icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में ईद-उल-अजहा: जामा मस्जिद और शाही ईदगाह में अमन-चैन, सुरक्षा पुख्ता

New Delhi, Delhi:लोकेशन: शाही ईदगाह/ सदर बाज़ार देशभर में ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है. बकरीद पर दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की और खुदा से अमन-चैन की दुआएं मांगी. जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद दी. पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों लोगों ने सजदे में सिर झुकाकर मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद हर तरफ सिर्फ एक ही तस्वीर दिखाई दी… गले मिलते लोग, चेहरे पर मुस्कान और “ईद मुबारक” की गूंज. बहीं नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की शाही ईदगाह में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही. सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी मधुर वर्मा और डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया खुद मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा इंतजामों का लगातार जायजा लेते रहे. ईदगाह के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके. खास बात ये रही कि दिल्ली सरकार की गाइडलाइन का भी लोगों ने पूरी जिम्मेदारी और समझदारी के साथ पालन किया. मुस्लिम समाज में जागरूकता साफ तौर पर देखने को मिला
0
0
Report

लखनऊ में ईद-उल-अजहा बकरीद, अमन-चैन और गाइडलाइन का पालन

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में अमन-चैन के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज़, मुस्लिम लोगों ने कहा सरकार की व्यवस्था अच्छी राजधानी लखनऊ में ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे अकीदत और अमन-चैन के साथ मनाया गया सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली राजाजीपुरम एफ ब्लॉक ईदगाह में दो जमातों में नमाज़ अदा की गई नमाज़ के बाद लोगों ने मुल्क में अमन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी वहीं लोगों ने सरकार और उलेमाओं की गाइडलाइन का पालन करने की बात भी कही लखनऊ में सुबह 6 बजे से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था राजाजीपुरम एफ ब्लॉक ईदगाह में पहली जमात सुबह 7 बजे और दूसरी जमात सुबह 8 बजे अदा की गई नमाज के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी जा रही दिखाते हुए, नमाज पढ़ने आए लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन और उलेमाओं की अपील का पूरा ख्याल रखा जा रहा है नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी जा रही और कुर्बानी खुले में न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है लोगों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का शहर रहा है और यहां सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं नमाजियों के साथ वहीं नमाजियों ने कुर्बानी के मायने बताते हुए कहा कि इंसान को सिर्फ जानवर ही नहीं बल्कि अपने अंदर की बुराइयों और गलत कामों को भी कुर्बान करना चाहिए लोगों ने कहा कि बकरीद का असली पैगाम इंसानियत, त्याग और मोहब्बत है।
0
0
Report
Advertisement

झज्जर की जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा का भाईचारे का सैलाब

Jhajjar, Haryana:ईद की नमाज में उमड़ा भाईचारे का सैलाब. झज्जर की जामा मस्जिद में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज. मुल्क में अमन, खुशहाली और भाईचारे की माँगी गई दुआ. सुबह से ही मस्जिद में जुटने लगे थे रोजेदार और नमाजी. बच्चों और युवाओं में दिखा खास उत्साह, एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद. नमाज के बाद गले मिलकर मनाया गया ईद का त्योहार. मस्जिद में नमाज अता करने के बाद इमाम आबिद बोले: हमारा मुल्क एक ऐसा गुलदस्ता है जहाँ हर रंग का फूल खिलता है. त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया; मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे ताकि नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
0
0
Report

रामगढ़ के भैरवी जलाशय में रिल्स बनाते समय युवक डूब कर मौत

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ जिले का भैरवी जलाशय इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। जलाशय में मस्ती करने और खतरनाक स्टंट करते हुए रिल्स बनाने के वीडियो वायरल होने के बाद, यहाँ दूर-दूर से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुँच रहे हैं। लेकिन यही सोशल मीडिया की सनक अब लोगों के लिए काल साबित हो रही है। ताजा मामला रांची के डोरंडा निवासी हमीद खान का है, जो अपने दोस्तों के साथ यहाँ घूमने आया था। भैरवी जलाशय के स्लिपवे पर रिल्स बनाने और मस्ती करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे डैम के गहरे पानी में जा समाया, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि रामगढ़ डीसी ऋतुराज के सख्त निर्देश के बाद रजरप्पा थाना पुलिस लगातार इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है। लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को गहरे पानी के पास न जाने और सावधानी बरतने की चेतावनी दी जा रही है। लेकिन प्रशासन की इस कड़ाई और अपील को लोग नजरअंदाज कर बेखौफ होकर मौत के मुहाने तक पहुंच रहे हैं। यह कोई पहला हादसा नहीं है। जिले में लापरवाही का यह आलम है कि पिछले महज 12 दिनों के भीतर दामोदर नदी समेत अलग-अलग जलाशयों में डूबने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जाहिर है हादसे सिर्फ प्रशासन की लापरवाही से नहीं, बल्कि हमारी खुद की बेवकूफी से भी होते हैं।
0
0
Report
Advertisement

