icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एशियन गेम्स 2026 के स्वर्ण विजेता विवेक सागर प्रसाद का नर्मदापुरम पहुंचना प्रेरित कर गया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम-भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद एशियन गेम्स 2026 के स्वर्ण विजेता बनने के बाद पहली बार नर्मदापुरम पहुंचे। ग्राम चांदौन निवासी विवेक का टर्फ हॉकी मैदान पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा और कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और उन्हें खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह के दौरान विवेक सागर प्रसाद ने कहा कि नर्मदापुरम और मां नर्मदा से उनका गहरा जुड़ाव है। उनके क्षेत्र में सम्मान पाकर उन्हें बेहद खुशी होती है। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। उन्होंने राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि इस जीत को शुरुआत मानकर आगे के बड़े लक्ष्य पर ध्यान दें और लगातार मेहनत करते रहें।
0
0
Report

अंधविश्वास ने दो बुजुर्गों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:अंधविश्वास की ऐसी खौफनाक तस्वीर, जिसने दो बुजुर्गों की जिंदगी छीन ली! मां की मौत का जिम्मेदार जादू-टोने को मान बैठा 22 साल का युवक, और शक की इसी आग में उसने दो बेगुनाह बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या कर दी.. मामला रायपुर ग्रामीण के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरबिरा का है, जहां सदाशी साहू और उनकी पत्नी आसबती साहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी.. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद उर्फ रॉकी को शक था कि करीब एक साल पहले उसकी मां की मौत के पीछे बुजुर्ग दंपतियों का जादू-टोना था.. इसी अंधविश्वास और रंजिश ने उसे खूनी वारदात के लिए उकसाया.. हत्या के बाद आरोपी घर से सोने-चांदी के जेवरात भी लूट ले गया.. रायपुर ग्रामीण पुलिस ने महज 48 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं..
0
0
Report

दिल्ली बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की रणनीति पर नज़र

New Delhi, Delhi:दिल्ली के बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य हुआ। फोर्स की बड़ी तैनाती जारी है। रोजरी बॉर्डर पर SSB, ITBP, दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। लोकेशन: राजौरी बॉर्डर। एंकर: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के मुख्य ज्ञात ज्ञानेश कुमार को हटाने और इस्तीफा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन 10 अक्टूबर के लिए बुलाया गया था; शाम 6:00 बजे तक का समय था। पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया और कुछ कार्यकर्ता समर्थकों को अलग-अलग इलाकों से Detained किया गया। आज दिल्ली कैंट मजिस्ट्रेट के सामने कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों नेता पेश हुए; सभी को जमानत मिल गई। आज प्रदर्शन करने की बात सामने आई है। वही दक्षिण-पश्चिम दिल्ली राजौरी बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य दिख रहा है। जयपुर, गुरुग्राम से आने वाले वाहनों को दिल्ली की तरफ जाने दिया जा रहा है, लेकिन अभी भी रोज़करी बॉर्डर पर SSB, ITBP, दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। अब सभी को कॉकरोच जनता पार्टी की मीडिया कॉन्फ्रेंस में अगली रणनीति का इंतजार है—आगे क्या होगा, प्रदर्शन जारी रहेगा या खत्म करके अपने अपने घर जाना होगा: यह देखने वाली बात होगी।
0
0
Report
Advertisement

कैथल अनाज मंडी में बारिश से धान उठान प्रभावित, किसान चिंतित

Kaithal, Haryana:कैथल अनाज मंडी में बारिश से भीगा किसानों का ‘पीला सोना’, उठान में देरी ने बढ़ाई परेशानी ट्रांसपोर्टरों की कमी और आढ़तियों की हड़ताल के बीच बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, मंडी प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल कैथल। कैथल की नई अनाज मंडी में किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले ट्रांसपोर्टरों के पास पर्याप्त गाड़ियां न होने के कारण धान का उठान नहीं हो पाया, फिर आढ़तियों की हड़ताल से मंडी की व्यवस्था प्रभावित हुई और अब थोड़ी देर की बारिश ने किसानों के ‘पीले सोने’ को पानी-पानी कर दिया। मंडी में बारिश के बाद सामने आई तस्वीरें किसानों की मुश्किलों को बयां कर रही हैं। खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल बारिश के पानी में भीग गई और कई जगह पानी के साथ बहती नजर आई। इतना ही नहीं, तुलाई के बाद बोरियों में भरा हुआ धान भी बारिश की चपेट में आ गया। ऐसे में किसानों को अपनी फसल खराब होने और आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। गौरतलब है कि मंडी में धान का समय पर उठान नहीं होने के कारण पहले से ही फसल के ढेर लगे हुए हैं। आढ़तियों की हड़ताल और ट्रांसपोर्टेशन की कमी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। अब बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते धान का उठान हो जाता, तो उन्हें इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं, मंडी प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और किसानों को परेशानी नहीं आने देने के दावे किए जा रहे थे। लेकिन बारिश के बाद मंडी में नजर आ रहे हालात इन व्यवस्थाों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अभी थोड़ी देर की बारिश हुई है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में यदि दोबारा तेज बारिश होती है, तो मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल को और नुकसान पहुंचने की आशंका है। अब सवाल यह है कि आखिर धान के उठान में तेजी लाकर किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा? समय पर उठान नहीं होने का खामियाजा आखिरकार किसानों को ही भुगतना पड़ रहा है।
0
0
Report

