icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवलगढ़ में DSP सुगन सिंह का एक्शन मोड: होटल में ई-Visitors अनिवार्य

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के नवलगढ़ से बड़ी खबर नवलगढ़ में एक्शन मोड में डीएसपी सुगन सिंह करीब एक दर्जन होटलों की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर होटलों में ई-Visitors एंट्री अनिवार्य, नहीं तो होगी कार्रवाई राजकॉप सिटीजन ऐप में हर अतिथि की जानकारी दर्ज करने के निर्देश आधी रात को 3 घंटे पैदल गश्त पर निकले डीएसपी सुगन सिंह नवलगढ़ कस्बे की तंग गलियों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह इन दिनों लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने पहले अवैध शराब की दुकान, बार और होटल पर लाइव रेड की थी। अब उन्होंने दिन के समय झुंझुनूं-सीकर रोड स्थित करीब एक दर्जन होटलों की सघन जांच कर होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएसपी सुगन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी होटल में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। हालांकि सभी होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड केवल रजिस्टर में दर्ज करना पर्याप्त नहीं होगा। राजस्थान पुलिस के 'राजकॉप सिटीजन ऐप' के ई-Visitors पोर्टल पर भी प्रत्येक अतिथि की एंट्री करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निजी रजिस्टर के साथ पुलिस के डिजिटल रिकॉर्ड में भी जानकारी दर्ज होने से जरूरत पड़ने पर तत्काल सूचना उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही होटल संचालक भी भविष्य में किसी कानूनी परेशानी से बच सकेंगे। यदि कोई होटल संचालक नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, डीएसपी सुगन सिंह ने रात के समय भी कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नवलगढ़ कस्बे की संकरी गलियों में सरकारी वाहन छोड़कर करीब तीन घंटे तक पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और निजी चौकीदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डीएसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कस्बाई क्षेत्रों की तंग गलियों में नियमित रूप से बाइक गश्त और पैदल गश्त सुनिश्चित کی जाए, ताकि हर क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी मौजूदगी बनी रहे। डीएसपी सुगन सिंह की लगातार लाइव रेड, होटल निरीक्षण और पैदल गश्त से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। वहीं अपराधियों और असामाजिक तत्वों में पुलिस कार्रवाई का डर साफ दिखाई देने लगा है। बाइट : सुगन सिंह, डीएसपी, नवलगढ़
0
0
Report

हत्या के आरोप में 1 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow2m ago
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। *VO1:* (आप को बतादे) अमरोहा नगर पुलिस ने 23 जुलाई को हत्या के मुकदमे में नामजद फैज पुत्र मतलूब निवासी मौहल्ला सट्टी/हक्कानी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वादी द्वारा 24 जुलाई को दी गई तहरीर में आरोप था कि अभियुक्त ने गुस्से में आकर वादी की बहन शबाना की हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना अमरोहा नगर में मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मृतका शबाना का आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल खरीद की रसीद भी बरामद की है।
0
0
Report
Advertisement

हांसी में मीटर बदले, ट्रांसफार्मर अपग्रेड से लाइन लॉस घटाने की तैयारी

Hansi, Haryana:हांसी बिजली विभाग कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा बिजली चोरी रोकने के लिए बदले जा रहे मीटर ओवरलोड ट्रांसफार्मर भी होंगे अपग्रेड हांसी बिजली विभाग बिजली लॉस कम करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसके तहत पुराने मीटरों की जगह इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जा रहे हैं और जिन क्षेत्रों में मीटर घरों के अंदर हैं, उन्हें बाहर शिफ्ट किया जा रहा है। आपको बता दे कि जहां-जहां ओवरलोड की शिकायतें मिल रही हैं, वहां बिजली विभाग ट्रांसफार्मर बदलकर व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। ओवरलोड वाले क्षेत्रों पर विभाग की विशेष नजर है और जरूरत के अनुसार लगातार ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। बिजली कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा ने कहा कि गांवों में कुंडी कनेक्शन और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिलिंग व्यवस्था से जोड़ा जा सके। सुरिंदर मेहरा ने कहा कि जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं, उनकी जांच की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार 63 KVA ट्रांसफार्मर को 100 KVA तथा 25 KVA ट्रांसफार्मर को 63 KVA क्षमता में अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया समय लेने वाली है। फिलहाल विभाग शिकायतों की कायवाही कर रहा है। यह कार्य पूरा होते ही प्राथमिकता के आधार पर यह कार्य शुरू कर दिया जायेगा। हांसी बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा ने कहा कि बिजली चोरी विभाग के लिए लाइन लॉस का बड़ा कारण है, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है। गांवों में कुंडी कनेक्शन और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिलिंग व्यवस्था से जोड़ सके। विभाग का लक्ष्य बिजली चोरी रोककर लाइन लॉस कम करना और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है。
0
0
Report

