icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गया में अंधविश्वास के आरोप: डायन पकड़ने के लिए तांत्रिक हिरासत, भीड़ भड़के

Gaya, Bihar:बिहार के गया जिले से अंधविश्वास का एक हैरान करने का मामला सामने आया है। जँहा गाँव मे हुई मौत से खौफ में आकर लोगों ने चंदा कर कथित डायन पकड़ने के लिए झारखंड से तीन महिला तांत्रिक को बुलाया था तंत्र-मंत्र को देखने के लिए भीड़ छूट गई थी इसी बीच पुलिस आकर तीनों तांत्रिकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। दरसअल पूरा मामला जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के कुंडिल गांव का है। जँहा देवी मंदिर के पास महिला पुरुषों का भारी हुजूम उमड़ा था। देवी मंदिर के समीप बने सामुदायिक भवन के अंदर झारखंड से पहुंची महिला तांत्रिक क्रिया कर रही थी। इस दौरान किसी ने स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना कर दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और तत्काल तीनों तांत्रिक से तांत्रिक क्रियाओं को रोक दिया और पुलिस ने तीनों महिला तांत्रिक हिरासत में लेकर थाना ले गई। उधर तीनों तांत्रिक को हिरासत में लिए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ थाना पर पहुँच गई और जमकर हंगामा किया। वंही इस मामले में पुलिस के काम मे विरोध करने को लेकर 15 नामजद सहित 20 लोगो पर मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report

समस्तीपुर वीडियो से बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठे

Patna, Bihar:जमुई जैसी घटना समस्तीपुर में हुई है अब इसको लेकर बयान बाजी भी तेज हो गई है RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा जमुई की जो घटना थी, जो शर्मसार करने वाला सीधे आबरू पर हाथ था, प्राइवेट पार्ट पर हाथ गया था, वो सुर्खियाँ लगातार बनी रही मीडिया में, अब वो उतरी भी नहीं है कि अब समस्तीपुर की घटना आ गई है जिसकी वीडियो सामने आए हैं। हालांकि कई जगह के मध्‍यपुरा की भी बात की जा रही है लेकिन उसके वीडियो नहीं आए हैं, जो समस्तीपुर के वीडियो आए हैं, ये शासन के इकबाल पर करारा तमाचा है। ये पुलिस की आभा मरी है, ये बात माननी पड़ेगी सत्ता प्रतिष्ठानों को। सरकार चलती है गोली-बंदूक से नहीं, एलएल करने से नहीं, सरकार चलती है प्रताप से, इकबाल से। अगर सरकार के में बैठे अधिकारियों के, तंत्रों के अगर आपके इशारों से अगर नहीं भय उत्पन्न हुआ अपराधियों में, व्यभाचारियों में, तो गोली चलाने से तो नहीं हो सकता। लगातार बिहार में बेटियों के खिलाफ जो बढ़ रहा है, मनबढ़ुआ और मनचलों लोगों का आतंक, यह चिंता का विषय है। अब तो यह डर लगने लगा है कि भाई घर से बेटियां अगर निकल करके बाहर पढ़ने जाएगी या बाजार जाएगी, तो उसकी आबरू सुरक्षित रहेगी कि नहीं रहेगी? यह बड़ा सवाल है। अब बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, सत्ता प्रतिष्ठानों को कबूल लेनी चाहिए कि मनबढ़ुआ और मनचलू बात करने से, डींग हांकने से सत्ता नहीं चलती है, सत्ता चलती है इकबाल से, सत्ता प्रतिष्ठान की किवाले मिट चुकी है
0
0
Report

बागेश्वर के ग्राम प्रधान मांगों पर अड़ गए, सामूहिक इस्तीफे की धमकी

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में ग्राम प्रधानों का सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दस सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक ऑफिस में तालाबंदी से लेकर आक्रोश रैली निकाल चुके हैं। प्रधानों का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। इनमें मानदेय बढ़ाने, ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अधिक अधिकार और निधि देने, मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था बदलने तथा पंचायतों को अधिक वित्तीय अधिकार देने जैसी मांगें शामिल हैं। प्रधानों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे।
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद और एक लाख रुपये अर्थदंड दिया

