icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम के पास कैफे में आग, 50 हजार का नुकसान आशंका

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम के पास स्थित कैफे में आग लगने का मामला सामने आया है। कैफे संचालक के मुताबिक, वह रात करीब 11 बजे कैफे बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे जब वह कैफे की ओर घूमने निकला, तो कैफे के शटर का निचला हिस्सा जला हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर शटर बीच से उठा हुआ भी मिला। संचालक ने ताले खोलकर अंदर देखा तो कैफे का काउंटर, उसमें रखे सिगरेट के करीब 100 पैकेट, पाउच के 10 पैकेट, एक कुर्सी और डी-फ्रीज का निचला हिस्सा व वायरिंग जली हुई मिली। कैफे के बाहर लगा एक सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ था। संचालक ने घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है। कैफे संचालक ने आग लगाने का संदेह जताया है। उसका कहना है कि दो दिन पहले कैफे पर उनका विवाद हुआ था और उस दौरान कैफे में आग लगाने की धमकी भी दी गई थी। संचालक के मुताबिक, एक अन्य व्यक्ति ने रात करीब 2 से 2:30 बजे अनिल मालवीय को कैफे के सामने फटे कपड़ों, पेट्रोल की छोटी बोतल और लोहे की रॉड के साथ देखने की बात बताई है। वहीं कोतवाली थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है..
0
0
Report

पंचायत राज चुनाव 2026: पांच पंचायत समितियों की ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायत राज आम चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तृतीय चरण में होने वाले मतदान के लिए जिले की पांच पंचायत समितियों की ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ。 जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मकराना, ईटावा बामणियां, पीलवा, परबतसर और नांवा पंचायत समितियों के कुल 538 मतदान बूथों के लिए 1400 बैलेट यूनिट और 701 कंट्रोल यूनिट आवंटित की गई हैं। इस प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार, प्रशिक्षु आरएएस निकिता राठौड़, सरोज चोयल, तहसीलदार निर्वाचन पवन कुमार मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे。 पंचायत राज चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां लगातार जारी हैं।
0
0
Report
Advertisement

भंवरगढ़ के पास हाईवे पर गाय से टकराकर कार गड्ढे में गिरी, दो घायल

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:भंवरगढ़ के पास हाईवे पर हादसा गाय से टकराकर गड्ढे में गिरी कार, प्लांट मैनेजर समेत 2 घायल बारां के भंवरगढ़ के पास नेशनल हाईवे-27 पर आज दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। बारां से आ रही एक तेज रफ्तार कार के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लाइटों के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार ड्राइवर और कार में सवार भंवरगढ़ के बिजली प्लांट मैनेजर देवेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गाय की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल बारां भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे किनारे स्ट्रीट लाइटों के लिए जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को बाहर निकलवाया और यातायात सुचारू करवाया
0
0
Report

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती: तिथि तय हो सकती है—22 नवंबर 2026 या 6 दिसंबर 2026

Korba, Chhattisgarh:एंकर- छत्तीसगढ़ में शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई थी हैं। भर्ती परीक्षा की तारीख और आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षण डी.एड. एवं बी.एड. संघ ने संबंधित विभागों के समक्ष अपना सुझाव प्रस्तुत किया है। संघ ने शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2026 को या वैकल्पिक रूप से 6 दिसंबर 2026 को कराने का सुझाव दिया है। इस संबंध में संघ की ओर से संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षण डी.एड. एवं बी.एड. संघ की ओर से जारी पत्र में शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि निर्धारित करने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में न्यायालयीन परिस्थितियों के कारण उत्पन्न बाधाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आयोजन की नई तिथि पर विचार किया जाना चाहिए। संघ ने अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और परीक्षा की तिथि को लेकर स्पष्टता लाने की मांग की है। बाइट
0
0
Report
Advertisement

