500033
జూబ్లీహిల్స్: ఎర్రగడ్డలో సమస్యలపై శంఖారావం
Hyderabad, Telangana:జూబ్లీహిల్స్ ఎమ్మెల్యే మాగంటి గోపీనాథ్ ఎర్రగడ్డ డివిజన్లో సమస్యలపై శంఖారావం పేరుతో సమావేశం నిర్వహించారు. వివిధ శాఖల అధికారులతో ఈ సమావేశం నిర్వహించారు. స్థానిక ప్రాంత ప్రజల నుంచి ఫిర్యాదులను, సమస్యలను స్వీకరించారు. వెంటనే సంబంధిత అధికారులకు సమస్యలను పరిష్కరించాలని ఆదేశించారు. దశలవారీగా అన్ని సమస్యలను పరిష్కరిస్తామని ఎమ్మెల్యే హామీ ఇచ్చారు.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एनआईए ने सहारनपुर के PNB नकली मुद्रा मामले में आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर मे पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर करेंसी चेस्ट से बरामद 17.29 करोड़ रुपये की नकली भारतीय मुद्रा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे बैंक कर्मचारी और एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। अब एनआईए की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों और नकली करेंसी की साजिश की परतें खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। मामला 29 अगस्त 2026 को उस समय सामने आया, जब सदर बाजार थाना पुलिस को पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा बरामद होने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका सामने आई। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में सदर बाजार थाने में एफआईआर संख्या 0431/2026 दर्ज की थी। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआइए ने 3 सितंबर 2026 को केस को अपने स्तर पर दोबारा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अमित कुमार को फरार आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया था। एनआइए ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। एनआइए के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है। एजेंसी का लक्ष्य नकली करेंसी से जुड़ी पूरी साजिश का पर्दाफाश करना और मामले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचना है। इससे आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.0
0
Report
नीमच के पेट्रोल पंप पर डीजल चुराकर फरार बदमाश CCTV में कैद
Neemuch, Madhya Pradesh:घटना सीसीटीवी में कैद नीमच-निंबाहेड़ा रोड स्थित चंगेरा मंडी के पास रामाया पेट्रोल पंप पर ठगी की एक और घटना सामने आई है। यहाँ एक सफेद रंग की वेन्यू कार में सवार बदमाश 2700 रुपए का फुल टैंक डीजल डलवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार के फ्रंट शीशे पर शिव शक्ति लिखा हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि गाड़ी में सवार व्यक्ति डीजल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए ही अपनी गाड़ी लेकर तेजी से रफूचक्कर हो गया। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा इस पूरे मामले की शिकायत नीमच कैंट थाने में दर्ज कराई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी और वाहन की तलाश में जुटी है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में SSC CHET परीक्षा तकनीकी खराबी से रद्द, 2500 अभ्यर्थी प्रभावित
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को एसएससी की सीएचटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। सर्वर में दिक्कत के चलते कई अभ्यर्थियों के सिस्टम में निर्धारित समय पर लॉगिन नहीं हो पाया। परीक्षा निरस्त किए जाने की जानकारी मिलने के बाद छात्र-छात्राओं ने केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची नॉलेज पार्क कोट कोतवाली पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को दोपहर 12 बजे से आदर्श परीक्षा केंद्र पर एसएससी की सीएचटी परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा में करीब 2500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था थी। अभ्यर्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। परीक्षा शुरू होने के दौरान केंद्र के सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते कुछ अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सिस्टम में निर्धारित समय पर लॉगिन नहीं हो सका। वहीं काफी देर तक परीक्षा शुरू नहीं होने पर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई। छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वे दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे हैं और परीक्षा केंद्र की तकनीकी खामी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। परीक्षा कराए बिना वापस भेजे जाने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। पुलिस के मुताबिक सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण एसएससी एनआर (नॉर्थ रीजन) की ओर से परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। अभ्यर्थियों को बताया गया कि अब यह परीक्षा रविवार यानी 13 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को बिना परीक्षा दिए ही लौटना पड़ा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर शांत कराया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है。0