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा के साथ 1 लाख का अर्थदंड भी लगाया। गहमर थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुई वारदात पर आया बड़ा फैसला। दोषी कृष्णा दुबे ने अपने रिश्ते की नाबालिग बच्ची को बनाया था शिकार। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषसिद्ध करार दिया। अदालत ने आजीवन कारावास के साथ एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया। मामले में आईपीसी की धारा 376AB और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 लगी थी। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला। फैसले को मासूमों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है। गाजीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। रिश्ते की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को अदालत ने न सिर्फ आजीवन कारावास की सजा दी, बल्कि उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस बात की पुष्टि शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट रामकुमार राय ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मामला गहमर थाना क्षेत्र का है, जहां 17 अक्टूबर 2023 को दर्ज मुकदमे में आरोपी कृष्णा दुबे पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376AB तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य न्यायालय में पेश किए गए। सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट, गाजीपुर ने आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए कृष्णा दुबे को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई.
0
0
Report

400 किन्नरों के नेग क्षेत्र विवाद पर बारह, बड़हलगंज थाने में तनाव; पुलिस ने मध्यस्थता से समाधान कर बंटवारा कराया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 24-09-2026 लोकेशन: गोरखपुर। बड़हलगंज कोतवाली में नेग क्षेत्र के बंटवारे को लेकर किन्नर समाज के दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंच गए। देखते ही देखते करीब 400 किन्नरों की भीड़ कोतवाली परिसर में जुट गई जिसके कारण कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। कोतवाली परिसर जंग के मैदान में तब्दील हो गया और बेहद तनाव की स्थिति बन गई। मगर मारपीट की नौबत आते ही पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों के मुखियाओं को एक साथ बैठाकर उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत कराई और फिर उनके नेग क्षेत्र का बंटवारा कराकर विवाद को किसी तरह से शांत कराया। तस्वीरें बड़हलगंज थाना परिसर की हैं... जहां सुबह से ही किन्नर समाज के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। नेग क्षेत्र के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद उस वक्त तूल पकड़ गया, जब दोनों पक्ष बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष दर्जनों कार और बोलेरो से पहुंचे थे। कुछ ही देर में करीब 400 किन्नर थाना परिसर में जमा हो गए। दोनों गुट आमने-सामने आए तो माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ देर के लिए मारपीट की स्थिति भी बन गई। स्थिति बिगड़ती देख बड़हलगंज इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया और मामला शांत कराने की कोशिश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों को बातचीत के लिए बुलाया। बड़हलगंज पक्ष से लल्लन और बिजली, जबकि देवरिया पक्ष से सरोजा और कोमल को इंस्पेक्टर के चेंबर में बुलाया गया। दोनों पक्षों की समस्याएं सुनी गईं और नेग क्षेत्र को लेकर चल रहे विवाद का समाधान निकालने की कोशिश की गई। बातचीत के बाद पुलिस की मौजूदगी में फिलहाल क्षेत्र का बंटवारा कर दिया गया। सहमति के मुताबिक देवरिया क्षेत्र की किन्नर सरोजा को बड़हलगंज सीमा में डेरवा तक के यजमानों से संपर्क करने की अनुमति दी गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद फिलहाल शांत हो गया है। बताया जा रहा है कि नेग क्षेत्र को लेकर दोनों पक्षों में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका थी कि मामला गंभीर रूप ले सकता है। इसी वजह से थाना परिसर में दोनों पक्षों के लोगों को अलग कराकर बातचीत के जरिए समाधान निकाला गया। बड़हलगंज क्षेत्र के किन्नर लल्लन ने विवाद को लेकर पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस के अनुसार “दोनों पक्षों में क्षेत्र को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। मामला गंभीर रूप ले सकता था। फिलहाल बातचीत के बाद सरोजा को डेरवा तक की सीमा दी गई है। जिस दिन सरोजा अपना गुरु तय करेगी, उस दिन नए सिरे से क्षेत्र का निर्धारण किया जाएगा। यानी नेग क्षेत्र के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद करीब 400 किन्नरों की भीड़ तक पहुंच गया... थाना परिसर में दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पुलिस के सामने हालात संभालने की चुनौती खड़ी हो गई। हालांकzि पुलिस की तत्परता और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद फिलहाल विवाद शांत हो गया है। अब पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे किसी तरह का विवाद न हो, इस पर भी नजर रखी जा रही है। bड़हलगंज में नेग क्षेत्र को लेकर किन्नर समाज के दो गुटों के बीच कई दिनों से चल रहा विवाद फिलहाल पुलिस की मध्यस्थता के बाद शांत हो गया है। लेकिन करीब 400 किन्नरों के थाना परिसर में जुटने और आमने-सामने आने से कुछ देर के लिए माहौल बेहद तनावपूर्ण जरूर हो गया था।
0
0
Report
Advertisement