दिल्ली महिला आयोग का नया अध्यक्ष लता गुप्ता, बैठक में नियुक्ति

New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार द्वारा श्रीमती लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष तथा श्रीमती श्याम बाला, श्रीमती मालती वर्मा, श्रीमती लता सोढ़ी, श्रीमती सनरक्षिका शर्मा झा एवं श्रीमती रेनू भल्ला को सदस्य नियुक्त किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में दिल्ली महिला आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी तथा महिलाओं तक न्याय, संरक्षण और सहायता की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी。 जनवरी 2024 में स्वाति मालीवाल के सांसद बनने के बाद से महिला आयोग के चेयरपर्सन का यह पद खाली था दिल्ली सरकार द्वारा अब लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
0
0
Report

headline

Naya Chak, Bihar:एंकर - 30 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर सुल्तानगंज पूरी तरह तैयार है। 28 जुलाई को नमामि गंगे घाट पर मेले का भव्य उद्घाटन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होकर मेले का शुभारंभ करने की संभावना है। वहीं उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा अपनी प्रस्तुति से कांवरिया श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। मेले की तैयारी अब अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में आज कमिश्नर, आईजी, जिलाधिकारी और सीनियर एसपी ने मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने टेंट सिटी, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं समेत श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि देश-विदेश से आने वाले किसी भी कांवरिया श्रद्धालु को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ ग्राम पाली में बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने नेताओं का प्रवेश रोकने की चेतावनी

Alwar, Rajasthan:रामगढ़/अलवर ग्राम पाली में फूटा गुस्सा: जर्जर सड़क पर बवाल, नेताओं की एंट्री पर बैन की चेतावनी अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पाली में बदहाल सड़क को लेकर अब सब्र का बांध टूट चुका है। गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुकी सड़क ने ग्रामीणों को इस कदर परेशान कर दिया है कि उन्होंने सीधे-सीधे भाजपा और कांग्रेस दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के वक्त वोट मांगने आने वाले नेता बाद में इस गांव का रास्ता तक भूल जाते हैं। हालात इतने बदतर हैं कि सड़क देखकर लगता है जैसे विकास यहां कभी पहुंचा ही नहीं। बरसात में यह रास्ता दलदल बन जाता है और स्कूल जाने वाले बच्चे रोज कीचड़ में गिरकर चोट खा रहे हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी गई, लेकिन हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिले। अब ग्रामीणों ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ ऐलान कर दिया है—जब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा, तब तक किसी भी राजनीतिक दल के नेता को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा और आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब दिया जाएगा। बाइट:ग्रामीण
0
0
Report

कुशीनगर के ज्वैलर्स फ्रॉड: पिता-पुत्र गिरफ्तार, 35 लाख के आभूषण बरामद

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - तुर्कपट्टी पुलिस ने जालसाजी के बड़े मामले का किया खुलासा - गिरवी के गहने लेकर फरार ज्वैलर्स पिता-पुत्र गिरफ्तार - करीब 35 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण बरामद - 229 ग्राम सोना, 3.9 किलो चांदी, 20 हजार नकद व नेपाली करेंसी बरामद - करीब 200 लोगों के गिरवी रखे गहने लेकर हुए थे फरार - मोहन वर्मा और राज वर्मा गिरफ्तार - गिरफ्तार दोनों अभियुक्त देवरिया जिले के निवासी - तुर्कपट्टी बाजार में चलाते थे ज्वैलर्स एवं बर्तन की दुकान - पुलिस जांच में खुद पिता-पुत्र ही निकले जालसाज - दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगे विधिक कार्रवाई में जुटी
0
0
Report
Advertisement

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा के शहीद स्मारक पर शौर्य दिवस की श्रद्धांजलि

