icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरिद्वार कुंभ 2027: सुरक्षा व्यवस्था के लिए 38 सेक्टर, टीमें तैनात

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में आगामी कुंभ मेला-2027 को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन हरिद्वार पहुंचे और मेला नियंत्रण भवन में कुंभ मेला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष चर्चा हुई। एडीजी के मुताबिक, मेले के लिए 38 सेक्टर बनाए जा रहे हैं और प्रत्येक सेक्टर में एक पुलिस थाना स्थापित करने की योजना है। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की मांग पर भी काम किया जा रहा है। भीड़ की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल होगा, जबकि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। प्रमुख स्नान पर्वों पर यातायात और भीड़ का दबाव कम करने के लिए शहर के बाहर पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। वहीं, श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा देने के लिए शटल बसें भी चलाई जाएंगी। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि कुंभ के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
0
0
Report

वारिस पठान के बयान पर घमासान, विरोधी सवाल उठाते रहे

AZAmzad ZeeJust now
Mumbai, Maharashtra:एआईएमआईएम नेता एवं एडवोकेट वारिस पठान का बयान एआईएमआईएम नेता एवं एडवोकेट वारिस पठान ने कहा कि उन्होंने खून की जांच किस तरह की और उन्हें कैसे पता चला? देखिए, वे खुद कहते हैं कि उनका कोई धर्म नहीं है, कोई जाति-पाति या धर्म-मजहब नहीं है। इसके बावजूद आए दिन आकर इस तरह के बयान देकर चले जाते हैं। ऐसी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। आखिर उन्हें इस तरह की बातें कहने की क्या जरूरत है? उन्होंने ऐसा बयान दिया है, तो उनसे जाकर सवाल कीजिए कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? वारिस पठान ने आगे कहा कि मैं बार-बार यही कह रहा हूं कि उन्हें इस तरह के बयान देने की आदत हो गई है। वे आए दिन कोई न कोई ऐसी बात कहकर चले जाते हैं, जिसका न कोई सिर होता है और न पैर। वे इस तरह के बयान देते रहते हैं। जब उन्होंने खुद ही अपने बारे में यह घोषित किया है, तो आप लोग उन्हें इतनी तवज्जो क्यों दे रहे हैं? उनकी बातों को हल्के में लीजिए। वे सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते हैं。
0
0
Report
Advertisement

सिवनी होटल सिद्धार्थ मामले में पुलिस अफसरों पर रिश्वत मांगने का आरोप

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी के होटल सिद्धार्थ के सीसीटीवी विजुअल ने एक बार फिर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दी है जहां कोतवाली टीआई सतीश तिवारी यातायात प्रभारी विजय बघेल और एसडीओपी चंचलेश मरकाम के ऊपर होटल मालिक संजय सनोडिया ने आरोप लगाया है कि उनसे ₹25000 महीने मांगे जा रहे थे और मालिक का यह भी कहना है कि वह पहले 10-10 हजार रुपए इन्हें दे भी चुका था इसके बावजूद उससे और अधिक पैसे की मांग की जा रही थी और नहीं देने पर उनके खिलाफ मारपीट की कार्यवाही की जाती थी और 13 तारीख को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ कोतवाली थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी पहुंचे और होटल में रुके एक कपल के साथ गांजा रख कर फ़साने की बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा द्वारा की जा रही है जिसे वीडियो में स्पष्ट सुना भी जा सकता है इस पूरे घटनाक्रम मैं सिवनी जी मीडिया संवाददाता प्रशांत शुक्ला ने विस्तार से चर्चा की बाइट यश मेश्राम संचालक बाइट संजय सनोडिया होटल मालिक वही डीआईजी छिंदवाड़ा राकेश सिंह सिवनी पहुंच चुके हैं और एसपी श्री लालकृष्ण चंदानी और उनके बीच लंबे समय से पूरी चर्चा चल रही है और पुलिस अधीक्षक ना तो फोन उठा रहे हैं ना ही मिल रहे हैं
0
0
Report

राहुल गांधी की यूएस टिप्पणी से राजनीतिक बहस तेज, मथुरा प्लान पर बीजेपी मोहरे

Noida, Uttar Pradesh:क congressional के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा- युवाओं को अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है। राहुल गांधी ने अमेरिका में भारत की अर्थव्यवस्था और रोजगार के हालात पर टिप्पणी पर का समर्थन किया 'मैं राहुल गांधी जी के उस बयान का hृदय से स्वागत करता हूं, जो उन्होंने दुनिया की एक प्रख्यात यूनिवर्सिटी, यूएस में जाकर कही है। वो वहां भाषण देकर नहीं आए हैं बल्कि उनसे सवाल पूछा गया, अर्थव्यवस्था के बारे में बेरोजगारी के बारे में...। ' बीजेपी के मथुरा प्लान पर बीजेपी के चेहरे से नकाब उतर चुका है आज हर तीर्थ स्थल राजनीतिक मोहरा बना रखा है
0
0
Report
Advertisement

