icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पीलीभीत: पूर्व मंत्री मरहूम हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली समर्थकों संग सपा में शामिल

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollowJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:​पीलीभीत की 127 विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार विधायक रहे मरहूम हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली ने अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में 'घर वापसी' कर ली है। ​लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शाने अली और उनके समर्थकों को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हजारों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता ​शाने अली के साथ पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रमुख रूप से ​रिंकू पांडे(पूर्व प्रदेश सचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड),हसनैन सैयद, अंजुम साहब, अफसर खान, ​सचिन पांडे, मनोज मिश्रा, राकेश शर्मा ​राजू गुप्ता, अनुज गुप्ता, प्रिंस मौर्य ​राजू वर्मा, दिनेश वर्मा, अरविंद गंगवार ​सोनू गंगवार, रामपाल गंगवार, राजेश यादव ​राहुल कश्यप, अनुराग बाजपेई समेत पीलीभीत से आए तमाम अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
0
0
Report

संभल में विजयदशमी पर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान, ASP सुमित रामकेटे से एक्सक्लूसिव बातचीत

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollowJust now
Chandausi, Uttar Pradesh:

संभल में विजयदशमी और अन्य आगामी त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान ' विजयदशमी ' त्योहारो पर कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखे जाने के मद्देनजर ..,अराजक ,संदिग्ध और बाहरी लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने लोगो का वेरिफिकेशन शुरू किया । अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों का आधार कार्ड अन्य दस्तावेजों से वेरीफिकेशन किया जा रहा है । सुरक्षा के मद्देनजर 5 हजार लोगों के वेरिफिकेशन का टारगेट । ASP सुमित राम केटे ने पुलिस फोर्स के साथ इलाके के संवेदन शील इलाकों में पैदल मार्च किया , संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला ।

0
0
Report

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला की मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

MLMadan lalFollow1m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मुर्तिहा थाना क्षेत्र के बोझिया गांव में घर में अकेली रह रही 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बृहस्पतिवार रात घर के अंदर उनका शव पड़ा मिला वृद्धा के शरीर पर मौजूद गहने गायब होने की बात सामने आने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई सूचना पर पहुंची पुलिस नेशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बोझिया गांव निवासी बुद्धिमती 70 पत्नी रामवृक्ष के पति के करीब 5 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनके दो बेटे हैं दोनों बेटे परिवार सहित बाहर रहते हैं बुद्ध मां गांव में अपने घर पर अकेले रहती थी बृहस्पतिवार रात करीब 7:00 बजे पड़ोसी पहुंचे उन्होंने बुद्धिमती को आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला इस पर वह घर के अंदर झांक कर देखा तो वृद्ध पड़ी मिली जिसकी सूचना गांव के लोगों को दी ग्रामीणों के पहुंचने पर उनकी मौत होने की जानकारी हुई इस दौरान वृद्ध के शरीर पर मौजूद कुछ गहने गायब होने की बात सामने आई है ग्रामीणों ने इसकी सूचना उनके बेटे दिनेश को दी शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे दिनेश नें मां की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस से शिकायत की इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया मुर्तिहा थाना अध्यक्ष यतिद्र सिंह ने बताया कि पुत्र ने मां की मौत को संदिग्ध मानते हुए शिकायत की है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा इसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

राजधानी समेत कई जिलों में मौसम बदला, तेज बारिश से पंडाल घूमना मुश्किल

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित गिरिडीह गुमला और कुछ इलाकों में अचानक से मौसम बदल गया है। मौसम के बदले मिजाज की वजह से जोरदार बारिश दर्ज की जा रही है। रांची में भी हो रही जबरदस्त बारिश ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है कि शायद आज वह पंडाल नहीं घूम पाएंगे। इस बारिश के बाद भी शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है दरअसल मौसम विभाग का अनुमान है कि देर शाम होते-होते बारिश पूरी तरीके से थम जाएगा हालांकि आसमान में बादल रहेंगे लेकिन मौसम सुहाना हो जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि देर शाम बारिश थम जाएगी इसीलिए किसी को पंडाल घूमने के दौरान कोई खलल नहीं होगी। वही मौसम विभाग ने कल सुबह से आसमान के साफ होने का भी पूर्वानुमान जताया है।
0
0
Report