हरिद्वार रामलीला में पत्थरबाजी, मंचन रोका गया; सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज

Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार हरिद्वार के बहादराबाद की रामलीला में पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, हंगामे के चलते मंचन रोकना पड़ा। 128वें श्रीरामलीला वार्षिकोत्सव के दौरान बवाल का आरोप, कलाकारों और दर्शकों में मची अफरा-तफरी। 25 से 30 लोगों के लौटकर हंगामा करने का आरोप, गाली-गलौज और रामलीला बंद कराने की धमकी देने का दावा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग उठाई। पत्थरबाजी में कलाकारों और दर्शकों को चोट लगने का समिति अध्यक्ष ने किया दावा, घटना से आयोजन में व्यवधान। पुलिस वीडियो और फोटो की जांच में जुटी, उपद्रव करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 12 अक्टूबर को श्रीराम बारात और 19-20 अक्टूबर को दशहरा पर्व को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग। श्रीरामलीला कमेटी ने क्षेत्राधिकारी बहादराबाद और एसएसपी हरिद्वार से पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की अपील की। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई पर, क्या वीडियो और फोटो से हंगामा करने वालों की पहचान हो पाएगी? हरिद्वार से बड़ी खबर, रामलीला में हंगामे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!
0
0
Report
Advertisement

सीएम साय की संवेदनशील पहल: दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए ₹12 लाख मंजूर

Raipur, Chhattisgarh:CM Sai's Compassionate Gesture: ₹12 Lakh Sanctioned for Treatment of 10-Year-Old Rimon ​सक्ती जिले के ग्राम धुरकोट निवासी 10 वर्षीय रिमोन टंडन ‘आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी’ नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है। आर्थिक तंगी से परेशान किसान पिता अजय टंडन के पास उपचार के लिए ₹12 लाख जुटाने का कोई साधन नहीं था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार की पीड़ा समझते हुए बच्चे को गोद में दुलारा और 'मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना' के तहत तत्काल ₹12 लाख की वित्तीय सहायता स्वीकृत की। सीएम ने कहा कि रिमोन के इलाज की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। राहत पाकर रिमोन ने गीत गाकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना करेंगे

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोखनाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और मंदिर के संतों-महंतों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गोरखपीठाधीश्वर के रूप में सीएम योगी मंदिर के शक्तिपीठ में कलश स्थापना करेंगे। शाम पांच बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान की शुरुआत होगी। सोमवार को मुख्यमंत्री बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित करेंगे और शिक्षक मतदाता संवाद कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। गोरखपुर में शारदीय नवरात्र को लेकर गोरखनाथ मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंचकर सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पहुंकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नवरात्र के पहले दिन गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां जगतजननी की विशेष आराधना करेंगे। रविवार शाम पाँच बजे मंदिर के शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश स्थापना की जाएगी। इसी के साथ देवीभागवत और श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ का शुभारंभ होगा। गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार इस विशेष अनुष्ठान में लोककल्याण की कामना के साथ मां दुर्गा की उपासना की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री का सोमवार को भी गोरखपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में वह बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित करेंगे। इसके बाद महंत दिग्विजयनाथ पार्क में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड के एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित शिक्षक मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली पुलिस ने कोडीन कफ सिरप केस में कार्रवाई; चार आरोपी नोटिस जारी

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - कोडीन कफ सिरप केस में चंदौली पुलिस का बड़ा एक्शन... - चार आरोपियों पर न्यायिक शिकंजा कसने की कार्रवाई... - FTC - l अदालत से जुड़ा है मामला, दो मुकदमों में बड़ी कार्रवाई का उल्लेख... - मुकदमा अपराध संख्या 570/2025 और 571/2025 के तहत नोटिस चस्पा... - अभिषेक शुभम जायसवाल समेत चार आरोपियों के नाम दर्ज... - प्रशांत कुमार केसरी, अंजली रानी केसरी और आकाश गुप्ता भी सूची में शामिल... - NDPS Act की गंभीर धाराओं में मामला है दर्ज... - आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस चस्पा... - मुगलसराय पुलिस ने आरोपियों के घर पहुंचकर चस्पा की नोटिस... विजुअल
0
0
Report