मोदी ने ग्रेटर नोएडा बस हादसा: मौत पर शोक; PMNRF से मुआवजा

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है。 PMO ट्वीट, \"उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के परिवारों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।\"
0
0
Report

मोदी ने सेवा यात्रा प्रतिभागियों से संवाद किया: 'सेवा ही धर्म' और 2047 का संकल्प

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये सेवा यात्रा के प्रतिभागियों से बातचीत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से बात करते हुए कहा, "मैं सभी से साथियों से कहूंगा कि अपना ध्यान रखें। सेवा ही हमारा मुख्य कार्य होना चाहिए और सेवा करते-करते ही सेवा का संदेश देना है, कोई उपदेश नहीं देना है। हम सेवा करके ही सेवा का संदेश देंगे, शब्दों में नहीं देंगे। हमारे आचरण से ही लोगों को पता चले कि राजनीति में सत्ता कितनी ही बड़ी क्यों न हो जाए, लेकिन हमारा मार्ग सेवा का ही रहेगा। हम कभी भी सेवा के मार्ग से विचलित नहीं होंगे। कितने ही ऊंचे शिखर पर पहुंचेंगे, लेकिन 'सेवा परमो धर्म:' के भाव को लेकर ही आगे बढ़ेंगे।"
0
0
Report

इंदिरापुरम में रोडरेज: गाड़ी हटाने को कहा तो युवक की बेरहमी से पिटाई

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में एक मॉल के बाहर रोडरेज में हुई मारपीट के वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यहां सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे युवकों को गाड़ी हटाने के लिए कहना एक युवक को भारी पड़ गया। नाराज युवकों ने युवक के साथ सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से मारपीट की। इंदिरापुरम क्षेत्र में कुछ युवक सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा सके। वायरल वीडियो
0
0
Report
Advertisement

