र- मौसम सक्रिय है पूरे भारत में एक तरफ साइक्लोन अर्नब आंध्र प्रदेश को पार किया था वह धीरे-धीरे उत्तर दिशा में गति करते हुए अब कमजोर हो रहा है छत्तीसगढ़ के सेंट्रल पार्ट में डिप्रेशन बना रहा है उड़ीसा और नॉर्थ आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हैवी बारिश काफी हुई है साउथ आंध्र प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा हुई है 55 सेंटीमीटर 24 घंटे में आज शाम यह साइक्लोन लो प्रेशर एरिया में कन्वर्ट होगा नॉर्थ छत्तीसगढ़ और नॉर्थ वेस्ट उड़ीसा के एरिया में कल सुबह लो प्रेशर एरिया बैंक धीरे-धीरे कमजोर पड़ता रहेगा साइक्लोन के प्रभाव में आज भी बारिश जारी है उड़ीसा छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की उम्मीद है पिछले 24 घंटे में झारखंड वेस्ट बंगाल बिहार नॉर्थ ईस्ट तेलंगाना में भी बारिश हुई है आज हमें उम्मीद है ईस्ट उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड इन सब जगह पर भारी वर्षा होगी 30 तारीख को ईस्ट उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी वर्षा होगी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी इंडिया की तरफ आ रहा है जिसके प्रभाव में नॉर्थवेस्ट इंडिया में क्लॉदिनेस है दिल्ली में भी आज सुबह बारिश हुई और आगे भी होने की संभावना है हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली में हल्की वर्षा की उम्मीद है जम्मू कश्मीर हिमाचल में बारिश के साथ स्नोफॉल भी हो सकती है और उत्तराखंड 29 और 30 तारीख को सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिलेगी अंडमान निकोबार में भी एक लो प्रेशर एरिया डेवलप हो रहा है इसके प्रभाव में तीन दिन भारी वर्षा हो सकती है वहां पर फिशरमैन को भी एडवाइस किया जा रहा है कि समुद्र में न जाए नॉर्थ वेस्ट इंडिया में ज्यादातर येलो अलर्ट है और कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट ईस्टर्न इंडिया में पूर्वी छत्तीसगढ़ वेस्टर्न उड़ीसा में रेड अलर्ट जारी है और कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट यूपी और बिहार की तरफ येलो अलर्ट जारी है और कल ऑरेंज अलर्ट रहेगा वेस्ट बंगाल सिक्किम में येलो अलर्ट वार्निंग है अंडमान निकोबार आइलैंड में आज येलो वार्निंग है और परसों के लिए ऑरेंज वार्निंग रहेगी
0
0
Report
Advertisement