सीएम योगी ने अखिलेश से अयोध्या से नामांकन का चैलेंज दिया

Noida, Uttar Pradesh:फॉर नेशनल विष्णुदास महंत बाइट मुझसे कहते हैं सीएम आप अयोध्या से चुनाव लडकर दिखा दें अरे अखिलेश जी अयोध्या हमारा पावनधाम है, अयोध्या बार बार जाता हूं जिससे विकास में कोई कोताही न हो यूपी की पहचान पर किसी तरह का कलंक न लगे वहां के समग्र विकास के लिए जाते हैं 3-4 घंटे जिस अयोध्या को बिजली देते थे, जहां जय श्रीराम बोलने पर प्रतिबंध लगा था जहां सिर्फ बैरियर खड़े किये थे वो अयोध्या आज रामराज्य बनकर खड़ी है सीएम योगी ने अखिलेश को किया चैलेंज, आ जाओ आप भी अयोध्या से नामांकन करो मैं भी करता हूं, किसमत आजमा लेते हैं
0
0
Report

पंचकुला में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, अलर्ट जारी

Panchkula, Haryana:पंचकूला में भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी.... पंचकूला में काली घटाओं के साथ बदला मौसम, तेज आंधी-तूफान शुरू... पंचकूला में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में काली घनघोर घटाएं छा गईं और तेज आंधी-तूफान के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में काली घटाएं छाने से दिन के समय हुआ अंधेरा। उत्तर हरियाणा के कई इलाकों में मौसम की गतिविधियों के बीच पंचकूला में भी बारिश को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से अहम... मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंचकूला में 12 अक्टूबर को भी गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तथा झोंकों के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। क्षेत्र में अगले कुछ दिनों के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। हालांकि, पंचकूला में भारी बारिश की आशंका और उसकी तीव्रता को लेकर स्थानीय स्तर पर जारी होने वाली आधिकारिक चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

धुले में कोळी समाज ने मुंबई-आग्रा हाइवे पर रास्ता रोको, सीबीआई जांच की मांग

Dhule, Maharashtra:धुळे जिलेतील मुंबई आग्रा महामार्गावरती कोळी समाज बांधवांनी रास्ता रोको आंदोलन केले. या आंदोलनामुळे बराच काळ वाहतूक विस्कळीत झाली होती. महामार्गावरती वाहनांच्या मोठ्या रांगा लागल्या होत्या. अक्कलकुवा येथे निहारीका कोळी या मुलीचा नवोदय विद्यालयात संशयास्पद मृत्यू प्रकरणी मुंबई आग्रा राष्ट्रीय महामार्ग रोखला गेला. शिरपूर तालुक्याच्या दहिवद गावाजवळ हे आंदोलन करण्यात आले. प्राचार्य वॉर्डन आणि नर्स यांच्या गुन्हा दाखल करण्यासाठी कोळी समाज बांधवांनी महामार्गवर रस्तारोको आंदोलन केले. सीबीआय चौकशी करुन दोषींवर कठोर कारवाई करण्यात यावी अशी मागणी यावेळी करण्यात आली. निहारीका या मुलीच्या मृत्यू मागे घातपात असल्याचा संशय असल्याने सीबीआय चौकशीची मागणी करत, रास्तारोको करण्यात आले.
0
0
Report

पूजा से पहले अलिपुरदुआर की सड़कों की मरम्मत नहीं, स्थानीय लोग नाराज़

Alipurduar, West Bengal:আলিপুরদুয়ার == বেহাল রাস্তা সংস্কারের কথা থাকলেও পূজোর আগে সেই বেহাল রাস্তার সংস্কার যে হচ্ছে না তা এক প্রকার বলাই যায়। আলিপুরদুয়ার পুরসভার ৭ লম্বর ওয়ার্ডের মিলন সংঘের থেকে নিউ টাউন গালর্স স্কুলে সামনা পর্যন্ত রাস্তাটি দীর্ঘদিন ধরে বেহাল। এই রাস্তার সঙ্গে সংযুক্তকারী রাস্তাটি যেটা সারদা শিশু তীর্থের স্কুলের সামনে গিয়ে উঠেছে। অন্যদিকে পুরসভার ১৮ নম্বর ওয়ার্ডের চৌপথি থেকে মায়াটকিজ হয়ে ১২ নম্বর ওয়ার্ডের রেলের গেট পর্যন্ত চলে যাওয়া রাস্তার পরোটি দীর্ঘদিন ধরে বেহাল। সংস্কারের কথা থাকলেও তা হলো না। পূজোর আগে রাস্তা গুলো সংস্কার হবে না ধরে নিয়েই কিছুটা ক্ষোভ প্রকাশ করছেন স্থানীয়ারা।
0
0
Report

लोहरदगा में नवरात्रि कलश यात्रा और शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिर से शहरी इलाके में कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकली। देवी मंदिर से निकली शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तजन शामिल हुए। महाराष्ट्र से आई प्रचलित पुनेरी ढोल ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। ढोल के ताल पर भक्तजन झूमते हुए नजर आए। पावरगंज स्थित देवी मंदिर से निकली शोभायात्रा शहरी क्षेत्र भ्रमण करने के बाद बरवा टोली स्थित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुआ। राधा कृष्ण और हनुमान के स्वरूप ने भी भक्तो को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया। केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के द्वारा इस शोभायात्रा और कलश यात्रा का आयोजन किया गया था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top