108 एंबुलेंस कर्मियों का रांची NRHM कार्यालय के बाहर धरना, वार्ता पूरी नहीं

Ranchi, Jharkhand:राज्यभर के एंबुलेंस कर्मी आज रांची के NRHM कार्यालय के बाहर धरना पर थे. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कर्मियों से बातचीत की पहल की पर यह वार्ता पूरी तरह से पूर्ण नहीं हुई. वार्ता के दौरान स्वास्थ्य सचिव अजय सिंह अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के साथ करीबन 40 एंबुलेंस कर्मी मौजूद रहे. उनकी एक मांग जिस पर सहमति नहीं बनी वह यह थी कि वे चाहते हैं कि सिविल सर्जन के माध्यम से एंबुलेंस को चलाया जाए. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि यह संभव नहीं है कि इस मांग को पूरा किया जाए इसके अलावा उनकी भुगतान की समस्या, जिन लोगों को नौकरी से बाहर किया गया था उनके बहाली की समस्या समेत उनकी सभी मांगों को सुना गया है. इनके 20 लोगों को हटाया गया था हमने बहाली का निर्णय दिया है और दिवाली के बाद फिर से वार्ता का भी भरोसा दिया है. एजेंसी के हटाने की मांग थी हमने एजेंसी को हटाने का भी निर्णय लिया है. सिविल सर्जन के माध्यम से जो यह एंबुलेंस चलाने की बात कर रहे हैं उस मांग को पूरा नहीं किया जा सकता अगर यह अब आगे बात नहीं मानेंगे तो हम नहीं प्रक्रिया के तहत बहाली करेंगे.
0
0
Report

पन्ना जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से चिंताजनक स्थिति, मेडिसिन डॉक्टर अवकाश पर

Panna, Madhya Pradesh:एक डॉक्टर के अवकाश पर जाने से हडकंप, 12 लाख 50 हजार की जनसंख्या वाले जिले में मात्र एक एमडी मेडिसन पदस्थ है. जिला प्रशासन ने डॉक्टर के छुट्टी पर जाने की जानकारी जनसंपर्क कार्यालय से जारी करवाई. पन्ना जिला अस्पताल में 66 डॉक्टर के स्थान पर 24 ही पदस्थ है, डॉक्टरों की कमी से जूझता जिला अस्पताल. पन्ना जिला अस्पताल दशकों से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है, पन्ना जिला अस्पताल में पदस्थ एमडी मेडिसिन डॉक्टर प्रदीप द्विवेदी के दो हफ्तों के अवकाश पर चले जाने से स्थितियां गड़बड़ाई हैं. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक डॉक्टर के छुट्टी पर जाने की जानकारी जिला प्रशासन ने जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी करवाई है. इस बारे में जब जिला अस्पताल के सिविल सर्जन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में 66 डॉक्टरों की आवश्यकता है जिसके बदले में मात्र 24 डॉक्टर ही हैं. जिसमें डेंटिस्ट भी शामिल है. ऐसी स्थिति में जिला अस्पताल में समुचित उपचार व्यवस्था चल पाना मुश्किल है. जितने भी विशेषज्ञ होते हैं उनमें से मात्र एक-एक डॉक्टर ही जिला अस्पताल में पदस्थ है. उल्लिखेय है कि पन्ना जिले की आबादी साढ़े बारह लाख के लगभग है, और ऐसी स्थिति में मात्र एक एमडी मेडिसिन डॉक्टर की पदस्थापना होना कहां तक उचित है?
0
0
Report
Advertisement

रतनगढ़ माता मंदिर दौज मेले की तैयारी चाक-चौबंद, 31 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे

Datia, Madhya Pradesh:रतनगढ़ माता मंदिर दौज मेले की तैयारियों की समीक्षा, 31 अक्टूबर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दतिया, 15 अक्टूबर। रतनगढ़ माता मंदिर में 9, 10 एवं 11 नवंबर को आयोजित होने वाले दीपावली दौज मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को ग्वालियर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में मैराथन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और आवश्यक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्माण एवं सुधार कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त श्री मनोज खत्री ने पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मेले में पर्याप्त पुलिस बल, महिला सुरक्षा दल, एंबुलेंस, मेडिकल टीम, एंटीवेनम, एसडीईआरएफ, अग्निशमन वाहन और आपातकालीन संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए। भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम और प्रभावी संचार व्यवस्था पर जोर दिया गया। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सुनील कुमार जैन, कलेक्टर श्री स्वप्निल जी वानखेड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला सहित दतिया एवं ग्वालियर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री वानखेड़े ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने तथा मेले से पहले व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराना है।
0
0
Report

बांदा: ग्राम पैलानी डेरा हत्या मामले में 2 नामजद गिरफ्तार, डंडा बरामद

Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस द्वारा युवक की डण्डे से मारपीट कर हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा ग्राम पैलानी डेरा में दिनांक 14.10.2026 की रात्रि को युवक की डण्डे से पीट कर निर्मम हत्या की गई थी और शव को दरवाजे में फेंक दिया गया था. थाना पैलानी पुलिस द्वारा युवक की डण्डे से मारपीट कर हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. गौरतलब है कि थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम पैलानी डेरा में दिनांक 14.10.2026 की रात्रि को एक युवक की हत्या कर दी गई थी जिसके सम्बन्ध में मृतक के पिता सूरज प्रसाद की तहरीर पर गांव के ही जगन्नाथ उर्फ गेद्दू व राजा बइया उर्फ रज्जा के विरुद्ध थाना पैलानी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे. अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया था. उच्चाधिकारीगण व गठित टीमों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गईं. इसके साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की गई. इसी क्रम में थाना पैलानी पुलिस द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 02 नामजद अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर पैलानी डेरा के आगे बांदा-सुमेरपुर मार्ग थाना पैलानी से गिरफ्तार कर लिया गया. अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया.
0
0
Report
Advertisement

संभल में विजयदशमी सुरक्षा प्लान: 5 हजार लोगों की वेरिफिकेशन शुरू

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । संभल में विजयदशमी और अन्य आगामी त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर police का अभेद्य सुरक्षा प्लान ' विजयदशमी ' त्योहारो पर कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखे जाने के मद्देनजर ..,अराजक ,संदिग्ध और बाहरी लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने लोगो का वेरिफिकेशन शुरू किया । अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों का आधार कार्ड अन्य दस्तावेजों से वेरीफिकेशन किया जा रहा है । सुरक्षा के मद्देनजर 5 हजार लोगों के वेरिफिकेशन का टारगेट । ASP सुमित राम केटे ने पुलिस फोर्स के साथ इलाके के संवेदन शील इलाकों में पैदल मार्च किया , DM अंकित खड़ेल वाल ,एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने विजयदशमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी के साथ बैठक की .. संभل सदर कोतवाली इलाके का मामला ।
0
0
Report

धार में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश, 37 क्विंटल जब्त, आरोपी फरार

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ राजगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 3 हजार 345 पौधे जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन 3 हजार 695 किलोग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये है। मामले में आरोपी राजू भूरिया फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं, गांजे की अवैध खेती के पीछे जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। दरअसल, पूरा मामला धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौबारा के वन क्षेत्र का है। पुलिस को यहां गांजे की अवैध खेती किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मार्गदर्शन और एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के नेतृत्व में राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धार-झाबुआ जिले के सीमावर्ती वन क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान वन क्षेत्र में अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधों की पहचान कर उन्हें जब्त किया गया। ASP पारुल बेलापुरकर के मुताबिक, कार्रवाई में गांजे के कुल 3 हजार 345 पौधे जब्त किए गए हैं, जिनका वजन 3 हजार 695 किलोग्राम यानी करीब 37 क्विंटल है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में राजू पिता डूंगर सिंह भूरिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बाइट :-पारुल बेलापुरकर ASP धार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने वन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर कपास और तुवर की फसल के बीच गांजे की खेती की थी। इसके अलावा निचले स्थानों पर भी गांजे के पौधे उगाए गए थे। पुलिस को वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर अवैध खेती किए जाने की आशंका है। अब पुलिस आरोपी के संभावित सहयोगियों, रिश्तेदारों और गांजे के उत्पादन से लेकर तस्करी तक जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। धार पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती, उत्पादन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग मिल सके। 121 टीआई के साथ
0
0
Report
Advertisement

