icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

80 किलोमीटर दूर DM कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर धरना दिया

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव ढका चाट के दर्जनो ग्रामीण गांव से 80 किलोमीटर दूर से चलकर डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम के न मिलने पर डीएम कार्यालय पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में बुनियादी सुविधाएं बिल्कुल ना के बराबर हैं अस्पताल तो है लेकिन डॉक्टर नहीं है। गांव नदी किनारे है जिस जमीन पर लोन लिया था वह जमीन नदी में समा गई बैंक वाले परेशान कर रहे हैं। बच्चों के स्कूल जाने के लिए सड़क खराब है इस पर पानी भरा है इसकी शिकायत लगातार उच्च अधिकारियों से की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसी के चलते आज बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष डीएम कार्यालय पहुंचे थे और डीएम के न मिलने पर वही डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये है ग्रामीणों का कहना है कि वह बहुत मुश्किल से अपने गांव से 80 किमी दूर डीएम कार्यालय पहुंचे हैं जब तक डीएम से मुलाकात नहीं होगी तब तक वह नहीं उठएंगे चाहे उन्हें रात भी यही गुजारना पड़े।
0
0
Report

झारखंड परिसीमन पर भाजपा 50% सीट बढ़ाने का दांव, कांग्रेस क्यों नहीं मान रही?

Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस से परिसीमन के मामले पर कई सवाल किये। उन्होंने मीडिया के माध्यम से पूछा कि वर्ष 2008 में जब कांग्रेस की सरकार थी उस वक्त कांग्रेस ने जनसंख्या के आधार पर राज्य में परिसीमन कर लोकसभा एवं विधानसभा के सीटों का बंटवारा किया था। इस बंटवारे के लिए कांग्रेस ने 84 वां संविधान संशोधन भी किया। जिसमें उस वक्त के तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कांग्रेस का साथ देते हुए लोकसभा से परिसीमन समिति के प्रस्ताव को पास करवाया था। वर्ष 2008 में कांग्रेस ने जनसंख्या के आधार पर परिसीमन कर सीटों का बंटवारा किया था लेकिन आज जब भारतीय जनता पार्टी 50% अधिक सीट के प्रस्ताव को लोकसभा के पटल पर लाया तो उसे कांग्रेस ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ने वर्ष 2000 में दिया था। उन्होंने ही 15 नवंबर की तिथि तय कर भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को पूरे देश में मनाने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों और जनजातियाँ के हितैषी होने का प्रमाण हमेशा से प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार भी जनजाति समाज ही रहा है। देश की पहली नागरिक के पद पर भी भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर द्रौपदी मुर्मू को बैठने का काम किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कई गलतियां की थी। 1984 के दंगे हो या देश का बंटवारा या फिर 2008 में झारखंड में आदिवासी सीटों को घटाने का काम। कांग्रेस अब अपराध बोध से ग्रसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में ही वर्ष 2026 तक झारखंड में परिसीमन ना किए जाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव था। अब वह समय समाप्त हो रहा है और इसी सबको देखते हुए केंद्र सरकार ने 50% सीट बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद झारखंड में वर्तमान में 81 विधानसभा सीट हैं परिसीमन के बाद यह बढ़कर 121 के करीब हो जाएगा। वही 14 सीट आदिवासियों की और 14 सीट अनुसूचित जाति की बढ़ेगी। लोकसभा सीट में पांच आदिवासी सीट से बढ़कर 10 होगी। जबकि एक अनुसूचित जाति सीट बढ़कर 2 हो जाएगी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी से पूछा कि भारतीय जनता पार्टी की 50% सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस क्यों नहीं मान रही। इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए। साथ ही कांग्रेस को झारखंड की जनता से पहले हुए अपने चूक के लिए माफी भी मांगनी चाहिए。
0
0
Report