Almora, Uttarakhand:कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर अल्मोड़ा के छावनी क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक में शौर्य दिवस मनाया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण और पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीद जवानों को याद किया गया। कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत की सैन्य टुकड़ी ने शहीदों के सम्मान में सलामी दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को याद किया गया। कार्यक्रम में कारगिल शहीदों की वीर नारियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ध में अल्मोड़ा जिले के सात जवान शहीद हुए थे। तीन शहीद जवानों की वीर नारियां और उनके परिवार अल्मोड़ा जिले में रहते हैं। तीन वीर नारियां और उनके परिवार बागेश्वर जिले में, जबकि एक शहीद जवान की वीर माता लखनऊ में रहती हैं। कार्यक्रम में सैन्य जवानों, पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेटों समेत स्थानीय लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी。
0
0
Report

तेजस्वी यादव: बिहार में छात्रों के आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई और रिहाई की मांग

Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 2 जुलाई को विदेश गए थे उसके बाद वह आज पटना लौटे हैं एयरपोर्ट पर आते ही तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी, विधायक संदीप सौरभ को पकड़ा राजद के विधायक को गिरफ्तार किया गया पटना के अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में भी प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया और बड़ी संख्या में युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है वही तेजस्वी यादव ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र-छात्राओं और नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिया गया कल तक छात्रों को नहीं छोड़ा गया और उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए, तो बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा。
0
0
Report

गोंडा में 10 वर्षीय पुत्र ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेसिया चैनग्राम पंचायत के भट्ठा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय बिशन लाल चौहान पर उनके ही 10 वर्षीय सगे बेटे देवराज ने आज रविवार दोपहर 1 बजे के करीब आपसी कहासुनी के दौरान एक नहीं बल्कि 8 से 10 बार ताबड़तोड़ चेहरे पर सिर पर वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया है। तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में बिशन लाल चौहान को गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम द्वारा बीते 1 घंटे से बिशनलाल चौहान का इलाज किया जा रहा है। जहां पर बिशम लाल चौहान की हालत गंभीर बनी हुई है बताया जा रहा है कि बिशन लाल चौहान द्वारा अपने बड़े पुत्र को बाहर मेहनत मजदूरी के लिए भेजा जा रहा था। 10 वर्षीय अपने पुत्र देवराज को नहीं भेज रहे थे इसी बात को लेकर के पहले दोनों के बीच आपसी कहासुनी और गाली गलौज हुआ। फिर गुस्से में आकर के 10 वर्षीय बेटा देवराज घर के अंदर गया और घर के अंदर रखी कुल्हाड़ी को निकाल करके आया और एक के बाद एक 8 से 10 बार अपने पिता की पूरे सिर पर और चेहरे पर वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद 10 वर्षीय पुत्र देवराज मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में देहात कोतवाली पुलिस लगी हुई है। वहीं देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने फोन पर बताया कि प्रारंभिक जांच में निकल कर आया है कि बिशन लाल चौहान द्वारा अपने बड़े पुत्र को बाहर कमाने के लिए भेजा जा रहा था। छोटे पुत्र को नहीं भेज रही थी इसी बात को लेकर के दोनों के बीच पहले गाली गलौज हुआ। फिर छोटे पुत्र ने घर के अंदर रखी कुल्हाड़ी से लाकर के उनके सिर पर और चेहरे पर कई बार वार कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे 12 दिन में धसा, वीडियो वायरल, NHAI ने मरम्मत शुरू की

Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - उद्घाटन के 12 वे दिन ही, कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे धसा। Zee media की ground रिपोर्ट एंकर : हाईटेक और सबसे मजबूत एक्सप्रेसवे का दावा उद्घाटन के 12 दिन मे ही हवा हवाई साबित हुआ। आलम यह है कि कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे पहली बारिश ही नहीं झेल पाया। एक ही बारिश मे कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे धस गया। धंसे हुए एक्सप्रेसवे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद NHAI हरकत में आया और हाईवे की रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। बीती 13 जुलाई 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था। बड़े ही हाई प्रोफाइल कार्यक्रम में NHAI ने दावा किया था कि ये अब तक के सबसे हाईटेक एक्सप्रेसवे में से एक है, इसके आलावा सबसे मजबूत एक्सप्रेसवे में से एक है। लेकिन इस हाईटेक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के 12 दिन मे ही सड़क धस गई। कानपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाली किलोमीटर संख्या 64 पर एक लेन लगभग चार मीटर लंबी और 2 मीटर चौडाई में धंस गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जब वीडियो वायरल हुआ तो NHAI हरकत मे आया का फिलहाल एक्सप्रेसवे की रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top