UP ATS ने फर्जी ईमेल आईडी बेचने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:यूपी ATS फर्जी ईमेल आईडी से स्कूलों को बम धमकी देने के मामले में 24 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार यूपी ATS का बड़ा खुलासा फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बेचने के आरोप में कानपुर से अंकित शंखवार गिरफ्तार। देशभर में धमकी भरे ईमेल: नोएडा, दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल भेजे जाने के मामले में जांच। मुंबई तक जुड़ रहे तार: 23 अक्टूबर को मुंबई मेयर कार्यालय को मिली बम धमकी से संबंधित ईमेल आईडी भी आरोपी के लैपटॉप में मिलने का दावा। विदेशों में ईमेल आईडी बेचने का आरोप: ATS के प्रेस नोट के मुताबिक, आरोपी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों में लोगों को फर्जी ईमेल आईडी बेचता था। क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान: ईमेल आईडी उपलब्ध कराने के बदले Binance Crypto Wallet के जरिए USDT में भुगतान लेने की बात सामने आई। पांच लाख ईमेल आईडी का खुलासा: आरोपी के लैपटॉप में मिली एक्सेल फाइलों में लगभग पांच लाख ईमेल आईडी होने की जानकारी दी गई। मोबाइल और लैपटॉप बरामद: गिरफ्तारी के दौरान ATS ने एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया। 2021 से सक्रिय होने का दावा: पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2021 से फर्जी ईमेल आईडी बनाने का काम करने की बात बताई। बांग्लादेशी नागरिक से संपर्क आरोपी का अलामीन इस्लाम नामक बांग्लादेशी नागरिक से संपर्क था। 6,000 USDT भुगतान का दावा: आरोपी ने कथित तौर पर ईमेल आईडी उपलब्ध कराने के बदले 6,000 USDT मिलने की जानकारी दी। सोशल मीडिया के जरिए नेटवर्क: फेसबुक के Buy & Sell ग्रुप और व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क बनाने की बात सामने आई। प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल: ATS के अनुसार, आरोपी फर्जी पहचान छिपाने के लिए वाई-फाई और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल करता था। ईमेल के साथ पासवर्ड भी: एक्सेल फाइलों में ईमेल आईडी, पासवर्ड, रिकवरी ईमेल और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से संबंधित विवरण होने की जानकारी मिली। स्कूलों को निशाना बनाने वाले मेल: जांच में नोएडा के स्कूलों और अन्य स्थानों पर भेजे गए धमकी भरे ईमेल से संबंधित आईडी मिलने का दावा किया गया। मुंबई धमकी मामले की कड़ी: 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई मेयर कार्यालय को धमकी देने में इस्तेमाल ईमेल आईडी भी बरामद डेटा में मिली। कई देशों के नंबरों से संपर्क: आरोपी के व्हाट्सऐप पर पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, तुर्की और अमेरिका सहित कई देशों के नंबरों से संपर्क मिलने की बात कही गई। विदेशी नेटवर्क की जांच: ATS अब इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेन-देन की कड़ियों की जांच कर रही है। लखनऊ में मुकदमा दर्ज: मामले में यूपी ATS थाने में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस कस्टडी रिमांड की तैयारी: आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड मांगे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। बड़ा सवाल—धमकी नेटवर्क के पीछे कौन? अब जांच का फोकस फर्जी ईमेल आईडी के इस्तेमाल, कथित विदेशी संपर्कों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान पर है। यूपी ATS की कार्रवाई के बाद धमकी भरे ईमेल के कथित नेटवर्क की जांच तेज। मामले में आगे के खुलासे जांच और कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करेंगे.
0
0
Report

शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गौरी में डीएम-एसएसपी ने परखीं तैयारियां

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow17m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव /30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन, श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को किया ब्रीफ उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र के ग्राम गौरी में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण महाकथा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा सतर्क है। गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कथा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, पार्किंग स्थलों पर उचित प्रबंध करने और कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश स्थलीय निरीक्षण के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने कथा आयोजन में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात जनपदीय एवं गैर-जनपदीय पुलिस बल को ब्रीफ किया। पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मुस्तैदी से तैनात रहने, भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का उद्देश्य शिव महापुराण महाकथा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।
0
0
Report
Advertisement

करवा चौथ: देशभर के शहरों में चांद रात करीब 8 बजे निकलने वाला समय

Noida, Uttar Pradesh:नोट: बादलों या धुंध की वजह से चांद दिखने में कुछ मिनट की देरी हो सकती है करवा चौथ पर आपके शहर में चांद कब निकलेगा वाराणसी - करवा चौथ का चांद रात करीब 8 बजे निकलेगा नई दिल्ली-रात 08:12 बजे बिजनौर -8 बजकर 20 मिनट पर दिखाई देगा चांद महराजगंज में करवा चौथ का चांद रात करीब 7:55 बजे निकलने का अनुमान है लखनऊ - 8.01 के करीब नोएडा रात 08:16 बजे मुजफ्फरनगर रात क़ो 08:12 बजे गोरखपुर गोरखपुर में करवा चौथ पर चांद रात 8 बजकर 01 मिनट पर निकलने का संभावित समय है। हालांकि स्थानीय पंचांग के अनुसार यह समय रात 7 बजकर 56 मिनट के आसपास भी माना गया है। फर्रुखाबाद करवाचौथ का चांद रात करीब 8:05 बजे दिखाई देने की संभावना है गुरुग्राम रात 08:18 बजे गाजियाबाद गाजियाबाद: रात 8:11 बजे के आसपास मेरठ रात 08:07 बजे देहरादून रात 08:03 बजे हरिद्वार रात 08:03 बजे नई दिल्ली: रात 8:17 बजे आगरा - रात 8.13 बजे प्रयागराज - रात 08.01 बजे कानपुर - रात 8.05 बजे मेरठ - रात 8.08 बजे
0
0
Report