शिवेंद्र राजे भोसले ने शिक्षा और खेल की अहमियत पर जोर दिया

Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले ऑन लेडी मैराथन माँ सिर्फ बच्चों की गुरु नहीं होती, बल्कि उनकी पहली शिक्षक होती है। अच्छी चीज़ क्या है, बुरी चीज़ क्या है और आगे जाकर समाज में एक अच्छा नागरिक कैसे बनना है ये सारी सीख हमें माँ से ही मिलती है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में भी राजमाता जिजाऊ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण थी। अगर राजमाता जिजाऊ ने उनके मन में स्वराज्य की भावना पैदा नहीं की होती, तो शायद छत्रपति शिवाजी जो बने वैसे होते की नहीं पता नहीं , जिजाऊ ने उन्हें देश और धर्म के लिए लड़ने और इतने बड़े मुगल साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी। यह एक माँ ही कर सकती है। आज किताबें खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए एक माँ का मैराथन में दौड़कर अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जुटाना भी माँ के त्याग और बलिदान का उदाहरण है। इस बलिदान को शब्दों में बयान करना संभव नहीं है। माँ का हम सबके जीवन में जो योगदान है, वह अनमोल है और उसका कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता। सरकार की तरफ से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और उन्हें हर संभव मदद मिल सके, इसके लिए हम जरूर प्रयास करेंगे। मैं उस क्षेत्र के पालक मंत्री से भी इस मामले में चर्चा करूंगा और जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ऑन फुटबॉल ग्राउंड पर्सनली मेरा भी मानना है कि बच्चों के खेलने के लिए ओपन स्पेस और ग्राउंड होना चाहिए। आज के दौर में टेक्नोलॉजी और मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ गया है, लेकिन बच्चों के फिजिकल एक्टिविटी के लिए मैदान में जाकर खेलना भी बहुत जरूरी है। Bmc का क्या मसला है, इसे देखना होगा और इसका कोई रास्ता निकालना चाहिए ग,राउंड रहना चाहिए। जहाँ कहीं लोगों की समस्याएँ हैं, उन्हें आपके माध्यम से, जी न्यूज़ और मीडिया के माध्यम से सामने लाना बहुत अच्छी बात है। मैं ऐसा नहीं मानता कि मंत्री होने के नाते मुझे हर चीज की जानकारी होती है। कई बार लोगों के मन में कुछ बातें होती हैं, लेकिन वे सामने नहीं आ पातीं। मीडिया उन मुद्दों को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने लाने का काम करता है। यह काम जरूर होना चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

कोटा मंडल ने 2026 में मालगाड़ी के लिए रिकॉर्ड 532 सिक वैगन फिट किए

Kota, Rajasthan:कोटा.. पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने मालगाड़ी के वैगनों के अनुरक्षण में नया रिकॉर्ड बनाया है। 2026 में कोटा मंडल ने रिकॉर्ड 532 सिक वैगनों को फिट कर दोबारा परिचालन के लिए तैयार किया। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के 377 वैगन के मासिक औसत से करीब 41 प्रतिशत ज्यादा है। कैरिज एवं वैगन सिक लाइन टीम ने 470 वैगन फिट किए, जबकि आरओएच डिपो ने 62 सिक वैगनों को दुरुस्त किया। समय पर मरम्मत होने से मालगाड़ियों के लिए ज्यादा वैगन उपलब्ध होंगे, जिससे खाद्यान्न, कोयला, उर्वरक और सीमेंट जैसी जरूरी वस्तुओं की ढुलाई सुचारु होगी। रेलवे के मुताबिक यह उपलब्धि अधिकारियों और कर्मचारियों के बेहतर समन्वय, टीमवर्क और कार्यकुशलता का परिणाम है।
0
0
Report

कोटा निगम टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में भारी हंगामा, ऑब्जर्वर से स्थिति बिगड़ी

Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा निगम कांग्रेस टिकट बंटवारे पर भारी हंगामा कोटा निगम चुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर भारी विवाद प्रहलाद गुंजल के समर्थकों के 20 से 30 प्रतिशत नामों पर सहमति न बनने पर राहुल गांधी ने पूनम पासवान को दिल्ली से ऑब्जर्वर बनाकर राजस्थान भेजा रविवार रात उम्मीदवारों की सूची फाइनल करने के दौरान माहौल इतना बिगड़ गया वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल, अशोक चांदना और दो जिलाध्यक्षों ने ऑब्जर्वर पूनम पासवान और पुष्पेंद्र भारद्वाज पर फाइलें फेंक नेताओं ने नाराजगी में कहा कि या तो वे खुद टिकट बांटेंगे या गुंजल से बंटवा लें, जिसके बाद वे मीटिंग छोड़कर बाहर निकल गए।
0
0
Report
Advertisement

कोटा-सिरसा एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई पकड़, यात्रियों से जुर्माने की कोशिश विफल