करनाल जुंडला मंडी: 17% नमी के नाम पर धान कटौती, किसान आगाह

Karnal, Haryana:करनाल की जुंडला मंडी में चढ़ूनी बोले- 17% नमी पर कट लगाकर धान न बेचें किसान बारिश से भीगी फसल पर सरकार नुकसान देखे, मंडियों में उठान धीमा; किसान बोले- 10 दिन से बैठे हैं, खरीद नहीं हुई, सचिव ने बताया 1.73 लाख क्विंटल धान पहुंचा करनाल। दो दिन पहले हुई बेमौसमी बारिश से हरियाणा और पंजाब की मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखी धान की फसल को नुकसान हुआ है। मंगलवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी करनाल की जुंडला अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने भीगी फसल और धीमी उठान पर चिंता जताते हुए कहा कि मंडी में फसल पहुंचने के बाद उसकी जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार को देखना चाहिए कि मंडी में आने के बाद किसानों की फसल को कितना नुकसान हुआ है। वहीं, मंडी में किसानों ने खरीद में देरी और अधिकारियों के नहीं आने की शिकायत की। मार्केट कमेटी सचिव ने मंडी में आवक और उठान की जानकारी दी। मंडी में उठान धीमा, नमी पर कटौती का आरोप चढ़ूनी ने कहा कि मंडियों में हालात खराब हैं। धान का उठान नहीं हो रहा और 17 प्रतिशत नमी बताकर किसानों की फसल पर कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों ने अब मंडियों में जागरूकता के लिए बोर्ड लगवाने का फैसला किया है, ताकि किसान नमी के नाम पर कटौती के साथ धान बेचने से बचें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पहले ही कटौती के साथ धान बेच दिया है, वे इसका लिखित ब्योरा दें। संगठन उन किसानों के पैसे वापस दिलाने का प्रयास करेगा। 400 राइस मिलरों को नहीं किया आवंटित चढ़ूनी ने कहा कि बारिश से किसानों की फसल भीगी है और नुकसान बढ़ा है। मंडियों में उठान की स्थिति भी खराब है। उन्होंने बताया कि अब 400 राइस मिलर हैं, जिन्हें आवंटित नहीं किया गया। उनके अनुसार, इन मिलरों का 25 प्रतिशत भुगतान बकाया है। कुछ मिलरों का 25 प्रतिशत से संबंधित काम भी था। उन्होंने कहा कि मिलरों की उपलब्धता और उठान की व्यवस्था का असर खरीद प्रक्रिया पर पड़ रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन पर भी बोले मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर चढ़ूनी ने कहा कि प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है, लेकिन सरकार लोकतंत्र में लोगों की आवाज दबा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन से पहले ही लोगों को गिरफ्तार कर लेना गलत है। चढ़ूनी ने कहा कि वे भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने गए थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली में धरना स्थल बदलने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। चढ़ूनी ने कहा कि सरकार के दरवाजे पर प्रदर्शन करना ठीक है, लेकिन धरना स्थल बदलना गलत है। उन्होंने रामलीला मैदान का किराया रोजाना 50 हजार रुपए बताया। एसआरआई के विरोध में जिला स्तर पर प्रदर्शन का समर्थन किसान संगठनों की ओर से एसआरआई को रद्द करने की मांग को लेकर आने वाले दिनों में जिला स्तर पर प्रदर्शन और बड़ी पंचायत करने की तैयारी है। इस पर चढ़ूनी ने कहा कि यह संगठनों का फैसला है और प्रदर्शन करना अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि वे भी इस प्रदर्शन के समर्थन में हैं और उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था। किसान बोले- 10 दिन से बैठे हैं, खरीद नहीं हुई मंडी में मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि मंत्री मंडी में केवल फोटो खिंचवाने आते हैं। एक किसान ने बताया कि उसकी धान की ढेरी लिखी जा चुकी है, लेकिन अब तक खरीद नहीं हुई। उसकी फसल में नमी 13 प्रतिशत तक आ चुकी है, फिर भी धान खुले में पड़ा है। किसान ने कहा कि वह 10 दिन से मंडी में बैठा है। न तो सचिव आते हैं और न ही चेयरमैन। नेताओं के आने पर फोटो खिंचवाकर चले जाने का आरोप भी लगाया। सचिव बोले- 40 प्रतिशत उठान पूरा मार्केट कमेटी सचिव नरेश मान ने बताया कि सोमवार शाम तक मंडी में धान की कुल आवक 1.73 लाख क्विंटल हो चुकी थी। इसमें से 40 प्रतिशत धान का उठान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उठान के मामले में जुंडला मंडी सभी मंडियों में दूसरे स्थान पर है। उनके अनुसार, मंडी में 13 राइस मिल आ चुके हैं और मंगलवार या बुधवार तक पांच और मिल आने की उम्मीद है。
0
0
Report