सीधी नगरपालिका भूमिपूजन टलने से राजनीतिक चर्चाएं, अजय सिंह राहुल का नाम सवालों में

Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर सीधी नगरपालिका परिषद में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर जारी किया गया आमंत्रण कार्ड अब राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है। 16 नवंबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम के लिए बाकायदा आमंत्रण कार्ड, बैनर और पोस्टर तक तैयार करा लिए गए थे। कार्यक्रम में चुरहट विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को मुख्य अतिथि बनाया गया था। लेकिन निर्धारित तारीख निकल गई और कार्यक्रम आयोजित ही नहीं हुआ। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जब कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो चुकी थी, तो भूमिपूजन क्यों टल गया? क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक वजह है या फिर प्रशासनिक स्तर पर कोई अड़चन आई? वीओ-1: दरअसल, सीधी नगरपालिका परिषद में 16 नवंबर को विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित था। इसके लिए आमंत्रण कार्ड छपवाए गए, बैनर और पोस्टर भी तैयार कराए गए। आमंत्रण पत्र में चुरहट विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को मुख्य अतिथि के रूप में स्थान दिया गया था。 खास बात यह है कि नगरपालिका परिषद में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया गया था। लेकिन निर्धारित तारीख पर कार्यक्रम नहीं हुआ। अब यही आमंत्रण कार्ड शहर में राजनीतिक चर्चाओं का विषय बना हुआ है। बाइट-1: रीति पाठक, विधायक सीधी वीओ-2: कार्यक्रम नहीं होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर भूमिपूजन कार्यक्रम को स्थगित करने की वजह क्या रही? क्या कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई या फिर आयोजन की तैयारियों में कोई कमी रह गई? वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस आयोजन की जानकारी होने से इनकार किया है। ऐसे में नगरपालिका और प्रशासन के बीच समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बाइट-2: काजल वर्मा, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद वीओ-3:वहीं, नगरपालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी महमूद हसन ने भी कार्यक्रम को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। ऐसे में सवाल यह है कि जब आमंत्रण कार्ड छप गए, बैनर और पोस्टर तैयार हो गए, तो आखिर इस आयोजन की आधिकारिक जानकारी संबंधित अधिकारियों तक क्यों नहीं पहुंची? फिलहाल कार्यक्रम की अगली तारीख को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बाइट-3: महमूद हसन, सीएमओ नगरपालिका आउट्रो: फिलहाल 16 नवंबर को प्रस्तावित भूमिपूजन कार्यक्रम का नहीं होना और आमंत्रण कार्ड में अजय सिंह राहुल को मुख्य अतिथि बनाए जाने का मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि नगरपालिका अध्यक्ष इस कार्यक्रम के स्थगित होने की वजह स्पष्ट करती हैं या फिर विकास कार्यों के भूमिपूजन का यह आयोजन अगली तारीख का इंतजार करता रहेगा। बहरहाल नगरपालिका के इस आयोजन ने शहर में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर विकास कार्यों के भूमिपूजन का कार्यक्रम क्यों टला? क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब का इंतजार है。
0
0
Report

पिलानी सब्जी मंडी में बाइक सवार तीन युवकों का उत्पात, व्यापारी घायल

Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं पिलानी सब्जी मंडी में बाइक सवार तीन युवकों का उत्पात लाठी-डंडों से सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला हमले में सब्जी व्यापारी शीशराम सैनी का हाथ टूटा मंडी में खड़ी कई रेहड़ियों को किया क्षतिग्रस्त मंडी में लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं से व्यापारियों में रोष झुंझुनूं जिले के पिलानी शहर के तालाब स्थित सब्जी मंडी में बाइक सवार तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवाओं ने लाठी-डंडों से सब्जी विक्रेताओं पर हमला कर दिया और मंडी में खड़ी कई रेहड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में सब्जी व्यापारी शीशराम सैनी घायल हो गए। उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। अचानक हुई घटना से मंडी में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी में ग्राहकों की भीड़ थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। युवकों ने बिना किसी चेतावनी के लाठी-डंडों से सब्जी विक्रेताओं की रेहड़ियों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने सब्जी व्यापारी शीशराम सैनी के साथ मारपीट की, जिससे उनका हाथ टूट गया। हमले के दौरान मंडी में खरीदारी करने आए एक युवक का हेलमेट भी टूट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।घायल व्यापारी शीशराम सैनी ने आरोप लगाया कि तालाब के पास टेम्पो में फल बेचने वाले जगदीप लांबा और उसके साथियों ने उन पर हमला किया है। हमले के बाद व्यापारियों में रोष है.
0
0
Report