यूपी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति 30 अक्टूबर को अहम बैठक करेगी

Noida, Uttar Pradesh:यूपी भाजपा की राज्य कार्यसमिति की अहम बैठक 30 अक्टूबर को होने वाली है। यह बैठक यूपी चुनाव के लिए पार्टी की दिशा तय करने वाली होगी।बैठक में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। यूपी में भारतीय जनता पार्टी एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति 30 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही है।लखनऊ के लोहिया लॉ कॉलेज में ये कार्यसमिति आयोजित हो रही है।चुनावो से पहले पार्टी की बहुत महत्वपूर्ण बैठक है जिसमें वह अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे तय करने वाली है। इसके साथ इस बैठक में बीजेपी योगी आदित्यनाथ सरकार की उन उपलब्धियों पर भी नजर डालने वाली है जिन्हें लेकर वह चुनाव में जनता के बीच जाएगी। कुल 4 चार सत्र होंगे उद्घाटन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे उद्घाटन के बाद राजनैतिक प्रस्ताव लाया जाएगा राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी यह प्रस्ताव चुनाव के लिए पार्टी का रोडमैप स्पष्ट करने वाला होगा। इसमें उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन और उसकी आने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक प्राथमिकताओं का जिक्र होगा। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव में बीजेपी की उपलब्धियों को मतदाताओं तक पहुंचाने की रूपरेखा होगी। इसमें उन प्रमुख क्षेत्रों की पहचान भी की जाएगी, जहां अधिक पार्टी संगठन को अधिक ताकत लगाने की जरूरत है। समापन सत्र को सीएम योगी संबोधित करेंगे पार्टी की इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा कई बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में 548 सदस्य हैं। इसके अलावा स्थायी आमंत्रित सदस्य 30 और विशेष आमंत्रित सदस्य 134 हैं। इसमें स्थायी आमंत्रित सदस्य भी हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा पार्टी के 92 वर्षीय वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, हरदीप सिंह पुरी के अलावा पार्टी के कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं पार्टी की कार्यसमिति अपने राजनीतिक संदेश के केंद्र में सरकार की उपलब्धियों को रखने जा रही है।इसमें खास तौर पर यूपी में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, राज्य में हुआ विकास, रोजगार सृजन, लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा और सांस्कृतिक मुद्दों पर जोर होगा।यूपी बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में चुनाव के लिए पार्टी संगठन की तैयारियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मोहनगढ़: खेत में बम गिरने से धमाका, किसान सुरक्षित, सुरक्षा सवाल उठे

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के मोहनगढ़ से बड़ी खबर। मोहनगढ़ क्षेत्र के 3 KNM पर गिरा बम। तुलसाराम के खेत में बम गिरने से हुआ जोरदार धमाका, धमाके की आवाज से गूंज उठा पूरा मोहनगढ़ क्षेत्र। खेत में काम कर रहा था किसान, गनीमत रही कि नहीं हुई कोई जनहानि। फील्ड फायरिंग रेंज में परीक्षण के दौरान बम गिरने की जताई जा रही जानकारी, निशाना चुकने से हुआ धमाका। इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार गिर चुके हैं बम। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोहनगढ़ पुलिस। पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर दी घटना की सूचना। बड़ा सवाल—फायरिंग रेंज में परीक्षण के दौरान खेत में बम गिरने से किसानों की सुरक्षा पर उठे सवाल।
0
0
Report