शिवहर में भारी विदेशी शराब पकड़ी, एफआईआर दर्ज

Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब पिकअप वान से बरामद किया है। त्योहार के मद्देनजर एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान तरियानी थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब की डिलीवरी की जाने वाली है। तरियानी थाना पुलिस ने सूचना का सत्यापन कर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वान से तकरीबन एक हजार लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। जप्त वाहन और शराब कारोबार में जुड़े लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी की तलाश शुरू कर दी गई।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

NDA बनाम विपक्ष: राहुल गांधी पर आरोप-प्रत्यारोप, वोट नाम हटाने को लेकर तनाव

Patna, Bihar:बिहार में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर NDA और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने की भगवान से प्रार्थना करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। बाइट -- सुमित शशांक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुमित शशांक ने राहुल गांधी पर संवैधानिक प्रक्रिया पर भरोसा नहीं करने और असामाजिक तत्वों के सहयोग से देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया। बाइट -- एजाज़ अहमद, राजद प्रदेश प्रवक्ता दूसरी ओर, राजद प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने NDA नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए 'ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ' और 'सेव डेमोक्रेसी' आंदोलन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट के अधिकार को कमजोर किया गया है और करीब साढ़े 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। बाइट -- स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी के खिलाफ देश में जागरूकता लाए जाने से सत्तारूढ़ दल और उसके सहयोगी बौखलाए हुए हैं, जिसके कारण अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद साहिबाबाद पुलिस ने 85 लाख की कोडिन कफ सिरप बरामद की

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की थाना साहिबाबाद पुलिस ने कोडिन कफ सिरप का एक बड़ी खेप बरामद की है। यह कोडिन कफ सिरप बिहार के समस्तीपुर में लेजानी थी लेकिन उससे पहले मुखबिर की सटीक जानकारी पर साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सीमा चौकी क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर से लगभग 85 लाख रूपयो की कीमत की कोडिन कफ सिरप बरामद की गई। इसके बाद ट्रांसपोर्टर से हुई पूछताछ में तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, उनसे हुई पूछताछ में पता चला कि यह कफ सिरप हिमाचल से चलकर बिहार के समस्तीपुर ले जानी थी। लेकिन कागजातों में हेरा फेरी कर इन कफ सिरप को बिहार के समस्तीपुर ले जाना था, जबकि इन कफ सिरप की कागजातों में डिलीवरी की बात पटना में की गई थी। यह वही कफ सिरप है जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। बिहार में शराब बंदी के बाद से कफ सिरप के द्वारा नशा किया जाता है और यही वजह है कि एक बड़ी खेप बिहार के समस्तीपुर लेकर यह तीनों निकले थे। लेकिन गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। फिलहाल तीनों को जेल भेजा जा रहा है और इनसे बरामद माल को पुलिस ने जप्त कर लिया है。
0
0
Report

सेंटर फॉर साइट ने अहमदाबाद के सीजी रोड सेंटर में शुरू की प्लैनेट लेसिक सुविधा

Prahlad KumarPrahlad KumarFollow3m ago
Noida, Uttar Pradesh:

