icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करमतरा चौक हादसे में 55 वर्षीय तिहारू साहू की मौत, पुलिस जांच शुरू

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के जालबांधा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय तिहारु साहू की मौत की जानकारी के अनुसार ग्राम करमतरा निवासी तिहारु साहू जालबांधा से अपने घर लौट रहे थे। करमतरा चौक के पास गांव के ही राजू यादव के वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तिहारु साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही जलबांधा पुलिस मौके पर पहुंची, आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

मंडला: बेटे ने पिता की हत्या कर दी, गिरफ्तार

Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीओ - मंडला के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखमा डुंगरिया में नहर के उस पार तालाब के पास स्थित जंगल टोला में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

सSingrauli: बलिया नाला प्रदूषण पर प्रशासन ने 63 लाख क्षतिपूर्ति तय किया

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:एमपी के सिंगरौली जिले में Zee Media की खबर का बड़ा असर, बलिया नाला प्रदूषण मामले में प्रशासन का एक्शन... सिंगरौली के बलिया नाला में कोयला युक्त पानी बहने का मामला... Zee Media द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था मुद्दा... शनिवार को जी मीडिया ने प्राथमिकता से बलिया नाला की दिखाई थी खबर... कलेक्टर गौरव बैनल ने लिया तत्काल संज्ञान.... प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में मिली अनियमितताएं.... 63 लाख पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने का प्रस्ताव.... 25 लाख बैंक गारंटी जब्त करने की सिफारिश.... खदान प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी... कलेक्टर गौरव बैनल प्रदूषण विभाग के प्रस्ताव पर लगा सकते हैं मोहर...
0
0
Report
Advertisement

सरोवर विवाद पर पंकज उपाध्याय ने आस्था की गरिमा बनाए रखने की मांग की

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के श्री जाहवीर गोगा म्हाड़ी परिसर स्थित सरोवर को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिव गोरक्ष जाहरवीर सेवा समिति के संस्थापक पंकज उपाध्याय ने अपनी बात रखते हुए नगर निगम के महापौर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से हिंदू-मुस्लिम विवाद का रूप दिया जा रहा है, जबकि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक स्थल की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुनिश्चित करना है।पंकज उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार और नगर निगम के सहयोग से वर्षों पुराने उपेक्षित तालाब को विकसित कर सुंदर सरोवर बनाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सहारनपुर नगर निगम और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिसर में सड़क, शौचालय और अन्य सुविधाओं का भी विकास हुआ है।उन्होंने कहा कि सरोवर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है, इसलिए यहां किसी भी समाज का व्यक्ति आ सकता है। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को आहत करने या स्थल की पवित्रता भंग करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हाल ही में सामने आए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की भी उन्होंने मांग की। समिति की ओर से महापौर को दिए गए ज्ञापन में छह प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें 26 मान्यता प्राप्त भगतों के नाम आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करने, सरोवर और म्हाड़ी परिसर की स्वच्छता व पवित्रता बनाए रखने, मुख्य प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोलने, मूर्तियों व सरोवर के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने, प्रत्येक रविवार नियमित आरती आयोजित करने तथा ग्राम मानकमऊ का नाम बदलकर "ग्राम श्री गोगा म्हाड़ी" करने की मांग शामिल है।पंकज उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि समिति वन प्वाइंट या पर्यटन व्यवस्था का विरोध नहीं कर रही है, बल्कि केवल धार्मिक स्थल की गरिमा, सुरक्षा और आस्था की रक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की मांग कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में सद्बुद्धि यात्रा: चंदा चोरों गद्दी छोड़ो के नारों के बीच कांग्रेस ने जवाब मांगा

Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर मंगलवार को सहारनपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने शहर में 'सद्बुद्धि यात्रा' निकाली। यात्रा गुरुद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर अंबाला रोड, होते हुए घंटाघर पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया। तख्तियों पर "आरएसएस शर्म करो", "योगी आदित्यनाथ चुप्पी तोड़ो", "नरेंद्र मोदी चुप्पी तोड़ो", "राम मंदिर चंदा असली चोरों को पकड़ो" और "चंपत राय को जेल भेजो" जैसे संदेश लिखे हुए थे। वहीं कार्यकर्ताओं ने "चंदा चोरों गद्दी छोड़ो" के नारे भी लगाए। महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष कांग्रेस मनीष त्यागी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में यह सद्बुद्धि यात्रा निकाली जा रही है। उनका कहना था कि इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार से प्रार्थना करना है कि भगवान राम के नाम पर जुटाए गए चंदे और मंदिर निर्माण से जुड़े खर्चों का पूरा हिसाब देश की जनता के सामने रखा जाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े मामलों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं और जिन लोगों पर आरोप लग रहे हैं, उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो और दस्तावेज इन आरोपों को और गंभीर बनाते हैं। कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाए। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ संस्थाओं ने मंदिर निर्माण के लिए पत्थर और निर्माण कार्य कम लागत अथवा नि:शुल्क करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ऐसे प्रस्ताव उपलब्ध थे तो अधिक खर्च क्यों किया गया और इसकी जवाबदेही कौन तय करेगा। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुजफ्फर अली ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि अन्य मामलों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर सरकार सख्त कार्रवाई की बात करती है, तो राम मंदिर निर्माण से जुड़े आरोपों पर भी समान रूप से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने अनियमितता की है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार से पूरे प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करने तथा आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने के साथ अपनी मांगों को दोहराया और कहा कि जब तक पूरे मामले में पारदर्शिता नहीं लाई जाती, तब तक पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
0
0
Report