0
Report
Advertisement
स Singrauli जिला अस्पताल में 3 वर्षीय मासूम की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही के आरोप
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिला अस्पताल में 3 वर्षीय मासूम की मौत। परिजनों का आरोप, समय पर नहीं मिला इलाज, डॉक्टरों ने बरती लापरवाही। अस्पताल परिसर में परिजनों का जोरदार हंगामा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, जांच का दिया आश्वासन। सिंगरौली जिले के जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती 3 वर्षीय मासूम दीपांश पनिका को गंभीर निमोनिया की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। परिजनों का सीधा आरोप है कि बच्चे को भर्ती कराने के बाद मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने समय रहते उचित उपचार नहीं दिया। हालत बिगड़ने पर बार-बार गुहार लगाने के बावजूद डॉक्टरों की ओर से ध्यान नहीं दिया गया, जिससे मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल परिसर में भारी तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। इस पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चे की हालत भर्ती के समय से ही नाजुक थी और उसे बचाने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए गए थे। वहीं पुलिस प्रशासन ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हाई कोर्ट ने चौथी श्रेणी भर्ती के पोस्टिंग से जुड़ी भेदभाव पर जवाब मांगा
Jaipur, Rajasthan:हाईकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील रामप्रताप सैनी की बाईट इंट्रो- क्यों-हाईकोर्ट जयपुर, 8 सितंबर। राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती- 2024 के जरिए सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को चौकीदार व रसोइया का काम देने पर प्रशासनिक सुधार विभाग के एसीएस, उप सचिव और सामाजिक न्याय विभाग के निदेशक से जवाब मांगा है। जस्टिस गणेश राम मीणा ने यह आदेश नरेन्द्र सैनी व अन्य की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए。 बॉडी- याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने बताया कि याचिकाकर्ता भर्ती की चयन व लिखित परीक्षा में सफल रहे, उन्होंने अच्छी मेरिट प्राप्त की। ऐसे में उन्हें सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर नियुक्ति दी गई। याचिका में कहा गया कि चतुर्थ श्रेणी के पद का काम कराने के बजाए हॉस्टल में रसोइया व चौकीदार का काम करवाया जा रहा है। जबकि उनसे कम मेरिट वाले अन्य अभ्यर्थियों को उनके इच्छित गृह जिले आवंटित कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर नियुक्ति दी है। अन्य अभ्यर्थियों से बेहतर मेरिट होने के बावजूद उन्हें कम पसंद का अनुचित पद दूरस्थ जगह पर आवंटित किया है। नियुक्ति के पदस्थापन में उनके साथ भेदभाव हुआ है। राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग के परिपत्र के अनुसार मेरिट-कम-प्रेफरेंस के आधार पर पोस्टिंग व आवंटन का प्रावधान है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से रसोइया का काम नहीं करवाया जा सकता, क्योंकि दोनों की वेतन श्रृंखला में अंतर है। वहीं समान भर्ती में अन्य विभाग में नियुक्त कर्मचारियों से चतुर्थ श्रेणी का ही काम करवाया जा रहा है, लेकिन उन्हें मेरिट के अनुसार न नियुक्ति दी और न ही जिला आवंटित किया, जो गलत है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है。 BYTE- रामप्रताप सैनी, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता महेश पारीक, ज़ी मीडिया जयपुर।0
0
Report
भीम क्षेत्र के विधायक के धमकी वीडियो ने नगरपालिका चुनाव हिला दिया
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर नगर पालिका चुनाव से पहले भीम विधायक द्वारा मतदाताओं को धमकी का विडियो वायरल एमएलए हरिसिंह रावत बोले- मेरा प्रत्याशी नहीं जिता तो टूटेंगे मकान और दुकानें मेरी कोई ज़िम्मेदारी नहीं भीम विधानसभा क्षेत्र में अगर विकास करवाना है तो मेरा आदमी जितना चाहिये नहीं तो विकास की कोई उम्मीद करना मत भीम नगरपालिका चुनाव प्रचार के दौरान एक भाजपा प्रत्याशी के समर्थक मे वोट मांगने गये थे विधायक विधायक बोले अगर किसी में मेरे खिलाफ वोट दिये तो उनके कच्चा चिट्ठा खोलूँगा, बोले अभीतक में चुप बैठा था अब अगर मेरा बोर्ड नहीं बना तो देख लेना0
0
Report
Advertisement
कोटा के कैथून में कुण्ड डूबने से बालक की मौत, गोताखोरों ने शव निकाला
Kota, Rajasthan:कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक बालक की कुंड में पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर निगम की गोताखोर रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे बालक के कुंड में डूबने की सूचना मिली। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने करीब 35 फीट गहरे पानी से बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बालक कुंड तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