अहमदाबाद: सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने आज अहमदाबाद स्थित अपने मौजूदा सी.जी. रोड सेंटर में एक अलग और समर्पित फ्लोर पर प्लैनेट लेसिक सुविधा शुरू की। प्लैनेट लेसिक, सेंटर फॉर साइट का विशेष रिफ्रैक्टिव सर्जरी ब्रांड है, जिसका उद्देश्य एडवांस्ड जांच, व्यक्तिगत मूल्यांकन और दृष्टि सुधार की विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से उपयुक्त मरीजों को चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस पर निर्भरता कम करने में मदद करना है। इस अवसर पर डॉ. शंकर नारंग, सीईओ, सेंटर फॉर साइट, डॉ. रुपल शाह, मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, वडोदरा; डॉ. परेश एम. वैद्य, मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, सूरत; डॉ. निखिल प्रजापति, हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, अहमदाबाद; और डॉ. विनोद गुरनानी, मेडिकल डायरेक्टर, अहमदाबाद उपस्थित रहे। अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में प्लैनेट लेसिक की शुरुआत से गुजरात में सेंटर फॉर साइट की मौजूदगी और मजबूत होगी। गुजरात में इसके वडोदरा में एक, सूरत में दो तथा सी.जी. रोड-नवरंगपुरा, नरोदा और गांधीनगर में सेंटर हैं। इस विस्तार से क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, उपचार की योजना और इलाज के बाद फॉलो-अप की सुविधाएं अपने नजदीक उपलब्ध हो सकेंगी। गुजरात में सेंटर फॉर साइट की रिफ्रैक्टिव सर्जरी सेवाओं में सिल्क (SILK), स्माइल (SMILE), कॉन्टूरा विजन, आईसीएल (ICL), फेम्टो लेसिक और लेसिक शामिल हैं। इससे मरीजों को लेजर आधारित प्रक्रियाओं के साथ-साथ आंखों में प्रत्यारोपित किए जाने वाले विशेष लेंस के विकल्प भी एक ही विशेषज्ञ नेटवर्क के अंतर्गत उपलब्ध होते हैं। प्रो. (डॉ.) महिपाल एस. सचदेव, चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर, सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स, ने कहा, “सेंटर फॉर साइट में हमारा उद्देश्य एडवांस्ड नेत्र देखभाल सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाना और ऐसी तकनीकों के विकास में योगदान देना है, जो भविष्य में आंखों के उपचार को नई दिशा देंगी। स्माइल और सिल्क तकनीकों के विकास एवं उनके क्लिनिकल मूल्यांकन में हमारे डॉक्टरों की भागीदारी इसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्लैनेट लेसिक के माध्यम से हम विशेषज्ञता, आधुनिक तकनीक और व्यक्तिगत मूल्यांकन को एक साथ ला रहे हैं, ताकि लोग चश्मे पर अपनी निर्भरता कम करने और अपनी पसंद की गतिविधियों का अधिक सहजता से आनंद लेने की दिशा में आगे बढ़ सकें।” डॉ. शंकर नारंग, सीईओ, सेंटर फॉर साइट, ने कहा, “अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में प्लैनेट लेसिक की शुरुआत गुजरात में विशेषीकृत नेत्र देखभाल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विशेषज्ञ परामर्श, जांच और उपचार की योजना की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। हमारा ध्यान अनुभवी क्लिनिकल टीम, आधुनिक तकनीक और देखभाल के एकसमान मानकों को साथ लाकर मरीजों को उनकी जरूरतों के अनुरूप दृष्टि सुधार के विकल्प उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने पर है।” डॉ. रुपल शाह, मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, वडोदरा, ने कहा, “दृष्टि सुधार के लिए सबसे उपयुक्त प्रक्रिया का चुनाव हर मरीज की आंखों की स्थिति के आधार पर किया जाता है। विस्तृत जांच से यह तय करने में मदद मिलती है कि कौन-से विकल्प उपयुक्त हैं, उनसे किस तरह के परिणामों की उम्मीद की जा सकती है और उनकी क्या सीमाएं हैं। अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में प्लैनेट लेसिक के लिए समर्पित फ्लोर शुरू होने से मरीजों को व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार रिफ्रैक्टिव केयर की सुविधा और करीब मिलेगी।”

0
0
Report

देवरिया: संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में मिली कमी, डीएम का एक्‍शन

ASAmit SinghFollow4m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को दो विक्रय संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का स्थलीय सत्यापन किया। जांच के दौरान मौजा टड़वा स्थित संपत्ति का स्टाम्प मूल्यांकन सही पाया गया, जबकि सोनूघाट स्थित दूसरी संपत्ति के मामले में स्टाम्प शुल्क की कमी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सोनूघाट के निकट देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित मौजा टड़वा की एक विक्रय संपत्ति तथा सोनूघाट में स्थित दूसरी संपत्ति का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। जांच में टड़वा की संपत्ति के लेखपत्र में दर्ज स्टाम्प मूल्य सही पाया गया, जबकि सोनूघाट की संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में कमी मिली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार स्टाम्प शुल्क का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से पूर्व स्टाम्प मूल्यांकन की समुचित जांच की जाए, ताकि राजस्व की हानि न हो। स्टाम्प शुल्क में कमी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टाम्प शुल्क संबंधी नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय धर्मपाल सिंह एवं उप निबंधक उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top