बकरीद की नमाज सकुशल संपन्न शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव शहर की ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं एसएसपी जय प्रकाश ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए। नमाज के दौरान डॉग स्क्वॉड, ड्रोन कैमरों और बम निरोधक दस्ते की भी तैनाती रही, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी देखने को मिली। वहीं सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे जिले की मॉनिटरिंग की गई। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ शुक्लागंज, बांगरमऊ, सफीपुर, पुरवा, बीघापुर और ग्रामीण इलाकों में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। ईद के मौके पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और पूरे जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा
0
0
Report

मैनपुरी-5 साल बाद 'फ्री' हुए प्रधान जी,अब प्रशासक बनने का सपना,करहल में दिखा राहत भरा सीन।

Ajay KumarAjay KumarFollow9m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल प्रधानों का 5 साल का कार्यकाल खत्म,मुहम्मदपुर नगरिया प्रधान राजेश शाक्य ने ली राहत की सांस,अब प्रशासक की कुर्सी पर नजर । उत्तर प्रदेश में 26 मई को यूपी में ग्राम प्रधानों का पांच वर्षीय कार्यकाल समाप्त हो गया। करहल के ग्राम मुहम्मदपुर नगरिया के प्रधान राजेश कुमार शाक्य कार्यकाल पूरा होने के बाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय करहल पहुंचे। इस दौरान प्रधान जी कुछ अलग ही अंदाज में राहत की सांस लेते दिखे,उनके चेहरे पर 5 साल का कार्यकाल पूरा होने का सुकून साफ झलक रहा था। अब पंचायत चुनाव तक गांवों में प्रशासकों की नियुक्ति की जाएगी,चर्चा है कि प्रधान राजेश शाक्य भी राहत की सांस लेने के बाद अब प्रशासक बनने के लिए तैयार हैं ।
0
0
Report
Advertisement

ईद-उल-अज़हा पर मस्जिदों में विशेष नमाज, शांति और सुरक्षा का माहौल

Begun, Rajasthan:कुर्बानी और त्याग का संदेश देने वाला ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जा रही है। सुबह से ही नमाज अदा किया जा रहा है। लोग एक-dusरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। शहर के मौदहापारा स्थित मस्जिद हो या शहर के ईदगाह, सभी जगह शांति और भाईचारे के साथ नमाज अदा किया जा रहा है। शहर के संवेदनशील इलाकों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी है। टीआई स्तर के अफसर गश्त करते नजर आ रहे हैं। लोगों ने देश और प्रदेश के अलावा मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के लिए भी शांति और अमन चैन की दुआ की।
0
0
Report

मछलीशहर में प्रसूता की मौत: निजी अस्पतालों पर उठे सवाल

Jaunpur, Uttar Pradesh:मछलीशहर नगर के मड़ियाहूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में जौनपुर रेफर कर दिया गया,जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है,वहीं परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी,लेकिन अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। आरोप है कि अस्पताल संचालक मामले को दबाने और परिजनों को “सलाह” के नाम पर बरगलाने में जुटे रहे, जबकि महिला की जान जा चुकी थी। मछलीशहर क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन प्रसूताओं और मरीजों की मौत की घटनाएं सामने आती रहती हैं,लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होती। यही कारण है कि बिना पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई अस्पताल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं।स्थिति के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।
0
0
Report
Advertisement