गाय चोरी के बवाल में पिकअप चालक पकड़ा गया; दो पक्षों में हंगामा
Churu, Rajasthan:गाय चोरी पर बवाल, पिकअप में डालकर ले जा रहे पिकअप चालक को पकड़ा चूरू. जिले के रतनगढ़ की सब्जी मंडी में विचरण करने वाली एक पालतु गाय को चौमू से सब्जी लाने वाले एक पिकअप चालक ने एक सब्जी व्यापारी से पूछकर पिकअप में डालकर ले गया। जैसे ही वह पिकअप पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची, तो गाय के मालिक एवं अन्य लोग पिकअप चालक को रोक लिया तथा बवाल मच गया। गाय के मालिक नागरमल प्रजापत निवासी वार्ड संख्या 15 ने बताया कि उसकी दुधारू गाय का सुबह दूध निकालकर उसे थोड़ी देर के लिए खोला था कि इसी दौरान पिकअप चालक ने उस गाय को किसी एक सब्जी व्यापारी के कहने से पिकअप में डालकर चौमू की तरफ लेकर जा रहा था, कि इसी दौरान गाय मालिक के परिवार के एक लड़के ने घटना को देख लिया, जिस उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तथा पोस्ट ऑफिस के पास पिकअप को रोक लिया। गाय मालिक का कहना है कि उसकी दो गाय पूर्व में भी इसी तरह गायब हो गई थी। घटना के बाद मौके पर बवाल मच गया तथा पिकअप चालक गाय को उतारने की बात कहने लगा, लेकिन गाय मालिक घटना को लेकर मामला दर्ज करवाने की बात कही। करीब 15 मिनट तक चले बवाल के बाद पुलिस को सूचना दी, जिस पर हैड कांस्टेबल गणेश मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गए, जहां पर समझाइश के बाद मामला निपट गया।0
0
Report
ख़म्हौरी गांव में सड़क न बनी, लोग बोले—'सड़क नहीं, तो वोट नहीं'
Noida, Uttar Pradesh:सड़क नहीं तो वोट नहीं सिवान के खम्हौरी गांव के लोगों ने दी सम्राट सरकार को चेतावनी सिवान के महाराजगंज प्रखंड के खम्हौरी गांव में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। गांव वालों ने प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि मरीजों को खाट पर लिटाकर पहले सड़क तक ले जाना पड़ता है, फिर पटना के लिए एम्बुलेंस मिलती है। लोगों ने चेतावनी दी है—“सड़क नहीं, तो वोट नहीं।” उनका आरोप है कि सांसद और विधायक सिर्फ चुनाव में आते हैं, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनवाई गई।0
0
Report
Advertisement
झाझा रेल थाना परिसर में महिला–पुरुष पुलिसकर्मियों की भिड़ंत, 7 घायल
Jamui, Bihar:जमुई जिले झाझा रेल थाना परिसर इन दोनों पुलिस कर्मियों के द्वारा अखाड़ा बना दिया गया दरअसल همیشه इसलिए कह रहे हैं कि जिस पुलिसकर्मी पर अनुशासन का पाठ पढ़ने का जिम्मा सरकार के द्वारा सोपा गया था वह खुद ही अनुशासनहीनता का शिकार हो गए और आरोप प्रत्यारोप के बीच महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हो गई वहीं यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले झाझा जीआरपी थाना में मंगलवार को अनुशासन की तस्वीर ही बदलती नजर आई। आम लोगों को कानून और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले पुलिसकर्मी ही आपस में भिड़ गए। ड्यूटी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। थाना परिसर में करीब आधे घंटे तक महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के बीच बहस, धक्का-मुक्की और मारपीट होती रही। हंगामे की आवाज सुनकर रेलवे प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की भीड़ थाना के बाहर जुट गई। वहीं मारपीट और गाली गलौज का वीडियो भी सामने आया है। जो कि पुलिस और उसकी कर्तव्य और अनुशासनहीनता का पोल पट्टी खोलकर रख दे रहा है इसमें खुलेआम गाली गलौज की जा रही है।0
0
Report
सीवान में साइबर कैफे में चाकूबाजी: युवक घायल, घटना CCTV में कैद
Siwan, Bihar:सीवान में बदमाशों ने साइबर कैफे में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया है। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चलता है। वहीं घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा पोखरा के पास का है। घायल युवक लखनौरा गांव का ही बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक बाजार की तरफ गया हुआ था, तभी कुछ बदमाशों से उसकी बहस हो गई। जिसके बाद बदमाश चाकू लेकर युवक को दौड़ाने लगे, युवक जान बचाने के लिए साइबर कैफे में जा छिपा। बदमाश साइबर कैफे का गेट तोड़कर अंदर घुस गए और युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वारदात साइबर कैफे में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
चतरा टंडवा में आदिवासी महिला दुष्कर्म के विरोध में बवाल, थाना प्रभारी घायल