जयपुर में साइबर ठगों के जाल से रोज लाखों की ठगी, कई मामले दर्ज

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर साइबर ठगों के जाल में है। हर रोज जयपुर में साइबर ठगी की वारदातें हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में साइबर ठगी की अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। कहीं मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रकम निकाल ली गई, तो कहीं OLX और मैरिज डॉट कॉम के जरिए लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये ठग लिए गए। विदेश भेजने और वरिष्ठ नागरिक पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर भी धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्याम नगर में खाते से 60 लाख रुपए पार... श्याम नगर थाना इलाके के शिव शक्ति नगर निवासी 78 वर्षीय मंगला दीक्षित के बैंक खाते से 60 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनकी बिना जानकारी के खाते से 60 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हो गया। पीड़िता के खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। झोटवाड़ा में पेंशन कार्ड के नाम पर 2.70 लाख की ठगी... झोटवाड़ा इलाके में वरिष्ठ नागरिक पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर ठगी की गई। दीप नगर निवासी 67 वर्षीय महेंद्र सिंह हाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर उनके खाते से 2 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। इसी इलाके में अवधपुरी निवासी सुभाष बिजारणिया के साथ भी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गलत पहचान बताकर उन्हें झांसे में लिया गया और उनके खाते से 1 लाख 18 हजार 800 रुपये की रकम निकाल ली गई। OLX और मैरिज डॉट कॉम के नाम पर ठगी बजाज नगर थाना इलाके में OLX पर सामान बेचने के नाम से 1 लाख 27 हजार 216 रुपये की साइबर ठगी की गई। टोंक रोड स्थित न्यू लाइट कॉलोनी निवासी अनुपमा माहेश्वरी के मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, मैरिज डॉट कॉम पर संपर्क करना एक महिला को भारी पड़ गया। महावीर कैंसर हॉस्पिटल में काम करने वाली मंजू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने झांसे में लेकर उनसे 1 लाख 69 हजार 100 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। मोबाइल हैक कर खातों से निकाले लाखों रुपए... मालवीय नगर निवासी अरिंदम मिश्र का मोबाइल फोन हैक कर ऑनलाइन दो ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख 98 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। घटना झोटवाड़ा थाना इलाके में चौमूं पुलिया के आसपास की बताई जा रही है। बैनाड़ रोड स्थित रमनपुरी निर्मल विहार निवासी सचिन सिंह के साथ भी ऑनलाइन ठगी हुई। आरोप है कि 27 अक्टूबर की शाम उनका मोबाइल फोन हैक कर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 3 लाख 14 हजार 594 रुपये निकाल लिए गए। कनाडा भेजने के नाम पर 5.38 लाख की ठगी... झोटवाड़ा इलाके में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। रानी कॉलोनी निवासी महावीर प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कनाडा भेजने के नाम पर उनसे 5 लाख 38 हजार 750 रुपये ठग लिए गए। इसके अलावा जर्मनी भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि आकिल खान आशिफ मोहम्मद ने जर्मनी भेजने के नाम पर एक लाख रुपए ठगी कर ली । विनोद गुर्जर ने श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बैंक खातों से 3 लाख रुपए निकाले... शांति नगर, गुर्जर की थड़ी निवासी राम कुमार सिंह के दो बैंक खातों से 3 लाख 9 हजार 510 रुपए निकालने का मामला सामने आया है। मानसरोवर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला मालवीय नगर इलाके में मोहम्मद आपेश मिढा के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। मूलत: पश्चिम बंगाल निवासी आपेश एमएनआईटी कैम्पस में रहते हैं। साइबर फ्रॉड और क्रिप्टो रकम ट्रांसफर कराने का आरोप ... वैशाली नगर थाने के उपनिरीक्षक मोहित सिंह ने ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। विकास ढाका पर आरोप है कि वह लोगों को बहला-फुसलाकर साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम और क्रिप्टोकरेंसी की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