आजिºवन सजा पाने वाले मैनपाल ढिल्ला की 12 घंटे की पैरोल पर शादी

Jhajjar, Haryana:ब्रेकिंग झज्जर दुलीना जेल से बाहर लाया गया मेनपाल, कड़ी सुरक्षा के बीच फार्म हाउस पहुंचा. दोपहर बाद पत्नी मेटाचान के साथ लेगा सात फेरे. शादी को लेकर फार्म हाउस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भारी पुलिस बल तैनात है. शादी में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की आईडी चेक करने के साथ नाम और मोबाइल नंबर नोट किए जा रहे हैं. कंबोडिया से प्रत्यर्पित आजीवन कारावास के दोषी मैनपाल ढिल्ला की आज शादी, 12 घंटे की पैरोल: सुबह 8 से रात 8 बजे तक जेल से बाहर रहेगा मैनपाल, कंबोडिया की युवती मेटा चान से दुलीना फार्म में होंगे विवाह के फेरे. झज्जर, 23 सितंबर: हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मैनपाल ढिल्ला की 24 सितंबर को शादी होने जा रही है. शादी समारोह में शामिल होने के लिए मैनपाल को 12 घंटे की पैरोल मंजूर हुई है. पैरोल के तहत वह 24 सितंबर को सुबह 8 बजे जेल से बाहर आएगा और शादी की रस्में पूरी करने के बाद रात 8 बजे तक उसे वापस जेल में लौटना होगा. मैनपाल ढिल्ला हरियाणा पुलिस के कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है. बहादुरगढ़ सदर थाने में वर्ष 2007 में दर्ज एक मामले में उसे हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े अपराधों में दोषी ठहराया गया था. वर्ष 2013 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इसके अलावा भी वह दो अन्य मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था. मैनपाल ढिल्ला को 17 जुलाई 2018 को हिसार सेंट्रल जेल से छह सप्ताह की पैरोल मिली थी. पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद वह जेल वापस नहीं लौटे और विदेश फरार हो गया. फरारी के दौरान उसके कंबोडिया में रहने की जानकारी सामने आई. हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 6 नवंबर 2024 को इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया. इसके बाद कंबोडियाई अधिकारियों के सहयोग से उसे 24 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया. करीब डेढ़ महीने बाद 2 सितंबर 2025 को उसे कंबोडिया से भारत लाया गया था. इसके बाद वह जेल में सजा काट रहा है. कंबोडिया की युवती मेटा चान से होगा विवाह. शादी के कार्ड के अनुसार मैनपाल ढिल्ला का विवाह कंबोडिया की रहने वाली मेटा चान के साथ होगा. परिवार के सदस्य दीपक के अनुसार दुल्हन का पता चोंग काओसौ/सला क्रम, सिएम रीप, कंबोडिया बताया गया है. विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मेटा चान और उसके परिवार के सदस्य झज्जर पहुंच चुके हैं. 24 सितंबर को होने वाले इस विवाह समारोह के लिए सुरक्षा और पैरोल से संबंधित निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत मैनपाल को जेल से बाहर आने और वापस लौटने की अनुमति दी गई है. 12 घंटे की पैरोल अवधि में ही उसे विवाह समारोह में शामिल होकर निर्धारित समय पर वापस जेल पहुंचना होगा.
0
0
Report
Advertisement

अजमेर दरगाह पहुंचे अकबर बिन तबर, गरीब नवाज के आशीर्वाद से सफलता की दुआ

Ajmer, Rajasthan:कर्नाटक स्टेट के मशहूर कॉमेडियन अकबर बिन तबर सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह के दरबार में हाजिरी देने पहुंचे, जहां उन्होंने अपने साथियों के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए और अपनी जिंदगी में कामयाबी की दुआ मांगी। इस मौके पर दरगाह के खादिम सैयद असगर हाशमी ने उन्हें जियारत कराई और सैय्यद सलमान चिश्ती ने उन्हें दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक पेश किया। दरगाह ज़ियारत k बाद अकबर बिन तबर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अजमेर आकर बेहद सुकून मिलता है। यही वजह है कि ख्वाजा गरीब नवाज का करम उन पर हमेशा बना रहता है। अकबर न बताया कि उन्हें कॉमेडी करने का बेहद शौक है जिसकी वजह से उन्हें साउथ के आलावा विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का एहतराम और उनसे मोहब्बत से ही कामयाबी की बुलंदी हासिल होती है। यही वजह है कि वो और उनकी फैमिली अक्सर अजमेर शरीफ दरगाह में हाजिरी देने आती रही है। अकबर बिन तबर ने फिल्म गुल्लू दादा रिटर्न्स,बेरोजगार,जबरदस्त, फैमिली पैक,दावते इश्क और हैदराबाद के शोले जैसी कई फिल्में शामिल है। इसके अलावा 2026 और 27 में भी उनकी नई मूवी जल्द आएगी ।
0
0
Report