Kota, Rajasthan:कोटा.. सिरसा-कोटा एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर जुर्माना वसूलने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना 31 अगस्त की रात करीब 1:40 बजे जयपुर-सवाई माधोपुर रेलखंड पर हुई। ट्रेन के एस-2 शयनयान कोच में दो संदिग्ध व्यक्ति यात्रियों के टिकट जांचकर जुर्माने की मांग कर रहे थे। यात्रियों को शक हुआ तो उन्होंने वाणिज्य नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रेन में तैनात टीटीई भवानी सिंह मीना, मुकेश मीना और मेघराज मीना मौके पर पहुंचे और एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति को सवाई माधोपुर में आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे ने यात्रियों से संदिग्ध टीटीई की जानकारी तत्काल अधिकृत कर्मचारी, आरपीएफ या रेल मदद 139 पर देने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

कॉमनवेल्थ ब्रॉन्ज जीतने वाले झंडू कुमार हरनौत पहुंचे, नौकरी की घोषणा

Pariaunna, Bihar:हरनौत, नालंदा: कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश और बिहार का नाम रोशन करने के बाद नालंदा के लाल और पैरा खिलाड़ी झंडू कुमार पहली बार अपने पैतृक गांव हरनौत पहुंचे. उनके स्वागत में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया. समाजसेवी श्रीराम प्रसाद कुंदन कुमार समेत स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. उनके साथ रथ पर घूमाकर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया. लोगों ने उनका स्वागत और बधाइयां दीं. झंडू कुमार ने कहा कि हरनौत पहुंचने पर लोगों का भव्य स्वागत मिला, जिससे वह बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में हरनौत के लोगों का बड़ा योगदान रहा है, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' नीति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है; अगर उनके प्रयोग के बाद नौकरी और सरकार का सहयोग मिलता है, तो वे और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत आगे भी जारी रहेगी और आने वाले एशिया गेम पर ध्यान देने की बात कही. किस्मत बदलने के लिए मेहनत के साथ-साथ सरकार और समाज का सहयोग जरूरी है. झंडू कुमार ने साफ कहा कि कॉमनवेल्थ में मेडल जीतने के बावजूद उनका सब्जी का कारोबार अभी बंद नहीं होगा; वे और उनका परिवार अभी भी सब्जी बेचने का काम जारी रखेंगे, क्योंकि परिवार की आजीविका इसी कारोबार से चलती है. कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद झंडू कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सम्मानित किया. सब्जी बेचने से लेकर कॉमनवेल्थ गेम तक का झंडू कुमार का सफर नालंदा के युवाओं के लिए संघर्ष, मेहनत और सफलता की मिसाल बन चुका है.
0
0
Report

मैनपुरी-करहल 60 वर्षीय बुजुर्ग को डंडे से पीटा,थाने में सुनवाई नहीं,एसपी से गुहार ।

Ajay KumarAjay KumarFollow5m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र से बुजुर्ग महिला के साथ बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है,जहां पीड़िता ने थाने में सुनवाई न होने का आरोप लगाया है। मामला कोतवाली करहल क्षेत्र के नगला अनियां गांव का है। 60 वर्षीय सुदामा देवी पत्नी स्वर्गीय राघवेन्द्र सिंह का आरोप है कि इसके बाद शिल्पी ने सुदामा देवी के चलने के सहारे वाले डंडे को छीनकर उसी से बेरहमी से पिटाई कर दी,जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। चीख-पुकार सुनकर सुनीता और मोहित ने बीच-बचाव किया।पीड़िता का आरोप है कि वह तहरीर लेकर कोतवाली गईं लेकिन पुलिस ने न रिपोर्ट दर्ज की न मेडिकल कराया। अब पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है,साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने चौकी बुझिया में झूठी शिकायत देकर उनके बेटों को परेशान कराया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

गैसड़ी की बिजली समस्या को लेकर पूर्व विधायक शैलेश शैलू ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow7m ago
Nawanagar, Uttar Pradesh:गैसड़ी विधानसभा के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने लखनऊ में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात कर गैसड़ी की विद्युत समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गैसड़ी विधानसभा में विद्युत आपूर्ति बदहाल है। ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज, जर्जर तारों, झुके हुए खंभों और ट्रांसफार्मर की कमी से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। गर्मी और धान की रोपाई के समय अघोषित कटौती से किसान और आम जनता दोनों त्रस्त हैं। पूर्व विधायक ने मांग की कि गैसड़ी में जर्जर लाइनों को बदला जाए, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए, नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं और रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली दी जाए। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र जांच कर समस्याओं के प्रभावी समाधान के निर्देश देने का आश्वासन दिया। मंत्री के आश्वासन के बाद गैसड़ी क्षेत्र के लोगों में बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top