मझौलिया में नई सीओ की हुई पदस्थापना,डॉली कुमारी ने ग्रहण किया पदभार

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow25m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड की नई अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने पदभार ग्रहण कर लिया,इस दौरान कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे,पदभार ग्रहण करने के बाद अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता स्कूली छात्र-छात्राओं के जाति, आय, आवासीय एवं निवास प्रमाणपत्र का समय पर निर्गमन सुनिश्चित करना होगा, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति, नामांकन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो,उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज, नामांतरण,परिमार्जन सहित भूमि से जुड़े मामलों का भी निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन किया जाएगा,भूमि विवादों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी,उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लेकर सीधे अंचल कार्यालय आएं,सभी मामलों का नियमानुसार त्वरित और पारदर्शी ढंग से समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report

ब्यावर में भारी बारिश से जलजमाव, प्रशासन राहत एवं बचाव के लिए अलर्ट

Noida, Uttar Pradesh:ब्यावर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाके जलमग्न। नगर परिषद प्रशासन की सफाई व्यवस्था की खुली पोल लगातार हो रही तेज मूसलाधार बारिश के बाद डिग्गी मोहल्ला, नगर परिषद परिसर, पंडित मार्केट चौराहा और भगत चौराहा सहित शहर के कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा नालों में तेज बहाव देखा गया। दूसरी ओर बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली。 प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भी जिले में तेज बारिश की संभावना जताई है।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 18 लाख आभूषण और 60 हजार नकद लुटे

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दिनदहाड़े रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में बड़ी चोरी, पीछे का दरवाजा तोड़ 18 लाख के जेवर और 60 हजार नकद ले उड़े चोर ।पीड़िता का आरोप सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस। समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के रेलवे काаॅलोनी रोड नंबर-3 में सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला रेल कर्मी के घर से लाखों रुपये के जेवरात व नगद की चोरी अज्ञात बदमाशों ने रेलवे क्वार्टर के पीछे का दरवाजा तोड़ कर कर ली। चोरी किये गये आभूषणों की कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गयी है। पीड़ित महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के टाइगोर नगर के स्व. हरेंद्र पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय के रूप में की गयी है। सोमवार की सुबह वह क्वार्टर बंदकर डीआरएम ऑफिस चली गयी। इसके बाद जब वह दोपहर में लंच करने पहुंची तो घर का सामान बिखरा, पीछे का दरवाजा टूटा और आभूषण-नगद गायब पाया। पीड़ित महिला का आरोप है की पुलिस को सूचना देने के बावजूद पुलिस शाम करीब सात बजे पहुंची। इसके बाद पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए नगर थाने में आवेदन दिया। महिला ने बताया कि क्वार्टर से सोने का तीन पीस चेन, सोने का एक पीस ब्रासलेट, सोने का चार पीस कान का टॉप्स, सोने का चार पीस बाली, सोने का तीन पीस लॉकेट, चांदी का 24 पीस सिक्का, 60 हजार नगद के अलावे 10 और 20 रुपये के करेंसी नोटों की कुछ गड्डी चोरी कर ली गयी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
0
0
Report

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन भैंसा और हिमालयी गिद्ध की मौजूदगी से जैव विविधता को नया 모ड़

Vijayapura, Karnataka:राजकीय पशु वन भैंसा और विलुप्ति के खतरे से जूझ रहे हिमालयी गिद्ध की इंद्रावती टाइगर रिजर्व में मौजूदगी ने बढ़ाई इंद्रावती की जैव विविधता की पहचान बीजापुर- बीजापुर स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्साहजनक खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु वन भैंसा और विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुका हिमालयी गिद्ध एक बार फिर टाइगर रिजर्व के जंगलों में दिखाई दिए हैं। दोनों दुर्लभ वन्यजीवों की मौजूदगी को विशेषज्ञ वन क्षेत्र की बेहतर पारिस्थितिकी और सफल संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। इंद्रावती टाइगर रिजर्व लंबे समय से वन भैंसा संरक्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। हाल ही में जंगल में वन भैंसों का झुंड प्राकृतिक आवास में विचरण करता दिखाई दिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यहां का प्राकृतिक वातावरण उनके लिए अनुकूल बना हुआ है। वहीं, हिमालयी गिद्ध की मौजूदगी ने भी वन्यजीव विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया है। मृत पशुओं के अवशेषों को साफ कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला यह दुर्लभ पक्षी वर्तमान में विलुप्ति के खतरे से जूझ रहा है। ऐसे में इंद्रावती के जंगलों में इसका दिखाई देना संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। वन विभाग द्वारा लगातार गश्त, निगरानी, कैमरा ट्रैप और प्राकृतिक आवास संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के सुरक्षित आवास और प्रभावी संरक्षण के कारण इंद्रावती टाइगर रिजर्व में जैव विविधता लगातार मजबूत हो रही है।
0
0
Report

20 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

AKArif khanFollow31m ago
Khatauli, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के खतौली थाना पुलिस ने भैंस लूट के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश शाहिद निवासी खिवाई, थाना सरूरपुर (मेरठ) को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस तथा भैंस लूट से जुड़े 2,600 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में तेज रफ्तार बाइक हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। चोपन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सड़क हादसा चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव के पास अमिला मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
0
0
Report

छत्तीसगढ़: 12 आपराधिक मामलों की आरोपी शिखा शर्मा का एक वर्ष का जिला बदर

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंडई की आदतन गुंडा बदमाश शिखा शर्मा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना गंडई में उसके खिलाफ 12 आपराधिक और 7 प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज होने के बावजूद गतिविधियों में सुधार नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5(क)(ख) के तहत जिला दंडाधिकारी ने शिखा शर्मा को एक वर्ष के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने यानी जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। पुलिस ने इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top