झारखंड के लिए भाजपा ने प्रभारी- सह प्रभारी नियुक्त किए, 2029 विधानसभा पर जोर

Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के प्रभारियों का किया ऐलान तो झारखंड के लिए भी एक प्रभारी और दो सह प्रभारियों की हुई नियुक्ति। बीजेपी प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही मिशन 29 को लेकर हुई आशान्वित तो वहीं विरोधियों ने कहा पहले भी बीजेपी के प्रभारी एमपी से आए थे इस बार भी एमपी से आर रहे वहीं हस्र होगा जो पिछले चुनाव में हुआ। प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज! बीजेपी प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी की व्यवस्था में प्रभारी की नियुक्ति राज्य और जिलों में होती है, इसके अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई टीम ने प्रभारियों की नियुक्ति किया है। झारखंड में नियुक्त किए गए प्रभारी और सह प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल , सौरव सिंह और निवेदिता सिंह का पुराना सांगठनिक अनुभव है। अपने अपने क्षेत्र के माहिर खिलाड़ी हैं। उनके आने से झारखंड का सारा समीकरण ठीक तरीके से चलेगा। जिस परिस्थिति से झारखंड गुजर रहा है उसमें बीजेपी अपना काम तो कर रही पर इन अनुभवी लोगों के सहयोग से झारखंड का 2029 का चुनाव जीतेगें सरकार और बनाएंगे झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पता नहीं कौन हैं पटेल साहब, उनकी क्या सांगठनिक क्षमता है, झारखंड आ रहे तो स्वागत है। जब मध्यप्रदेश से प्रभारी आते हैं तो हमारे लिए बडा शुभ लग्न होता है। शिवराज सिंह चौहान और सह और सह प्रभारी आए थे तो उनका पदार्पण शुभ था ये भी हमारे लिए शुभ होगें। बीजेपी की जो 10 से 20 सीट यहां है उसे भी अपने साथ ले जाएंगे। आएं और बीजेपी का बोरिया बिस्तर बांध कर अच्छे से ले जाएं。 झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सोनल शांति ने कहा इसके पहले भी बीजेपी ने प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया था और बोरो प्लेयर के रुप में झारखंड बुलाया गया था कि झारखंड का कुछ उद्धार होगा,पर उनकी लुटिया डुबाकर कर गए। शिवराज सिंह चौहान आए थे लुटिया उनकी डुबाकर गए अब फिर एमपी से भेजा गया है । उनकी इस पर पूरी लुटिया डूबेगी और पांच सात सीट में समेट कर रख देगें。
0
0
Report

गोंडा मामला: छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांगना मामला भड़का

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में ZEE UP/UK पर छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन के नाम पर तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर में तैनात प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा द्वारा प्रत्येक बच्चों से 100 रुपए मांगने को लेकर चली खबर का बड़ा असर हुआ है। प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा को अब निलंबित करते हुए इस पूरे मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा को छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन के नाम पर प्रत्येक बच्चों से ₹100 मांगना और वायरल वीडियो में DIOS को 2000 दिए जाने की बात कहना भारी पड़ गया। ZEE UP/UK पर बीते 20 सितंबर को प्रमुखता से खबर चलने के बाद गोंडा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए विद्यालय की प्रबंधक और प्रिंसिपल को पत्र जारी करके पूरे मामले में कार्रवाई का रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश और जारी किए गए पत्र के बाद 21 सितंबर को विद्यालय के प्रबंधक द्वारा प्रिंसिपल और प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा को एक पत्र जारी करके दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा को निलंबित करते हुए गोंडा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ रामचंद्र को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी गई थी। जहाँ сегодня गुरुवार सुबह 10:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आधिकारिक रूप से प्रधान लिपिक अनिल कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया है और निलंबन की संस्तुति कर दी है। साथ ही साथ इस पूरे मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र द्वारा विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दरअसल वायरल वीडियो शनिवार 19 सितंबर का था जिसमें प्रधान लिपिक छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन फॉर्म जमा करने गए बच्चों से कहते हुए नजर आ रहे थे कि बिना 100 रुपए जमा किए फॉर्म जमा नहीं किया जाता। वह छात्र से घर से पैसे मंगाकर जमा करने की बात भी कह रहे थे। वीडियो में बाबू यह भी दावा करता सुनाई दे रहे थे कि निरीक्षण के दौरान डीआईओएस विद्यालय आए थे और 2 हजार रुपए लेकर गए हैं। एक अन्य वायरल वीडियो में भी छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन फॉर्म जमा करने वालों से 100 रुपए देने की बात कहता दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद छात्रों से वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांगने को लेकर सवाल उठ रहे थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top