दिवाक माता आस्था वन में पेड़ों की कटाई, विकास बनाम आस्था की बहस

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के जोलर क्षेत्र में दिवाक माता का जंगल लंबे समय से धार्मिक आस्था और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक माना जाता रहा है। ग्रामीणों का विश्वास था कि माता स्वयं इस वन की रक्षा करती हैं, इसलिए यहां पेड़ काटना तो दूर, सूखी लकड़ी उठाना भी वर्जित माना जाता था। यही कारण था कि यह क्षेत्र वर्षों तक घने और सुरक्षित वन क्षेत्र के रूप में बना रहा। लेकिन अब पीपलखूंट हाई कैनाल लाइन प्रोजेक्ट ने इस परंपरा को तोड़ दिया है। प्रोजेक्ट के लिए वन विभाग द्वारा 36 हेक्टेयर वन भूमि का डायवर्जन किया गया, जिसके बाद केंद्र सरकार से अनुमति मिलने पर पेड़ों की कटाई शुरू हुई। शुरुआत में करीब 6700 पेड़ों को चिन्हित किया गया था, लेकिन भारत सरकार के निर्देशों के बाद दोबारा सर्वे किया गया और संख्या घटाकर 1980 पेड़ों तक सीमित की गई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई ने पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी है। ग्रामीणों के अनुसार जिस जंगल में कभी कुल्हाड़ी चलाना पाप माना जाता था, वहां अब मशीनों की आवाज और कटे हुए ठूंठ दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन इसके लिए आस्था और प्रकृति दोनों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। बाइट- लक्ष्मण सिंह राणावत, पर्यावरण प्रेमी विभाग का कहना है कि यह परियोजना जनहित से जुड़ी है विभाग के अनुसार पेड़ों की कटाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लकड़ियों को विभागीय डिपो में जमा कराया गया है। अब इनकी नीलामी की जाएगी और प्राप्त राशि सरकारी खजाने में जमा होगी, जिसका उपयोग भविष्य में पौधारोपण और वन विकास कार्यों में किया जाएगा। कैनाल प्रोजेक्ट के अलावा पीपलखूंट रोड और धरियावद रोड के निर्माण के लिए भी वन क्षेत्र प्रभावित होगा। इन परियोजनाओं के लिए भी विभागीय मंजूरी मिल चुकी है। इस बार पेड़ों की कटाई और उनके प्रबंध की जिम्मेदारी वन विकास निगम को सौंपी गई है। बाइट- सुरेश अग्रवाल, डीएफओ प्रतापगढ़ हालांकाकि सवाल अब भी वही है—क्या विकास की कीमत सदियों पुरानी आस्था और हरियाली का अंत होना चाहिए? भीषण गर्मी के दौर में हजारों पेड़ों की कटाई ने पर्यावरण संरक्षण के दावों पर भी बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों के लिए यह सिर्फ जंगल नहीं था, बल्कि उनकी संस्कृति, विश्वास और प्रकृति से जुड़ी विरासत थी।
0
0
Report

‘मोहम्मद’ की लिखावट वाला बकरा बना आकर्षण का केंद्र, कुर्बानी के मौके पर मलिक ने कहीं बड़ी बात.....

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। इटियाथोक बाजार में बकरीद के मौके पर एक खास बकरे की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है। इस बकरे को कुदरत का तोहफा मिला है, ऐसा उसके मालिक का कहना है।बरबरा नस्ल के इस बकरे की खास बात यह है कि इसके पेट पर मोहम्मद लिखा है। *इटियाथोक में सामूहिक नमाज में दिखा भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा* देशभर में ईद उ अजहा यानी बकरीद का त्योहार आज यानी 28 जून को मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्मालंबियों के अनुसार, इस दिन अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी के लिए उस जानवर बेहद खास माना जाता है, जिसके शरीर पर अल्लाह, मोहम्मद या मुस्लिम धर्म से जुड़ा कोई नाम या संकेत का चिन्ह बना हो।ऐसे जानवर के लिए बड़ी से बड़ी कीमत अदा की जाती है। *बकरे के शरीर पर लिखा मुहम्मद साहब का नाम* कस्बा इटियाथोक के रहने वाले उस्मान ने बताया वह करीब चौदह महीने पहले एक बकरे के बच्चे को पालने के लिए घर लाए थे, धीरे-धीरे वह बच्चा बड़ा होने लगा और आज वह चौदह महीने का कुर्बानी के लिए तैयार है।उन्होंने बताया बकरे के बाई तरफ पेट में साफ-साफ मोहम्मद साहब का नाम लिखा हुआ है। बकरे के मालिक का कहना है, कि इस बकरे को कुदरत का नायाब तोहफा मिला है।जिसकी वजह से बकरे को देखने के लिए इटियाथोक और उसके आसपास के जनपदों से पहुंच रहे हैं।मुस्लिम समाज के लोग बकरा मालिक की सराहना कर रहे है।
0
0
Report

खाद नियम उल्लंघन: आकोला स्थित किसान जीएसएस का लाइसेंस निलंबित, 7 विक्रेताओं को नोटिस

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और उर्वरक कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत आकोला स्थित किसान जीएसएस के प्रतिष्ठान पर निरीक्षण में रिकॉर्ड और स्टॉक में अनियमितताएं मिलने पर उसका उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं जिले के 7 अन्य खाद-बीज विक्रेताओं को उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की पालना में कमियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कृषि विभाग ने सभी विक्रेताओं को नियमानुसार खाद विक्रय करने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top