झुंझुनूं के गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी मेले की रात भर झलकती भक्ती

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं श्री गोपाल गोशाला में गोपाष्टमी मेले का आयोजन रात को दिल्ली की पार्टी ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नृत्य-नाटिका के जरिए कलाकारों ने बांधा समां गौ माता की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग झुंझुनूं की श्री गोपाल गोशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित मेले में रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से आई नृत्य-नाटिका पार्टी ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को भावविभोर किया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में गौ भक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे। गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की गोपाष्टमी मेले के तहत गोशाला में सुबह से ही धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया था। कार्यक्रमों की शुरुआत हवन के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर गोशाला में सेवा करने वाले सभी सेवकों को दानदाताओं की ओर से ड्रेस वितरित की गई। इसके बाद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुआ और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गौ माता की आरती की। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल नजर आया। हर वर्ष की भांति इस बार भी गोपाष्टमी मेले में बड़ी संख्या में गौ भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गौ माता के दर्शन करने के साथ ही गोशाला में सेवा कार्यों में भाग लिया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों और रात को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मेले को विशेष बना दिया।
0
0
Report
Advertisement

जोड़िया में पूर्व सरपंच के धरने के साथ कैंपर टक्कर मामले में गिरफ्तारी की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं जोड़िया गांव में पूर्व सरपंच उम्मेद धनखड़ की स्कॉर्पियो पर कैंपर से टक्कर का मामला घटना के विरोध में पूर्व सरपंच और समर्थक धरने पर बैठे आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने का ऐलान गिरफ्तारी नहीं होने पर समर्थकों के साथ थाने का घेराव करने की चेतावनी पूर्व सरपंच ने लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र के जोड़िया गांव में पूर्व सरपंच उम्मेद धनखड़ की स्कॉर्पियो गाड़ी को कैंपर से टक्कर मारने का मामला तूल पकड़ता है। घटना के विरोध में पूर्व सरपंच उम्मेद धनखड़ और उनके समर्थक धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है।पूर्व सरपंच उम्मेद धनखड़ ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। इसी के विरोध में वे धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद एसपी की ओर से मिलने वाले आश्वासन और पुलिस कार्रवाई के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।धनखड़ ने स्पष्ट किया कि जब तक मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो समर्थकों के साथ थाने का घेराव किया जाएगा।
0
0
Report

कैथल में शादी की खुशियां मातम बनीं: सड़क हादसे में महिला की मौत

Kaithal, Haryana:शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में महिला की मौत एंकर: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब देर रात जम्मू-कटरा हाईवे पर उनकी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में परिवार की महिला भारती एलावदी की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं。 जानकारी के अनुसार, दिल्ली का एक परिवार अपने दो बच्चों के साथ लुधियाना में आयोजित पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक मोटरसाइकिल सवार अचानक उनकी कार के सामने आ गया। मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे में महिला भारती एलावदी की जान चली गई। परिवार के बाकी सदस्यों को चोटें आई हैं। घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के शव को कैथल के नागरिक अस्पताल में लाया गया है, जहां आगामी कार्रवाई की जा रही है। बाइट परिजन बाइट सुखदेव सिंह ASI थाना कलायत
0
0
Report
Advertisement

बृजेश पाठक ने अलीनगर में शिलान्यास 2027 में बीजेपी के बहुमत का दावा किया

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- स्याना के गांव अलीनगर में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, श्री श्याम कृपा धाम मंदिर के भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह में हुए शामिल। नरसेना थाना क्षेत्र में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में की शिरकत, साधु-संतों के सानिध्य में मंदिर निर्माण का शुभारंभ। डिप्टी सीएम ने बाबा खाटू Shyam से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की। अखिलेश यादव और अयोध्या मुद्दे पर बोले बृजेश पाठक- सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं, पहले कारसेवकों की हत्या पर माफी मांगें। मथुरा से औरंगज़ेब के निशान हटाने के सवाल पर बोले- आततायियों के पहचान चिन्ह खत्म होने चाहिए, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया के तहत। 2027 चुनाव पर दावा- यूपी में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी, सपा गठबंधन को फिर मुंह की खानी पड़ेगी।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top