कर्नाटक मंत्री जमीर अहमद खान अजमेर दरगाह पहुंचे, गरीबों के लिए 80 हजार मकान और पानी योजना का वादा

Ajmer, Rajasthan:कर्नाटक हुकूमत में कैबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड जमीर अहमद खान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए। दरगाह में उन्हें जियारत सैय्यद असग़र हाशमी और सैय्यद मुन्ना हाशमी ने कराई और दरबार की दस्तारबंदी कर उन्हें तबर्रुक पेश किया। जमीर अहमद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अजमेर दरगाह में वो जल्द ही वॉटर फिल्टर प्लांट लगवाएंगे, जिसके चलते जायरीन को साफ और मीठा पानी पीने के लिए मैय्यसर होगा। इसके अलावा झालरा मैदान में लंगर खाना की छत का भी काम करवाया जाएगा, जिससे जायरीन धूप से महफूज़ रहे और सुकून से खाना पीना कर सके। जमीर अहमद ने बताया कि गुज़िश्ता 15 सालों से लोग मकान को तरस रहे थे लेकिन कर्नाटक हाउसिंग मिनिस्टर होने के नाते उन्होंने 3 साल में ही अपनी आवाम के लिए 80 हजार मकान बना कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि जनवरी-फरवरी 2027 में भी 22 हजार घर गरीबों को मुहैया कराने की स्कीम है। जमीर अहमद ने कहा कि मैं कौम की ख़िदमत से अल्लाह को राज़ी करना चाहता हूँ और कभी कोई बड़ा लीडर बनने की कोशिश नहीं करता। कर्नाटक में वक्फ बोर्ड की जायदाद को लेकर उन्होंने कहा कि मुल्क भर में उनकी रियासत उम्मीद पोर्टल के इन्द्राज मामले में अव्वल रही है। ज़मीर अहमद की दरगाह ज़ियारत के वक़्त उनके साथ Bengaluru के कांग्रेस लीडर इमरान पाशा, राजस्थान मदरसा बोर्ड के साबिक सदर मौलाना फैज़ले हक और दीगर करीबी लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

असम वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अभाव पर हाई कोर्ट ने 6 महीने का एक्सटेंशन दिया

Guwahati, Assam:आज गुवाहाटी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट जुनैद खालिद ने wakof बोर्ड को लेकर एक ZEE MEDIA से खास बातचीत की इस बातचीत में खास तौर से आज वॉकफ प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन को लेकर हुई बातचीत वक्फ प्रॉपर्टी को उम्मीद पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए असम में 6 महीने के समय को एक्सटेंशन किया गया है एडवोकेट जुनैद खालिद के द्वारा जो एक अपील दायर की गई थी उसी को लेकर इसी बात को आज ZEE MEDIA ने जुनैद खालिद से बाट सीत की बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि असम वोक्फ़ बोर्ड में आज तक कोई भी अध्यक्ष नहीं है 2016 में सिर्फ एक ही अध्यक्ष था उसके बाद आज तक कोई अध्यक्ष नहीं है उन्होंने असम सरकार को अपील की है कि जल्द से जल्द एक अध्यक्ष नियुक्त किया जाए वकोफ बोर्ड के लिए और उन्होंने कहा है सरकार जल्द से जल्द वक्फ प्रॉपर्टी को बेदखल मुक्त करें। खासतौर से उन्होंने कहा कि वकोफ बोर्ड का जो उम्मीद पोर्टल में रजिस्ट्रेशन है यह गुवाहाटी हाई कोर्ट ने एक्सटेंशन किया है 6 महीने के लिए एडवोकेट जुनैद खालिद के अपील के लिए देखा जाए तो खासतौर से असम में 2016 से कोई भी अध्यक्ष नहीं है सबसे बड़ा नुकसान हो रहा है इसी के लिये वकोफ Board का
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top