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म को लेकर हुआ बवाल। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक। युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, जिसमें में टंडवा थाना प्रभारी हुवे घायल। उग्र हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में की तीन राउंड हवाई फायरिंग। घायल थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के सिर में लगी गंभीर चोट, एनटीपीसी के संजीवनी अस्पताल में कराया गया भर्ती। तनाव के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में हुआ तब्दील । घटना मंगलवार की शाम करीब 8 बजे की है。0
0
Report
Advertisement
सीहोर के पानी फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, एक दर्जन से अधिक अस्पताल में भर्ती
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर क्लोरीन गैस लीक से मची अफरा-तफरी, एक दर्जन से अधिक लोग जिला अस्पताल पहुंचे सीहोर जिले के ग्राम लसुड़िया खास स्थित पानी फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तालाब के पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन गैस का उपयोग किया जा रहा था, इसी दौरान गैस का टैंक लीक हो गया। गैस के प्रभाव के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के मुताबिक, गैस के संपर्क में आने से कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी, उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें हुईं। इसके बाद एक दर्जन से अधिक लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीहोर भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। फिलहाल ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। बाइट- घायल ग्रामीण बाइट -डॉक्टर हरिओम गुप्ता जिला अस्पताल सीहोर0
0
Report
नगर ऊंटारी के जुआ अड्डे पर पुलिस छापेमारी, 8 गिरफ्तार, 10.49 लाख नकद बरामद
Narayanpur, Jharkhand:जिला के नगर ऊंटारी में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 10.49 लाख रुपये नकद के साथ 8 गिरफ्तार दूसरे राज्यों से बुलाकर खेलाया जा रहा था जुआ, 4 बाइक, 4 चारपहिया वाहन, 8 मोबाइल और 155 पत्ता ताश बरामद नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के ठरका गांव स्थित सुंरगही बांध के समीप संचालित कथित बड़े जुआ अड्डे पर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 10 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद बरामद होने के बाद पुलिस पूरे जुआ नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुट गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकदी के अलावा चार मोटरसाइकिल, चार चारपहिया वाहन, आठ मोबाइल फोन, एक काले रंग का बैग, एक दरी और 155 पत्ता ताश भी जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ अड्डों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। गुप्त सूचना पर गठित हुई क्यूआरटी टीम मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गढ़वा को 7 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से लोगों को बुलाकर बड़े पैमाने पर जुआ खेलाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुख्यालय गढ़वा के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम का गठन किया गया। इसके बाद नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुंरगही बांध के समीप बताए गए जुआ स्थल की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी पुलिस के अचानक पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पहले से की गई घेराबंदी के कारण पुलिस ने मौके से आठ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी समेत जुआ खेलने से संबंधित सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुंदर साह, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, सम्भेर खान, बाबूजी साह और पुष्पेंद्र वैश्य, सभी जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश), जबकि दिलीप कुमार और रामनेश जरिया, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) तथा अखिलेश उपाध्याय, ओबरा, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। जुआ संचालन में स्थानीय व्यक्ति की भूमिका की भी जांच0
0
Report
झाबुआ के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की और फैक्ट्रियां हटाओ, मेघनगर बचाओ के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों के कारण लंबे समय से जल, वायु और मिट्टी प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। जमीन से लाल पानी निकलने की शिकायत है, वहीं प्रदूषण के कारण फसलों पर भी असर पड़ने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। पैदल मार्च के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बीईओ कार्यालय पहुंचे, जहां आयोजित जनसुनवाई शिविर में कलेक्टर योगेश तुकाराम भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं और नियमों का पालन नहीं करने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने बताया कि तीन दिन पहले नियमों का पालन नहीं करने पर औद्योगिक क्षेत्र की चार फैक्ट्रियों को सील किया गया है। अन्य फैक्ट्रियों पर भी नजर रखी जा रही है और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