SOG शारीरिक शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा: डमी अभ्यर्थी बनवाने वाला गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:SOG की शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 फर्जीवाड़े में गिरफ्तारी PTI भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाला कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार जसवंतपुरा उपखंड कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक वीरमाराम बिश्नोई गिरफ्तार आरोपी वीरमाराम ने न्यायालय में किया था सरेंडर, बाद में SOG ने किया गिरफ्तार आरोपी ने भारमल राम की जगह डमी कैंडिडेट बनकर दी थी परीक्षा परीक्षा देने के बदले 12 लाख रुपए नकद लेने का आरोप फर्जी डिग्री के जरिए PTI भर्ती परीक्षा पास कर नौकरी हासिल करने का मामला राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 25 दिसंबर 2022 को आयोजित की थी परीक्षा आरोपी वर्तमान में उपखंड कार्यालय में अनुपस्थित चल रहा था वर्ष 2004 में भी डमी अभ्यर्थी बनकर उच्च माध्यमिक परीक्षा देने का मामला दर्ज
0
0
Report
Advertisement

तीस अक्टूबर को हो रही यूपी बीजेपी की राज्य कार्यसमिति की अहम बैठक, उत्‍तर प्रदेश चुनाव के लिए होगी पार्टी की दिशा तय

SShyamFollow45m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:

लखनऊ: यूपी भाजपा की राज्य कार्यसमिति की अहम बैठक 30 अक्टूबर को होने वाली है। यह बैठक यूपी चुनाव के लिए पार्टी की दिशा तय करने वाली होगी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।

 

यूपी में भारतीय जनता पार्टी एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति 30 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही है।लखनऊ के लोहिया लॉ कॉलेज में ये कार्यसमिति आयोजित हो रही है। चुनावों से पहले पार्टी की बहुत महत्वपूर्ण बैठक है जिसमें वह अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे तय करने वाली है। इसके साथ इस बैठक में बीजेपी योगी आदित्यनाथ सरकार की उन उपलब्धियों पर भी नजर डालने वाली है जिन्हें लेकर वह चुनाव में जनता के बीच जाएगी।

 

कुल 4 चार सत्र होंगे

उद्घाटन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह  रहेंगे

उद्घाटन के बाद राजनैतिक प्रस्ताव लाया जाएगा

 

राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी 
यह प्रस्ताव चुनाव के लिए पार्टी का रोडमैप स्पष्ट करने वाला होगा। इसमें उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन और उसकी आने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक प्राथमिकताओं का जिक्र होगा। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव में बीजेपी की उपलब्धियों को मतदाताओं तक पहुंचाने की रूपरेखा होगी। इसमें उन प्रमुख क्षेत्रों की पहचान भी की जाएगी, जहां अधिक पार्टी संगठन को अधिक ताकत लगाने की जरूरत है।

 

समापन सत्र को सीएम योगी संबोधित करेंगे

पार्टी की इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा कई बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।

 

यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में 548 सदस्य हैं। इसके अलावा स्थायी आमंत्रित सदस्य 30 और विशेष आमंत्रित सदस्य 134 हैं। इसमें स्थायी आमंत्रित सदस्य भी हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा पार्टी के 92 वर्षीय वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, हरदीप सिंह पुरी के अलावा पार्टी के कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।

 

पार्टी की कार्यसमिति अपने राजनीतिक संदेश के केंद्र में  सरकार की उपलब्धियों को रखने जा रही है। इसमें खास तौर पर यूपी में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, राज्य में हुआ विकास, रोजगार सृजन, लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा और सांस्कृतिक मुद्दों पर जोर होगा।यूपी बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में चुनाव के लिए पार्टी संगठन की तैयारियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

 

(लखनऊ से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर व‍िशाल की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top